जमशेदपुर : साकची स्टार बॉयज क्लब की ओर से आयोजित गणेश पूजा का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। विकास सिंह ने फीता काट कर एवं नारियल चढ़ा कर उद्घाटन किया। क्लब के द्वारा विगत 40 वर्षों से पूजा का आयोजन किया जा रहा। पूजा कमेटी के अध्यक्ष रिंकू मोहंती ने भाजपा नेता विकास सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस मौके पर पूजा कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहें।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू का आज आगमन हुआ। जहाँ गुरुद्वारा के प्रधान हरजिंदर सिंह ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारू ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का धन्यवाद दिया एवं अपने वक्तव्य में कहा कि सिख समाज की हर मुद्दों को वह कमेटी बैठक में उठाने का कार्य करेंगे जिससे सिख समाज इससे लाभान्वित हो सके। सरकार द्वारा कई योजनाएं अल्पसंख्यकों के लिए निकलती है लेकिन इन योजनाओं का ज्ञात नहीं होने की वजह से सिख समाज इससे लाभान्वित नहीं हो पाता है। (जारी…)
उन्होंने सभी सिख भाइयों और बहनों से अपील भी करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को एमबीबीएस, एमबीए, एमटेक इत्यादि पढ़ाई कराते हैं लेकिन इन सब के अलावा अपने बच्चों को सिविल सर्विसेज की तरफ भी आगे बढ़ाना होगा, क्योंकि जब तक प्रशासनिक पदों पर या सरकारी ओहदे पर समाज का व्यक्ति नहीं होगा तब तक सरकारी योजनाओं की जानकारी भी समाज को नहीं होगी और जानकारी के अभाव की वजह से समाज आगे नहीं बढ़ सकेगा। (जारी…)
ज्योति सिंह माथारू ने यह भी कहा कि जिला स्तर पर एक कमेटी बनाये जो सिख समाज से जुड़े मसलों को मुझ तक पहुंचाए जिससे मैं उन मसलों को प्राथमिकता देते हुए संवैधानिक तौर पर कमेटी में रखूं और मुख्यमंत्री तक इन मसलों को पहुंचाने का कार्य करूँ। जिससे उन मुद्दों के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। (जारी…)
सीतारामडेरा के बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब में ज्योति सिंह माथारू के साथ साथ कांग्रेस नेता परविंदर सिंह, बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू, सतबीर सिंह सोमू, हरजीत सिंह स्विनकी एवं अन्य सिख समुदाय के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। (जारी…)
इस मौके पर सिख संगत के साथ साथ, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महामंत्री अविनाश सिंह, गुरदीप सिंह लाडी, सरबजीत सिंह, विक्की सिंह, बंटी सिंह, मोनू सिंह इत्यादि कई सिख समाज के लोग मौजूद रहें।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू के आग्रह पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डीआरएम को उचित कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। उन्होंने भाजपा नेता को अवगत कराया है और उन्हें इसकी जानकारी भी दे दी है। जुगसलाई और बर्मामाइंस से टाटानगर रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क के मरम्मत की मांग इस भाजपा नेता ने उठाई है। उन्होंने रेलवे मंत्री को सड़क की टूटी-फूटी स्थिति तथा इससे होने वाली परेशानियां की तस्वीर ट्वीट कर भेजी है। (जारी…)
भाजपा नेता ने उन्हें बताया है कि इस टूटी-फूटी सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटना हो रही है और गाड़ियों का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में स्थानीय बीजेपी सांसद विद्युत वरण महतो एवं जिला प्रशासन को भी टैग किया है। केंद्रीय रेल मंत्री को बताया गया है कि यहां स्थानीय प्रशासन से मिलकर अपनी बात को रख चुके हैं और वहां से यही कहा गया है कि यह रेलवे मंत्रालय का मामला है और इस पर वे ही उचित फैसला ले सकते हैं। (जारी…)
जवाब में भाजपा नेता को केंद्रीय रेलवे मंत्रालय से जानकारी दी गई कि उनकी शिकायत दर्ज कर ली गई है और इससे डीआरएम को अवगत करा दिया गया है। मामले संबंधी फैसले एवं कार्रवाई प्रगति की जानकारी के लिए रेलवे मंत्रालय द्वारा उन्हें एक लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। सोमू के अनुसार रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और छोटी बड़ी गाड़ियों का चलन बहुत मुश्किल हो रहा है और किसी भी दिन बड़े हादसा की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। (जारी…)
प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगसलाई से लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन तक रेलवे मंत्रालय का अधिकार क्षेत्र है। 30 साल पहले भी सड़क बुरी अवस्था में रहती थी और तब लोगों ने जोरदार आंदोलन चलाया था। आंदोलन के मद्देनजर एवं जनहित की भावना का सम्मान करते हुए टाटा स्टील के द्वारा तकरीबन 30 साल पहले आरसीसी सड़क बनाई गई परंतु उचित मरम्मत के अभाव में रेलवे स्टेशन के आसपास सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सोमू के अनुसार मरम्मत एवं सड़क निर्माण का काम नहीं हुआ तो वह जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
जमशेदपुर : आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वो AIMIM (आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन) पार्टी में रहकर खुल कर काम नहीं कर पा रहे थे, ना अपने लोगों को जोड़ पा रहे थे। इसके कई कारण है जिसका उन्होंने उल्लेख नहीं किया। (जारी…)
सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा झारखंड AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद शाकिर को सौप दिया है। सरदार सुरजीत सिंह ने कहा वो चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी आज़ाद समाज पार्टी का दामन थामेंगे और आज़ाद समाज पार्टी की विचारधारा को घर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट डीवीसी बिजली ग्रिड के पास से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक टेल्को कॉलोनी के रोड नंबर 5 निवासी आकाश कुमार सिंह उर्फ गोलू है। उसके पास से पुलिस ने आठ पुड़िया ब्राउन शुगर, एस सुजुकी मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया है। सके खिलाफ पहले से ही टेल्को, बिष्टुपुर, सिदगोड़ा में करीब आधा दर्जन केस है। आकाश काफी दिनों से उस इलाके में बड़े पैमाने पर नशा का कारोबार कर रहा है। इसको लेकर यह कार्रवाई की गयी है।
जमशेदपुर : कदमा स्थित श्री बाल गणपति विलास द्वारा आयोजित 105 वीं श्री गणपति महोत्सव का आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी ,विशिष्ट अतिथि के रूप भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी श्री राजीव रंजन सिंह सम्मिलित होकर भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किए। (जारी…)
इस मौके पर भक्तिमय संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन का आनंद पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने भी उठाया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, श्रीलेदर के चेयरमैन शेखर दे, पूर्व अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन आर रवि प्रसाद, शांति समिति के चेयरमैन दिवाकर सिंह, भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह शामिल हुए।
जमशेदपुर : टिनप्लेट कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड एवं गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच सालाना बोनस पर समझौता हो गया। इस समझौते के तहत इस बार भी 20% सालाना बोनस पर समझौता हुआ। जिसके तहत कुल 5 करोड़ 31 लाख रुपए, 895 कर्मचारियों के बीच वितरण किया जाएगा। इसमें पुराने कर्मचारियों को अधिकतम 85122 न्यूनतम 53897 रुपए एवं एन एस ग्रेड के कर्मचारियों को अधिकतम 64034 एवं 19728 न्यूनतम बोनस की राशि मिलेगी। कंपनी प्रबंधन बोनस की राशि सितंबर माह की सैलरी के साथ भेज देगी। (जारी…)
हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से प्रबंध निदेशक श्री आर एन मूर्ति, वाइस प्रेसिडेंट (एस एंड सी) श्री संतोष एंटोनी (जी एम वर्क्स) डॉक्टर सरोज्योति डे,( सी एफ ओ) राजीव कुमार चौधरी, (डी जी एम,एच आर एम एंड एस एस ) श्री हरजीत सिंह (सी एम एस) (डॉ रेखा सिंह गांगुली)( डी एम ई आर) श्री गुरप्रीत सिंह यूनियन की ओर से यूनियन के अध्यक्ष श्री राकेशवर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वाइस प्रेसिडेंट सतनाम सिंह, गौतम दे, मुन्ना खान,अस्सिटेंट सेक्रेटरी, वकील खान, साईं बाबू राजू, जगजीत सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने हस्ताक्षर किए।
जमशेदपुर : ज्योति सिंह मथारु को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सीजीपीसी कार्यलय में उनके जोरदार अभिनंदन के दौरान मथारू ने सिखों के लिए सकारत्मक रूप से यथा संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
रविवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, कुलविंदर सिंह पन्नू और सुरेंद्र सिंह छिंदे ने ज्योति सिंह मथारु, जमशेदपुर के युवा नेता परविंदर सिंह समेत उनके साथ आयी पूरी टीम को सम्मानित किया। (जारी…)
ज्योति सिंह मथारु ने सीजीपीसी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि राज्य अल्पसंख्यक आयोग हर वक़्त मुस्तैद रहेगी और सिख कौम हो या अन्य कोई भी अल्पसंख्यक समुदाय, आयोग सकारत्मक रूप से यथा संभव सहयोग करेगा।
राज्य अल्पसंख्यक आयोग से सिखों को काफी उम्मीद: भगवान सिंह
सीजीपीसी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह का कहना था कि इससे पूर्व सिखों को केवल छला गया है परन्तु अब सीजीपीसी को आशा और उम्मीद है कि आयोग सिखों के विकास के लिए कुछ न कुछ अवश्य करेगा। भगवान सिंह ने मथारू के सामने एक प्रस्ताव रखते हुए कहा कि यदि आयोग चाहे तो सीजीपीसी कार्यलय में उनका कोई एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जा सकता है जो आयोग के साथ संपर्क में रहकर समय-समय पर सरकारी नीतियों को लागु करवाने के उद्देश्य से यहाँ की संगत को अवगत कराने के कार्य में सहायता कर सकता है। (जारी…)
सम्मानित होने वाले अन्य सदस्यों में परविंदर सिंह, रणजीत सिंह हैप्पी, अमरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह जग्गी, हरजीत सिंह, ऋषि छाबड़ा, जयदीप चड्ढा, प्रितपाल सिंह व गुरदीप सिंह शामिल थे। इस अवसर पर महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योति सिंह मथारू राज्य सरकार में सिखों का चेहरा हैं इस हिसाब से राज्य के सिखों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
राँची : दिनांक 17 सितंबर, दिन रविवार को देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन दिवस पर झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सुप्रसिद्ध प्रेस क्लब में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, झारखंड प्रदेश के सौजन्य से एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) सरिता शर्मा अरोरा की गरीमामयी उपस्थिति मुख्य अतिथि के रूप में रही। (जारी…)
प्रदेश के संयोजक धीरेन्द्र अग्रवाल की अगुआई में और प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिव (महिला) मधुलिका मेहता, प्रदेश संयोजक (महिला) शीला रानी हेंब्रम आदि जैसे कई गणमान्य पदाधिकारी यथा रीना सिंह, शांति देवी, रीता देवी, संतोष मिश्रा, शशि अभिषेक, ब्रजेश तिवारी, कुमार विश्वजीत सहित अनेकों महिला और पुरुष सदस्य शामिल हुए।। इस बैठक में मुख्य रूप से देश में सनातन संस्कृति के विरोध में उठ रहे स्वर की कड़ी भर्त्सना की गई और राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के बैनर तले अपने परिवेश, समाज, प्रदेश और देश में सनातन धर्म संस्कृति को प्रबल और प्रखर रूप से प्रचारित, प्रसारित करने का संकल्प लिया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत सिद्धो कानू बस्ती में रविवार को होटल पर खाना लेने गए किशोर श्रीनिवास राव के साथ होटल में काम करने वाले युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया है। किशोर के सर पर डंडे से वार किया गया है. उसका सर फट गया है। इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (जारी…)
मामले की शिकायत स्थानीय थाने में कर दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर श्रीनिवास राव खाना लेने के लिए एक होटल में गया, जहांपर किसी बात को लेकर होटल के कर्मचारी से विवाद हो गया। इसके बाद होटल के अन्य कर्मियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया है।