एक नई सोच, एक नई धारा

aacca3958d31c814acdef7639551c43fe0414430eaaea57e0fb3252a1d63a941.0
व्हाट्सएप पर आ रहा है लाज़वाब फीचर्स, तस्वीर से कर सकते हैं ये कमाल

व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म को रोजाना नए-नए फीचर्स से अपडेट करता रहता है। अब वॉट्सऐप पर एक नया ‘टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर’ फीचर जुड़ने वाला है, जो सबसे पहले आईओएस यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। दरअसल, मेटा-स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप व्यापक रूप से आईफोन यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलआउट कर रहा है। वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, iOS 23.5.77 के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप अपडेट यूजर को इमेज से टेक्स्ट निकालने की सुविधा देगा।

हालांकि, ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध, अपडेट का चेंजलॉग, टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर का उल्लेख नहीं करता है। यह केवल वॉयस नोट रिकॉर्ड करने और उसे स्टेटस के माध्यम से शेयर करने की क्षमता समेत अन्य फीचर्स के बारे में बताता है। लेकिन WaBetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि अपडेट इंस्टॉल करने वाले और लोग टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर का इस्तेमाल कर पाएंगे।

aacca3958d31c814acdef7639551c43fe0414430eaaea57e0fb3252a1d63a941.0

वॉट्सऐप टेक्स्ट डिटेक्शन फीचर क्या है?
यह फीचर यूजर्स को वॉट्सऐप पर शेयर की कई तस्वीरों से टेक्स्ट निकालने में सक्षम बनाता है। फीचर उपलब्ध होने के बाद, यूजर्स को एक ऐसी इमेज खोलने की आवश्यकता होगी जिसमें टेक्स्ट हो और उन्हें एक नया बटन दिखाई देगा जो उन्हें इमेज से टेक्स्ट कॉपी करने देता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह फीचर केवल आईओएस 16 पर उपलब्ध है क्योंकि वॉट्सऐप तस्वीरों के भीतर टेक्स्ट का पता लगाने के लिए आईओएस 16 एपीआई का उपयोग करता है। इसके अलावा, यह फीचर अतिरिक्त प्राइवेसी के लिए व्यू वन्स इमेज के साथ कम्पैटिबल नहीं है।

अनजान नंबर से मिले मैसेज को पहचानना आसान
वॉट्सऐप कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो वॉट्सऐप ग्रुप चैट में अनजान कॉन्टैक्ट से मिले मैसेजों को पहचानना आसान बना देगा। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप ने प्ले स्टोर से एंड्राइड 2.23.5.12 के लिए लेटेस्ट वॉट्सऐप बीटा अपडेट जारी किया है। अपडेट उस फीचर में सुधार लाता है जिसे वॉट्सऐप ने दिसंबर 2022 में पेश किया था, जो ग्रुप चैट के मैसेज बबल में पुश नेम्स के साथ नंबर्स की अदला-बदली करता था।

रिपोर्ट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, जब भी किसी यूजर को ग्रुप चैट में किसी अनजान कॉन्टैक्ट का मैसेज मिलेगा, तो उसे चैट लिस्ट में मोबाइल नंबर की जगह पुश नेम दिखाई देगा। आईओएस 23.5.0.73 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा इंस्टॉल करने के बाद कुछ आईओएस बीटा टेस्टर्स के लिए भी यही फीचर जारी किया गया है।

n48180387816792369946447d67ccf2eae615196c8cc5e774874163df8105c705af5f6b48e36b52c4acbcc8
भाई के टुकड़े टुकड़े करके फेंकने वाली बहन 8 साल बाद गिरफ़्तार

कर्नाटक के साउथ बेंगलुरु में आठ साल पहले एक भयावह घटना सामने आई थी। वर्षो पहले वहां के लोग तब हैरान हो गये थे जब एक युवक के कटे हुए शरीर के अंग मिले थे।

पुलिस ने बताया था कि उसके अंगों को थैलों में भरकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया था। जिसमें मृतक का सिर नहीं मिल सका था।

हलांकि पुलिस ने इस हत्या के गुत्थी को हल करने में हार नहीं मानी. इसके परिणाम में पुलिस ने शनिवार (18 मार्च) को दावा किया कि उसने इस मामले को सुलझा लिया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब बताया कि उसका हत्या उसकी सगी बहन ने ही किया. जिसके बाद इस खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

बहन और उसके लवर ने की थी हत्या

पुलिस को एक अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी की पहचान भाग्यश्री और उनके लिव-इन पार्टनर शिवपुत्र के रूप में की गई है। साथ ही मारे गए युवक का नाम लिंगराजू सिद्दप्पा पुजारी है, जो विजयपुरा जिले का रहने वाला था। चौंकाने वाली बात तो यह है कि लिंगराजू को कथित तौर पर उसकी ही बहन ने मार डाला था। उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपी भाग्यश्री और शिवपुत्र विजयपुरा जिले में कॉलेज के दिनों से ही दोस्त थ। लेकिन उन्हें अपने रिश्ते को लेकर परिवार के विरोध का डर था. जिसके बाद वे 2015 में बेंगलुरु चले गए थे। वो दोनों साउथ बेंगलुरु में जिगनी के पास वाडेरामनचनहल्ली में एक किराए के घर में एक साथ रहते थे। पुलिस ने बताया कि वे पास के जिगनी औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे।

बहन ने प्रेमी संग मिल भाई के किए टुकड़े-टुकड़े

पुलिस ने बताया कि उनके लिए समस्या तब बढ़ गई, जब भाग्यश्री का भाई लिंगराजू उसके घर आया। जहां उसे शिवपुत्र के साथ अपनी बहन के लव अफेयर के बारे में पता चला। जिसके बाद लिंगराजू ने इस रिलेशन पर आपत्ति जताई और दोनों भाई-बहनों के बीच मारपीट और हाथापाई शुरू हो गई। जिसके बाद इस हाथापाई में शिवपुत्र भी आ गया और लिंगराजू को मारने लगा। इसी बीच दोनों ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने उसकी लाश को अलग-अलग बैग में पैक कर दिया. जिसके बाद उसने शव को ठिकाने लगाने के लिए कई जगहों पर फेंक दिया था। उसके हाथों से भरा बैग एक मीट स्टॉल के पास छोड़ दिया गया था। दूसरे बैग को पास की झील में फेंक दिया गया था। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि दोनों नई पहचान बनाकर महाराष्ट्र के नासिक में रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और बेंगलुरु ले आई. आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

ccd4bf8af997d69ea98d8c37da21da2cc49cd787e113cbadcb908db018454f4d.0
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दिव्यांगो को भेंट किया अत्याधुनिक स्मार्ट स्टिक व बैसाखी

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के अंतर्गत पाकुड़िया निवासी बातापी महतो, जो कई सालों से पूर्ण रूप से देख पाने में असमर्थ हैं व पाकुडीया गांव के ही प्यारे लाल महतो, पद्दोलोचन महतो, जो कि चलने फिरने में असमर्थ थे उन सभी के परिवार ने समाजसेवी कमलेश घटवारी से संपर्क कर पीड़ितो की समस्या बताई। इसके बाद कमलेश घटवारी ने पूर्व विधायक तथा नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी को इस बात की सूचना दी और उन्होंने वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से स्मार्ट स्टिक और नाम्या स्माइल फाउंडेशन के तरफ से बैसाखी का इंतजाम करवाकर तीनों को मुहैया कराया।

स्मार्ट स्टिक एवं बैसाखी मिलने से अब उनका जीवन आसान बनेगा और वे छोटी-मोटी ज़रूरतों के लिए आत्मनिर्भर हो सकेंगे। तीनों ने नाम्या स्माइल फाउंडेशन और वल्लभ यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कठिन समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर मदद की। इसे कभी भी भूला नहीं जा सकता है।

इस मौके पर मुखिया दांगी सोरेन, पंचायत समिति सदस्य तापस महतो, कमलेश घटवारी, दिनेश महतो, पांडू महतो, चंडी चरण साधु, सुमन दास, नाम्या स्माइल फाउंडेशन से पूर्णेन्दु पात्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

n48171000416792039638343c65d040ba212159da5043a547189ea44442990067fb67f25a5253db7e3ad2d7
जमशेदपुर : सोनारी में बंद होगा कचरा का डंपिंग, टाटा स्टील केसहयोग से की जाएगी घेराबंदी

जमशेदपुर के सोनारी के कचरा डंपिंग में लगी आग और कचरा डंपिंग से फैलने वाले दुर्गंध के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल पूर्वोत्तर बेंच कोलकाता ने अहम सुनवाई की।

जस्टिस बी अमित सथेलकर और डॉ अफरोज अहमद ने संयुक्त रूप से इसकी सुनवाई की, जिसमें शिकायतकर्ता संजय उपाध्याय हाजिर हुए। यह सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की गयी. इस दौरान यह बताया गया कि 15 फरवरी को झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड की ओर से एक जवाब दाखिल किया गया है. इसमें प्रदूषण बोर्ड ने जानकारी दी है कि उन्होंने वहां जाकर स्थिति की जानकारी ली थी, जिसके बाद पाया था कि दोमुहानी के पास कचरा की डंपिंग गैर साइंटिफिक तरीके से किया जा रहा है।

जमशेदपुर अक्षेस और मानगो नगर निगम को उन्होंने तत्काल आदेश दिया कि कचरा में लगी आग को बुझाये और सही तरीके से सॉलिड वेस्ट का निस्तारन करें. इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जनवरी में क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदूषण विभाग ने पहले जनवरी में निरीक्षण किया था जबकि 7 फरवरी को भी जब निरीक्षण किया था तो आग निकल ही रहा था. यह भी बताया गया है कि जहां डंपिंग की जा रही है, वह स्थायी डंपिंग साइट नही है. एनजीटी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि प्रदूषण बोर्ड ने इसके नियंत्रण को लेकर कोई स्पष्ट आदेश नहीं दिया है, जो चौंकाने वाला कृत्य है. सुनवाई के दौरान झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड की ओर से शपथ पत्र दायर किया गया है. इसके अलावा सेंट्रल प्रदूषण बोर्ड ने भी अपना शपथ पत्र दायर किया है. इस सुनवाई के दौरान कहा गया है कि जमशेदपुर की डीसी कचरा निस्तारन की विस्तृत रिपोर्ट अगले तिथि की सुनवाई 5 अप्रैल के तीन दिन पहले जवाब दाखिल करने को काह गया है।

दो सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर हुई तैनाती, तैयार हो रहा डीपीआर

जमशेदपुर अक्षेस की ओर से उपायुक्त के माध्यम से शपथ पत्र दिया किया गया है. इस सुनवाई के दौरान सौंपे गये शपथ पत्र में बताया गया है कि तत्काल कचरा का निस्तारन का कदम उठाया जा रहा है. अभी आग को बुझा दिया गया है. आग बाद में भी नहीं लगे, इसके लिए पूरे एरिया की घेराबंदी की जा रही है, जिसके लिए टाटा स्टील की ओर अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है. इसके अलावा वहां पानी के दो टैंकर, दो एक्सकेवेटर को स्थायी. तौर पर तैनात कर दिाय गया है। स्थायी तौर पर दो सिक्यूरिटी गार्ड और सुपरवाइजर को तैनात कर दिया गया है।

यह भी बताया गया है कि वहां के कचरा के निस्तारन और शिफ्टिंग को लेकर लखनऊ के आरसीयूइएस और आदित्यप कंस्ट्रक्शन कंसोरटियम को बहाल किया गया है, जिसके माध्यम से डीपीआर तैयार किया जा चुका है. तीन माह में सारे कचरा का निस्तारन कर लेने की बात कहीं गयी है और बायो रेमेडिएशन वर्क इसके जरिये किया जा सकेगा. इसके अलावा घर घर से कचरा का उठाव का टेंडर किया जा चुका है, जो 20 साल के लिए किया जा चुका है. यह भी बताया गया है कि तत्काल टाटा स्टील की ओर से मिले 14.95 हेक्टेयर की पोटका के बेगुनडीह के जमीन पर लैंडफिल साइट को विकसित किया जायेगा. इसके लिए पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है. इसके अलावा खैरबनी में भी कचरा प्लांट की स्थापना की जा रही है ताकि सोनारी दोमुहानी के पास किसी तरह का डंपिंग नहीं हो सके।

जुगसलाई में प्लास्टिक और कचरा का रिसाइक्लिंग को लेकर चलाया अभियान

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर नौ के नया बाजार बोरा पट्टी, वार्ड नंबर 12 के जुगसलाई नगर परिषद सभागार एवं वार्ड नंबर 3- हिल्व्यू एरिया में स्वयं सहायता समूह द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के लिए शपथ ली गयी. जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय में वार्ड नंबर 12 के प्रेरणा महिला समिति की अध्यक्ष, सीआरपी एवं ब्रांड एंबेसडर द्वारा कचरे के निस्तारीकरण करने की प्रक्रिया को विभिन्न स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच साझा किया गया।ममता शर्मा द्वारा गीला कचरा से खाद बनाने के तरीके, चंद्रलता जैन द्वारा गोबर के इस्तेमाल से अगरबत्ती, धूप, दीया एवं राखी बनाने की प्रक्रिया, अरविंदर कौर द्वारा टिशू पेपर के इस्तेमाल से सैनिटरी पैड बनाने की प्रक्रिया व उमरावती द्वारा मैदा या आटे का प्रयोग कर चाय के गिलास एवं कप बनाने की प्रक्रिया को साझा किया गया. सुलेखा चौधरी द्वारा सब्जी एवं फल के बीजों का इस्तेमाल कर एवं बेकार की वस्तुएं का इस्तेमाल कर सजावट की चीजें को बनाने की प्रक्रिया बताया गया. साथ ही साथ वार्ड नंबर 3 में सामूहिक स्वच्छता शपथ एवं ‘कचड़े का स्रोत पृथक्करण’ को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर जुगसलाई नगर परिषद से नगर प्रबंधक समेत कई उपस्थित थे।

n481648356167920387243047ee30a5ffa2f1a3552afebb66defba027f69f9291171ac6c41f66b1b07f6c90
बड़ी सफलता : राजस्थान जा रहे 10 टन डोडा को लातेहार पुलिस ने पकड़ा

नशे और मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। लातेहार जिले में पुलिस ने अफीम के तस्करों से 10 टन अफीम का डोडा बरामद किया। बता दें कि लातेहार जिला में अफीम तस्करों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद अफीम तस्कर तस्करी से बाज नहीं आ रहे हैं।शनिवार को लातेहार पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से लगभग 10 टन अफीम का डोडा बरामद किया। बरामद डोडा की कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। वहीं इस मामले में लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों से लदा हुआ एक ट्रक राजधानी रांची से चंदवा की ओर आ रही है।

n481648356167920387243047ee30a5ffa2f1a3552afebb66defba027f69f9291171ac6c41f66b1b07f6c90

10 टन डोडा बरामद किया गया

संवेदनशील पदार्थों से भरे इस ट्रक के चंदवा आने की सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र और पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी की गई। जैसे ही ट्रक ड्राइवर ने पुलिस की टीम को आते देखा तो वहां से फरार हो गया। इसके बाद छापेमारी के दौरान पुलिस के द्वारा जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें लगभग 10 टन डोडा बरामद किया गया।

बता दें कि यह ट्रक वर्तमान में चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लाधूप गांव के पास आगरा ढ़ाबा के पास खड़ी है। इस मामले में एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर यह सफलता मिली है। वहीं इससे जुड़ें सभी पहलुओं की सघनता से जांच की जा रही है। वहीं ये पता लगाने की कोशिश हो रही कि इस धंधे से कितने लोग जुड़ें हैं।

राजस्थान जा रहा था ट्रक

पुलिस की जांच में पता चला कि चंदवा से बरामद डोडा झारखंड के खूंटी जिला से राजस्थान की ओर ले जाया जा रहा था। लातेहार एसपी की त्वरित कार्रवाई से अफीम तस्करों के मंसूबे पर पानी फिर गया। वहीं बताते चलें कि लातेहार में डोडा चूरा बरामद हुआ है। वहीं डोडा के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान में एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, पुलिस इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार समेत पुलिस के अन्य अधिकारी शामिल रहे।

justice bobde will take oath of chief justice on november 18 president approved 730X365
कोर्ट कभी राजनीति में शामिल नहीं होती है, बोबडे, जानिए आरोपों पर क्या बोले पूर्व सीजेआई जस्टिस

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एसए बोबडे (SA Bobde) ने शनिवार (18 मार्च) को कहा कि सीजेआई के तौर पर काम करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट का सीजेआई होना एक अहम जिम्मेदारी है।

अदालतों में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। हर कोई अपना केस जीतना चाहता है।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के दौरान जस्टिस एसए बोबडे ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों पर राजनीति के प्रभाव को लेकर कहा कि सियासत के शब्द को किसी के साथ भी जोड़ा जा सकता हैउन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि ‘राफेल के मामले में कुछ भी सियासी नहीं था, यह एक डिफेंस डील थी। अयोध्या का मुद्दा आजादी के पहले से चला आ रहा था। इनमें से कुछ भी राजनीतिक नहीं था, बस वहां ये तथ्य था कि नेता इन पर बात करते हैं।

‘कोर्ट कभी राजनीति में शामिल नहीं होती है’

पूर्व सीजेआई ने कहा कि अदालतों के तौर पर हम कभी राजनीति में शामिल नहीं होते हैं। जस्टिस बोबडे ने सुप्रीम कोर्ट के वकील दुष्यंत दवे के आरोपों पर भी बात की। जिसमें दवे ने आरोप लगाए थे कि सुप्रीम कोर्ट पीएम मोदी से डरता है. उन्होंने कहा कि मैं उनके विचारों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा।

बेंच फिक्सिंग पर जस्टिस बोबडे ने कही ये बात

जस्टिस बोबडे ने बेंच फिक्सिंग के आरोपों पर कहा कि वो प्रेस कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना के तौर पर थी। मैंने उसे रोकने की काफी कोशिश की हालांकि, कुछ लोगों ने उसमें (प्रेस कॉन्फ्रेंस) मेरी कथित भूमिका को लेकर पहले ही लिख दिया है. मैंने इसे खुद से नहीं किया होता।

बता दें कि 12 जनवरी, 2018 में जस्टिस जे चेलमेश्वर, रंजन गोगोई, कुरियन जोसेफ और मदन लोकुर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा के कामकाज पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि जस्टिस मिश्रा महत्वपूर्ण मामलों को जूनियर जजों को असाइन कर देते थे।

कश्मीर में गिरफ्तारी और किसान आंदोलन पर क्या बोले जस्टिस?

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने पर गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई के बारे में बात करते हुए जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि मामले की फाइलें जानबूझकर नहीं रोकी गई थीं। उस दौरान कोरोना महामारी फैली थी, तब हमारे सामने सैकड़ों केस विचाराधीन थे और जज मौजूद नहीं थे।

कृषि कानूनों के खिलाफ हुए किसान आंदोलन की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने खबरों में लोगों और पुलिस को गणतंत्र दिवस पर लाल किले में भिड़ते-हमले करते हुए देखा। मैं तभी सरकार के पास जाने और कृषि कानूनों पर रोक लगाने के बारे में सोचा। मैंने अपने सहयोगियों से बात की और हमने कृषि कानूनों पर रोक लगाने का फैसला लिया. इसमें कुछ भी सियासी नहीं था।

n4794990481678603692895149769a7ab6a8c37c707774f89c9ed6aea80c648549e44f1b5b891b5e902b1bf 1
H3N2 वायरस : झारखण्ड में मिले 2 मरीज़, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से पीड़ित दो मरीज मिले हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला और चार साल का बच्चा शामिल है। इफ्यूएंजा वायरस का पहला मामला जमशेदपुर से मिला। यहां एक 68 साल की महिला में इंफ्यूएंजा वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं दूसरा मामला रांची का है जहां एक चार साल का बच्चा इंफ्यूएंजा वायरस पीड़ित है। इंफ्यूएंजा वायरस से पीड़ित महिला का टाटा मेन हॉस्पिटल और बच्चे का इलाज रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों को आइशोलेन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

n4794990481678603692895149769a7ab6a8c37c707774f89c9ed6aea80c648549e44f1b5b891b5e902b1bf 1

महिला H3N2 वायरस से संक्रमित

जानकारी के मुताबिक, महिला को सर्दी, खांसी, बदन दर्द और गले में परेशानी थी, जिसके बाद वो 16 मार्च को टीएमएच हॉस्पिटल में भर्ती हुई। इसके बाद लक्षण के आधार पर उसके सैंपल को एमजीएम सेंटर के माइक्रोबॉयलॉजी डिपार्टमेंट भेजा गया, जहां उसकी जांच की गई। महिला की जांच रीपोर्ट कल यानी शनिवार को आई। जिसमें वो इंफ्यूएंजा वायरस पॉजिटिव पाई गई। वहीं बच्चे को तीन दिन पहले निममोनिया की शिकायत थी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। लक्षण के आधार पर उसकी भी जांच एक प्राइवेट लैब में कराई गई। जिसमें वो भी इंफ्यूएंजा वायरस से पीड़ित पाया गया।

स्वास्थय विभाग ने जारी की एडवाइजरी

बता दें प्रदेश के स्वास्थय विभाग ने भी इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 को लेकर सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रदेश में H3N2 के मामले सामने आने के बाद टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की रणनीति को अपनाने का निर्देश दिया है। एक हफ्ते पहले सरकार ने भी H3N2 के खतरे को देखते हुए गाइडलाइन जारी की थी। इसमें सभी डीसी और सिविल सर्जन को वायरस के खतरे के निपटने के लिए तैयार रहने को कहा था।

1679202683780
नितिन गडकरी के झारखंड दौरे में 17 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

झारखंड वालों के लिए ये जरूरी खबर है। यहां के निवासियों को आगामी 23 मार्च को बड़ा तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड के 17 परियोजनाओं का शिलान्यास और दो का उद्घाटन इस दिन करने वाले हैं। जिसमें से 14 परियोजना झारखंड एनएच उपभाग और पांच परियोजना एनएचएआइ का है।

दरअसल, केद्रीय सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। वो 23 मार्च को यहां आएंग। गडकरी सबसे पहले जमशेदपुर में दोपहर दो बजे फिर रांची के ओल्ड विधानसभा मैदान में शाम पांच बजे आयोजित शिलान्यास सह उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके आगमन को लेकर राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

1679202683780

गडकरी जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड.पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी, एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी, एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी का शिलान्यास करंगे।

इसके आलावा वो पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर सड़क निर्माण, पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण, पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण, बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे,रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे, गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण, लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण, बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण, गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण,रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर का सड़क और गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण शिलान्यास करंगे।

आपको बताते चलें कि,गडकरी जमशेदपुर से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का और एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण का उद्घाटन भी करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले इस उद्घाटन को शिलान्यास के जरिए भाजपा वहां अपनी कम हो रही वोट बैंक को साथ लाने की कोशिश करेगी।

n4817200761679201852364ff5c68620a101caa4f050d3fa4f52936af5214bb446b0ab3e314565179f9c322
ब्राउन शुगर के साथ सिविल कोर्ट के वकील सहित 5 गिरफ्तार

झारखंड एटीएस की टीम ने शनिवार को ब्राउन शुगर के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। ATS ने जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी की है, उसमें एक रांची सिविल कोर्ट का वकील भी शामिल है। वकील का नाम हर्ष मिश्रा है। हर्ष मिश्रा रांची के रातु रोड का रहने वाला है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में बिहार के रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के बोदामोड़ निवासी सुनीता देवी, रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित हरमू मुक्तिधाम निवासी रंजन कुमार उर्फ चुद्दी, प्रदीप सिंह, अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी अनिमेष कुमार सिंह और संजय कुमार साह का नाम शामिल है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद कोर्ट में सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

n4817200761679201852364ff5c68620a101caa4f050d3fa4f52936af5214bb446b0ab3e314565179f9c322

बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस के डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 89 पुड़िया तथा अलग से लगभग 40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, बरामद ब्राउन शुगर की कीमत बाजार में करीब पांच-साढ़े पांच लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-17 / 21 एवं 22 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

amritpal singh2
वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह भगोड़ा करार, पंजाब में हाई अलर्ट

खालिस्तान समर्थक और कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। उसकी दो कारों को जब्त करने के साथ ही उसके गनरों को पकड़ा है।

उनके हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है। जालंधर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल के मुताबिक अमृतपाल सिंह को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस के जवान जुटे हुए हैं। अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पंजाब पुलिस के मुताबिक अमृतपाल के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर राज्यव्यापी तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जबकि कई अन्य खालिस्तान समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल कुछ साथियों संग भाग निकला है। गिरफ्तार आरोपियों से एक .315 बोर की राइफल, सात 12 बोर की राइफल, एक रिवाल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 कारतूस बरामद हुए हैं।

इस बीच, पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। माहौल बिगड़ने की आशंका में पंजाब में रविवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, बठिंडा और मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ ही भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से लगती पंजाब की सीमा को सील कर दिया गया है। अमृतपाल अजनाला थाने पर पुलिस पर हुए हमले में आरोपी है।

अमृतपाल के भागने का वीडियो वायरल
अमृतपाल का कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया। कार में उनके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी ‘भाई साब’ (अमृतपाल) के पीछे थे। एक अन्य समर्थक ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दावा कर रहा था कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं।

पुलिस का घेरा देख अमृतपाल भागा 60 गाड़ियां लगीं पीछे
पुलिस ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली कि अमृतपाल जालंधर की शाहकोट मलसियां रोड पर साथियों के साथ पहुंचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने मौके से संस्था के सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच, अमृतपाल भाग निकला। उसके पीछे पुलिस की करीब 60 गाड़ियां लगीं थीं। पुलिस को पीछे देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ मोड़कर भगा ले गया। जालंधर और मोगा पुलिस उसके पीछे लग गई। कई किमी पीछा करने के बाद भी पुलिस उसे दबोच नहीं पाई।

अमृतपाल पर दर्ज हैं तीन मामले
अमृतपाल पर दो मामले अमृतसर जिले के अजनाला थाने में हैं। अपने करीबी लवप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से नाराज अमृतपाल ने 23 फरवरी को समर्थकों के साथ अजनाला थाने पर हमला कर दिया था। उस पर कार्रवाई न होने से पंजाब पुलिस की काफी आलोचना हो रही थी। अमृतपाल पर आरोप था कि वह श्रीगुरुग्रंथ साहिब की आड़ लेकर थाने पहुंचा था और भीड़ को हमले के लिए उकसाया। इसके अलावा उस पर भड़काऊ भाषण देने का केस भी दर्ज है।

error: Content is protected !!