झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. पचम्बा थाना इलाके के हंडाडीह में मंगलवार को एक साथ चार बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई. मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 साल की बेटी संध्या कुमारी और 15 साल की दिव्या कुमारी समेत दो और शामिल हैं.
हालांकि दो और बच्चियों के नाम फिलहाल सामने नही आ पाया है जबकि एक बच्ची पूजा कुमारी खुद को किसी तरह बचाने में सफल रही.
जानकारी के अनुसार हंडादीह गांव की पांच बच्ची पचम्बा के सोना तलाब में कर्मा पूजा की पूजन मिट्टी के बहाने और स्नान करने गई हुई थी. तलाब पानी से लबाबाब भरा था इसी क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी, और सहयोग के लिए आवाज लगाने लगी तब तक चार बच्चियां डूब चुकी थीं. इस दौरान किसी तरह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो स्थानीय लोगों समेत परिजन भी तालाब पहुंचे और पांचों को एक-एक कर तालाब के बाहर निकाला और लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.
चार बच्चियों को इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया जबकि पांचवे को लेकर उसके परिजन घर पहुंचे. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार दो मृत बच्चियां दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी हैं और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाका मातम में तब्दील हो गया है, वहीं कर्म पूजा का रंग भी फीका पड़ गया, साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय फुटबॉल टीम को चीन ने 5-1 से करारी शिकस्त दी. सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया चीन के सामने सिर्फ एक ही गोल स्कोर कर सकी.
दोनों के बीच यह मुकाबला हांग्जो के हुआंगलोंग स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में खेला गया. भारतीय फुटबॉल टीम 2014 के बाद से एशियन गेम्स के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन सुनील छेत्री की कप्तानी वाली टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही.
भारत के लिए सिर्फ राहुल केपी एक गोल दाग सके. इससे पूर्व एशियन गेम्स में दोनों टीमें 21 साल पहले मिली थीं. वहीं आज मैच की बात करें तो चीन शुरुआत से ही भारत पर अटैकिंग रहा. मुकाबले के 17वें मिनट में चाइना की ओर से पहला गोल दागा गया. टियानी ने चीन का खाता खोला. भारत के राहुल केपी ने चीन के पहले गोल का शानदार जवाब देते हुए पहले हाफ के एक्ट्रा टाइम में टीम इंडिया के लिए पहला गोल करके टीम को मैच में 1-1 की बराबरी पर लेकर आए. इस तरह से पहले हाफ में भारत और चीन 1-1 की बराबरी पर रहा.
चीन ने की गोल की बछौर, बेबस रही टीम इंडिया
दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ देर बाद ही यानी 51वें मिनट पर चाइना की ओर से दूसरा गोल किया गया. चीन के लिए दूसरा गोल दाई वेजुन ने किया. इस गोल के साथ चीन ने 2-1 की बढ़त हासिल की. मैच में पीछे होने के बाद भी सुनील छेत्री वाली टीम इंडिया चीन को नहीं रोक सकी. 72वें मिनट पर चीन के लिए ताओ कियांगलॉन्ग ने तीसरा गोल किया और टीम को 3-1 से बढ़त दिलाई. फिर महज़ तीन मिनट बाद मुकाबले के 75वें मिनट पर ताओ कियांगलॉन्ग ने अपना दूसरा और चीन के लिए चौथा गोल दागा.
फीफा रैंकिंग में 80 नंबर पर मौजूद चीन की टीम 4 गोल करने के बाद भी नहीं रुकी. मैच के आखीर में इंजरी टाइम में चीन की ओर से हाओ फैंग ने टीम के लिए 5वां गोल कर 99 नंबर की फीफा रैंकिंग वाली भारतीय टीम को 5-1 से करारी शिकस्त दी.
गणेश चतुर्थी 2023 स्पेशल : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है। गणेश उत्सव का यह पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है। 10 दिन तक चलने वाला यह उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दौरान घरों और बड़े-बड़े पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में ही बप्पा का स्वागत किया जाता है। ऐसे में यदि आप भी अपने घर में गणपति स्थापित करने जा रहे हैं शुभ मुहूर्त जरूर देख लें। चलिए जानते हैं गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि…
गणेश चतुर्थी तिथि 2023
इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 18 सितंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 9 मिनट पर हो रही है। इसका समापन 19 सितंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत भी होगी।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
गणेश प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 सितंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट से दोपहर 01 बजकर 34 मिनट तक है। ऐसे में इस शुभ मुहूर्त में आप अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत कर सकते हैं।
गणेश स्थापना विधि
◆ इस दिन गणपति की स्थापना करने से पहले स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनें। ◆ इसके बाद अपने माथे पर तिलक लगाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख कर आसन पर बैठ जाएं। ◆ ध्यान रहे आसन कटा-फटा नहीं होना चाहिए। ◆ इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा को किसी लकड़ी के पटरे या गेहूं, मूंग, ज्वार के ऊपर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें। ◆ गणपति की प्रतिमा के दाएं-बाएं रिद्धि-सिद्धि के प्रतीक स्वरूप एक-एक सुपारी रखें।
गणेश चतुर्थी पूजा विधि
◆ गणेश चतुर्थी तिथि पर शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखकर सबसे पहले अपने घर के उत्तर भाग, पूर्व भाग, अथवा पूर्वोत्तर भाग में गणेश जी की प्रतिमा रखें। ◆ फिर पूजन सामग्री लेकर शुद्ध आसन पर बैठें। सर्वप्रथम गणेश जी को चौकी पर विराजमान करें और नवग्रह, षोडश मातृका आदि बनाएं। ◆ चौकी के पूर्व भाग में कलश रखें और दक्षिण पूर्व में दीया जलाएं। ◆ अपने ऊपर जल छिड़कते हुए ॐ पुण्डरीकाक्षाय नमः कहते हुए भगवान गणेश को प्रणाम करें और तीन बार आचमन करें तथा माथे पर तिलक लगाएं। ◆ हाथ में गंध अक्षत और पुष्प लें और दिए गए मंत्र को पढ़कर गणेश जी का ध्यान करें। ◆ इसी मंत्र से उन्हें आवाहन और आसन भी प्रदान करें। पूजा के आरंभ से लेकर अंत तक अपने जिह्वा पर हमेशा ॐ श्रीगणेशाय नमः। ॐ गं गणपतये नमः। मंत्र का जाप अनवरत करते रहें। ◆ आसन के बाद गणेश जी को स्नान कराएं। पंचामृत हो तो और भी अच्छा रहेगा और नहीं हो तो शुद्ध जल से स्नान कराएं। ◆ उसके बाद वस्त्र, जनेऊ, चंदन, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि जो भी संभव यथाशक्ति उपलब्ध हो उसे चढ़ाएं। ◆ आखिर में गणेश जी की आरती करें और मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगे।
हरियाणा : इंटरनेशनल महिला पहलवान का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडिया में वो किसी दूसरे पुरुष पहलवान के साथ आपत्तिजनक हालत में है। इधर महिला पहलवान के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। (जारी…)
गौरतलब है कि उक्त महिला पहलवान ने जनवरी में जंतर मंतर पर WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिए धरने के दौरान बड़े खुलासे और दावे किए थे। महिला पहलवान का दावा था कि बृजभूषण होटल में अपने कमरे का दरवाजा खोलकर रखते थे। इधर महिला पहलवान के पिता का आरोप है कि, वायरल वीडियो में आरोपियों ने एक इंटरनेशनल महिला पहलवान की दूसरे पुरुष पहलवान के साथ फोटो वीडियो वायरल कर दी है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि, किसी व्यक्ति ने उनकी बेटी का फोटो उठाकर उसे अश्लील फोटो और वीडियो पर लगा दिया है। इसके बाद अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल कर दिया है। इस मामले में महिला खिलाड़ी के पिता ने सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है. उनके पिता का कहना की बेटी को बदनाम करने के लिए ये वीडियो एडिट किया गया है। इस मामले में पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। (जारी…)
नेशनल वुमेन रेसलर से जुड़ा मामला देखते ही पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच में जुट गई है, जहां ये फोटो-वीडियो पोस्ट की गई। पुलिस वीडियो वायल करने वाले सोर्स का पता लगाने में लग गई है। इसके साथ ही वायरल पोस्ट को फॉरवर्ड व शेयर करने वालों की शिनाख्त की जा रही है।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में 18 सितंबर के सैम्पल जांच में 23 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक कुल 5807 सैम्पल की जांच में 731 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वर्तमान में 302 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, जिसमें से 11 आईसीयू में और 291 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं। सोमवार को 95 लोगों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया।
चांडिल : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के चौका में फ्लाई ओवर शुरू होने वाले स्थान पर डिवाइडर से टकराकर एक कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कमांडर जीप पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य जख्मी हुए हैं। (जारी…)
दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति समेत दो अन्य जख्मी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चांडिल पहुंचा। जानकारी के अनुसार कमांडर जीप पर चौका थाना क्षेत्र के हेंसाकोचा व आसपास स्थित गांव के ग्रामीण सवार थे। सभी छाता मेला घोडानेगी गए थे, वापसी के क्रम में चौका में दुर्घटना घटी। (जारी…)
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हेंसाकोचा के निकट डुंगरीडीह का रहने वाला सोमा बताया जा रहा है। कमांडर जीप में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। चौका में जहां से फ्लाई ओवर का सर्विस रोड अलग होता है, उस स्थान पर लाइट नहीं जलती है। किसी प्रकार का निशान या जानकारी नहीं रहने के कारण आए दिन उक्त स्थान पर दुर्घटना घटती रहती है। सोमवार को भी कमांडर चालक सर्विस रोड को ठीक से देखा नहीं पाया और डिवाइडर से टकरा गया। डिवाइडर से टकराने के कारण वाहन से उसका नियंत्रण खो गया। इस दौरान जोर का झटका लगने से कमांडर के ऊपर सवार लोग नीचे गिर कर जख्मी हो गए।
चाईबासा : सदर अस्पताल में पिछले करीब एक सप्ताह से इलाज करा रहे बांग्लादेशी 52 वर्षीय मोहम्मद मजहरूर रहमान की मौत दो दिन पूर्व हो गई। बांग्लादेशी को घायल अवस्था में एक सप्ताह पूर्व जराइकेला से चाईबासा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। (जारी…)
संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि किसी सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। उसके परिजनों का कहीं कोई पता नहीं है। लाश को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। 72 घंटे पूर्ण होने के बाद सोमवार को बड़ी बाजार के मुस्लिम समुदाय द्वारा बांग्लादेशी के लाश को अपने कब्जे में लेने के बाद कब्रिस्तान में मुस्लिम रीति से दफना दिया गया।
चाकुलिया : केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय की दसवीं के छात्र संग्राम हांसदा ने जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत शनिवार को जमशेदपुर में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में संग्राम हांसदा अंडर-19 बालक वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। (जारी…)
अब वह रांची में अपना हुनर दिखाएंगे। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मानस महतो ने बताया कि संग्राम हांसदा भालुकबिंदा पंचायत के केंदबनी गांव का रहने वाला है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने से संग्राम के पिता शदुला राम हांसदा और विद्यालय परिवार काफी खुश है। तीरंदाजी के क्षेत्र में इसकी प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय परिवार को उससे काफी उम्मीदें है।
नई दिल्ली : संसद के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को यहां केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई. बैठक संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महिला आरक्षण बिल पर मुहर लगी। इस बिल को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन केंद्रीय कैबिनेट ने आखिरकार इस बिल को मंजूरी दे दी। इस मंजूरी के बाद महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पेश किया जाएगा।
एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव
महिला आरक्षण विधेयक में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है। विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है। विधेयक में प्रस्तावित है कि प्रत्येक आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किया जाना चाहिए। आरक्षित सीटें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित की जा सकती है। इस संशोधन अधिनियम के लागू होने के 15 साल बाद महिलाओं के लिए सीटों का आरक्षण समाप्त हो जाएगा।
मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर बताया
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर बताया कि महिला आरक्षण की मांग को पूरा करने का नैतिक साहस केवल मोदी सरकार में था। कैबिनेट की मंजूरी से यह साबित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोदी सरकार को बधाई।
सर्वसम्मति बनाई जा सकती थी- जयराम रमेश
बिल को मंजूरी मिलने की खबर के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आई। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया- ‘महिला आरक्षण लागू करने की कांग्रेस पार्टी की लंबे समय से मांग रही है। हम केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का स्वागत करते हैं। विधेयक के विवरण की प्रतीक्षा है। विशेष सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इस पर अच्छी तरह से चर्चा की जा सकती थी। गोपनीयता के पर्दे के तहत काम करने के बजाय सर्वसम्मति बनाई जा सकती थी।
अब संसद पटल पर आएगा बिल
करीब 27 सालों से लंबित महिला आरक्षण विधेयक अब संसद के पटल पर आएगा। आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 15 फीसदी से कम है, जबकि राज्य विधानसभा में उनका प्रतिनिधित्व 10 फीसदी से भी कम है। इस मुद्दे पर आखिरी बार कदम 2010 में उठाया गया था, जब राज्यसभा ने हंगामे के बीच बिल पास कर दिया था और मार्शलों ने कुछ सांसदों को बाहर कर दिया था, जिन्होंने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का विरोध किया था। हालांकि यह विधेयक रद्द हो गया, क्योंकि लोकसभा से पारित नहीं हो सका था।
बीजेपी और कांग्रेस ने किया है समर्थन
बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों ने हमेशा इसका समर्थन किया। हालांकि कुछ अन्य दलों ने महिला कोटा के भीतर ओबीसी आरक्षण की कुछ मांगों को लेकर इसका विरोध किया। अब एक बार फिर कई दलों ने इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाने और पारित करने की जोरदार वकालत की, लेकिन सरकार की ओर से कहा गया है कि उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा। कैबिनेट की बैठक के एजेंडे में शामिल बिंदुओं को लेकर कोई आधिकारिक पक्ष नहीं आया है। संसद के विशेष सत्र की घोषणा के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस सत्र में सरकार महिला आरक्षण विधेयक या अन्य महत्वपूर्ण विधेयक ला सकती है। इस बैठक में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद में अपने भाषण के दौरान इसका संकेत दिया था। सीडब्ल्यू की बैठक के भाषण में सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार से महिला आरक्षण बिल लाने की मांग की थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर भी इसकी वकालत कर चुके हैं।
इस बीच राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने दोनों सदनों के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे भारतीय संसद की समृद्ध विरासत को मनाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए 19 सितंबर को सुबह 11 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों। कल 11 बजे से सेंट्रल हॉल में विशेष कार्यक्रम शुरू होगा। इसमें संसद की ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया जाएगा और भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का संकल्प लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम, राज्यसभा के सभापति आदि बोलेंगें। ये कार्यक्रम 11 बजे से 12:35 बजे तक चलेगा। अभी तक की तैयारी के मुताबिक पीएम संविधान की कॉपी लेकर पैदल पुराने संसद भवन से नए संसद भवन में जाएंगे और सभी सांसद उनके पीछे पैदल पुराने संसद से नए संसद जाएंगे।
जमशेदपुर : टाटानगर आरपीएफ के पदाधिकारियों और रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी रेलवे कर्मचारी सुनील कुमार पिल्लै के आत्मदाह मामले के आरोप से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि फिर से एक मामला अदालत में दर्ज कर दिया गया है। (जारी…)
मामला बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी निवासी गीता महाली उर्फ निशा महाली ने दर्ज कराया है। गीता ने मामले में रेलवे के सिनीयर सेक्शन इंजीनियर मल्लिकार्जुन राव, एएस मांझी, रमेश प्रसाद, एसएससी लैंड मनीष कुमार, आरपीएफ एएसआई इंद्र दास, एस पाल, बीपी सिंह, कैरेज कॉलोनी निवासी रोहित मुखी और दुखू बेसरा को आरोपी बनाया है। (जारी…)
गीता ने शिकायत में बताया है कि आरोपियों ने साल 2010 से लेकर साल 2022 तक उन्हें परेशान किया और घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। वहीं घर से सामानों की चोरी कर ली। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मामला क्वार्टर कब्जाने से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता के परिजन रेलवे के रिटायर्ड कर्मी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।