एक नई सोच, एक नई धारा

81fa36127212b498acf30ea61523d2f3e9719f6dbcfdb71c0e84f48a20861ed8.0
भाजपा पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को टेल्को पुलिस ने भेजा 107 का नोटिस, अंकित आंनद ने कहा – मेरे लिए डूब मरने वाली बात

जमशेदपुर : टेल्को पुलिस ने भाजपा नेता को उन्मादी बताकर 107 का नोटिस भेजा है। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बारीनगर के कुछ गौ तस्करों और कसाईयों के साथ साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को भी अभियुक्त बनाकर नोटिस भेजा है। टेल्को थाना के एक रिपोर्ट के आलोक में अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय ने मिस केस संख्या 221/2023 के आलोक में उक्त नोटिस जारी किया है। बुधवार सुबह 10:10 बजे टेल्को थाना ने भाजपा नेता को उनके आवासीय कार्यालय में नोटिस सौंपी गई है जिसमें बुधवार को ही सुबह 10:30 बजे एसडीएम कोर्ट में उपस्थित होने को कहा गया है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

इस नोटिस की प्रासंगिकता को चुनौती देते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने जाँच की माँग उठाई है। ट्वीट के मार्फ़त उन्होंने झारखंड सरकार के डीजीपी सहित जमशेदपुर एसएसपी से संज्ञान लेकर मामले में जाँच कमिटी गठन का अनुरोध किया है। बीजेपी नेता ने अपनी ट्वीट में लिखा है की बारीनगर के गौ तस्करों और कसाईयों के साथ सूचीबद्ध कर के अभियुक्त बनाने से छवि खराब की जा रही है। टेल्को पुलिस के कुछ अधिकारी जानबूझकर आपराधिक षड्यंत्र रचने का कृत्य कर रहे हैं। टेल्को पुलिस के आरोपों से शर्मिंदा हूँ। भाजपा नेता ने कहा की राज्य में राम भक्तों को प्रताड़ित करने और झूठे आरोपों में फंसाने का प्रचलन ज़ोरों पर है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

पुलिस के तथ्यहीन अनुसंधान से अच्छे लोगों को परेशानी होती है। टेल्को थाना ने अप्राथमिकी संख्या 21/23 में मुझे किस आधार और परिस्थिति में अभियुक्त बनाया है यह जाँच का विषय है। कहा की टेल्को थाना के रिपोर्ट में भाजपा नेता को धार्मिक उन्मादी बताया है जबकि आजतक उनके विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने का कोई कांड किसी थाना में दर्ज नहीं है। पुलिस रिपोर्ट से असंतुष्ट जमशेदपुर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अंकित आनंद ने राज्य के डीजीपी से संज्ञान लेने का आग्रह किया है। कहा की गलत कृत्यों का यदि समय पर विरोध न हो तो वह परंपरा बन जाती है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव को इस मामले की जानकारी देते हुए लिखा है की पुलिस प्रताड़ना और षड्यंत्र से आहत हूँ। छवि दागदार बनाने का निम्नतम प्रयास है। जाँच पूर्ण होने तक भाजपा नेता ने अपनी प्राथमिक सदस्यता को होल्ड पर रखने का आग्रह पार्टी के आला नेताओं से किया है। कहा की मैं नहीं चाहता की आरोपों की वजह से विपक्षी पार्टियां भाजपा को इस मुद्दे पर घेरे। ऐसे में स्वयं सदस्यता को होल्ड पर रखने का आग्रह कर रहा हूँ।

इधर पुलिस के रिपोर्ट को चुनौती देते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने कहा की उम्मीद करता हूँ की टेल्को थाना के पास मुझपर आरोप सिद्ध करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य होंगे। वे इस मामले में टेल्को पुलिस के विरुद्ध दूषित अनुसंधान करने और विधि द्वारा प्राप्त शक्तियों का दुरूपयोग करने के मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दायर करेंगे।

IMG 20230926 WA0003
बागबेड़ा : जान से मारने और जमीन हड़पने के मामले में एसएसपी से की गई शिकायत

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना अंतर्गत गाराबासा निवासी अजीत सिंह चंद्रवंशी की पत्नी सुमन देवी ने रास बिहारी रवानी उर्फ साधु जी के खिलाफ जान से मारने एवं घर हड़पने की लिखित शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पहले बागबेड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन उनलोगों के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कि गयी। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

क्या है मामला :

IMG 20230926 WA0002
IMG 20230708 WA00573

बताया जा रहा है कि अजीत सिंह द्वारा लगभग 1 वर्ष पूर्व रास बिहारी से 250000/- रुपये में खटाल की खाली जमीन खरीद कर उसमें घर बना कर रह रहे हैं, किन्तु अब उन लोगों के द्वारा आये दिन गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की और बच्चों को उठा लेने की धमकी दी जा रही है। रास बिहारी और उनके परिवार अब उनके घर को हड़पना चाहती है।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

सुमन देवी ने अपने शिकायत में यह भी उल्लेख की है कि रास बिहारी और उनके परिवार पर पहले से ही आपराधिक मामले हैं और वह लोग जेल से सजा भी काट कर आएं हैं। जिसकी वजह से पूरा परिवार डरा सहमा है। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि इस पर त्वरित कार्यवाही की जाए क्योंकि रास बिहारी का परिवार बहुत बड़ा है और वह लोग कभी भी हमला कर सकते हैं और उनसे लड़ पाना इनके परिवार की वश की बात नहीं है।

n5414094401695756463755befcd21a4981759b306fd1aeb3f615279051f98c1381d377294a3d7b6d0c8585
कांटाटोली फ्लाईओवर का काम 28 सितंबर तक होगा पूरा, राहगीरों की परेशानी को देख सिटी एसपी ने दिए निर्देश
n541409440169575647037351409078b1080881f57c2865368c53741dc531fc5951833aa6a7346ba7776d77

राँची : कांटाटोली फ्लाईओवर का काम देखने लिए सोमवार को सिटी एसपी राजकुमार मेहता कांटाटोली पहुंचे और कई दिशा-निर्देश दिए। सिटी एसपी ने कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी के कई लोगों को मौके पर बुलाया और उन्हें निर्देश दिया कि चौक पर जो काम होने वाला है, उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

25 से 28 सितंबर तक कांटाटोली चौक बंद

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

कंपनी के मैनेजर प्रशांत ने कहा कि कि दस दिन के लिए कांटाटोली चौक को पूरी तरह से बंद करने के बाद काम पूरा होगा, लेकिन सिटी एसपी ने आदेश दिया कि दस दिन तक चौक को बंद कर देने से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो जाएगी। लोगों को परेशानी होगी। इस वजह से 25 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक कांटाटोली चौक बंद रहेगा।

28 सितंबर तक काम पूरा करने का आदेश

IMG 20230802 WA00752

28 सितंबर तक काम पूरा करने का आदेश देते हुए सिटी एसपी ने कहा कि रात के वक्त ज्यादा से ज्यादा काम करें। वहीं आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कांटाटोली से होते हुए जो लोग आगे जाना चाहते हैं वे दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करें।

निरीक्षण के दौरान चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि सड़क के किनारे खड़े वाहनों का चालान काटा जाए। इसके अलावा दुकानदार बाहर सामान रखते हैं, तो उनका सामान जब्त कर लिया जाए। गौरतलब है कि राजधानी रांची के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए इस फ्लाईओवर का निर्माण कराया जा रहा है।

n541494040169575587319738b29fd7d96e6345863390e0e50f694bab596d375ff5f2410818d626e73772f8
घाटशिला : क्षेत्र में बुधवार को 4 घंटा विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
IMG 20230920 WA0008

घाटशिला : अमाईनगर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र में मैंटेनेंस का कार्य को लेकर बुधवार को चार घंटा विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता अमरजीत प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अमाई नगर विद्युत शक्ति उपकेन्द्र में स्टेप एजेंसी द्वारा मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

इस कारण दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. प्रभावित क्षेत्र इस विद्युत शक्ति उपकेन्द्र से जुड़े 11 केवी फीडर घाटशिला, 11 केवी फीडर राजस्टेट एवं 11 केवी फीडर दाहीगोड़ा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सेवा चार घंटा के लिए बाधित रहेगी. इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए उन्होंने खेद व्यक्त किया है.

IMG 20230802 WA00752
n5414651201695755535777f0625e341ed0c2773adb155c141245fb55609fae32972e9ddd0a6baf1d7561fd
एनएच 33 लूट : 24 घण्टे में आरोपी गिरफ्तार, लूट के लिए बनाया था नया गैंग, पहली ही घटना के बाद धराये

जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर भिलाईपहाड़ी के पास ट्रेलर चालक से लूट मामले का पुलिस ने 24 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में दाउद खान, मो आदिल, राज मंडल और मो इमरान शामिल है. सभी जुगसलाई के रहने वाले है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है. वहीं आरोपियों के पास से लूटे गए रुपये भी बरामद कर लिए गए है. घटना 24-25 सितंबर के देर रात एक बजे की है. ट्रेलर चालक बिहार से सारण जिला निवासी शंकर सिंह ट्रेलर को ओडिसा से लेकर चांडिल की ओर जा रहा था. रास्ते में भिलाई पहाड़ी के पास दो स्कूटी पर सवार चार युवकों ने पहले ओवरटेक कर रोका और फिर ट्रेलर के केबिन में चढ़कर मारपीट करते हुए दस हजार रुपये लूट लिए. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

भागने के क्रम में चालक ने एक स्कूटी का नंबर देख लिया. शंकर ने घटना की जानकारी शंकर ने पुलिस को दी. इधर, पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर लुटेरों की पहचान की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने बताया कि सभी ने हाइवे में चालकों से लूट के लिए गैंग तैयार किया था. यह उनकी पहली घटना थी पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

651ce7da090f4fc5ecd92963a1de43b2fea620b5960ee3a1909a5c32201b96f3.0
मानगो : आधार कार्ड में छेड़छाड़ व फर्जी सर्टिफिकेट बनाने की सूचना पर साकची पुलिस का छापा
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर में लोगों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ करने और फर्जी सर्टिफिकेट बनाने की जानकारी पर साकची पुलिस ने मानगो के उलीडीह थाना अंतर्गत टैंक रोड स्थित एक घर में मंगलवार को छापेमारी की. पुलिस पहुंती को घर में ताला लगा था. इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की और वापस लौट गयी.वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इस घर में पांच से छह कंप्यूटर हैं और युवक यहां पर आकर काम करते हैं. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

विदित हो कि साकची पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानगो में फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जा रहे है.इस मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस और मानगो के दाईगुट्टू से कुछ युवकों को हिरासत में लिया. इनसे पूछताछ की. पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस ने मानगो के टैंक रोड में भी छापेमारी की. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

IMG 20230802 WA00752
Screenshot 2023 0927 002834
साकची आहार होटल से बाहर कोल्डड्रिंक लेने गयी युवती लापता, पिता ने साथ काम करने वाले युवक पर लगाया अगवा का आरोप

जमशेदपुर : यूसिल की नरवा पहाड़ कॉलोनी निवासी सुखराम मुखी ने अपनी बेटी रूमन मुखी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराया है. सुखराम मुखी ने तीन माह पूर्व बिष्टुपुर स्थित ट्रेंड्स शोरूम में काम करने के दौरान बेटी को अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने वाले अमर शाह पर उसे अगवा करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ साकची थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

साकची थाना में सौंपी लिखित शिकायत में सुखराम मुखी ने बताया है कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी अनिता मुखी, पुत्र लोचन देव मुखी एवं बेटी रूमन मुखी के साथ नरवा से बाजार करने के लिए साकची आये थे. साकची में सामानों की खरीदारी करने के बाद वे सभी खाना खाने के लिए साकची आहार होटल में गये थे. वहां खाना खाने के बाद बेटा एवं पत्नी होटल में ही थे, जब बेटी रूमन कोल्ड ड्रिंक्स लेने के लिए बाहर गई, लेकिन उसके बाद वह नहीं मिली. यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

सुखराम मुखी ने कहा कि तीन माह पूर्व उनकी बेटी एवं अमर साह बिष्टुपुर स्थित ट्रेंड्स शोरूम में साथ काम करते वक्त आपस में बात किया करते थे. लेकिन बाद में अमर ने उसे मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करना शुरू कर दिया और मना करने पर धमकी भी दिया करता था. इसके मद्देनजर सुखराम ने अमर द्वारा ही बेटी का अगवा किये जाने का यकीन जताते हुए साकची पुलिस से उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने एवं बेटी को मुक्त कराने का आग्रह किया है.

Screenshot 2023 0927 001449
झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की पहली बैठक, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, जाने पूरी खबर

रांची : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग की प्रथम बैठक में मंगलवार को आयोजित की गई. इस बैठक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान ने सारे सदस्यों का स्वागत किया. सदस्यों के परिचय के उपरांत बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गई. सबसे पहले गढ़वा जिले के मुमताज अंसारी की शिकायत पर निर्णय लिया गया कि अविलंब जिले के पुलिस अधीक्षक से अब तक की गई कार्रवाई रिपोर्ट मंगाई जाए. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

ज्ञात हो कि गढ़वा में पुलिस पर एक अल्पसंख्यक मोहम्मद वसीम सज्जाद की हत्या का आरोप है, जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से आयोग इसे गंभीरता से लिया है. बैठक में निर्णय लिया गया कि 1984 दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने हेतु गृह विभाग से अधत्तन प्रतिवेदन की मांग की जाए. सिख समुदाय के पिछड़ी जाति को पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु अब तक क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी लेने हेतु पिछड़ा वर्ग आयोग एवं कार्मिक विभाग से रिपोर्ट ली जाए. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

राज्य के अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप का लाभ दिलाने के संबंध में अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम से पूरी जानकारी मांगी जाए. शिक्षण संस्थानों को अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु शिक्षा विभाग से जानकारी प्राप्त की जाए. ज्ञात हो कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान के रूप में ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध एवं भारतीय संस्थान आते हैं. इस बैठक में उपाध्यक्ष शमशेर आलम एवं ज्योति सिंह मातृ, डॉक्टर मोसालुद्दीन तौसीफ, सुशील मरांडी, वारिस कुरैशी, शफा अंसारी, बरकत अली, इकरारुल हसन, सविता टुडू उपस्थित थे.

866bd917f0894f5f085c530f90a9db08c33a46e27c6cf67bd6c56ba09b1916a6.0
झारखंड सरकार ने चार आइएएस का किया बदलाव, जमशेदपुर डीसी को मिला अतिरिक्त प्रभार
IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के दो उपायुक्त को जिला बंदोबस्त पदाधिकारी का प्रभार दिया है। जमशेदपुर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को अगले आदेश तक जमशेदपुर का बंदोबस्त पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, पलामू के उपायुक्त शशिरंजन को भी पलामू का बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दूसरी ओर, खान निदेशक अरवा राजकमल को अगले आदेश तक झारखंड राज्य खनिज विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दियाग या है। वहीं, भोर सिंह यादव को निदेशक उद्योग बना दिया गया है। ये सारे बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752
Screenshot 2023 0926 235824
राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ चांडिल एसडीओ ऑफिस पहुंचे हमसदा गांववासी, आश्वासन के बाद वापस लौटे ग्रामीण
IMG 20230920 WA0008

चांडिल : सरायकेला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी राशन वितरण मामले में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। डीलरों की मनमानी को लेकर आये दिन ग्रामीण ब्लॉक और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के हमसदा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने राशन डीलर की मनमानी के विरोध में अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने स्थानीय राशन डीलर सुधीर हांसदा पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर सुधीर हांसदा द्वारा दो महीने के राशन वितरण को लेकर लाभुकों से फिंगरप्रिंट लिया गया है, लेकिन लोगों को एक महीने का ही राशन दिया जा रहा है। इसी मामले को लेकर ग्रामीण एसडीओ कार्यालय पहुंचे जहां एसडीओ की अनुपस्थिति में संबंधित पदाधिकारी ने मामले की पड़ताल की। इसके बाद ग्रामीण को आश्वस्त किया गया कि 30 सितंबर तक एक महीने का बकाया राशन सभी लाभुकों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद सभी ग्रामीण वापस लौट गए।

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!