एक नई सोच, एक नई धारा

इलाज के दौरान दुधमुहे बच्चे की मां की मौत.. परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप… विवादों में फिर घिरा एमजीएम

जमशेदपुर के साकची स्थित कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल के चिकित्सकों पर एक बार फिर से लापरवाही का आरोप लगा है. जहां रविवार की सुबह एक प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा. परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया.

IMG 20230920 WA0008

बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा के नेहरू कॉलोनी की रहने वाली मालती देवी को प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महि जन्म दिया था. शनिवार तक सब कुछ ठीक-ठाक था. आज सुबह अचानक प्रसूता ने दम तोड़ दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के इंजेक्शन देने के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद अचानक महिला का शरीर ठंडा पड़ गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

बताया जाता है कि महिला की यह पहली डिलीवरी थी. आपको बता दें कि पिछले सोमवार को ही एमजीएम अस्पताल के एनएसयूआई वार्ड में इलाजरत सीतारामडेरा के ही देवनगर की एक बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक की बेरहमी से पिटाई कर डाली थी. जिसके बाद पूरे शहर के डॉक्टरों ने एकजुटता का परिचय देते हुए एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा बाधित कर दिया था. परिजनों की गिरफ्तारी और अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट बनाने के लिखित आश्वासन के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त किया था. अभी 2 दिन भा नहा बात की एक बार फिर से अस्पताल के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगने लगा है. वैसे मामला चाहे जो हो स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का यह इकलौता सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए दिन विवादों से घिरा रहता है।

IMG 20230802 WA00752
आईफोन 15 बाजार से कम कीमत में सेलविला में उपलब्ध, साथ में आकर्षक उपहार भी

जमशेदपुर : भालूबासा के जम्बू टावर में स्थित सेलविला में आईफोन 15 उपलब्ध है, वो भी बाज़ार से कम कीमत में। सेलविला द्वारा बताया गया कि आईफोन के लेटेस्ट मॉडल आईफोन 15 की डिमांड लोगों के बीच देखने को मिल रही है और हमारे यहाँ बाजार से कम कीमत में यह उपलब्ध है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहक को यह जीरो डाउनपेमेंट में फाइनांस भी हो जा रहा है। ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार इसे ले सकते हैं। इसके साथ आकर्षक उपहार भी ग्राहकों को दिया जा रहा है और 1 साल की कम्पनी वारंटी भी इसमें मिलेगी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

गौरतलब हो कि सेलविला में आईफोन सेकेंड हैंड में मात्र 4999/- रुपये में उपलब्ध है साथ ही और भी कई आकर्षक मोबाइल एवं लैपटॉप कम कीमतों में उपलब्ध है। ग्राहकों को हर खरीदारी पर आकर्षक उपहार भी दिया जाता है। सेलविला अपने जमशेदपुर शॉप के साथ साथ हावड़ा के शॉप में भी यह सुविधा ग्राहकों को मुहैया करा रही है।

IMG 20230802 WA00752
साकची : क्वार्टर में चोरी करने घुसे चोर पकड़े गए, पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा
IMG 20230920 WA0008

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के स्ट्रेट माइल रोड पर क्वार्टर नंबर 6 /111 में चोरी करने के लिए घुसे। लोगों ने देख लिया और शोर मचाया। फिर घेर कर एक चोर को पकड़ लिया गया। अलबत्ता, उसके साथी फरार होने में कामयाब हो गए थे। लेकिन, लोगों ने पकड़े गए चोर की जमकर धुनाई की और उससे पूछा कि जो चोर फरार हुए हैं, वह कौन हैं। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

फिर उसके बताने के अनुसार दो और चोरों को पकड़ा गया, सब की धुनाई की गई। इसके बाद साकची थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस तीनों चोरों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि क्वार्टर में छोटे-मोटे सामान की रोज चोरी हो रही थी। इसीलिए सभी लोग अलर्ट थे और निगाह रखे हुए थे। इसी दौरान आए चोरों को खदेड़ कर पकड़ा गया।

IMG 20230802 WA00752
मुशाहिद खान सनातन गौ रक्षा वाहिनी के बने संगठन मंत्री
IMG 20230920 WA0008

गिरिडीह के अटका निवासी मुशाहिद खान को संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन मंत्री बनाया गया है। इस संबंध में संयुक्त सनातन गौरक्षा वाहिनी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर जीशान चौहान, राष्ट्रीय संरक्षक कपाली बाबा महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक अनंता सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य पंकज कृष्ण महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बीपी सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक जितेंद्र महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्माचार्य मोर्चा स्वामी आत्मबोधानंद पुरी महाराज, राष्ट्रीय संयोजक एवं उपाध्यक्ष ठाकुर आरके चौहान की सहमति से मनोनयन पत्र जारी कर मुशाहिद को वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन मंत्री मनोनीत किया गया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

बताया गया है कि उनके मनोनयन से संयुक्त सनातन गौ रक्षा वाहिनी और अधिक मजबूत एवं संगठित होगा। तथा सुचारू एवं संघर्षील कार्यकर्ता संगठन से जुड़कर संगठन के सिद्धांतों नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उक्त पद पर मुशाहिद खान का मनोनयन एक वर्ष के लिए निर्धारित होगा।

IMG 20230802 WA00752
ईचागढ़ : 24 घंटे के दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
IMG 20230920 WA0008

ईचागढ़ : सरायकेला जिला के ईचागढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले में संज्ञान लेते हुए चोगा निवासी प्रेमकांत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

मामले की जानकारी देते हुए ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार को यह मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों के लिखित शिकायत देने के 24 घण्टे के अंतराल में आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG 20230802 WA00752
देशभर के लोगों से ठगी करने वाले 4 अपराधी राँची से गिरफ्तार, जाने कैसे आएं पकड़ में

राँची : केरल के एर्नाकुलम की महिला शोभा मेनन से साइबर अपराधियों ने डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकलने के नाम पर एक करोड़ 12 लाख रुपये एक साल में ठग लिये। ठगी का अहसास होने पर शोभा मेनन ने केरल के एर्नाकुलम में 26 जुलाई 2023 को मामला दर्ज कराया। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008

जांच में जुटी पुलिस को साइबर अपराधियों को सुराग रांची में मिला। केरल की एर्नाकुलम पुलिस ने रांची के सुखदेवनगर थाना की पुलिस और टेक्निकल सेल की मदद से इस ठगी की जांच शुरू की। टेक्नीकल टीम और गुप्तचरों से मिले इनपुट के आधार पर सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर से छापेमारी कर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44 1

गिरफ्तार आरोपियों में (1) ज्योतिष कुमार उम्र 23 वर्ष पिता भोला चौधरी, (2) मोहन कुमार उम्र 21 वर्ष पिता विजय ठाकुर, (3) अजीत कुमार उम्र 25 वर्ष पिता अर्जुन चौरसिया और (4) नीरज कुमार उम्र 21 वर्ष पिता कमलेश राय शामिल है। गिरफ्तार अपराधियों में ज्योतिष कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार तीनों चकवाई थाना वारीसलिगंज जिला नावादा (बिहार) के रहनेवाले हैं। वहीं नीरज कुमार रांची के किशोरगंज के इरगू टोली बगान चौक का रहनेवाला है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 45 एटीएम कार्ड, 23 स्मार्ट फोन, 30 बैंक पासबुक एवं करीब एक लाख रुपया नगद तथा बीएमडब्लू सहित तीन बाइक और एक इंडिका कार बरामद की गई। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लॉटरी निकलने या अन्य के प्रलोभन देकर झांसा में लेता था और फिर उससे पैसे की ठगी कर लेता था। ये लोग पैसा अकाउंट में ट्रांसफर करने के लिये विभिन्न राज्यों में जाली कागजातों के आधार पर बैंक अकाउंट खोलवाते हैं। उन्हीं अकाउंट में ठगी का पैसा ट्रांसफर करवाकर रांची के विभिन्न एटीएम से पैसे की निकासी करते हैं। इस गिरोह के कुछ सदस्य विभिन्न राज्यों में अकाउंट खोलवाकर प्रति बैंक अकाउंट बीस हजार रुपये अतिरिक्त लेते हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, यात्रियों के साथ मारपीट

पलामू : लातेहार के छिपादोहर और बरवाडीह स्टेशन के बीच संबलपुर से दिल्ली जा रही टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैतों ने धावा बोल दिया। 8 से 10 की संख्या में आये डकैतों ने 18309 ट्रेन संख्या के S9 बोगी में यात्रियों के साथ लाठी-डंडे और बंदूक की बट से मारपीट की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

डकैतों ने यात्रियों को डराने के लिए ट्रेन में हवाई फायरिंग भी की। इस घटना में 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। वारदात के बाद जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
n540651338169553499916978ed0d7341ca34f83755c117ca76f1a612e907dfaf9f7b775ba4abfa7cfec1ef

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लातेहार स्टेशन से करीब 8-10 की संख्या में डकैत चढ़े थे। ट्रेन जब छिपादोहर स्टेशन पहुंची तो डकैतों ने हवाई फायरिंग की और यात्रियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बंदूक की बट से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में करीब 8 से 10 यात्री घायल हो गये। इसके बाद डकैत गहने, पैसे और कई सामान लूट कर बरवाडीह स्टेशन से पहले ट्रेन को रोककर उतर गये। जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी और जमकर हंगामा किया। उन्होंने रेल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

रेल निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि सभी घायल यात्रियों का इलाज एमएचसीएच से डॉक्टर बुलवाकर किया गया। इलाज के बाद जीआरपीएफ पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट कर सभी को जम्मू तक छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलायी जा रही है।

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल का निधन, पार्टी नेताओं में शोक

राँची : युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह उड़ीसा के प्रभारी युवा नेता विशु विशाल का इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके असामयिक निधन से पूरा राजद परिवार मर्माहत और दुखी है। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

पार्टी नेताओं ने विशु विशाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा कि हम सब ने एक तेज तर्रार और युवा नेता खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुख के विकट क्षण में उनके समस्त परिवार व चाहने वालों को दुख सहने की शक्ति दें। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

विशु के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम, राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कल्पना देवी, श्यामदास सिंह, अनीता यादव, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, रामकुमार यादव, हरदेव साहू, घनश्याम चौधरी, चंद्रशेखर भगत, साहिल साहनी, बिनोद भोक्ता ने दुख जताया है।

IMG 20230802 WA00752
“माँ का हुआ देहांत, लेकिन अपने कर्तव्य को निभाता रहा जवान” सुनकर पीएम मोदी भी हुए भावुक, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 के दौरान बेहतरीन ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों व दिल्ली पुलिस के जवानों को प्रगति मैदान में शनिवार को डिनर दिया था। डिनर में सभी विभागों के कर्मचारियों को बुलाया गया था। इसमें सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रेंक के दिल्ली पुलिस के 275 जवानों को बुलाया गया था। डिनर के दौरान प्रधानमंत्री ने भी विभागों के लोगों ने उनका ड्यूटी के अनुभव बताने को कहा। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उनकी ड्यूटी भारत मंडपम में उस जगह थी जहां देशो की द्विपक्षीय वार्ता हो रही थी। नौ सितंबर को उनके परिजनों ने बताया कि उनकी मां फूलपति देवी (74) को हार्टअटैक आया है। थोड़ी ही देर बाद उनका निधन हो गया। ये सुनने के बाद भी वह अस्पताल नहीं गए और ड्यूटी करते रहे। उन पर मुख्य आयोजन स्थल की सुरक्षा का महत्वपूर्ण कर्तव्य था। उन्होंने अपने परिवार से पहले देश को चुना और घर जाने से पहले अपनी ज़िम्मेदारी जारी रखी। वह ड्यूटी करते रहे। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उसकी जगह ऐसी संवेदनशील जगह पर थी कि वह ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ सकते थे। अनुभव सुनने के बाद भावुक हुए प्रधानमंत्री ने सुरेश कुमार को कहा कि उनकी मां स्वर्ग में गई हैं। उनकी मां को गर्व होगा कि उसने ऐसे बेटे का जन्म दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लिए ड्यूटी को प्राथमिकता देने पर गर्व है।

न एकाउंट की जानकारी दी, न ओटीपी आया और खाते से उड़ गए 9 लाख रुपये, बिष्टुपुर साइबर थाना में मामला दर्ज

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनागड़िया थाना गुड़ाबांधा निवासी भोगेन बास्के की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) खाता संख्या 31156542093 से 9 सितंबर से 20 सितंबर तक कुल 9 लाख 56 हजार 801 रूपए की अवैध निकासी हो गई। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह बैंक से रूपए निकालने के लिए गए थे। इस संबंध में भोगेन बास्के ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

भोगेन बास्के का कहना है कि उनका बहरागोड़ा एसबीआई शाखा में बैंक खाता संख्या 31156542093 हैं खाते से मोबाइल नंबर 9931679814 लिंक हैं। 15 सितंबर को वह बैंक से रूपए की निकासी करने के लिए गए थे। तब उन्हें पता चला कि 8 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक उनकी खाते से पांच-पांच हजार रुपए कि निकासी की गई हैं। 12 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक एक – एक लाख रूपए और 20 सितंबर को 46,800 रूपए की निकासी कुल 9 लाख 56 हजार 801 रूपए की निकासी हो गई। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

15 सितंबर को निकासी की जानकारी मिलने पर घर पहुंच कर परिवार के लोगों से बातचीत कर ही रहा था कि अचानक खाते से एक लाख की निकासी हो गई। इस प्रकार 19 सितंबर तक निकासी होती रही। उनका कहना हैं कि एकाउंट का डिटेल्स किसी के साथ शेयर नहीं किया था और न ही ओटीपी ही आया था। फिर भी खाते से रूपए की निकासी हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!