एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230321 WA0013
पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, 3 अप्रैल तक चलेगा, रैली निकालकर मोटे अनाज की महत्ता बताई

जमशेदपुर : बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश पर पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा 2023 अंतर्गत समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से गोलमुरी-सह-जुगसलाई प्रखंड में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोलमुरी सह जुगसलाई, महिला पर्यवेक्षिका पुतुल सिंह एवं सुशीला देवी आंगनबाड़ी सेविका, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाएं, तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित क्लब की किशोरियां, मानसी मित्र, जेएसएलपीएस की महिला संगठन शामिल हुई ।

IMG 20230321 WA0013

प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों में पोषक आहार को अपने भोजन में शामिल करने की अपील की गई। इस दौरान नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को मोटा अनाज के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित किया गया। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती नेहा संजना खलखो ने बताया कि मोटा अनाज में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीज, फास्फोरस, पोटैशियम और विटामिन बी कांप्लेक्स जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं जो बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिये बेहतर है। इसके साथ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध साग सब्जियों में भी काफी पोषक तत्व होते हैं, पूरे पखवाड़ा में इसको लेकर जागरूक किया जा रहा ।

IMG 20230321 WA0012
n4824882161679402870035fe606b46c432bc1ee7907d796da5a521dddf10bafc476c50b748179e48ad0d05
भाजपा विधायक ने बन्ना गुप्ता पर निकाला भड़ास, स्वास्थ्य मंत्री ने कसा तंज

झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रिम्स की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था से नाराज कांके विधानसभा सीट से भाजपा विधायक समरी लाल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता की कंपाउंडर ड्रेसर बनने की योग्यता नहीं है और बन बैठे हैं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री। उन्होंने कहा कि असक्षम मंत्री के कारण राज्य का स्वास्थ्य सिस्टम बीमार हो गया है। बता दें कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स की कुव्यवस्था के कारण हर दिन राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों की मौत हो जा रही है। अरबों रुपये की बजट राशि स्वीकृत होने के बावजूद राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा विधायक समरी लाल ने कहा कि अगर दयनीय स्वास्थ्य सिस्टम के लिए कोई जिम्मेवार है तो वह है स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता।

n4824882161679402870035fe606b46c432bc1ee7907d796da5a521dddf10bafc476c50b748179e48ad0d05

मंत्री के भ्रष्टाचार से रिम्स के निदेशक ने की इस्तीफे की पेशकश

भाजपा विधायक समरी लाल ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स रिम्स के स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि मात्र 600 करोड़ में से 8 करोड़ रुपए ही अब तक खर्च हो पाए हैं। कमीशन के चक्कर में स्वास्थ्य मंत्री रिम्स अस्पताल का बेड़ा गर्क कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री इस कदर अनियमितता में डूब गए हैं कि उन से त्रस्त होकर रिम्स के निर्देशक ने इस्तीफा देने तक की पेशकश कर दी है।

बीजेपी विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को दी नसीहत

इसके साथ ही भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में यह नसीहत दी कि राज्य के 24 जिलों में मौजूद सरकारी अस्पताल को आप दुरुस्त करें। आखिर ऐसा क्यों होता है कि पलामू में किसी का पैर टूटता है तो उसे रेफर टू रिम्स कर दिया जाता है। हजारीबाग में किसी का सिर फूटता है तो उसे रेफर टू रिम्स कर दिया जाता है। राज्य के किसी भी जिले में मौजूद अस्पताल में मरीज को सुविधा और इलाज देने के बजाय उससे वहां तैनात डॉक्टर के द्वारा रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। विधायक समरी लाल ने कहा कि वह तो रिम्स अस्पताल में पैदा हुए हैं, रिम्स अस्पताल में सफाई कर्मी का वह बेटा है, जबकि सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बड़े घर से आते हैं ,उन्हें गरीबों की तकलीफ का कहां एहसास होगा। कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिसकी कंपाउंडर ड्रेसर बनने की भी योग्यता नहीं है उसे स्वास्थ्य मंत्री बना दिया।

d61f0f464e3082ca71c79802f0ad21fa26b245706899b6f98bd7f70a7a861ffd.0

स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, डॉक्टर के बजाए अब बीजेपी विधायक करेंगे इलाज

वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने विधायक समरी लाल के द्वारा लगाए गए आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा राज्य को भेजा गया वेंटीलेटर घटिया क्वालिटी का था, ऐसा लगता है जैसे किसी साइकिल बनाने वाले ने वेंटिलेटर बना दिया है। ऐसा वेंटिलेटर राज्य को भेजा गया है जो हिलता रहता है। ऐसे वेंटिलेटर को लगा दें तो मरीज की तुरंत ही मौत हो जाएगी।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सिविल इंजीनियर के बजाय अब भाजपा विधायक समरी लाल से पूछ कर अस्पतालों का नक्शा स्वीकृत किया जाएगा। डॉक्टर के बजाए भाजपा विधायक बताएंगे कि मरीजों का अस्पतालों में इलाज कैसे करना है।

n4824898161679402041798032c57929fabc4d6cb0f5183a8f0d3ad371ceeefd08e9ca09ae1d6cade9c0b85
टेलर की चपेट में आया दंपती, पत्नी की स्थित गंभीर

टेलर की चपेट में आने से गुमला जिला के पालकोट प्रखंड के कोईनार टोली निवासी पति-पत्नी घायल हो गए। पति को हल्की चोट आई है, वहीं पत्नी गंभीर रूप से जख्मी है।

n4824898161679402041798032c57929fabc4d6cb0f5183a8f0d3ad371ceeefd08e9ca09ae1d6cade9c0b85

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रघुनंदन साहू अपनी पत्नी मीना देवी के साथ बाइक से सिमडेगा की ओर से पालकोट अपने घर जा रहे थे। वहीं दो-तीन टेलर सिमडेगा से कोलेबिरा की ओर जा रहा था। गहरा नाला पुल के समीप टेलर के पिछले हिस्से की चपेट में आने से दंपती गिर गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। मैना देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद कोलेबिरा पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और घायल का हाल चाल लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है।

IMG 20230321 WA0019
हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में काशीडीह दुर्गापूजा मैदान से निकला भव्य कलश यात्रा

जमशेदपुर :ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से आज हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में प्रातः 8:00 भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ यह कलश यात्रा काशीडीह मैदान से निकलकर मानसरोवर होटल, राजीव गांधी चौक, मोहम्मडन लाइन साकची, से होते हुए साक्ची संजय मार्केट, टैंक रोड के रास्ते शीतला मंदिर साकची में पहुंचकर पूजन किए

मां भगवती, माता शीतला, भगवान वीर बजरंगबली समेत राजा रामचंद्र के पूजन करने के पश्चात कुएं से जल भरकर पुनः काशीडीह मैदान आकर यह कलश यात्रा का समापन हुआ।

गायत्री परिवार के सभी सदस्यों ने काशीडीह रामनवमी मैदान में पहुंचकर गायत्री माता के पूजन आरती करने के पश्चात सबों को प्रसाद और फल वितरण किया गया

यह अनुष्ठान आज से प्रारंभ होकर प्रत्येक दिन संध्या 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्री राम हनुमंत कथा का आयोजन भी आज से प्रारंभ होगा जो प्रत्येक दिन यह आयोजन चलता रहेगा । 29 तारीख मार्च को इसकी पूर्णाहुति की जाएगी।

आगामी 30 मार्च को भव्य शोभा यात्रा रामनवमी का निकाला जाएगा जो सीतारामडेरा भालुबासा बाराद्वारी होते हुए काशीडीह पहुंचेगी।

जम्बू अखाड़ा का भव्य कलश यात्रा

27 मार्च को जंबू अखाड़ा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. उक्त जानकारी समिति के संरक्षक बंटी सिंह ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.उन्होंने रामनवमी महोत्सव के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 22 मार्च से 72 का घंटों का अखण्ड हरि राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बंगाल और झारखंड के प्रसिद्ध 26 हरिकीर्तन मंडली भाग लेगी. वहीं 25 और 26 मार्च को पंडित अखिल पांडे द्वारा सम्पूर्ण रामायण का पाठ किया जाएगा. 27 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी. इस कलश यात्रा में अखाड़ा समिति को 21 लड़के कलश उठाएंगे जो स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर परिसर आएंगे.

कलश यात्रा के दौरान आकर्षक झांकी निकाली जाएगी. झांकी में शिवजी, राधाकृष्ण एवं हनुमान आकर्षण के केंद्र रहेंगे.आर्कषक आतिशबाजी किया जाएगा. अखाड़ा के खिलाड़ी शस्त्र के साथ सुशोभित रहेंगे. 28 मार्च सप्तमी के दिन हनुमान पूजा अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. समिति के कलाकारों द्वारा विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा. 29 मार्च अष्टमी को आशीष एवं श्रद्धा दास एंड ग्रुप के द्वारा भजन का कार्यक्रम होगा. 30 मार्च नवमी को 10 प्रकार के फूलों से हनुमान जी का अभिषेक किया जाएगा.

इस दौरान विशेष विद्युत सजावट किया जाएगा. विद्युत सजावट के लिए बंगाल के चंदननगर से कारीगर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है. रामनवमी महोत्सव के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता अभियान से संबंधित पोस्टर लगाया जाएगा. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से संस्थापक कमल किशोर सिंह उर्फ जंबू, मधुसूदन गोस्वामी, लाइसेंसी रणवीर मंडल, विजय सिंह, रवीन्द्र मास्टर, जंग बहादुर सिंह, सन्नी, प्रिंस, केशव राव, संजय हजारी, अरविन्द कुमार, काकुली, आरती मुखी, रवि विश्वनाथ, विश्वनाथ गुप्ता, उपेन्द्र कुमार, विश्वजीत चक्रवर्ती सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

n482445868167939707909176f2eb3da93d4eea54d866f0bbf487a4e858e7be5349274f6a240959464c7727
हिंदूनववर्ष पर विभिन्न संगठनों ने निकाला जुलूस,जय श्री राम के नारो से गूँज उठा शहर

आदित्यपुर :- हिंदू नव वर्ष के मौके पर पर मंगलवार को हिंदूवादी संगठनों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाला गया. जिसमें हजारों की संख्या में शामिल युवकों ने जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते हुए जमशेदपुर को रवाना हुए.विश्व हिंदू परिषद, धर्म प्रसार जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन दास के नेतृत्व में आदित्यपुर आरआईटी मोड़ मुख्य सड़क से विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में भगवा झंडा लिए हजारों की संख्या में युवक शामिल हुए.

पदयात्रा कर बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल लोग शामिल मुख्य मार्ग आदित्यपुर होते हुए जमशेदपुर के लिए रवाना हुए. इस मौके पर मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई. जुलूस को लेकर आदित्यपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इधर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में भी कई हिंदूवादी संगठनों का जुटान हुआ जहां से जुलूस की शक्ल में रैली निकाली गई जो जमशेदपुर की ओर रवाना हुई.

IMG 20230321 WA0005
चंद्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित चन्द्रवंशी भवन में चन्द्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ जरासंध महाराज के चरणों में गुलाल अर्पित करके किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाया। समाज के लोग होली के गीत में झूमते हुए होली मिलन के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाया। संतोष चन्द्रवंशी ने समस्त चन्द्रवंशी समाज के सदस्यों को अपना अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस आयोजन में शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सचिव राजकुमार चन्द्रवंशी, मंत्री आनंद, गम्हरिया चन्द्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान चैयरमैन डॉ ज्योति संग उनके पूरे सदस्य और बारीडीह चन्द्रवंशी समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिनय, चन्द्रेश्वर बाबू इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20230321 WA0009
चंद्रवंशी समाज का होली मिलन समारोह का हुआ सफल आयोजन

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित चन्द्रवंशी भवन में चन्द्रवंशी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजन का शुभारंभ जरासंध महाराज के चरणों में गुलाल अर्पित करके किया गया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ पकवानों का लुत्फ़ भी उठाया। समाज के लोग होली के गीत में झूमते हुए होली मिलन के इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक मनाया। संतोष चन्द्रवंशी ने समस्त चन्द्रवंशी समाज के सदस्यों को अपना अहम योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

IMG 20230321 WA0009

इस आयोजन में शिवम कंस्ट्रक्शन के मालिक वीरेंद्र सिंह, चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष संतोष चन्द्रवंशी, सचिव राजकुमार चन्द्रवंशी, मंत्री आनंद, गम्हरिया चन्द्रवंशी समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान चैयरमैन डॉ ज्योति संग उनके पूरे सदस्य और बारीडीह चन्द्रवंशी समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिनय, चन्द्रेश्वर बाबू इत्यादि उपस्थित थे।

IMG 20230321 WA0008
FB IMG 1679384721880
श्री राम हनुमंत कथा आज शाम से होगी शुरू, काशीडीह मैदान सज कर हुआ तौयार

जमशेदपुर : काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान में आज 21 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक चलने वाली श्री राम हनुमंत कथा के लिए मैदान पूरी तरह से सज कर तैयार हो चुका है। आज संध्या 6:00 बजे से कथा प्रवचन की शुरुआत की जाएगी जो रात्रि 9:00 बजे तक चलेगी। 21 मार्च से 29 मार्च तक रोजाना इसी समय पर कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।

FB IMG 1679384721880

राम नवमी के सुअवसर पर इस कथा का आयोजन भाजपा धनबाद प्रभारी अभय सिंह द्वारा आयोजित किया गया है। कथा वाचक के रूप में श्रद्धेय पंडित श्री श्री जगदीश भूषण जी महाराज प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से पधारें है।
गौरतलब हो कि 29 मार्च को कथा समापन के अगले दिन दिनांक 30 मार्च 2023 को ठाकुर प्यारा सिंह दुर्गा पूजा मैदान से भव्य शोभायात्रा एवं रामनवमी अखाड़ा जुलूस भी संध्या 5 बजे निकलेगी।

FB IMG 1679384731982
n4794990481678603692895149769a7ab6a8c37c707774f89c9ed6aea80c648549e44f1b5b891b5e902b1bf 2
झारखण्ड : तेजी से बढ़ रहा है वायरस का खतरा, कोविड-19 के 10 और एच3एन2 के 2 मामले आये प्रकाश में

झारखंड में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या 10 तक पहुंच गई है, जबकि एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के दो मामले भी सामने आए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों और प्रखंडों को टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट की तर्ज पर कदम उठाने के लिए अलर्ट कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क पहनने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा गया है। एच3एन2 इन्फ्लुएंजा का पहला मामला शनिवार को जमशेदपुर में, जबकि दूसरा रविवार को रांची में सामने आया।

n4794990481678603692895149769a7ab6a8c37c707774f89c9ed6aea80c648549e44f1b5b891b5e902b1bf 2

पहले मामले में 68 वर्षीय एक महिला वायरस से संक्रमित पाई गई थी, जिसका इलाज टाटा मेन अस्पताल में चल रहा है। पूर्वी सिंहभूम स्थित सिविल सर्जन जुझार मांझी के मुताबिक लक्षण दिखाने वाले छह मरीजों के सैंपल जांच के लिए माइक्रो वायरोलॉजी लैब भेजे गए थे, इसमें महिला मरीज में इंफ्लूएंजा की पुष्टि हुई। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के चार सदस्यों को जिला निगरानी विभाग ने घर पर ही आइसोलेट कर दिया है और उनके नमूने जांच के लिए ले लिए गए हैं।

शनिवार को मिले कोविड-19 के 5 नए मामले


मांझी ने कहा कि महिला मरीज का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। दूसरे मामले में इन्फ्लूएंजा से संक्रमित एक बच्ची का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि ऑक्सीजन थैरेपी से उसका इलाज किया जा रहा है। राज्य में शनिवार को पांच नए कोविड-19 मामले मिले। इनमें से दो मरीज रांची, दो पूर्वी सिंहभूम और एक देवघर का है। बढ़ते मामलों को देखते हुए रांची सदर अस्पताल में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है, इसमें ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, हाई फ्लो नेजल कैन्युला डिवाइस आदि की व्यवस्था की गई है।

रिम्स प्रबंधन के मुताबिक संस्थान में आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड भी रखे गए हैं. राज्य में 23 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं ली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र से बच्चों के टीकाकरण के लिए कोवोवैक्स वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराने की मांग की है।

error: Content is protected !!