एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20231202 WA0000
मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन द्वारा 3 दिसंबर को किया जाएगा रक्तदान शिविर का आयोजन
IMG 20231202 WA0000

जमशेदपुर : मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन का आठवां रक्तदान शिविर 03 दिसंबर को जमशेदपुर ब्लड बैंक में लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह संगठन साल में दो बार ब्लड डोनेशन (रक्तदान शिविर ) का आयोजन करता है। इस संगठन के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पांडे ने आज संगठन के बारे में बताते हुए कहा कि संगठन सालों भर सामाजिक कार्य को अंजाम देता है और रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सालों भर सेवा करता है। साल के दोनों रक्तदान शिविर को मिलाकर 200 यूनिट से ज्यादा रक्तदान किया जाता है। यह संगठन मोदी जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को सेवा दे रहा है। “मिशन मोदी अगेन पी एम संगठन” के सभी कार्यकर्ता सेवा भाव से इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं जो इस संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

राजू शर्मा, युवा मोर्चा जिला संयोजक अभिषेक पांडे और महामंत्री आशीष पोद्दार और उनकी टीम द्वारा इस रक्तदान शिविर को ज्यादा से ज्यादा प्रसारित, प्रचारित कराने और रक्तदान कराने का उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं ।
उन्होंने शहरवासियों से कहा कि आप सभी राष्ट्रवादी, मानवतावादी, देशभक्तों से आग्रह है कि निश्चित तिथि और स्थान पर ससमय उपस्थित होकर इस पुनीत मानवीय संवेदना से परिपूर्ण कार्य की सफलता में सहभागी बनें।

IMG 20230802 WA00753
9720067fe2bfa8491f373d20926964c51d323fecace0084e1ff6e4547c9c86fa.0
फिर बढ़े गैस सिलेंडरों के दाम, जाने नई रेट क्या हुई
9720067fe2bfa8491f373d20926964c51d323fecace0084e1ff6e4547c9c86fa.0

दिल्ली : दिसंबर के पहले दिन मंहगाई बम फूटा है क्योंकि आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं, ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पर हुआ है। अब इसके रेट में 21 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी की गई है। यानी कि 1 दिसंबर 2023 से आपको राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1796.50 रु खर्च करने होंगे जबकि कल तक इसकी कीमत 1775.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर थी। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013

हालांकि राहत की बात ये है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि पिछले महीने भी कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे और घरेलू गैस की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ था। नवंबर में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 101.50 रु महंगा हुआ था।

चारों महानगरों में LPG सिलेंडर के नए रेट निम्मलिखित है

IMG 20230625 WA00001

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये है।
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1908.00 रुपये है।
मुंबई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1749.00 रुपये है।
चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1968.50 रुपये है।

लगातार बढ़ रहे हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

IMG 20230802 WA00753

ये लगातार तीसरा महीना है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। नवंबर से पहले अक्टूबर में भी सिलेंडर के रेट 209 रु बढ़ाए गए थे। आपको बता दें कि एलपीजी की कीमत ऐसे समय में बढ़ी है, जब हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं और इनके चुनावी नतीजे 3 दिसंबर को आने वाले हैं। मालूम हो कि ऑयल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को ईधन की चीजों के दाम अपडेट करती हैं। अगस्त में सिलेंडर के दाम 100 रु किए गए थे लेकिन उसके बाद से ये लगातार बढ़ ही रहे हैं लेकिम घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर रहने से लोगों को फिलहाल के लिए थोड़ी राहत जरूर है।

IMG 20231201 WA0009
टिनप्लेट कंपनी के सीआरएम के कर्मचारी सरदार कुलदीप सिंह के सेवानिवृत्त पर दी गयी विदाई
IMG 20231201 WA0009

जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड सीआरएम मेकेनिकल मेनटेंस के कर्मचारी सरदार कुलदीप सिंह के सेवानिवृत्त पर उन्हें आज विदाई दी गई। उन्होंने कंपनी में अपना 25 वर्षों से अधिक तक अहम योगदान दिया । कम्पनी के अच्छे एवं बुरे वक्त में भी काम कर कम्पनी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया। इस मौके पर इस मौके पर सीआरएम मैकेनिक मेनटेंस के सभी कर्मचारी एवम कमेटी मेंबर जयशंकर सिंह , नवजोत सिंह सोहल मौजूद थे।

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
IMG 20231201 WA0008
कौम की बेटी को नौकरी देने आगे आए प्रबंधक कमेटियां
IMG 20231201 WA0008

जमशेदपुर : झारखंड राज्य में डीएलएड परीक्षा में प्रथम स्थान रखने वाली शहर की बेटी हरप्रीत कौर को नौकरी देने के लिए प्रबंधक कमेटी को आगे आने की अपील की है।
गुरुवार को हरप्रीत कौर के आवास में सांझी आवाज के अध्यक्ष सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, तरवींदर सिंह भाटिया, पिंटू सैनी, हरविंदर सिंह, मलविंदर सिंह भामरा, गुरुचरण सिंह आदि पहुंचे और उसे गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। (जारी…)

IMG 20231127 WA0013
IMG 20230625 WA00001

पिता गुरबचन सिंह और मां बलविंदर कौर को आश्वस्त किया गया कि अपनी उपलब्धि से हरप्रीत कौर ने शहर और कौम का मान बढ़ाया है। ऐसे में मानगो, साकची, बर्मामाइंस और टीनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी एवं अन्य कमेटियों के प्रधान से अपील की गई कि वे कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक हाई अथवा प्राइमरी स्कूल में इस बच्ची को रोजगार देने का काम करें।
हरप्रीत कौर ने डीएलएड से पहले बी एड भी किया हुआ है, ऐसे में किसी तरह की अड़चन नहीं आने वाली है।
हरप्रीत ने 10वीं 12वीं एवं कॉलेज में भी अच्छे स्कोर प्राप्त किए थे।

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!