एक नई सोच, एक नई धारा

8वीं की छात्रा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वीडियो वायरल

बीमारी का अब उम्र से ताल्लुक खत्म हो गया है, अब कब कौन से उम्र में कौन सी बीमारी जकड़ ले कहना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन. पिछले कुछ दिनों में हार्ट अटैक के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं. एक वक्त था, जब इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित लोग बुजुर्ग हुआ करते थे. लेकिन आजकल के खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से यह समस्या अब न सिर्फ युवाओं, बल्कि बच्चों में भी देखने को मिल रही है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

दिल के दौरे से जुड़ा एक ताजातरीन मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. सूरत के स्कूल में पढ़ाई करते वक्त 8वीं क्लास की छात्रा को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गोडादरा क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है. 12 साल की छात्रा क्लास में पढ़ाई कर रही थी. तभी एकाएक वह बेहोश होकर सीधा जमीन पर गिर पड़ी. जिसके बाद क्लास के बच्चों और खुद शिक्षक ने उसे होश में लाने की कोशिश की. हालांकि जब वह होश में नहीं आई तो स्कूल स्टाफ ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वायरल हो रहा घटना का वीडियो

AddText 09 19 03.49.44 1

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्ची को दिल का दौरा पड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिक्षक क्लास में पढ़ा रहा है और बच्ची सबसे आगे वाली सीट पर बैठी है. बच्ची पहले तो पढ़ाई करती हुई नजर आती है. हालांकि एकाएक वह जमीन की ओर झुकने लगती है और बेहोश होकर गिर जाती है. उसके गिरने के बाद क्लास में अफरा-तफरी मच जाती है. शिक्षक भी उसे होश में लाने में लग जाते हैं. जब वह होश में नहीं आती तो उसे हॉस्पिटल ले जाया जाता है. हालांकि इलाज मिलने से पहले ही बच्ची दम तोड़ देती है. यह घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

बेटी की अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है. उसकी क्लास के बच्चे और टीचर्स भी इस वाकये से काफी हैरान हैं. उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि 12 साल की बच्ची को हार्ट अटैक कैसे आ सकता है. पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच चल रही है.

मानगो के समता नगर में दुर्गा पुजा के पंडाल का हुआ भूमि पूजन

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित समता नगर में आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के पंडाल का भूमि पुजन मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न हुआ। समता नगर में दूसरे वर्ष पूजा का आयोजन हो रहा है। समता नगर में पूजा होने से समता नगर में रहने वाले लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। (जारी…)

IMG 20230929 WA0008
IMG 20230920 WA0008

पूजा कमेटी के महासचिव संदीप शर्मा ने बताया समता नगर में अधिकांश लोग रोज कमाने खाने वाले रहते हैं। नजदीक में कहीं भी सार्वजनिक दुर्गा पूजा नहीं होने के कारण लोगों को मां दुर्गा की आराधना करने में काफी दिक्कत होती थी। दूसरे स्थान पर पुजा करने हेतु जाने पर समतानगर के लोगों को महत्व नहीं दिया जाता था, इसीलिए बस्ती वासियों के सामूहिक प्रयास से समता नगर में ही दुर्गा पूजा का आयोजन पिछले वर्ष से किया गया था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

पूरे समता नगर के निवासियों के द्वारा विगत एक महीना पूर्व ही से पूजा की तैयारी आरंभ कर दी गई है। खड़गपुर से ग्यारह सदस्यीय ढाकी बजाने वाले लोगों को आरक्षित किया गया है। तीनों दिन महा भोग का आयोजन किया जाएगा भूमि पूजन में मुख्य रूप उपस्थिति समता नगर दुर्गा पूजा कमेटी के संरक्षक विकास सिंह ने बताया आपसी भाईचारे का अनूठा उदाहरण समता नगर में देखने को मिलता है। सभी लोग बढ़ चढ़कर दुर्गा पूजा के आयोजन में भाग ले रहे हैं। भूमि पूजन के उपरांत सभी के बीच प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)

IMG 20230929 WA0007
IMG 20230802 WA00752

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक विकास सिंह, पप्पू सिंह ,अध्यक्ष मनोज ठाकुर , महासचिव संदीप शर्मा , उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, उपाध्यक्ष महेश गुप्ता , राजेश शर्मा , प्रेम कुमार शर्मा , योगेश्वर ठाकुर , राकेश लोधी , शिव कुमार ,बबलू साहू , राजा सिंह, धर्मेंद्र पांडे धर्मेंद्र पांडे, लालू पासवान, लक्ष्मण कुमार, अरविंद वर्मा, रघुनाथ गोप सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे ।

ओला कैब छिनतई मामले में आरोपी गिरफ्तार, नशे की लत की वजह से किया अपराध, देखें वीडियो

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत जनता बस्ती के पास ओला चालक के साथ मारपीट करने और वाहन छिनने के मामले में जमशेदपुर पुलिस को मिली सफलता। इस मामले में सोनारी परदेसिया पाड़ा निवासी हरप्रीत सिंह को किया गिरफ्तार। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

गौरतलब हो कि जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में एक अपराधी ने बुधवार देर रात ओला चालक संजीत दीप से उसकी कार लूट ली और फरार हो गया. इस दौरान अपराधी ने संजीत पर धारदार हथियार से हमला भी कर दिया. घायल अवस्था में वह अपना इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस ने जांच शुरू की और लूटी हुई कार को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

मामले में पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है. ग्रामीण सह सिटी एसपी ने बताया कि बिष्टुपुर से ओला कार की बुकिंग हुई थी. टीएमएच के पास एक और युवक कार में बैठा पर थोड़ी दूर जाकर वह उतार गया. एयरपोर्ट के पास पहुंचने के बाद आरोपी ने बारातल्ला छोड़ने को कहा. बारातल्ला पहुंचने पर 185 रुपए बिल हुआ जिसके बदले में युवक ने 200 रुपए दिया. 15 रुपए ऑनलाइन के माध्यम से वापस करने के दौरान ही युवक ने धारदार हथियार से हमला किया और पैसा समेत कार लूटकर भाग गया. शिकायत के दौरान पीड़ित ने मोबाइल नंबर भी दिया जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को सिदगोड़ा में ट्रेस किया. पुलिस इसके पीछे भागी. इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देता रहा और अंत में उसे घेरकर पकड़ लिया. पुलिस ने पांच घंटे में ही एसआई पंकज कुमार सिंह और एसआई गौतम कुमार की सहायता से आरोपी को पकड़ लिया।

IMG 20230802 WA00752
उलीडीह : भाजयुमो अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो युवाओं ने थामा पार्टी का दामन, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रहे उपस्थित
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार की नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अरमेंद्र पासवान की गरिमय उपस्थित में आज अवनीश कुमार के संग सैंकड़ो युवाओं ने भाजयुमो का दामन थामा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा हमें युवाओं को जोड़कर चलना है। मोदी जी के कार्यों को हमें घर घर में जाकर उनके विकास योजनाओं का बताना है। ई डी गठबंधन जो बना हैं उसका असली चेहरा युवाओं को दिखाना है। झारखंड के मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन जी ने गलती नहीं की तो ईडी के सवालों से भागने की क्या जरूरत है, ये सब युवाओं को बताना है। संगठन में हमें ईमानदार होकर काम करते रहना है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के मंत्री संभू चौधरी, जीतू गुप्ता, अनिल गुप्ता, मोती बिरवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20230802 WA00752
गरीबों तक राशन पहुंचाने में नाकाम है झारखंड सरकार : दिनेशानंद गोस्वामी

बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी ने आरोप लगाया कि राज्य की हेमन्त सरकार गरीबों तक राशन पहुंचाने में विफल रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर केन्द्र सरकार तीन वर्षों से गरीबों के लिए मुफ्त राशन भेज रही है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

बहरागोड़ा प्रखंड के लाभुकों को 2 महीने से राशन नहीं मिल रहा है. लोगों का कहना है कि राज्य सरकार ने दो महीने का राशन गोलमाल कर दिया है. चावल नहीं मिलने के कारण कई लोग भुखमरी के कगार पर हैं. डाॅ गोस्वामी शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत स्थित बामडोल गांव में ग्रामीणों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इसकी अध्यक्षता भाजपा बहरागोड़ा मंडल के महामंत्री भक्तिश्री पंडा ने किया. ग्रामीणों के बुलावे पर डाॅ गोस्वामी बामडोल गांव पहुंचे थे. डाॅ गोस्वामी ने झारखंड सरकार से गरीबों को शीघ्र राशन वितरित करने का आग्रह किया. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी तथा बिजली की अनियमित आपूर्ति के संबंध में भी डाॅ गोस्वामी को बताया. बैठक में मुखिया तड़ित मुंडा, तापस पाल, शिव शंकर मदीना, चंदन पांडा, तारापद पांडा, अंबु घोष, मोहनी साव, निखिल घोष, चंद्रशेखर पाल, सत्यवान साव, पीजुश घोष, मानस घोष, परमेश्वर घोष, किरण घोष, गौरा दंडपाट आदि उपस्थित थे.

पुलिसकर्मी के पुत्र को सर पर मारी गोली, रिम्स में 7 घण्टे के ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने बचायी जान

राँची : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के डॉक्टरों ने एक बार फिर सिर में गोली लगे एक 23 साल के युवक मनीष कुमार की जान बचाकर संस्थान के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाया है. सात घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद युवक फिलहाल वेंटिलेटर पर है. बताया जा रहा है कि ये युवक पुलिसकर्मी का पुत्र है. पंडरा का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गोली लगी थी. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

रातभर वह रांची के कटहल मोड़ के पास पड़ा रहा था और सुबह उसे रिम्स लाया गया था. इसके बाद उसके परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए थे, लेकिन इलाज से इनकार करने के बाद वे फिर रिम्स पहुंचे और भर्ती कराया. रिम्स के डॉक्टरों ने लंबे ऑपरेशन के बाद युवक की जान बचा ली है. वह वेंटिलेटर पर है. रिम्स के डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में न्यूरो सर्जरी के डॉक्टरों की टीम ने सात घंटे ऑपरेशन के बाद इस युवक को नई जिंदगी दी है.

सिर में युवक को लगी थी गोली

IMG 20230708 WA00573

पुलिसकर्मी के पुत्र व पंडरा निवासी 23 वर्षीय युवक मनीष कुमार के सिर में दो गोली मारी गयी थी. इससे वह रातभर हादसे की जगह (कटहल मोड़, रांची) पड़ा रहा था. सुबह उसे झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में एडमिट कराया गया था, परंतु उसके परिजन/दोस्त उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे. वहां डॉक्टरों ने इसके ऑपरेशन से इनकार कर दिया. इसके बाद इसे फिर से रिम्स आना पड़ा. इस युवक को रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ प्रोफेसर सीबी सहाय की यूनिट में एडमिट किया गया और तत्काल इलाज शुरू कर सर्जरी की व्यवस्था की गयी.

गोली लगने से आंख हो गयी डैमेज

AddText 09 19 03.49.44 1

रिम्स के डॉक्टर बताते हैं कि पहली गोली सिर के पिछले हिस्से से घुसी थी और ब्रेन को डैमेज करते हुए सिर के सामने की हड्डी में जाकर टकरा गई थी. वहीं दूसरी गोली सिर के पीछे से बाएं कान और ब्रेन को डैमेज करते हुए उसकी बायीं आंख में जाकर फंस गई थी. इस हादसे में मनीष कुमार की आंख पूरी तरह डैमेज हो गयी है.

ऑपरेशन के बाद वेंटिलेटर पर है युवक

IMG 20230802 WA00752

रिम्स के डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में न्यूरो सर्जरी के डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ विकास, डॉ रवि, डॉ मयंक और नेत्र विभाग के डॉ दीपक लकड़ा, डॉ शहनाज, डॉ कुलदीप, डॉ धीरज, एनेस्थेसिया टीम की डॉ अर्चना, डॉ कार्तिक, डॉ प्रियदर्शनी, ओटी टेक्नीशियन और स्टाफ नर्स सुनील आनंद, प्रभात, मंटू, सरोज, मधु, दीपा, विनीता के सहयोग इस युवक का सफल ऑपरेशन किया गया और दोनों गोलियां निकली गयीं. युवक के ब्रेन के सूजन को कम करने के लिए अभी युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया है.

ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर लूटी गयी ओला आल्टो कार सिदगोड़ा से बरामद

जमशेदपुर : यदि आप ओला गाड़ी से यात्रा करते हैं तो हो जायें सावधान! क्योंकि यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। बुधवार देर रात को एक ओला ड्राइवर पर बदमाश द्वारा उस्तरा से हमला कर कार लूट ली गयी जिसे गुरुवार को सोनारी पुलिस द्वारा सिदगोड़ा से लावारिश हालत में बरामद कर लिया गया। ड्राइवर संजीत दीप गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर संजीत दीप ने इस घटना की लिखित शिकायत सोनारी थाना में की है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस लूट कांड में एक गिरफ्तारी की भी सुचना आ रही है। भुक्तभोगी घायल ड्राइवर संजीत दीप ने अपनी लिखित शिकायत में सोनारी थाना को सूचित किया है कि दिनांक 27 सितम्बर को रात 10:30 से 11:00 बजे के बीच में दो युवको द्वारा उनकी आल्टो कार जिसका गाड़ी नंबर– JH05BV7594 है ओला एप्प के माध्यम से बुक किया गया, ड्राइवर ने एक युवक को तनिष्क शोरूम के पास से गाड़ी में बैठाया तथा दूसरा युवक बिष्टुपुर टाउन ऑफिस गोलचक्कर के पास से सोनारी एरोड्रम के पास जाने के लिए गाड़ी में बैठा। (जारी…)

इसके बाद एक युवक जो बिष्टुपुर टाउन ऑफिस गोलचक्कर के पास से बैठा तथा वह लिंक रोड गोलचक्कर के पास उतर गया तथा दूसरा युवक गाड़ी में बैठा रहा जैसे ही कार सोनारी एरोड्रम के पास पहुंची तो वह यवक ड्राइवर को बाराताल्ला फ्लैट के पास चलने की मिन्नत करने लगा। जिसके बाद में उसको बाराताल्ला फ्लैट के पास छोड़ दिया। इसके बाद उस युवक ने गाड़ी का भाडा दिया और ड्राइवर के पास चिल्लर न होने के कारण UPI के माध्यम से उनको पैसे वापस करने लगा। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

तभी वह युवक जिसको ड्राइवर ने ड्राप किया था, उसने किसी धारधार हथियार से ड्राइवर की गर्दन पर हमला कर दिया | अपने आप को बचाने के क्रम में ड्राइवर के दोनों हाथ की उंगलिया भी घायल हो गयीं। जिसका फायदा उठा कर वह कार, पर्स (जिसमे मेरे सभी डाक्यूमेंट्स और 4000 रूपए कैश) और ओप्पो कंपनी का जिओ सिम लगा मोबाइल जिसका नंबर 7857867320 था, ले कर भाग गया।

इससे ड्राइवर गम्भीर रूप से लहूलुहान हो गया और वह किसी प्रकार से वहां से एमजीएम अस्पताल पंहुचा और अपना इलाज करवाने के बाद घटना की जानकारी सोनारी थाने को दी |

एमजीएम पर फिर उठी उंगलियां, समय पर एंबुलेंस न मिलने पर घायल ने तोड़ा दम

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में अव्यवस्था और लापरवाही की खबरें आम हैं. कमियों और लापरवाही के कारण मरीजों की मौत जैसे सामान्य सी बात हो गई है. ताजा मामले में सड़क दुर्घटना में घायल एक मरीज की मौत समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण हो गई. दरअसल बर्मामाइंस बिनोवा भावे आश्रम निवासी गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया था. स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गणेश को रिम्स ले जाने की सलाह दी. हालांकि, अस्पताल में चार घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिला, जिससे गणेश की मौत हो गई. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इधर, मामले को लेकर मृतक की बेटी ने बताया कि वे लोग बिनोवा भावे आश्रम में रहते है. उनके पिता आदित्यपुर में मजदूरी करते है. किसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके पिता गणेश गोप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए है. उन्हें तत्काल एमजीएम में भर्ती कराया गया था. रिम्स ले जाने के लिए सरकारी एंबुलेंस 108 पर कई बार फोन भी किया. चार घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं आया. अंत में उनके पिता ने दम तोड़दिया.गुड़िया ने पिता की मौत का जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन को बताया है. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इस मामले में अधीक्षक से लिखित शिकायत की गई है. इधर, सूचना पाते ही भाजपा नेता विमल बैठा भी मौके पर पहुंचे और घटना की निंदा की. उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में एमजीएम अस्पताल की लापरवाही सामने आ रही है. इसको लेकर अधीक्षक से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी.

झामुमो नेता फलिंद्र मुंडा को अपराधियों ने मारी गोली, बाल-बाल बचे, जाँच में जुटी पुलिस

झारखण्ड : झारखंड के रांची जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक वारदात की गुत्थी सुलझती नहीं, कि दूसरी घटना को अंजाम देकर अपराधी पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर देते हैं. इसके बाद पुलिस जांच में जुट जाती है. पुलिस और अपराधियों के बीच यही खेल चल रहा है. एक बार फिर दिनदहाड़े अपराधियों ने झामुमो नेता व पूर्व मुखिया फलिंद्र मुंडा को गोली मारी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए. पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

वारदात की सूचना जैसे ही मिली, ठाकुरगांव थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित फलिंद्र मुंडा से घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर ने कहा कि प्रशासन जल्द घटना में शामिल अपराधियों का खुलासा करे. अन्यथा पार्टी उग्र आंदोलन को विवश होगी.

बाल-बाल बच गए फलिंद्र मुंडा

IMG 20230708 WA00573

रांची जिले के कांके प्रखंड झामुमो कमेटी के उपाध्यक्ष सह उरुगुट्टू पंचायत के पूर्व मुखिया फलिंद्र मुंडा को गुरुवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, हालांकि इस वारदात में पूर्व मुखिया बाल-बाल बच गए. ठाकुरगांव थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित फलिंद्र मुंडा से घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की. थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.

घर के बाहर पढ़ रहे थे अखबार

AddText 09 19 03.49.44 1

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 6 बजे फलिंद्र मुंडा उरुगुट्टू स्थित अपने घर के सामने अखबार पढ़ रहे थे. इसी बीच बाइक से पहुंचे दो अज्ञात अपराधियों ने झामुमो नेता की कनपट्टी में रिवॉल्वर सटाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन फायर नहीं होने से वे बच गए. इसके बाद एक अपराधी को उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अपराधी किसी तरह छूटकर बाइक में बैठा और दूसरे अपराधी के साथ फरार हो गया.

घटना स्थल से कारतूस बरामद

IMG 20230802 WA00752

पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. ठाकुरगांव थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित फलिंद्र मुंडा से घटना की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

हथियार के साथ मानगो आजादनगर का युवक हुआ गिरफ्तार
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने एक देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ सद्दाम हुसैन उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है. मानगो गोलचक्कर के पास से काले रंग की पल्सर बाइक पर वह घूम रहा था. वह किसी बड़े आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

इस सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में पुलिस की एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. उस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को धर-दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से एक लोहा का देशी निर्मित पिस्टल मैगजीन सहित तथा 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया. साथ ही पुलिस ने एक काले रंग का पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद किया. पुलिस की गिरफ्त में आया युवक सद्दाम हुसैन उर्फ बाबू आजादनगर रोड नंबर-3, क्रॉस रोड नंबर-9 का रहनेवाला है.

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!