एक नई सोच, एक नई धारा

Screenshot 2023 0317 161749
झारखंड : नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर गिरफ़्तार, एसपी अंजनी अंजन ने दी जानकारी

झारखंड : लातेहार पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर कुलदीप मेहता उर्फ बिकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये जानकारी एसपी अंजनी अंजन ने दी। उन्होंने बताया कि ये नक्सली पहले भाकपा माओवादी में शामिल था। सरेंडर करने के सालभर बाद ये जेल से निकला और टीपीसी में शामिल हो गया। लातेहार व बालूमाथ थाने में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

Screenshot 2023 0317 161749

लातेहार और बालूमाथ थाने में कई मामले दर्ज

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीपीसी के सबजोनल कमांडर कुलदीप मेहता उर्फ बिकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी अंजनी अंजन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सली कुलदीप के खिलाफ लातेहार और बालूमाथ थाने में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस को इसकी तलाश थी।

पहले भाकपा माओवादी में था एक्टि

एसपी अंजनी अंजन ने जानकारी दी है कि कुलदीप पूर्व में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी में था। वर्ष 2016 में उसने सरेंडर किया था। एक साल बाद जेल से निकला और 2022 में टीपीसी के रौशन के संपर्क में आकर नक्सली संगठन टीपीसी में शामिल हो गया था। पुलिस को इसकी तलाश थी. आखिरकार पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।

n4810261781679042330912c3cf4f461cae1657a31cfd5ff6b5d79f069fe5d3bc48768248990a19a410fdf5
टावर ऑफ लंदन में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा “कोहिनूर” हीरा

लंदन, पीटीआइ : उपनिवेश काल के दौरान भारत से ब्रिटेन ले जाए गए प्रख्यात कोहिनूर हीरे को मई में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के इस बेशकीमती हीरे वाले मुकुट को नए महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय की पत्नी कैमिला ने पहनने से इनकार कर दिया है। इसके बाद इसे शाही खजाने में रख दिया गया है। अब कोहिनूर लगे मुकुट, कुछ अन्य शाही आभूषणों और प्रतीक चिह्नों को टावर आफ लंदन में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए रखा जाएगा।

n4810261781679042330912c3cf4f461cae1657a31cfd5ff6b5d79f069fe5d3bc48768248990a19a410fdf5

महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय की पत्नी नहीं पहनेगी केहिनूर से जड़ा मुकुट

महाराजा चा‌र्ल्स द्वितीय के छह मई को होने वाले राज्याभिषेक में उनकी पत्नी कैमिला कोई अन्य मुकुट पहनकर शामिल होंगी। माना जा रहा है कि ब्रिटिश राजपरिवार भारत की भावनाओं का सम्मान करने के लिए ऐसा करना चाहता है। भारत ने इस हीरे को वापस दिए जाने के लिए दावा किया है जबकि ब्रिटेन इसे जीत का प्रतीक मानते हुए अपने पास रखना चाहता है। कोहिनूर को भारत को लौटाने के लिए ब्रिटिश राजघराने या वहां की सरकार ने अभी तक औपचारिक निर्णय नहीं लिया है।

जानें कोहिनुर का इतिहास

भारत से ब्रिटेन पहुंचे कोहिनूर 105.6 कैरेट का है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा हीरा माना जाता है। कोहिनूर हीरे का इतिहास 5000 साल से भी पुराना है। हीरे का वर्तमान नाम फारसी में है, जिसका अर्थ है ‘रोशनी का पहाड़’ (Mountain of Light)। इतिहासकारों के अनुसार, इस हीरे की खोज आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में स्थित गोलकुंडा की खदानों में खुदाई के दौरान हुई थी। सबसे पहले इसे किसने देखा, यह कब बाहर आया था, इसका कोई प्रमाण दर्ज नहीं है।

कोहिनूर हीरा अविभाजित पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के खजाने में था। वहां से इसे ले जाकर तत्कालीन ब्रिटिश गवर्नर ने महारानी विक्टोरिया को भेंट किया था। इसके बाद कोहिनूर हीरे को मुकुट में जड़वाकर उसे पहना गया। बताते हैं कि मुकुट में जड़वाने के दौरान कारीगरों ने हीरे को तराशकर छोटा कर दिया। बावजूद इसके कोहिनूर दुनिया में उपलब्ध सबसे बड़े हीरों में शुमार है।

IMG 20230314 WA0021
लघुकथा : दोहरे चेहरे
IMG 20230314 WA0021
मीनाक्षी अग्रवाल “सरगम” (दिल्ली)

मिसेस शर्मा का आठ साल का बेटा धैर्य विडियो गेम से खेल रहा था,कमरे में चारों तरफ खिलौने फैले पड़े थे।उनकी कामवाली मालती का तीन साल का बेटा अचानक उस कमरे में आ गया और उस मासूम ने एक खिलौना उठा लिया।धैर्य को कोई फर्क नहीं पड़ा किन्तु तभी मिसेस शर्मा बिफरते हुए आयी,”मालती,संभाल अपने बच्चे को ,यूँ मेरे बेटे की किसी चीज को हाथ न लगाएं,और अगर नहीं संभलता तो यहाँ मत लाया कर”।
धैर्य बोला,”कोई बात नहीं मम्मी ,एक खिलौना ही तो है,मेरे पास तो कितने सारे हैं।”
“तू चुप कर, नौकरों को मुँह नहीं लगाते”।
कुछ दिन बाद धैर्य के जन्मदिन पर एक पेटी खिलौना और खाने पीने का सामान आया।धैर्य ने पूछा,” ये सब किसलिए मम्मी”।
मम्मी बोली,”अनाथालय के गरीब बच्चों को बाँटने के लिए,वहाँ मीडिया वाले भी आएंगे”।
दूर खड़ी मालती अजीब निगाहों से ये सब देख रही थी,पर नौकरानी थी तो कुछ कह न पायी।

a5c708c47f01bd8093dab22f7b6bda688f06e9bc508b142a0dabef7f7f2f3611.0
गुरमुख सिंह मुखे मर्सी अस्पताल से गिरफ्तार नाम बदलकर करवा रहा था इलाज
a5c708c47f01bd8093dab22f7b6bda688f06e9bc508b142a0dabef7f7f2f3611.0

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह मुखे को जमशेदपुर पुलिस ने बलात्कार के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कर दी है। बताया जाता है कि बीती रात मुखे नाम बदलकर बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और उसे मर्सी अस्पताल से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। घर चलोगे कि मुखे के खिलाफ एक सिख महिला ने कदमा थाना में बलात्कार का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया था।मूखे का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें महिला के साथ कई आपत्तिजनक दिखाया गया है।

a87eca07cdbd36af2978f23913741c591d73c51c9744d65bbb6653507d601576.0
कोरोना संक्रमण: एक दिन में 754 नए मामले, केंद्र ने 6 राज्यों को लिखा पत्र

दिल्ली : देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने छह राज्यों को पत्र लिखकर वायरल इंफेक्शन के चलते मामलों में अचानक आई बढ़ोतरी को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक राज्यों से टेस्टिंग, ट्रीटिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि ये ऐसे कुछ राज्य हैं जहां अधिक संख्या में मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिनमें स्थानीय तौर पर संक्रमण फैलने का संकेत मिल रहा है और संक्रमण को रोकने के लिए जोखिम का आकलन कर और महामारी के खिलाफ लड़ाई में अब तक मिली सफलता को खोए बिना उसके अनुसार उपायों का पालन करने की जरूरत है।

a87eca07cdbd36af2978f23913741c591d73c51c9744d65bbb6653507d601576.0

पत्र में कहा गया है कि यह अहम है कि राज्य को कड़ी निगरानी रखनी चाहिए और संक्रमण के उभरते प्रसार को नियंत्रित करने के लिए चिंता की स्थिति पैदा होने से पहले कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्रालय ने पत्र में राज्यों को सूक्ष्म स्तर (जिला और कस्बों) पर कोविड की स्थिति की जांच करने और कोविड-19 के त्वरित और प्रभावी प्रबंधन के लिए आवश्यक उपायों के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 754 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,92,710 हो गई है। देश में करीब चार महीने बाद संक्रमण के 700 से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,623 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 12 नवंबर को संक्रमण के 734 दैनिक मामले सामने आए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,790 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार भारत में अभी तक कुल 4,41,57,297 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.64 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

1679038649437
दो साल बाद मिला नाबालिग को न्याय, अपहरण व दुष्कर्म मामले में राजेश गोप दोषी करार

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र की रहनेवाली 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी राजेश गोप को एडीजे वन सह स्पेशल कोर्ट पोस्को के न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को दोषी करार दिया है। मामले में सजा के बिंदु पर कोर्ट 20 मार्च को सुनवाई करेगी। अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार के अनुसार मामले में 7 लोगों की गवाही हुई है।

1679038649437

रात के 11 बजे आरोपी ने किया था अपहरण

मामले में कहा गया था कि आरोपी राजेश गोप ने नाबालिग लड़की का अपहरण 21 सितंबर 2021 की रात के 11 बजे घर से ही कर लिया था। इसके बाद से नाबालिग लड़की का कुछ भी पता नहीं चल रहा था। कुछ दिनों के बाद नाबालिग लड़की चाइल्ड लाइफ तक पहुंची थी। इसके बाद परिवार के लोगों के सुपुर्द किया गया था। परिवार के लोग मामले को लेकर सोनारी थाने में गये थे।

n4811177401679037577131a5db22e7bdd187d8e8b919806d1e493ea65fd97c4d86abd6b819e6e71a8c4224
लोकसभा – राज्यसभा में जोरदार हंगामा, 20 मार्च तक दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

संसद में एक बार फिर पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है। दोनों सदनों में चालू बजट सत्र के पांचवें दिन भी कार्यवाही बिना चले स्थगित हो गई। राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर दोनों सदनों में हंगामा बरपता रहा और कार्यवाही बाधित होती रही। आज यानी शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भारी शोर-शराबा और नारेबाजी के कारण कार्यवाही की आवाज ही दब गई। चालू बजट सत्र के दूसरे चरण में चार दिनों की कार्यवाही पहले ही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है।

n4811177401679037577131a5db22e7bdd187d8e8b919806d1e493ea65fd97c4d86abd6b819e6e71a8c4224

राज्यसभा की कार्यवाही 20 मार्च 11 बजे तक के लिए स्थगित:

राज्यसभा में भी आज यानी शुक्रवार को पक्ष और विपक्ष का भारी हंगामा देखने को मिला है। भारी हंगामा को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही 20 मार्च 2023 को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब राज्य सभा की कार्यवाही सोमवार को 11 बजे के बाद शुरू होगी।

लोकसभा में जारी है हंगामा:

राज्यसभा की कार्यवाही भारी हंगामा के बाद सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है। इसके बाद कुछ देर तक लोकसभा की कार्यवाही जारी रही, लेकिन पक्ष और विपक्ष के भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Screenshot 2023 0317 124926

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना:

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि बीजेपी के सदस्य इधर-उधर क्यों बोल रहे हैं, संसद में चर्चा करने से क्यों डरते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी से डर गई है। अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी का 56 इंच का सीना अब सिकुड़ गया है।

n481071654167903493525628f62af169c2e23909a4c973a563570b89346dac6c0c12ddfe218922855411ec
आपके जूते देखे, खास हैं। इन्हें जमीन पर मत उतारिएगा, मैले हो जाएंगे।’ – अरविंद केजरीवाल पर भाजपा का तंज

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे और जल्द कूड़े के पहाड़ को खत्म करने का वादा दोहराया। हालांकि, इस बीच एक नया विवाद भी खड़ा हो गया है। भाजपा ने केजरीवाल की कुछ तस्वीरें जारी करके उनपर तंज कसा है जिनमें दिल्ली के सीएम लैंडफिल साइट पर बिछी ग्रीन कार्पेट पर चलते हुए दिख रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तस्वीरों के साथ केजरीवाल को ‘राजा साहेब’ कहते हुए घेरा।

n481071654167903493525628f62af169c2e23909a4c973a563570b89346dac6c0c12ddfe218922855411ec

दरअसल, एमसीडी चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि उनकी पार्टी निगम की सत्ता में आई तो दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म कर दिया जाएगा। गाजीपुर, भलस्वा और ओखला लैंडफिल साइट से कूड़ा हटाने का काम चल रहा है। एमसीडी में जीत हासिल करने के बाद अब ‘आप’ का बड़ा लक्ष्य लैंडफिल साइट्स को खत्म करना है। कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को देखने के लिए केजरीवाल गुरुवार को मेयर शैली ओबेरॉय और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ भलस्वा लैंडफिल साइट पर पहुंचे।

केजरीवाल के दौरे की कुछ तस्वीरें जारी करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लिखा, ‘लैंडफिल साइट का विजिट किया तो ग्रीन कार्पेट लगाकर चले… क्योंकि राजा हैं साहेब.. हद है AAP की अरविंद केजरीवाल जी।’ बीजेपी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘लैंडफिल साइट पर अरविंद केजरीवाल के लिए ग्रीन कार्पेट स्वागत। आपके जूते देखे, खास हैं। इन्हें जमीन पर मत उतारिएगा, मैले हो जाएंगे।’

Screenshot 2023 0317 120559

वहीं, दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने लिखा, ‘वाह महाराज .. आप तो आम आदमी थे कभी। अरविंद केजरीवाल जी के ठाठ देखिए- जब भलस्वा लैंडफिल साइट का निरिक्षण करने पहुंचे तो वहां साहब के चलने के लिए ग्रीन कार्पेट बिछाए गए- कहीं जूता मैला ना हो जाए।’

7f84904030c3be901b1db13aea88e8eb1a802360119dd51b3a4f79d97cf0fbb7.0 1
झारखंड : झारनियोजन पोर्टल का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ, नौकरी ढूंढ रहे कैंडिडेट को मिलेगा प्लेटफार्म

झारखंड : आज विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारनियोजन पोर्टल का मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुभारंभ करेंगे। बता दें श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल के जरिए से सरकार नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ रहे कैंडिडेट को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने की कोशिश कर रही है। इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय और उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। साथ ही आवश्यक मानव बल के लिए रिक्तियां भी निकाल सकेंगे। साथ ही रोजगार के लिए कैंडिडेट खुद को रजिस्टर कर अपना आवेदन भी भर सकेंगे।

7f84904030c3be901b1db13aea88e8eb1a802360119dd51b3a4f79d97cf0fbb7.0 1

इसके साथ ही सरकार की अपेक्षा है कि राज्य के युवाओं के लिए सभी नियोक्ताओं से वे राज्य के प्रति अपने सामाजिक और नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए स्वेच्छा से झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र के रोजगार में 75% स्थानीय भागीदारी देने के लिए झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय कैंडिडेट का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन करें।

ae46374faccd36961746a6e784e6b8f13657bb1c2239aad97f9df43600feeb1c.0
झारखंड : राँची समेत कई जिलों में आज गिरेंगे ओले, 20 तारिख तक यलो अलर्ट जारी

झारखंड : गुरुवार को हुई बारिश से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। प्रदेश के रांची समेत कई जिलों तेज आंधी के साथ बारिश हुई। आने वाली 20 तारीख तक प्रदेश में ऐसी ही स्थिति रहेगी। यानी आने वाले कुछ दिन प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 20 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान यहां बादल छाए रहेंगे। साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में 20 तारीख तक तेज आंधी और बादल गरजने के साथ हल्की और मध्यम स्तर की बारिश की भी संभावना जताई है। 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगीं। गुरुवार को हुई बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में तीन डिग्री गिरावट आई है। वहीं राजधानी रांची के ताममान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 33.8 से गिरकर 30.8 पहुंच गया।

ae46374faccd36961746a6e784e6b8f13657bb1c2239aad97f9df43600feeb1c.0

आंधी और बारिश में दो लोगों की गई जान

मौसम विभाग के मुताबिक, बादलों का एक समूह प्रदेश की ओर बढ़ रहा है, इसके चलते आज रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, दुमका, धनबाद और गिरडीह में ओले गिरने की संभावना है। वहीं प्रदेश में बीते कल हुई आंधी और बारिश की वजह से दर्जनों पेड़ टूट गए। इतना ही नहीं राजधानी रांची समेत यहां के कई इलाकों में घंटो बिजली गुल रही। बारिश के चलते देर रात बिजली आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इतना ही नहीं इस बारिश के चलते दो लोगों की जान चली गई। रांची में आंधी और बारिश के दौरान यहां के एक इलाके में एक छात्रा के ऊपर ठनका गिर गया। जिससे की उसकी मौत हो गई। छात्रा का नाम रितिका मुंडा था। वहीं जमशेदपुर में बारिश के दौरान बिजली की तार गिर गई। इसमें झुलसकर एक महिला की जान चली गई।

error: Content is protected !!