एक नई सोच, एक नई धारा

783fdbb2c2053137aa315c0e4d1e85d5f5dcb9a40bb924a17e4ed34e35ac41f0.0
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर एसटी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का किया अनुरोध

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर स्थापित रीति रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और परंपराओं को माननेवाले अनुसूचित समाज के लोगों को ही ST जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है। केरल हाई कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए दास ने माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्मिक विभाग को इस संबंध में पत्र जारी करने संबंधी निर्देश देने का आग्रह किया है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

उन्होंने लिखा कि आप अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। जनजातीय समाज ने बड़े भरोसे के साथ आपको मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया था, लेकिन अब वो छला महसूस कर रहे हैं। जनजातीय समाज आप से अपेक्षा करता है कि उसके साथ न्याय हो, लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि मुख्यमंत्री बनने के साथ सबसे अधिक विश्वासघात आपने जनजातीय समाज के साथ ही किया है। ये बात किसी से छिपी नहीं है कि जनजातीय समाज को आज झारखंड में किस खराब दौर से गुजर रहा है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

झारखंड में जनजातीय समाज की परंपरा और पहचान आपकी सरकार की वजह से संकट में आ गयी है। पर्दे के पीछे से आपकी सरकार चलानेवाले चाहते हैं कि यहां का अनुसूचित जनजाति समाज मांदर की जगह गिटार पकड़ ले। उन्होंने अनुरोध करते हुए लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि सरना कोड के नाम पर आप जनजातीय समाज विशेष कर सरना समाज को गुमराह करने की बजाय जो आपके हाथ में हैं कम से कम उसे तो लागू कर दें। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

अनुसूचित जनजाति समाज की सालों पुरानी मांग है कि स्थापित रीति रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और परंपराओं को माननेवालो को ही एसटी जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाये। 1997 में केरल राज्य एवं एक अन्य बनाम चन्द्रमोहनन् मामले में केरल हाईकोर्ट ने स्पष्ट फैसला सुनाया था कि अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का क्या-क्या आधार होना चाहिए। लेकिन आपकी सरकार इस अहम मुद्दे पर मौन है। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752
23a99c5f6cca15724c317e3fe4cd5f4f56122df937535d55be5aa7749f3235f7.0

माननीय मुख्यमंत्री जी आपसे अनुरोध है कि अनुसूचित जनजाति समाज के हित में केरल हाईकोर्ट के फैसले को झारखंड में उतारने का काम करें। केरल हाईकोर्ट के निर्णय का सार इस प्रकार है-

आवेदक के माता एवं पिता दोनों ही अनुसूचित जनजाति के सदस्य होने चाहिए। उनके माता-पिता का विवाह संबंधित जनजाति के रूढ़ियों एवं परंपरा के अनुसार किया गया होना चाहिए। उनका विवाह जनजाति समाज द्वारा किया गया हो एवं उसे समाज के द्वारा मान्यता दी गई हो। आवेदक एवं उसके माता-पिता के द्वारा जातिगत रूढ़ियों, परंपराओं एवं अनुष्ठान का पालन किया जा रहा है। आवेदक एवं उसके माता-पिता के द्वारा अपने पूर्वजों की विरासत एवं उत्तराधिकार के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। इन सब मामलों की जांच के पश्चात् ही जाति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी आपसे आग्रह है कि कार्मिक विभाग से अविलंब निर्देश जारी करायें कि जो व्यक्ति जनजाति समाज के रिति रिजाव नहीं मानते हों, उनका जाति प्रमाण पत्र निर्गत न किया जाये।

n5419842141695891189300413389ab691344019705f8a461eb995a60c9e6b965b26e0b773ad311c10dbccc
पाकिस्‍तान भागे हसनैन का जमशेदपुर से गहरा नाता, मुस्लिम पड़ोसियों ने खोली पोल, कहा- देश की बदनामी के लिए कर रहा बकवास

जमशेदपुर : अवैध रूप से भागकर पाकिस्तान गए मोहम्मद हसनैन और उसके पुत्र के भारत में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न के आरोपों से मुस्लिम पड़ोसी भी सहमत नहीं हैं। मुस्लिम बहुल गौतमपुरी में रहने वाले हसनैन के आरोपों से पड़ोसी हैरान हैं। उनका दावा है कि हसनैन के बताए अनुसार कोई घटना उनके संज्ञान में नहीं है। लोग संदेह जता रहे हैं कि हसनैन और उसका पुत्र इसहाक आमिर किसी षड्यंत्र के तहत देश को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

हसनैन का जमशेदपुर से गहरा है नाता

IMG 20230920 WA0008

हसनैन का झारखंड के जमशेदपुर से नाता रहा है। वह मूल रूप से गोलमुरी का रहने वाला है। वह 10 वर्ष पूर्व पत्नी को तलाक देकर अपने बेटे के साथ दिल्ली चला गया था, जहां मुस्लिमों के बीच अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए कौमी पार्टी आफ इंडिया बनाई थी। इस पार्टी से वह लोकसभा से लेकर मुस्लिम बहुल सीलमपुर क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ चुका है। दोनों चुनाव में उसे नोटा से भी कम वोट मिले थे।

पड़ोसियों को हसनैन के आरोपों में नजर आता षड़यंत्र

IMG 20230708 WA00573

हसनैन से जुड़े जाहिद खान ने बताया कि हसनैन ने 2008 में सीलमपुर से विधायक और 2014 में उत्तर पूर्वी जिले से मनोज तिवारी के खिलाफ सांसद का चुनाव लड़ा था। उसके बयानों में कट्टरता साफ झलकती थी। हसनैन गौतमपुरी के जिस टी ब्लाॅक में रहता था, उसकी 99 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है।

बमुश्किल एक-दो हिंदू दुकानदार मिल जाएंगे। स्थानीय लोग बताते हैं कि पहले यहां हिंदुओं की अच्छी खासी तादात थी, लेकिन वे यहां से धीरे-धीरे चले गए।
पड़ोसी एवं फिजिशयन मुशारिफ राईन कहते हैं कि हसनैन के आरोपों में षड्यंत्र नजर आता है। करीब 50 सालों से वहां रह रहे हाजी अब्दुला कहते हैं कि उन्होंने कभी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं देखा।

रहस्यमय है हसनैन का जीवन

AddText 09 19 03.49.44 1

लोगों के बीच हसनैन का व्यक्तिगत जीवन भी रहस्यमय है। उसकी पत्नी के बारे में लोगों को जानकारी नहीं है। कोई कहता है कि काफी पहले पत्नी को तलाक दे दिया था। कोई रिश्तेदार भी आता-जाता नहीं है। 31 वर्ष होने पर भी बेटे की शादी नहीं हुई थी। उनका खर्च कैसे चलता था, इसका भी पता नहीं है।

मकान नंबर टी-659 के दूसरे तल के फ्लैट में पेशे से दर्जी मोहम्मद आजाद खान के साथ वह रहता था। वह कहते हैं कि आठ हजार रुपये किराये वाले दो कमरे के फ्लैट के एक कमरे में पत्नी व बेटी के साथ वह और दूसरे कमरे में बेटे के साथ हसनैन रहता था। बदले में चार हजार रुपये देता था। पांच सितंबर को दोनों यह कहकर दुबई के लिए निकले कि बेटे की नौकरी लग गई है।

हसनैन का बड़ा भाई इबरार भी पाकिस्‍तान भागा था

IMG 20230802 WA00752

पाकिस्तान भागने वाले हसनैन का झारखंड के जमशेदपुर से नाता रहा है। लगभग 38 वर्ष पहले भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद हसनैन का बड़ा भाई इबरार भी जमशेदपुर से पाकिस्तान भाग गया था। हसनैन भी पहले टाटा स्टील में कार्यरत था। वह कदमा स्थित टीएस 4 फ्लैट के सामने रहता था।

2013-14 में रिटायर होने के बाद वह दिल्ली शिफ्ट हो गया था। इबरार का पूरा परिवार जमशेदपुर के गोलमुरी मुस्लिम बस्ती में रहता था। वह टाटा स्टील के वित्त विभाग में कार्यरत था। टाटा स्टील में नौकरी मिलने के बाद वह कदमा स्थित बीएच एरिया के रोड नंबर छह में शिफ्ट हो गया।

1985 में उसने अपनी बेटी की शादी की थी। तब मेहमानों को चांदी की तस्तरी में खाना परोसा गया था। टाटा स्टील के अधिकारियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने सवाल उठाया कि वित्त विभाग का एक कर्मचारी इतना अधिक खर्च कैसे कर सकता है।
जांच शुरू हुई तो इबरार के घोटाला किए जाने का पता चला, लेकिन जब तक कंपनी शिकंजा कसती, तब तक इबरार पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान भाग गया।

Screenshot 2023 0926 202035
एमजीएम : प्रसूता की मौत के मामले में जाँच शुरू, पल्मोनरी एम्बोलिज्म से मौत होने की आशंका, जाने क्या है पल्मोनरी एम्बोलिज्म

जमशेदपुर : एमजीएम के गायनिक वार्ड में भर्ती स्लैग रोड निवासी मालती देवी की मौत की जांच शुरू हो गई है। अधीक्षक डॉ. रवींद्र कुमार और उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी खुद इसकी जांच कर रहे हैं।
जांच में डॉक्टर और नर्स की लापरवाही साबित नहीं हो पाई है। महिला के इलाज में भी लापरवाही नहीं हुई है। दोनों अधिकारियों ने उसका बीएचटी भी देखा। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

पल्मोनरी एम्बोलिज्म से प्रसूता की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद मौत की सही वजह का पता चलेगा। डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने बताया कि पल्मोनरी इमोजियम के कारण ही महिला का शुगर लेबल और बीपी डाउन होने लगा था। इस दौरान उसे लाइफ सेविंग सारी दवा और इंजेक्शन सही तरीके से दी गई। परिजनों का आरोप गलत है कि सुई देने के बाद महिला की मौत हुई है। बता दें कि महिला का एमजीएम में सिजेरियन हुआ था, जिसके बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। प्रसव के पांचवें दिन उसकी मौत हो गई।परिजनों ने आरोप लगाया कि सुई लगाने के बाद मौत हुई है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

क्या है पल्मोनरी एम्बोलिज्म

IMG 20230802 WA00752

पल्मोनरी एम्बोलिज्म आमतौर पर खून के थक्के के कारण होता है। इसके कारण आर्टरी ब्लॉक हो जाती है। हर मरीज में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं, लेकिन आमतौर पर सांस लेने में परेशानी सामान्य लक्षण है। सर्जरी के दौरान मरीजों की इसके कारण मौत तक हो सकती है।

b491126a56bef2a295431e5e7261b3bcbdbf2dfc0ea850856b4c44b60c83b38e.0
दीपावली के अवसर पर खुले मैदान में अस्थायी पटाखा दुकान के लिए करें आवेदन, जाने आखिरी तारीख एवं जरूरी दस्तावेज
IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) प्रशासन ने दीपावली के अवसर पर खुले मैदान में अस्थायी पटाखा अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक व्यक्ति दिनांक 27 सितंबर से 14 अक्टूबर तक विहित प्रपत्र (एइ-5) में आवेदन दो स्वयं अभिप्रमाणित पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, 500 रूपये अनुज्ञप्ति शुल्क का चालान, पहचान पत्र, स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र ( शपथ पत्र में अधिवक्ता व नोटरी पब्लिक के हस्ताक्षर की आवश्यकता नही है) एवं स्थायी पटाखा अनुज्ञप्तिधारी द्वारा निर्गत सहमति पत्र के साथ समाहरणालय के सामान्य शाखा में जमा कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के पश्चात प्रस्तुत आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752
2d035e5e37a64d34bce006f62f6fa9c8d3bf794ce16aa8f5faca5bd2720ab786.0
साकची : डांस स्टूडियो की आड़ में फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले दो युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल, मालिक की तलाश जारी

जमशेदपुर : साकची थाना पुलिस ने साकची बाजार के ठाकुरबाड़ी रोड पर मकान नंबर 47 की दूसरी मंजिल पर डांस स्टूडियो में छापामारी की। इस छापामारी में पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा के रहने वाले सन्नी कुमार गुप्ता और बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी के रहने वाले शुभम साहा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डांस स्टूडियो में एक छोटा सा ऑफिस खोलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों, बोर्ड और कॉलेज के फर्जी दस्तावेज बनाए जाते हैं एवं फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

छापामारी में यह आरोप सही पाया गया। पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। सन्नी कुमार अकाउंट का काम देखता था और शुभम डाटा एंट्री का काम देखता था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सना कांप्लेक्स स्थित होटल बाइट की मालकिन रीता गुप्ता उर्फ रीता दास और उनका बेटा धर्मजीत कुमार गुप्ता यह फर्जी सर्टिफिकेट बनवाता था। उन्हीं के कहने पर यह युवक यह काम करते थे। धर्मजीत कुमार गुप्ता मानगो थाना क्षेत्र के पुराने बिग बाजार के पीछे कुमरूम बस्ती का रहने वाला है। पुलिस ने रीता गुप्ता और धर्मजीत कुमार गुप्ता की तलाश में छापामारी की। लेकिन, दोनों नहीं पकड़े जा सके। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

पुलिस ने बुधवार को सन्नी कुमार गुप्ता और शुभम साहा को जेल भेज दिया है। साकची थाना पुलिस ने बताया कि डांस स्टूडियो से एक प्रिंटर, एक मॉनिटर, एक कीबोर्ड, एक यूपीएस, एक सीपीयू, एक पुराना लैपटॉप, एक कॉपी, एक रजिस्टर, एक स्पाइरल बाइंडिंग किया हुआ बुकलेट, अन्नामलाई यूनिवर्सिटी की बैचलर ऑफ साइंस की थर्ड सेमेस्टर की फर्जी मार्कशीट की तीन कॉपी, कैपिटल यूनिवर्सिटी की मास्टर ऑफ आर्ट की फर्जी मार्कशीट, छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर का फर्जी प्रोविजनल सर्टिफिकेट बरामद हुआ है।

Screenshot 2023 0927 224421
कुपोषित जिले में सरायकेला पहले स्थान पर, दूसरे पर पूर्वी सिंहभूम, डीसी को राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने भेजा नोटिस,

आदित्यपुर : राष्ट्रीय हेल्थ फैमिली रिपोर्ट के सर्वे में झारखंड का सबसे कुपोषित जिले की सूची में सरायकेला पहले और पूर्वी सिंहभूम दूसरे स्थान पर है. रिपोर्ट में दावा किया है गया है कि सरायकेला जिले में 23 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है, जबकि पूर्वी सिंहभूम में 16.8 फीसदी आबादी कुपोषण का शिकार है. इस बात का खुलासा बुधवार को रोटी बैंक के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में की. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

जानकारी देते हुए रोटी बैंक के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि उनका लक्ष्य कुपोषण फ्री झारखंड बनाना है. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले के गांव में विलुप्त होती सबर जाति के परिवारों की स्थिति अच्छी नहीं है. पूर्वी सिंहभूम जिले के बड़ाबांकी गांव के 25 सबर परिवार केवल सरकार से मिल रहे 5 किलोग्राम चावल पर निर्भर है. जो तीनों वक्त पानी चावल खाकर जी रहे हैं. उनके इस रिपोर्ट पर डीसी पूर्वी सिंहभूम मंजूनाथ भजंत्री को राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने नोटिस भेजा है, जिन्हें 15 दिन में रिपोर्ट भेजने को कहा गया है अन्यथा उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत समन भेजने की चेतावनी दी गई है. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

उन्होंने बताया कि बड़ाबांकी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भी है, लेकिन वहां की सेविका केवल डयूटी करने आती है, वह मानगो में रहती है. उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में झारखंड में हर साल 40 हजार बच्चे कुपोषण से मरते हैं. आज भी राज्य के 3 लाख से अधिक बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में रोटी बैंक के 250 सदस्य प्रतिदिन 2 हजार परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में जुटा है.

IMG 20230927 WA0018
“नाम्या स्माइल फाउंडेशन” की पहल पर दो दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : “नाम्या स्माइल फाउंडेशन” की पहल पर पहली बार जमशेदपुर महानगर वासियों की सुविधा के लिए आगामी 30 सितंबर और 01 अक्तूबर को सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक स्थानीय सूर्य मंदिर, सिदगोड़ा के समीप स्थित सोन मंडप परिसर में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

यह आयोजन अपॉलो अस्पताल भुवनेश्वर की ओर से “नाम्या स्माइल फाउंडेशन” की पहल पर होगा। सर्वजन हिताय प्रतिबद्ध रहने वाली संस्था के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने आज बारीडीह बस्ती, प्रगति नगर, बजरंग चौक और हरि मैदान क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्त्ताओं से मिलकर उन्हें आयोजन की जानकारी दी और आमजन को जागरूक करने का आह्वान भी किया।

IMG 20230927 WA0021
IMG 20230802 WA00752
IMG 20230927 WA0010
सीजीपीसी भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करेंगे डॉ अजय

भगवान सिंह की चिंता पर सिख युवक हमले मामले को दिल्ली में उठाने की बात कही

IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : कांग्रेस कार्यकारणी के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने सीजीपीसी की आधारभूत सरंचना निर्माण में आर्थिक सहयोग करने का वादा किया है। बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में हो रहे भवन निर्माण की महत्वकांक्षी परियोजन से प्रभावित होकर सहयोग करने का आश्वासन दिया
साकची स्थित कार्यालय में उन्होंने कानपुर में सिख युवक पर हुए हमले मामले में प्रधान भगवान सिंह द्वारा उठाये मुद्दे को दिल्ली में शीर्ष नेताओं के समक्ष उठाने की बात भी उन्होंने की। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

सीजीपीसी भवन निर्माण कमिटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटू ने आधारभूत सरंचना परियोजना के कार्यप्रगति पर डॉ अजय कुमार के सामने प्रकाश डाला जिससे प्रभावित होकर डॉ अजय कुमार ने सम्मानजनक आर्थिक सहयोग करने का वादा किया। सुरेंद्र पाल सिंह टीटू ने कहा कि सीजीपीसी सामाजिक सेवा के उद्देश्य से भवन निर्माण करवा रहा है। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230927 WA0009

इस दौरान प्रधान भगवान सिंह ने सिख युवक पर हुए हमले पर गहरी चिंता जताते हुए डॉ अजय से उचित कार्यवाई करवाने कर का आग्रह किया जिसपर डॉ अजय कुमार ने मामले को दिल्ली में शीर्ष नेताओं के समक्षं रखने की बात कही। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ अजय से पहले भी सहयोग मिलता रहा है और आगे भी उनसे समाज को काफी उम्मीदें हैं। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

इससे पूर्व सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह सहित अन्य सदस्यों में मुख्यरूप से चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह-चंचल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरेंद्र सिंह छिंदे, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरमीत सिंह, अर्जुन सिंह बलिया, सुखवंत सिंह सुखु, कुलदीप सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह, दीदार सिंह, सुखविंदर सिंह, करतार सिंह और अन्य ने डॉ अजय कुमार का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने किया।

438a16d416f0bdbf9ade4ea6644d75d5e9c24125de8460c0cf775b169529fd75.0
नगर विकास एवं आवास विभाग को सरयू राय ने लिखा पत्र, कहा – टाटा स्टील लीज समझौते का उल्लंघन कर रही है

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड सरकार को पत्र लिखकर टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल की दर में वृद्धि करने पर आपत्ति जताई है। सचिव को लिखे पत्र में विधायक सरयू राय ने कहा कि दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार से स्पष्ट हो रहा है कि टाटा स्टील ने अचानक एक जुलाई, 2023 से पेयजल की दर में वृद्धि कर दिया है। जिसका सीधा भार उपभोक्ताओं पर पड़ा है। आप अवगत है कि टाटा स्टील और झारखंड सरकार के बीच वर्ष 2005 में हुए लीज नवीकरण समझौता के अनुसार टाटा स्टील जमशेदपुर के सभी नागरिकों को पेयजल सहित अन्य नागरिक सुवधायें अपने खर्च पर उपलब्ध करायेगा। यदि इसके लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क लेना है तो वह शुल्क राज्य सरकार द्वारा अपने नगरपालिकाओं के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक नहीं होगा। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

इसके आलोक में जब राज्य सरकार ने 2021 के जनवरी में पेयजल आपूर्ति का उपभोक्ता शुल्क बढ़ाया तो तुरंत टाटा स्टील की इकाई “जुस्को” ने भी उस समय पेयजल की निर्धारित दर को बढ़ा दिया। आज के समाचार के अनुसार यदि टाटा स्टील यूआईएसएल ने पेयजल की उपभोक्ता दर में वृद्धि कर दिया है तो प्रश्न उठता है कि क्या राज्य सरकार ने भी इस बीच अपने नगरपालिकाओं के लिए पेयजल आपूर्ति उपभोक्ता शुल्क में कोई वृद्धि किया है ? यदि नहीं तो इस संबंध में आवश्यक निर्देश राज्य सरकार द्वारा टाटा स्टील को दिया जाना चाहिए। ताकि दर में वृद्धि कम हो सके और उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

पत्र के माध्यम से सचिव को श्री राय ने कहा कि विगत कई वर्षों से टाटा स्टील जमशेदपुर के गैर लीज क्षेत्र की बस्तियों तथा लीज क्षेत्र में बसी अनधिकृत बस्तियों को पानी और बिजली जैसे नागरिक सुविधा उपलब्ध नहीं करा रहा था। विगत 02 वर्ष के हमारे सतत प्रयास से टाटा स्टील ने जमशेदपुर के सभी क्षेत्रों में पानी, बिजली सहित अन्य आवश्यक सुविधा देने पर राजी हो गया है और देने लगा है। ऐसी स्थिति में एक ओर जन सुविधाओं की आपूर्ति का विस्तार करना और दूसरी ओर पेयजल आपूर्ति के उपभोक्ता शुल्क में वृद्धि करने का कंपनी के निर्णय के औचित्य पर सवाल खड़ा हो रहा है। इस संदर्भ में राज्य सरकार के स्तर पर अविलंब आवश्यक निर्णय जनहित में दिया जाना समीचीन होगा। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

जमशेदपुर में नगरपालिका के संदर्भ में जेएनएसी के अधिकार क्षेत्र में है, जहाँ अधिकांश नागरिक सुविधायें टाटा स्टील यूआईएसएल उपलब्ध करा रहा है। एक विधिवत नगरपालिका नहीं होने के कारण यहाँ कई प्रकार की समस्याएँ खड़ी हो रही हैं। सरकार जमशेदपुर को नगर निगम बनाने अथवा औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने के बारे में असमंजस में है। यह असमंजस शीघ्र दूर होना चाहिए। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

जमशेदपुर में विद्युत आपूर्ति के क्षेत्र में राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग के निदेशानुसार जेबीभीएनएल के जमशेदपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक और टाटा स्टील के विद्युत आपूर्ति विभाग के महाप्रबंधक के साथ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत समस्याओं के बारे में निर्णय लेने के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें मैं भी एक सदस्य हूँ। यह समिति महिने में एक बार बैठती है और सम-सामयिक समस्याओं के समाधान के बारे में आवश्यक निर्णय लेती है। इसी तरह पेयजल आपूर्ति एवं साफ – सफाई्र के लिए भी जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी, एडीएम, टाटा लीज तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक अथवा महाप्रबंधक को मिलाकर एक समिति गठित की जाय ताकि नागरिक सुविधा के संबंध में समुचित निर्णय दिया जा सके। इस संदर्भ में, मैं दिनांक 29 सितंबर, 2023 के अपराह्न में किसी समय आपके साथ अथवा निदेशक, सूडा के साथ मिलकर अपनी बातें रखना चाहूंगा।

राय ने अनुरोध किया है कि उपर्युक्त विषय में टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा पेयजल आपूर्ति शुल्क में एकतरफा वृद्धि करने के संबंध में कंपनी को आवश्यक निर्देश देंगे ताकि पेयजल आपूर्ति का शुल्क कंपनी उतना ही वसूल करे, जितना राज्य सरकार ने अपने नगरपालिकाओं के लिए निर्धारित किया है।

38b57fbbe000323de5f9ac6b3cefb88fcaac2abc02a14fe47b6be71d04392b3b.0
प्रधानमंत्री मोदी को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लिखा पत्र, आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का किया आग्रह

रांची : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आदिवासियों के हित में आदिवासी/सरना धर्म कोड पारित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा कि हम आदिवासी समाज के लोग प्राचीन परंपराओं एवं प्रकृति के उपासक हैं तथा पेड़ों, पहाड़ों की पूजा और जंगलों को संरक्षण देने को ही अपना धर्म मानते हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 12 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं। झारखंड प्रदेश जिसका मैं प्रतिनिधित्व करता हूँ एक आदिवासी बाहुल्य राज्य है, जहाँ इनकी संख्या एक करोड़ से भी अधिक है। झारखंड की एक बड़ी आबादी सरना धर्म को मानने वाली है। इस प्राचीनतम सरना धर्म का जीता-जागता ग्रंथ स्वंय जल, जंगल, जमीन एवं प्रकृति हैं। सरना धर्म की संस्कृति, पूजा पद्धति, आदर्श एवं मान्यताएँ प्रचलित सभी धर्मों से अलग है।

आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व के रक्षा की चिंता निश्चित तौर पर एक गंभीर सवाल है

IMG 20230920 WA0008

मुख्यमंत्री ने कहा झारखंड ही नहीं अपितु पूरे देश का आदिवासी समुदाय पिछले कई वर्षों से अपने धार्मिक अस्तित्व की रक्षा के लिए जनगणना कोड में प्रकृति पूजक आदिवासी / सरना धर्मावलंबियों को शामिल करने की माँग को लेकर संघर्षरत है। प्रकृति पर आधारित आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक अस्तित्व के रक्षा की चिंता निश्चित तौर पर एक गंभीर सवाल है। आज आदिवासी / सरना धर्म कोड की माँग इसलिए उठ रही है ताकि प्रकृति का उपासक यह आदिवासी समुदाय अपनी पहचान के प्रति आश्वस्त हो सके। वर्तमान में जब समान नागरिक संहिता की माँग कतिपय संगठनों द्वारा उठाई जा रही है, तो आदिवासी / सरना समुदाय की इस माँग पर सकारात्मक पहल उनके संरक्षण के लिए नितांत ही आवश्यक है। आप अवगत हैं कि आदिवासी समुदाय में भी कई ऐसे समुह हैं जो विलुप्ति के कगार पर हैं एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर इनका संरक्षण नहीं किया गया तो इनकी भाषा, संस्कृति के साथ-साथ इनका अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।

लगातार घट रही है जनसंख्या

IMG 20230708 WA00573

मुख्यमंत्री ने बताया कि विगत आठ दशकों में झारखण्ड के आदिवासियों की जनसंख्या के क्रमिक विशलेषण से ज्ञात होता है कि इनकी जनसंख्या का प्रतिशत झारखण्ड में 38 से घटकर 26 प्रतिशत ही रह गया है। इनकी जनसख्या के प्रतिशत में इस तरह लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिसके फलस्वरुप संविधान की पाँचवी एवं छठी अनुसूची के अंतर्गत आदिवासी विकास की नीतियों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।

आदिवासी/सरना कोड अत्यावश्यक

AddText 09 19 03.49.44 1

मुख्यमंत्री ने पत्र के माध्यम से कहा कि परिस्थितियों के मद्देनजर हिन्दू मुस्लिम, सिख, इसाई, जैन धर्मावलम्बियों से अलग सरना अथवा प्रकृति पूजक आदिवासियों की पहचान के लिए तथा उनके संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के लिए अलग आदिवासी / सरना कोड अत्यावश्यक है। अगर यह कोड मिल जाता है तो इनकी जनसंख्या का स्पष्ट आकलन हो सकेगा एवं तत्पश्चात हम आदिवासियों की भाषा, संस्कृति, इतिहास का संरक्षण एवं संवर्द्धन हो पाएगा तथा हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की जा सकेगी। यहाँ उल्लेखनीय है कि वर्ष 1951 के जनगणना के कॉलम में इनके लिए अलग कोड की व्यवस्था थी परन्तु कतिपय कारणों से बाद के दशकों में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई। अतः आदिवासी / सरना कोड आदिवासी समुदाय के समुचित विकास के लिए अत्यंत ही आवश्यक एवं इसके मद्देनजर झारखंड विधानसभा से इस निमित्त प्रस्ताव भी पारित कराया गया है, जो वर्तमान में केंद्र सरकार के स्तर पर निर्णय हेतु लंबित है।

पूरे विश्व में प्रकृति प्रेम का संदेश फैलेगा

IMG 20230802 WA00752

मुख्यमंत्री ने कहा मुझे अपने आदिवासी होने पर गर्व है और एक आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते मैं ना सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश के आदिवासियों के हित में आपसे विनम्र आग्रह करता हूँ कि हम आदिवासियों की इस आदिवासी / सरना धर्म कोड की चिरप्रतीक्षित माँग पर आप यथाशीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की कृपा करें। आज पूरा विश्व बढ़ते प्रदूषण एवं पर्यावरण की रक्षा को लेकर चिंतित है, वैसे समय में जिस धर्म की आत्मा ही प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा है उसको मान्यता मिलने से भारत ही नहीं पूरे विश्व में प्रकृति प्रेम का संदेश फैलेगा।

error: Content is protected !!