एक नई सोच, एक नई धारा

6e00546c01c7093643c765a3f310f016b3574b946898402ba48ff221287475eb.0
झारखंड : सरकार ने जारी किया नौकरी के लिए आरक्षण रोस्टर प्रणाली, देखें किसको कितना मिला आरक्षण

रांची : राज्य सरकार ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी कर दिया है वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण के साथ-साथ एसटी, एससी समेत पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने को लेकर जिलेवार सूची जारी हुई है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को 10 फीसद आरक्षण दिया गया है। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस को मिलाकर जिलावार सभी पदों में 60 प्रतिशत आरक्षण लागू हो गया है। नए आरक्षण रोस्टर के मुताबिक लोहरदगा, गुमला, लातेहार, सिमडेगा, खूंटी, दुमका और पश्चिमी सिंहभूम में पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया गया है। इसके साथ ही इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई।

6e00546c01c7093643c765a3f310f016b3574b946898402ba48ff221287475eb.0

आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी

झारखंड सरकार ने आरक्षण रोस्टर प्रणाली जारी कर दिया है। वहीं आर्थिक रूप से पिछड़ों को आरक्षण के साथ-साथ एसटी, एससी समेत पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने को लेकर जिलेवार सूची जारी हुई है। इसके साथ ही आरक्षण को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि कई जिलों से पिछड़ों का आरक्षण छीन लिया गया है। वहीं सत्ता पक्ष जेएमएम और कांग्रेस ने युवाओं के अविलंब नियुक्ति का हवाला देते हुए रोस्टर का स्वागत किया है।

आरक्षण को लेकर सियासत शुरू

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि संविधान में जिन वर्गों को आरक्षण देने का प्रावधान है उनको दिए जाना चाहिए लेकिन सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। एक तरफ पिछड़ों को सत्ता नौकरी और भागीदारी देने की बात करते हैं। वहीं दूसरी तरफ पिछला विरोधाभास का चेहरा साफ नजर आ रहा है। इस रोस्टर से पिछड़ों का आरक्षण छीन गया। वही झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि हम जनता के प्रति उत्तरदायी हैं जनता के अनुरूप सरकार ने निर्णय लिए हैं। 2010 के संकल्प को आगे बढ़ाया गया है। इसमें सभी वर्गों का समायोजन है। वहीं कांग्रेस के शमशेर आलम ने कहा कि युवाओं के नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, विपक्ष भी सहयोग करें सरकार युवाओं की उम्मीद पर खरा उतर रही है।

1679296605198
गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट एवं रिफ्यूजी कॉलोनी प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह

जमशेदपुर : गुरु तेग बहादुर ट्रस्ट एवं रिफ्यूजी कॉलोनी प्रबंधक कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 118 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। उपरोक्त रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

1679296605198

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी शिवशंकर सिंह एवं मोहित विग ने किया। मौके पर विशिष्ट कई गणमान्य अतिथि गण उपस्थित थे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से गुरु तेग बहादर ट्रस्ट के मुख्य सेवादार पलविंदर सिंह ,दमनप्रीत सिंह यशविंदर सिंह , मनदीप सिंह मनदीप सिंह , पवनदीप सिंह , तरनप्रीत सिंह , संदीप सिंह , रमनदीप सिंह , करणप्रीत सिंह सरबजीत सिंह , जसपाल सिंह , सतपाल सिंह , हनी परिहार की अहम भूमिका रही ।

ded986a38cb53fcf61c222d3f955cf7048bb4785f933b1a6a5c2a4584ab1b190.0
आज से भारत दौरे पर जापान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी संग ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा पर होगी चर्चा

दिल्ली : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा आज भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। सोमवार को उनके आगमन से पहले सूत्रों ने बताया कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों को इस बात पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी कि कैसे जी20 (G20)जी7 (G7) समूह खाद्य -स्वास्थ्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोतों में बदलाव आर्थिक सुरक्षा जैसे अन्य कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के संदर्भ में मिलकर काम कर सकते हैं। भारत जापान वर्तमान में क्रमशः जी20 जी7 की अध्यक्षता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि किशिदा अपने इस दौरे से महीने की शुरुआत में भारत में होने वाली जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की अनुपस्थिति की भरपाई कर रहे हैं।

ded986a38cb53fcf61c222d3f955cf7048bb4785f933b1a6a5c2a4584ab1b190.0

रूस-यूक्रेन मसले पर भी चर्चा

यूक्रेन का मुद्दा किशिदा के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के एजेंडे में फिर से प्रमुखता से शामिल होगा। इसके अलावा सुरक्षा रक्षा सहयोग बढ़ाने मुक्त, खुले समावेशी इंडो-पैसिफिक की दिशा में काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा। किशिदा ने शनिवार को एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ की मेजबानी की, जिसमें दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के गिरफ्तारी वारंट का स्वागत किया। हालांकि भारत अमेरिका दोनों कोर्ट के सदस्य नहीं हैं आईसीसी वारंट के जी20 शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में पुतिन की भागीदारी की संभावना नहीं है। जी20 सम्मेलन की की मेजबानी भारत इस साल के अंत में करेगा।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर रहेगा ध्यान

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘रक्षा सुरक्षा सहयोग हमारी विशेष रणनीतिक वैश्विक साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में उभरा है हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति स्थिरता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है।’ उम्मीद है कि किशिदा जापान की मुक्त खुली भारत-प्रशांत नीति को विस्तार देने पर बात करेंगे। अधिकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच जापान में जनवरी 2023 में पहले फाइटर जेट अभ्यास ‘वीर गार्जियन’ का सफल आयोजन एक मील का पत्थर था।

IMG 20230320 WA0000
झारखंड : शराब के नशे में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या

गोड्डा : मानवता को शर्मसार करने वाली घटना झारखंड के गोड्डा से सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत बेटा इस कदर हैवान हुआ कि अपने ही पिता की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता की बेरहमी से की गई हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

IMG 20230320 WA0000

यह घटना गोड्डा के राजाभीठा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। यहं रहने वाले आदिम जनजाति समाज के 52 वर्षीय बबलू मालतो की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या उन्हीं के शराबी बेटे विलियम मालतो उर्फ मंगला ने कर दी। इस घटना को लेकर गांव वालों ने बताया कि मृतक का बेटा हमेशा शराब के नशे में धुत रहता था। शराब के नशे में रहने की वजह से गांव के अन्य दूसरे लोगों से भी विवाद होता रहता था। जिस वजह से परेशान पिता बेटे को शराब छोड़ने की नसीहत देता था। इसी बीच रविवार को बेटा शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा था। पिता ने ऐसी हालत में देखते ही वह गुस्से में शराब छोड़ने की बात कहकर डांटने लगे।

लेकिन पिता के शराब छोड़ने की बात बेटों को पसंद नहीं आई, उसने घर में रखे लाठी से पिता के सर पर बेरहमी से वार कर दिया। सिर पर लगे जोरदार चोट की वजह से पिता वही बेहोश होकर गिर पड़े और ज्यादा खून बहने से बबलू की मौत हो गई।

n4819048581679249816630630c5b7b8827d02f2279f6e02c32c0002b5e1a8c52fe7bd909e4743e2f7d99b4
पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अमृतपाल सिंह को लिया हिरासत में

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने रविवार (19 मार्च) को हिरासत में ले लिया. अमृतपाल सिंह शाहकोट में था और सरेंडर करना चाहता था।

पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों के खिलाफ शनिवार (18 मार्च) को बड़ी कार्रवाई शुरू की थी. पुलिस ने अमृतपाल सिंह की कार का पीछा किया था, हालांकि वह भागने में सफल रहा था.

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले ‘वारिस पंजाब दे’ (डब्ल्यूपीडी) के 112 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. पंजाब पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान राज्य भर में पुलिस और केंद्रीय बलों ने फ्लैग मार्च किया.

पुलिस ने हिरासत की खबर के बीच ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

अवैध हथियार मामले में अमृतपाल सिंह के खिलाफ FIR

पुलिस ने कहा कि अब तक .315 बोर की एक राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और 373 कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने रविवार को बताया कि अवैध हथियार रखने के मामले में भी पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

गिरफ्तारी के मद्देनजर पंजाब में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं और शनिवार शाम से इंटरनेट बंद है. अधिकारी ने रविवार को बताया कि पंजाब में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर निलंबन की अवधि सोमवार दोपहर तक बढ़ाई गई है.

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर क्या हैं आरोप?

अधिकारियों के मुताबिक, 24 फरवरी को अजनाला थाने पर हमले के लिए डब्ल्यूपीडी से जुड़े के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पिछले महीने, अमृतपाल और उसके समर्थकों ने तलवारें और बंदूकें लहराते हुए अवरोधकों को तोड़ दिया और अमृतसर शहर के बाहरी इलाके में अजनाला थाना में घुस गए. वे सभी अमृतपाल के एक सहयोगी की रिहाई की मांग कर रहे थे.

इस घटना में एक पुलिस अधीक्षक सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. दुबई में रह चुके अमृतपाल सिंह को पिछले साल ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख बनाया गया था, जिसकी स्थापना अभिनेता और कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने की थी. दीप सिद्धू की पिछले साल फरवरी में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी.

n481896564167924952437965e16fa46e0ba67c53746298fe8a4a5fdce6662abebaa8d6408c16045e8900e9
मुसाबनी : व्यापारी के घर लूटपाट का आरोपी, जमशेदपुर में बाइक खरीदते समय गिरफ़्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी में घर में घुसकर हुई लूट की वारदात पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी हिरासत में ले लिया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत मुसाबनी पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम की मदद से सरगना पकड़ा गया है। मामला मुसाबनी के बादिया- बागजाता मुख्य सड़क के किनारे स्थित पान व्यवसायी छविंद्र पुष्टि उर्फ छवि के घर का है, जहां मंगलवार की रात घुसकर हथियार की नोंक पर लाखों रुपये नगदी व जेवरात लूट लिए गए थे।

n481896564167924952437965e16fa46e0ba67c53746298fe8a4a5fdce6662abebaa8d6408c16045e8900e9

चार दिन के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

चार दिनों के अंदर पुलिस की एसआईटी टीम ने इस कांड के मास्टरमाइंड एवं मुख्य सरगना बादिया निवासी रहीम खान को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एक बाइक शोरूम से धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक वह लूटे गए रुपये से हाई स्पीड बाइक की खरीदारी कर रहा था, उसी समय पुलिस को उसके मोबाइल का लोकेशन मिल गया।

इसके बाद एसआईटी टीम के अधिकारियों ने जमशेदपुर के स्थानीय थाना गोलमुरी एवं अन्य थाने को इस आरोपी का हुलिया एवं लोकेशन की जानकारी दी। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुसाबनी में लूटकांड के मुख्य सरगना रहीम खान को धर दबोचा। आरोपी रहीम खान के निशानदेही पर रात भर जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इसमें पुलिस को बड़ी सफलता भी मिली है।

दो देसी कट्टा और पिस्टल बरामद

जानकारी के अनुसार पुलिस ने लूट-कांड में प्रयुक्त दो देसी कट्टा एवं एक पिस्टल को रहीम खान की कार से बरामद किया है। लूटे गए आभूषण भी बरामद होने की सूचना है। कुछ आभूषण को अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी के यहां बेचे जाने की बात बताई जा रही है। पुलिस उस दुकानदार के यहां भी दबिश देकर चोरी का सामान खरीद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पुलिस ने रहीम खान को दबोचा लिया। घटना के दिन से हीं डीएसपी को संदेह हो गया था कि इस घटना को रहीम खान ने ही अंजाम दिया होगा।

इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी। मोबाइल बदल लेने के कारण पुलिस उसे ट्रैक नहीं कर पा रही थी। इस बीच पुलिस ने जब सीडीआर निकाला तो एक मोबाइल नंबर ऐसा मिला जो काफी सक्रिय था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया और पुलिस के बिछाए गए डिजिटल जाल में लूट कांड के मुख्य सरगना रहीम खान फंस गया।

आरोपी के विरूद्ध कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

रहीम खान के विरुद्ध घाटशिला, गुडाबांदा, पोटका, कव्वाली, डुमरिया एवं बंगाल के कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार इसके निशानदेही पर 8 से 10 आपराधिक चरित्र के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। इस लूटकांड के उद्भेदन से मुसाबनी नंबर 3 जीत सिंह- अजीत कुमार ज्वेलरी दुकान में बीते 27 फरवरी की देर रात सेंधमारी कर चोरी की घटना का भी उद्भेदन होने की संभावना बढ़ गई है। वारदात को अंजाम देने वाले कई अन्य बदमाशों को भी चिंहित कर लिया गया है और जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।

n4819105041679248485096ea7a15412c57db2354a628df67613da9fa1c2804e1fa985f099a6b5ba5366b6f
प्रदेश प्रभारी ने कहा- झारखंड भाजपा में नहीं होगा 2024 तक कोई सांगठनिक बदलाव

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने साफ कर दिया कि झारखंड भाजपा में 2024 चुनाव से पहले कोई सांगठनिक फेरबदल नहीं होगा। रविवार को लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रांची में एक सवाल के जवाब में साफ किया कि झारखंड भाजपा में बदलाव की चर्चा सिर्फ मीडिया में है। झारखंड भाजपा में मंडल से लेकर ऊपर तक संगठन में बदलाव की कोई चर्चा नहीं है।

चुनाव जीतने का मंत्र है भाजपा के पास:

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान कमेटी और कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी 2024 के चुनाव में जाएंगी। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव जीतने का मंत्र है नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व और बूथ स्तर पर संगठन की शक्ति, जिसके जरिए वे चुनाव जीतेंगे। प्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा कि अगर संघर्ष करने के लिए युवा तैयार हों तो उनका भविष्य उज्जवल होगा। भाजपा यूपीए नेताओं के बयानों का परवाह नहीं करती है। प्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा कि झारखंड में संवैधानिक तरीके से भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झारखंड आएं, इससे किसी को दिक्कत क्या है।

n4819105041679248485096ea7a15412c57db2354a628df67613da9fa1c2804e1fa985f099a6b5ba5366b6f

वहीं, अडानी के मामले पर प्रदेश भाजपा प्रभारी ने कहा कि जिस मुद्दे पर विपक्ष संसद को बाधित कर रहा है, वह मांग ही असंवैधानिक है। जिस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय ने कमेटी बना दी है। उस पर अब संसद कैसे कमेटी बना सकती है।

वहीं, मुख्यमंत्री से घोटालों पर विधानसभा की कमेटी बनाकर जांच कराने की मांग करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्वाभाविक है कि जब सत्र चल रहा है और सीएम चुप हैं। युवक सड़क पर हैं, आंदोलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शराब घोटाला, खनन घोटाला की अगर सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं कर सकते तो कम से कम विधानसभा की कमेटी बनाकर ही जांच कराने की घोषणा करें। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार, चुनावी मोड में नहीं बल्कि लूट मोड में है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी नियोजन नीति और रोजगार के मुद्दे पर युवाओं के साथ है।

1679247802120
साइकिल से 25000 किमी के भारत भ्रमण पर निकली राष्ट्रीय पर्वतारोही आशा पहुँची जमशेदपुर

जमशेदपुर : महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा का संदेश लेकर साइकिल से 25000 किमी के भारत भ्रमण पर निकली मध्यप्रदेश की राष्ट्रीय पर्वतारोही व रेकॉर्ड होल्डर आशा मालवीय रविवार को जमशेदपुर पहुंची। एमपी के रामगढ़ जिलांतर्गत नाटराम गांव की आशा ने रविवार को जमशेदपुर में उपायुक्त एवं एसएसपी से मुलाकात की, जिसके बाद वह सरायकेला की ओर निकल गई।

1679247802120

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए आशा ने बताया कि वह सोलो साइक्लिस्ट के रूप में यह यात्रा कर रही है। उसने बताया कि उसने भोपाल से 1 नवंबर 2022 को अपनी यात्रा प्रारंभ की थी, जिसके बाद वह अबतक 11 राज्यों से गुजरते हुए लगभग 10523 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। उसने बताया कि झारखंड 12 वां राज्य है और इसके बाद अभी उसे और 28 राज्यों से होकर गुजरना है। आशा ने बताया कि इस यात्रा का समापन 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में होगा। उसने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना है।

n4818890641679246354770e4ffc00a78a8d114767d970f6d944776354ea53f1135b1fcef4813b030a43aba
अवैध कोयला उठाव को लेकर दो पक्षों मेंपथराव वा फायरिंग

झरिया थाना क्षेत्र की बस्ताकोला आउटसोर्सिंग के समीप कोयले के उठाव को लेकर सिंह मेंशन और रघुकुल समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा और पत्थरबाजी हुई. तीन राउंड फायरिंग भी हुई. रविवार 19 मार्च की शाम हुई इस घटना में दो लोग घायल हो गए.

उनका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलते ही बीसीसीएल बस्ताकोला एरिया की सीआईएसएफ टीम व झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को वहां से हटाया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आउटसोर्सिंग में तनाव की स्थिति है. दोनों पक्षों से किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

ज्ञात हो कि बस्ताकोला ट्रांसपोर्टिंग सेंटर पर हाइवा से दो गुटों के लोग अवैध तरीके से कोयला उतारने का कार्य करते हैं. यह काम सहाना पहाड़ी और बस्ताकोला 7 नंबर के लोग करते हैं. अवैध कोयले को बेड़ा का सागर व सुल्तान दोबारी का टाइगर नामक व्यक्ति स्टॉक कराते हैं, जिसके बाद तस्कर छोटा हाथी व 407 वाहन से बलियापुर व गोविंदपुर के भट्ठों में खपाते हैँ

n48180082216792424216725ad03e64b4af6a6625e137cc00f202ca5c2203afda92d8e35b64a73c4a5d1e4d
शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक पहुँचे रेल मंत्री, किया निरीक्षण, यात्रियों से लिए फीडबैक, देखें वीडियो

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को नई दिल्ली से अजमेर तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया और यात्रियों से फीडबैक लिया। ट्रेन में सवार लोगों के साथ अपनी बातचीत का एक वीडियो साझा करते हुए वैष्णव ने लिखा, “यात्रियों की प्रतिक्रिया; एनडीएलएस (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन) से अजमेर शताब्दी में सवार हुए। “यात्रियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनें पहले की तुलना में अधिक साफ हैं, वे समय पर हैं, प्लेटफॉर्म साफ हैं।

यह दावा करते हुए कि मार्ग पर दो पहल की जानी हैं, उन्होंने कहा, “पहले ट्रैक में कुछ बदलाव करके इसके मार्ग पर गति बढ़ाई जा रही है। दूसरे, पेंटोग्राफ ट्रेनें (वंदे भारत) परीक्षण और परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रैक पर दिल्ली-जयपुर के बीच चलेंगी।कई लोगो ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मौजूद “अस्वच्छ” शौचालयों और खराब गुणवत्ता वाले भोजन की शिकायतों को पोस्ट की। विभिन्न रूटों पर ट्रेनों के लेट चलने की भी शिकायतें मिलीं।

n48180082216792424216725ad03e64b4af6a6625e137cc00f202ca5c2203afda92d8e35b64a73c4a5d1e4d

कुछ ट्विटर यूजर्स ने ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों से लाइव फीडबैक लेने की मंत्री की पहल की भी सराहना की।”एक उपयोगकर्ता ने लिखा, “अगर सभी मंत्री सीधे फीडबैक लेने और आपकी तरह सुधारात्मक उपायों को लागू करने जैसे काम करना शुरू कर दें, तो सभी तकनीकी गड़बड़ियों को हल किया जा सकता है। सद्भावना और लोगों का आशीर्वाद अर्जित करना। इसे जारी रखें सर।इसी प्रकार कई लोगों ने अपने ट्विटर हैंडल से रेल मंत्री की सराहना करते हुए ट्वीट किया।

error: Content is protected !!