एक नई सोच, एक नई धारा

7f84904030c3be901b1db13aea88e8eb1a802360119dd51b3a4f79d97cf0fbb7.0 2
4000 सरकारी विद्यालय बनेंगे उत्कृष्ट, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 4000 सरकारी स्कूलों को ‘स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ में परिवर्तित कर राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की बात कही है। मुख्यमंत्री सोमवार को होटवार स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित एमएमसी कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन में राज्य भर से आये उत्कृष्ट विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

7f84904030c3be901b1db13aea88e8eb1a802360119dd51b3a4f79d97cf0fbb7.0 2

सीएम सोरेन ने बताया कि देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले राज्य की शैक्षणिक स्थिति कमजोर जरूर होगा लेकिन अब इसमें व्यापक सुधार लाया जायेगा। शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर को सुधारने के लिए सरकारी स्कूलों को क्रमवार आधुनिक शिक्षा के लिए जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। शैक्षणिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अब हमें मिशन मोड में काम करना होगा। पीछे जो गैप रह गया है, उसे खत्म करना होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने कहा कि आप जैसे अपने घर के बच्चों पर ध्यान देते हैं, ठीक वैसे ही ध्यान इन 80 उत्कृष्ट स्चूल में पढ़नेवाले बच्चों पर देना होगा। हमारा लक्ष्य प्रखंड स्तर तक के स्कूलों को उत्कृष्ट स्कूल के रूप में पहचान देने की है। यह आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप इन विद्यालय को कैसे संचालित करते हैं।

सीएम हेमंत ने कहा कि यह स्कूल बेहतर प्रदर्शन करेंगे, तो आनेवाले दिनों में जो विद्यालय इस श्रेणी के बनाये जायेंगे, वहां न केवल पढ़ाई होगी, साथ ही वहां हॉस्टल की सुविधाएं भी होंगी। यहां बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों का ही नामांकन होगा। इन स्कूलों के बच्चों और शिक्षकों को एक साथ इंटर स्टेट प्रोग्राम के तहत दूसरे राज्यों में भी भेजा जायेगा, ताकि नित्य कुछ नया सीखा जा सके।

2ef513d5de94983ee1ed371b71509abe96e74287056cb203e47adcbe15ecc06f.0
जमशेदपुर : रिटायर सहायक अभियंता पौधरोपण घोटाले के मामले में हजारीबाग से गिरफ़्तार

पौधरोपण के 61.48 लाख के घोटाले में समेकित आदिवासी विकास अभिकरण (आईटीडीए-मेसो व कल्याण विभाग) के रिटायर सहायक अभियंता कनक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पटमदा पुलिस ने हजारीबाग के हुलासगंज थाना के मुरगांव से पकड़ा है। उसके खिलाफ स्थानीय न्यायालय से वारंट जारी था।

2ef513d5de94983ee1ed371b71509abe96e74287056cb203e47adcbe15ecc06f.0

यह मामला पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड में मेसो परियोजना के माध्यम से छह गांवों के 111 आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए उनकी एक-एक ए़कड़ जमीन पर पौधरोपण से जुड़ा है। योजना वर्ष 2008-09 और 2009-10 की थी। एक एनजीओ सिंहभूम ग्रामोद्योग विकास संस्थान नीमडीह चाईबासा और सरकारी अधिकारियों ने मिलकर पौधरोपण के नाम पर घोटाला किया था। सूचनाधिकार कार्यकर्ता दिनेश महतो ने इसका खुलासा किया था। परीक्ष्यमान आईएएस अधिकारी नेहा अड़ोरा ने मामले की जांच कर 5 मार्च 2014 को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसके बाद इसे लोकायुक्त कार्यालय को भेज दिया गया था, क्योंकि वहीं शिकायत के बाद जांच हुई थी।
पौधे में 10 लाख की खाद भी डाली गयी थी
वहां से अनुमति मिलने के बाद 24 जनवरी 2016 को तत्कालीन मेसो पदाधिकारी परमेश्वर भगत ने एनजीओ के सचिव विपिन देव सिन्हा के खिलाफ पटमदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अनुसंधान में यह बात सामने आई कि इसमें तत्कालीन मेसो पदाधिकारी सीताराम बारी और डीडीसी उरांव के अलावा सहायक अभियंता कनक कुमार की भी संलिप्तता थी। नाम मात्र का पौधा लगाने के बावजूद आश्चर्यजनक ढंग से 10 लाख की खाद भी उसमें डाली गई थी।

n4823206021679376844037a817b78ac47f998d4209ddc2a588e631477bae937fa9feb634a538769b2191f5
झारखंड घूमने गया पटना का युवक रहस्मय तरीके से लापता, दोस्तों ने सुनाई अलग अलग कहानी

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पाटीपुल के रहने वाले धर्मनाथ चौधरी (33) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे 14 मार्च को चार दोस्तों के साथ निजी गाड़ी से झारखंड गए थे, मगर लौट कर नहीं आए। वहीं, उनके साथ गए तीनों दोस्त वापस आ गए। स्वजनों ने साथ गए बंटी सिंह और कुंदन सिंह पर धर्मनाथ की किडनी निकाल हत्या करने की आशंका जताई है। फिलहाल, कुंदन को दीघा थाने की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

n4823206021679376844037a817b78ac47f998d4209ddc2a588e631477bae937fa9feb634a538769b2191f5

थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय के अनुसार, कुंदन ने बताया कि चौपारण (झारखंड) में धर्मनाथ के पेट में दर्द उठा था। तीनों दोस्त उन्हें लेकर स्थानीय निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां डाक्टरों ने धर्मनाथ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे डर गए और शव को हास्पिटल के गेट पर ही छोड़ कर भाग आए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चौपारण बिहार और झारखंड की सीमा पर है। बिहार से गया जिले के बाराचट्टी थाना सीमा पर है। चौपारण और बाराचट्टी दोनों ही क्षेत्रों के थानों से संपर्क किया जा रहा है। सत्यापन के बाद पुलिस निष्कर्ष तक पहुंचेगी।

पेंटिंग का काम करते हैं धर्मनाथ

धर्मनाथ पेंटिंग का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। छोटे भाई धर्मवीर ने बताया कि भैया अक्सर काम के सिलसिले में आते-जाते रहते थे। वे 14 मार्च को घर से बच्चों को बोल कर निकले कि मैं बाहर जा रहा हूं, मगर ज्यादा कुछ नहीं बताया। भाभी अंजू देवी घर पर नहीं थीं। जब वह आईं तो बच्चों ने जानकारी दी। अगले दिन भाभी ने तीन मिनट तक भैया से वीडियो काल पर बात की थी। इसके बाद काल की तो कुंदन ने कहा कि भैया के पेट में दर्द है, फिर फोन काट गया। तब से मोबाइल स्विच आफ है।

कुंदन ने कहा- गली के मोड़ पर छोड़ा

धर्मवीर के मुताबिक, भाई को लेकर घरवाले परेशान थे। रविवार को अचानक कुंदन पर नजर पड़ी। पूछने पर उसने कहा कि धर्मनाथ को गली के मोड़ पर छोड़ा था। इसके बाद उन्होंने बंटी से बात की तो उसने कहा कि मैं गया ही नहीं था। विरोधाभासी बयान से घरवालों को संदेह हुआ और उन्होंने दीघा थाने में शिकायत की। पुलिस ने जब पाटीपुल गली के मोड़ का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें कुंदन और धर्मनाथ दोनों ही नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने कुंदन को हिरासत में ले लिया।

बंटी और उसके बहनोई पर गहराया शक

धर्मवीर की मानें तो बंटी और उसके बहनोई स्वास्थ्य व अस्पताल से जुड़ा काम करते हैं। स्वजनों को संदेह है कि धर्मनाथ को बहला-फुसला कर वे झारखंड ले गए। वहां उनकी किडनी बेच दी और हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। इधर, सूत्रों का कहना है कि चौपारण में 15 मार्च से लेकर अब तक किसी अस्पताल के बाहर से कोई लावारिस शव बरामद नहीं हुई है।

n4821962141679375890215ad85c9ffbeb35b224bd041242f489a2ae8750f87153de682e014d65a80daff0d
झारखंड की 3 महिला मजदूर की पटना में ईंट से दब कर हुई मौत

झारखंड : गुमला जिले के सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली गांव की तीन महिला मजदूरों की पटना के एक ईंट भट्ठे में मौत हो गयी। भट्ठा से ईंट निकालने के दौरान महिला मजदूरों पर ईंट गिर गयी थी. इस दौरान चिमनी ब्लास्ट हुई। इसमें तीनों महिला मजदूर दब गयीं और मौत हो गयी। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने ईंट भट्ठा मालिक पर पटना में ही शव दफनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया। उन्होंने शव झारखंड लाने के लिए मदद की गुहार लगायी है।

n4821962141679375890215ad85c9ffbeb35b224bd041242f489a2ae8750f87153de682e014d65a80daff0d

लकेया की थीं तीनों महिला मजदूर

गुमला की तीन महिला मजदूरों की ईंट भट्ठे पर मौत हो गयी है। मृतकों में सिसई की सुगंती देवी पति मेघनाथ तुरी, घुरनी देवी पति प्रदेशिया तुरी व शीला देवी पति सुरेंद्र तुरी शामिल हैं। सभी सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली के रहने वाले थे। तीनों का शव अभी ईंट भट्ठा पर है। मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने बताया कि ईंट से दबकर उसकी मां व अन्य दो महिलाओं की मौत हो गयी है, परंतु शव को गुमला लाने नहीं दिया जा रहा है। भट्ठा मालिक दबाव डाल रहा है कि शव को पटना में ही दफना दो। उन्होंने प्रशासन से शव लाने की मांग की है।

मौत से शोक की लहर

मजदूर संघ सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खान ने बताया कि घटना दिन के 10 बजे की है। हादसे में सिसई की तीन महिलाओं की मौत हुई है, जबकि दूसरे क्षेत्र के और मजदूरों के मरने व घायल होने की सूचना है। ईंट भट्ठा मालिक से फोन पर बात हुई है। शव को भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है। इधर, जैसे ही लकेया गांव के लोगों को पता चला कि तीन महिला मजदूरों की मौत हो गयी है। ग्रामीणों में शोक की लहर है। सभी लोग शव के लाने का इंतजार कर रहे हैं।

3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 5
आज का राशिफल : 21 मार्च 2023, जाने कैसा रहेगा आपका आज का दिन
3919d5454a6ea4ddd8a7b4097a2b30a4ed2e0b3dbe5d593fd0b7551808affe78.0 5

मेष

महत्व के कार्यां को दोपहर तक पूरा करने का प्रयास रखें। आगे अप्रत्याशित स्थिति बन सकती है। रिश्तों में रुझान होगा। विभिन्न कार्यां में निवेश बढ़ा सकते हैं। घर में सामंजस्य रहेगा। उधार से बचेंगे। बजट बनाकर आगे बढ़ें। खर्च पर अंकुश रखें। दूर देश के मामले सधेंगे। सहज गति से आगे बढ़ें। कार्य व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। पेशेवरता से काम लेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतेंगे। नीति नियम निरंतरता रखेंगे। दान धर्म में रुचि रहेगी। अनुशासन पर जोर बनाए रखें।
शुभ अंक : 3 और 9
शुभ रंग : लाल चंदन

वृष

समय सभी क्षेत्रो में प्रभावशाली बना हुआ है। प्रशासकीय कार्य सधेंगे। आर्थिक मामले बढ़त पर रहेंगे। प्रबंधन संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यां को तेजी करेंगे। मित्रों को साथ बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार प्रभावी बना रहेगा। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में प्रभावी रहेंगे। अध्ययन अध्यापन में अच्छा करेंगे। विस्तार योजनाएं गति लेंगी। सूझबूझ से काम लेंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विस्तार की सोच रखेंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी। विरोधी शांत होंगे। चहुंओर सकारात्मक प्रभाव बना रहेगा।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : लाल मिर्च के समान

मिथुन

आस्था विश्वास और भाग्य का समन्वय मनोवांछित परिणाम दिलाएगा। समय तेजी से बढ़त बनाने के अवसर देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आवश्यक कार्यां में साहस पराक्रम और उत्साह दिखाएंगे। प्रबंधन प्रशासन के कार्यां में अनुकूलन रहेगा। स्वस्थ स्पर्धा रखेंगे। परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा। जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे। सभी का साथ समर्थन बनाए रखेंगे। सम्मानित हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठजन सहयोगी होंगे व्यक्तित्व संवार पाएगा।
शुभ अंक : 3 5 और 6
शुभ रंग : पीच कलर

कर्क

शुरूआत धीमी रह सकती है। दोपहर से भाग्य की प्रबलता से सफलता का ग्राफ बढ़त दिखाएगा। करियर व्यापार में फोकस बढ़ेगा। दीर्घकालिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कामकाजी प्रयास संवार लेंगे। योजनाओं पर ध्यान बढ़ाएंगे. आस्था और विश्वास बल पाएंगे। सुखद यात्रा की स्थिति बनेगी। बड़ों की मदद से आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण कार्यां को गति देंगे। सबसे मेलजोल रखेंगे। भाईचारा बढ़त पर रहेगा। सामाजिक सक्रियता दिखाएंगे। संपर्क मजबूत रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी।
शुभ अंक : 2 3 और 9
शुभ रंग : रेड रोज

सिंह

आवश्यक विषयों को दोपहर तक पूरा कर लें। तत्पश्चात् परिस्थितियां मिश्रित प्रभाव की रहेंगी। व्यवस्था मजबूत बनाएं। आकस्मिक गतिविधियां बढ़ेंगी। परिजनों का साथ सहयोग रहेगा। जिम्मेदारों से सीख सलाह रखेंगे। वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। व्यवहार में सहजता सजगता बढ़ाएं। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। अवसरों को भुनाएं. सब से बना़कर चलें, वार्ता में गंभीर रहें।
शुभ अंक : 1 3 और 9
शुभ रंग : लालमणि के समान

कन्या

मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा। पेशेवरों में साहस पराक्रम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बनाए रखेंगे, सहनशील रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में मौके बनेंगे। निजी जीवन आनंदमय रहेगा। दाम्पत्य में विश्वास बढ़ेगा। सहज चर्चा में शामिल होंगे। सहयोग का भाव बना रहेगा। नेतृत्च को बढ़ावा मिलेगा। लाभ और विस्तार के मामले संवरेंगे। योजनाओं को पूरा करेंगे। व्यक्तिगत मामले हल होंगे। साझीदारी का प्रयास बढ़ाएंगे। स्थायित्व पर जोर रहेगा। विभिन्न कार्यां में निरंतरता रखेंगे, साख सम्मान पाएंगे।
शुभ अंक : 3 5 और 6
शुभ रंग : अंजीर समान

तुला

शुरूआत अपेक्षा से अच्छी रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य दोपहर तक करने की कोशिश रखें। पेशेवर साथियों का भरोसा जीतेंगे। अन्य की भावनाओं का सम्मान रखेंगे। घर में सुख सौख्य रहेगा। कामकाज सामान्य बना रहेगा। श्रमशील प्रयासों से बचें। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। सेवा व्यवसाय से जुड़े मामलों में गति लेंगे। उधार के लेनदेने से बचें। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। स्पष्टता बढ़ाएंगे। अनुबंधों का पालन करेंगे। सेवा़क्षेत्र प्राथमिकता में रहेंगे। स्मार्ट डिले की नीति रखें।
शुभ अंक : 3 4 6 और 8
शुभ रंग : डार्क चाकलेटी

वृश्चिक

भवन वाहन के प्रयास गति लेंगे। कला कौशल से जगह बनाएंगे। समय उत्तरोत्तर सुधार पर रहेगा। स्वार्थ संकीर्णता से उूपर उठकर कार्य करेंगे। सक्रियता बढ़ाएंगे। पेशेवरता बनाए रखेंगे। करियर के मामले गति लेंगे। मित्रों सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा। बौद्धिक कार्यां को करेंगे। आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे। निजी संबंधों में सुधार होगा। लाभ में वृद्धि होगी। प्रभावशाली बने रहेंगे। मन को सहज बनाए रहें। सीखने सिखाने पर जोर रहेगा। पेशेवर प्रभावी रहेंगे, प्रबंधन रखेंगे।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : सिंदूरी लाल

धनु

महत्वपूर्ण कार्यां को दोपहर तक पूरा कर लें। पद प्रतिष्ठा संवार पर बनी रहेगी। प्रशासकीय मामले बेहतर रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। पैतृक विषय प्राथमिकता में रहेंगे। बड़ों का सहयोग मिलेगा। सहजता बनाए रखेंगे। व्यवस्था को मजबूत रखें। घर परिवार से करीबी बढ़ेगी। सुख सुविधाओं पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढेगा। महत्वपूर्ण बात साझा कर सकते हैं। सबको साथ लेकर चलें। विनम्रता बनाए रहें। वैचारिक संकीर्णता से बचने की कोशिश रहेगी, धैर्य रखें।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : गेरुआ

मकर

अपनों के साथ सुखद समय बिताएंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। महत्वपूर्ण कार्या में उत्साह दिखाएंगे। आर्थिक पक्ष संवरेगा। व्यर्थ की बातों से बचें। कामकाजी सामाजिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे। वाणिज्यिक लाभ अच्छा बनेगा। साहस सामंजस्य को बल मिलेगा। आवश्यक मामले हल होगे। भाईचारा बढ़ाने का प्रयास रखेंगे। संवाद प्रभावशाली रहेगा। इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी। भाई बंधुओं के साथ समय बिताएंगे। सहकारिता पर जोर रहेगा. विविध विषयों में दूरदर्शिता रखेंगे।
शुभ अंक : 3 4 6 8 और 9
शुभ रंग : मडकलर

कुंभ

विनम्रता और प्रेम से अपनी राह बनाएंगे। सहकारिता में रुचि दिखाएंगे। भेंटवार्ता को बल देंगे। करीबियों का समर्थन मिलेगा। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। परंपरागत मामले बेहतर बने रहेंगे. कार्यगति संवार पाएगी। सबसे सामंजस्य रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे। रुटीन रखेंगे, सक्रियता से आगे बढ़ेंगे। विनम्रता बनाए रहेंगे। परिजनों के साथ आनंद से रहेंगे। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सूझबूझ और सौहार्द्र पर ध्यान देंगे। परिजनों की सलाह से आगे बढ़ेंगे। सभी का सहयोग समर्थन पाएंगे।
शुभ अंक : 3 4 6 और 9
शुभ रंग : गोमेद

मीन

आवश्यक विषयों को आगे बढ़ाएंगे। दोपहर से सकारात्मकता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास उूंचा बना रहेगा. व्यवस्था पर जोर देंगे। व्यापार में रचनात्मकता बढ़ाएंगे। आत्म अनुशासन और उूर्जा बनाए रखेंगे। रहन सहन आकर्षक रहेगा। स्वयं पर फोकस रखेंगे, आधुनिक सोच से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी. लोकप्रियता बनी रहेगी। साख सम्मान रखेंगे, सबको साथ लेकर चलेंगे। व्यक्तित्व व्यवहार प्रभावशाली रहेगा। सभी क्षेत्रों में शुभता बढ़ेगी. प्रशासनिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शुभ अंक : 3 4 6 और 9
शुभ रंग : लाल मूंगा

n4821540541679334788300d370ab11df01a2d4677282d020e5de24816a59ed81d16b06aaf0e20cd42983a0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना के पास एक सड़क दुर्घटना में अमित प्रसाद की मौत हो गई। अमित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता थे।

n4821540541679334788300d370ab11df01a2d4677282d020e5de24816a59ed81d16b06aaf0e20cd42983a0

इधर सूचना पाकर परिजन और साथी टीएमएच अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने सोनारी थाना में मामले की लिखित शिकायत की है। थाना प्रभारी विष्णु राउत ने बताया कि थाना के बाहर सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। कार सवार ने अचानक कार का दरवाजा खोल दिया। पीछे से बाइक से आ रहा अमित उस कार के दरवाजे से टकराकर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अमित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

IMG 20230320 WA0011
टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाये गए मोबाइल टॉवर का उपायुक्त ने मांगा ब्यौरा

जमशेदपुर : उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित हुई। जिले में 432 गांव शैडो एरिया में हैं जिनमें नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल को नोडल बनाया गया है। पहले चरण में बीएसएनएल को 135 स्थान तथा दूसरे चरण में 20 स्थानों पर टावर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध करा दिया गया है, 5 और स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराना प्रक्रियाधीन है जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा ।

IMG 20230320 WA0011

उपायुक्त ने बीएसएनएल के प्रतिनिध से अबतक के कार्यप्रगति की जानकारी ली तथा जल्द से जल्द शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी पर बल दिया । 2015 के पहले से जिला में 427 मोबाइल टॉवर अधिष्ठापित हैं जिसके आलोक में संबंधित कंपनी से जमीन का पेपर उपलब्ध कराने का निर्देश गया । जीओ, एटीसी, एयरटेल के प्रतिनिधि के बैठक में शामिल नहीं होने पर शो कॉज का निर्देश दिया गया । वहीं इस बैठक में इंडस कंपनी को एक मोबाइल टावर लगाने का समिति ने अप्रूवल दिया । बैठक में उपायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी उनके ग्रिवांन्सेज के संबंध में जानकारी ली । इसी प्रकार अनुमति के लिए पेंडिंग आवेदनों के संबंध में समीक्षा की गई । टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाये गए मोबाइल टॉवर का भी ब्यौरा मांगा गया है।

IMG 20230320 WA0010
जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए CSC सेवाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला

सिदगोड़ा टाउन हॉल, जमशेदपुर में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के लिए सीएससी के कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित की गई। जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राजीव रंजन एवं विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री दीपू कुमार ने सम्बोधित करते हुए बताया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेता अपने क्षेत्र के लोगों को सेवा प्रदान करते हुए अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी आईडी प्राप्त करने का सुझाव दिया ।

IMG 20230320 WA0009

सीएससी के सीनियर मैनेजर आलम, स्टेट मैनेजर वसीम इमाम, सिनियर एक्सीक्यूटिव सोनेलाल एवं असर इमाम ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सीएससी की आईडी प्राप्त होने के बाद लॉग इन करने एवं आगे की प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गयी। यह भी बताया गया कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में राशनकार्ड हेतु आवेदन, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीयता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि के लिए आवेदन करने के साथ-साथ बैंकिंग संबंधी कार्यों को भी किया जा सकता है ताकि गाँव के लोगों को प्रखण्ड मुख्यालय आये बिना उनका कार्य हो सके।

IMG 20230320 WA0010
IMG 20230320 WA0007
साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्यायें, यथोचित कार्रवाई को लेकर किया आश्वस्त

उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्यायें सुनी। 65 लोगों ने जनता दरबार में अपनी समस्यायें/शिकायतें रखीं जिसे उपायुक्त ने संवेदनशील होकर सुना तथा यथोचित कार्रवाई को लेकर सभी फरियादियों को आश्वस्त किया।

IMG 20230320 WA0007

घाटशिला के शंभुनाथ हांसदा तथा बेको के श्यामल बेसरा ने अपने बच्चों का नामांकन आवासीय विद्यालय में कराने का आग्रह किया, गदरा पूर्वी के सभी ग्रामीणों की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी भूमि के अतिक्रमण का मामला संज्ञान में लाया । हिन्दू पीठ जमशेदपुर के महिला शाखा के प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों के खरीद बिक्री पर रोक लगाते हुए उन पक्षियों को पिंजड़े से आजाद कराने की मांग की । शंकोसाई के पंकज साहा ने सेंटलमेंट लैंड का अतिक्रमण, धनंजय कुमार ने भूमि सीमांकन, बोड़ाम के संतोष सिंह ने मृतक मुआवजा, कुसुम देवी ने राशन संबंधी, छोटा गोविंदपुर की निर्मला देवी ने संपत्ति विवाद, नीलम पतरा ने पति से गुजारा भत्ता, प्रमोद कुमार ने सोनारी थाना में एफआईआर नहीं लेने, सीतारामडेरा में अवैध निर्माण, फुटबॉल मैदान का अतिक्रमण, करूणामय मंडल ने पोटका में कुष्ठ रोगियों के लिए जमीन, ट्रांसफर पोस्टिंग सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं से संबंधी आवेदन आए। जिसे उपायुक्त द्वारा तत्काल संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर समयबद्ध रूप से निष्पादन का निर्देश दिया गया है ।

IMG 20230320 WA0008
Screenshot 2023 0320 185242
जिला अंडर-16 टीम के लिए 22 खिलाड़ी का किया गया शार्टलिस्ट, जानें कौन कौन किए गए हैं शामिल

झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होनेवाले अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम सिंहभूम की टीम की चयन प्रक्रिया रविवार को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ हुई. इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अहर्ताधारी खिलाड़ियों का निबंधन 18 मार्च को संपन्न हुआ था. जिसमें 45 खिलाड़ियों ने अपना निबंधन कराया था.

रविवार 19 मार्च को संपन्न हुए चयन प्रक्रिया में सज्जन शर्मा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जूनियर चयन समिति ने जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव ओम प्रकाश गुप्ता की देखरेख में कुल 22 खिलाड़ियों का चयन किया है.

इनका हुआ चयन :-
1. आदित्य चौहान
2. दिव्यांशु यादव
3. देवराज
4. अनीश कुमार दास
5. ह्रितिक सेठ
6. अमित सिंहदेव
7. साकेत कुमार सिंह
8. जैनुल हक
9. अर्चित अगस्तिन कुजूर
10. सत्यम सिंह
11. कार्तिक कृष्णा
12. अमृत कश्यप
13. सक्षम कुमार
14. श्लोक वर्मा
15. शुभम ओझा
16. रोहित कश्यप
17. पीयूष त्यागी
18. अभय सिंह
19. हरिनारायण सिंह
20. आदित्य आर्या
21. ललित सिंह
22. पारस नाथ राउत

error: Content is protected !!