जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक (घोड़ा चौक) के पास स्थित सुंदर ढाबा में मंगलवार शाम असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में संचालक सुंदर गुप्ता और उनका बेटा जख्मी हो गए। (जारी…)
पथराव करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना जुगसलाई पुलिस को दी गई। इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। सुंदर गुप्ता ने बताया कि दो युवक उनकी दुकान में भोजन करने आए थे। उन्होंने खाने के बाद पैसे नहीं दिए। पैसे मांगने पर बहस करने लगे। इसी बीच उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर और आस-पास के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही लोग वंदे भारत में यात्रा कर सकेंगे। टाटानगर-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की संभावना है। (जारी…)
इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो ने दी है। सांसद ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरभाष पर बताया कि टाटानगर से हावड़ा स्टेशन के बीच वंदे भारत चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः शुक्रवार को इसकी अधिकृत घोषणा की जाएगी। उन्होंने इस सूचना के लिए रेलमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं उनके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया एवं उन्हें धन्यवाद दिया है।
गम्हरिया : सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल अंतर्गत रायबासा गांव निवासी बुजुर्ग महिला रांगी नापित वर्षों से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन वहां उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। रांगी नापित ने बताया कि भूमिहीन होने के कारण उन्हें अंचल कार्यालय की ओर से रायबासा मौजा (मुकदमा संख्या 38/88-89) के तहत खाता नंबर 139, प्लॉट नंबर 66 में 52 डिसमिल तथा उनके पति मुचिराम नापित को रायबासा मौजा के खाता नंबर 189, प्लॉट नंबर 600 व 780 में 2 एकड़ 45 डिसमिल भूमि कृषि कार्य के लिए बंदोबस्त की गयी थी। (जारी…)
रांगी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2017 तक उक्त जमीन का लगान भी जमा किया, लेकिन उसे ऑनलाइन चढ़वाने के लिए आवेदन देने पर अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी प्रभात रंजन उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रहा है। उन्होंने थक-हारकर जिले के एडीसी से गुहार लगाई। एडीसी ने गम्हरिया सीओ को ऑनलाइन रसीद काटने का आदेश भी जारी किया, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। (जारी…)
वहीं दूसरी ओर, अंचल कर्मचारी प्रभात रंजन ने बताया कि बंदोबस्ती रजिस्टर से उक्त जमीन के कागजात का मिलान नहीं होने के कारण ही ऑनलाइन में नहीं चढ़ाया गया है। इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है।
रांची : देश में होने वाली सेना के अग्निवीर जेनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन की बहाली निकाली गयी है। इसके लिए रांची के मोरहाबादी में बहाली रैली 1 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित हुआ था। इसका फाइनल रिजल्ट वेबसाइड पर जारी किया गया है। वहीं, झारखंड के सभी जिले में भी बहाली रैली निकाली गयी है। (जारी…)
20 सितंबर को बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, खूंटी, पाकुड़, साहेबगंज, गोड्डा और सरायकेला खरसावां जिले में सुबह 6 बजे से होगी। वहीं, 21 सितंबर को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा और रामगढ़ में सुबह 6 बजे से जबकि 22 सितंबर को रांची, हजारीबाग, गिरीडीह, पलामू और पश्चिम सिंहभूम में बहाली होगी। बहाली के लिए अभ्यर्थियों को कहा गया है कि एजुकेशन सर्टिफिकेट ओरिजनल, डोमेसाइल सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट, कैरेक्टर सर्टिफिकेट का ओरिजनल सर्टिफिकेट लेकर आने को कहा गया है।
झारखण्ड : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू ने छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्सीपार में सिख युवक मलकीत सिंह के निर्मम हत्या की सूचना पर कड़ी निंदा की और मृतक मलकीत सिंह के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। (जारी…)
श्री मथारू ने श्री महेंद्र सिंह छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ से बात करके घटना की पूरी जानकारी ली श्री छाबड़ा ने कहा के ग़दर मूवी देखने एंव उसके दृश्य पर झगड़ा करके एक निर्दोष सिख युवक को बेरहमी से पिटाई की गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। (जारी…)
अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ने श्री मथारू को बताया के सिख पंचायत की बैठक में मृतक के परिवार को सरकार द्वारा 10 लाख का मुआवजा एवं परिवार के 1 सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई थी जिसे सरकार ने तुरंत स्वीकार कर लिया है,सिख समाज के द्वारा किया जा रहा आंदोलन अब समाप्त हो गया है। श्री मथारू ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष से मांग की है के छत्तीसगढ़ राज्य के सिखों की पूर्ण सुरक्षा का इंतज़ाम किया जाय एवं ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सरकार ये भरोसा सिख समाज मे जगाए।
राँची : कुड़मी महतो समाज को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर कुड़मी समाज एक बार फिर आंदोलन करने की तैयार में है। इसे देखते हुए कुड़मी समाज के लोगों ने 20 सितंबर से झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अनिश्चतकालीन रेल रोको आंदोलन करने जा रहे है। इस बात की जानकारी कुड़मी विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने दी है। उन्होंने कहा की सरकार हर बार उनकी मांग को टाल रही है। इस लिए उन्होंने दावा किया है कि इस बात की लड़ाई आर-पार की होगी। वहीं दूसरी ओऱ रेल रोको आंदोलन का असर जिस रूट में पड़ने वाला है। उसे देखते हुए रेलवे के द्वारा ट्रैनों को रद्द कर दिया गया है, साथ ही कई ट्रैनों को परिवर्तित कर दिया गया है।
रेलवे ने 9 ट्रेनों का परिचालन किया रद्द
20 सितंबर से शुरू होने वाली कुड़मी सामाज का अनिश्चतकालीन रेल रोको आंदोलन में झारखंड के मुरी, गोमो, नीमडीह व घाघरा रेलवे स्टेशन। पश्चिम बंगाल में खेमासुली व कुस्तौर रेलवे स्टेशन और ओडिशा के हरिचन्दनपुर, जराइकेला व धनपुर रेलवे रूट पूरी तरह से प्रभावीत रहेगी। इसे देखते हुए रेलवे ने 9 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं, 7 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से भेजा जाएगा।
12874 आनंदविहार-हटिया एक्सप्रेस अब टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी। 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ अब सोन नगर- गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी। 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस अब सोन नगर-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची होकर चलेगी। 18623 इस्लामपुर-हटिया ट्रेन अब टोरी- रांची होकर चलेगी। 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर एक्सप्रेस अब गोमो-आद्रा-मेदिनीपुर-हिजली-भद्रक होकर चलेगी। 13351 धनबाद-अल्लापुझा अब टोरी-रांची होकर चलेगी। 13352 अल्लापुझा-धनबाद अब रांची-टोरी होकर चलेगी।
“बप्पा बॉयज क्लब” द्वारा आयोजित श्री गणेश पूजा हेतु न्यू बारीडीह पेट्रोल पंप के समीप आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है। उस पंडाल में 12 फीट की मूर्ति सुशोभित हुई। इस पंडाल का उद्घाटन समारोह कल 18 सितंबर की शाम में किया गया था। बप्पा बॉयज क्लब, श्री श्री गणेश पूजा कमिटी के युवाओं द्वारा बारीडीह मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ताओं को आमंत्रित किया गया था। (जारी…)
इस अवसर पर गुड्डू सिंह, प्रसेनजीत चौधरी, कर्फ्यू पोद्दार, कुमार विश्वजीत आदि अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे। पूजा कमिटी के संरक्षक, भाजपा किसान मोर्चा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष पिंटू सिंह उर्फ राजेश कुमार के दिशा निर्देश पर संपन्न हुए इस कार्यक्रम में नव निर्मित पंडाल का फीता काटने के बाद उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा गणमान्य अतिथियों द्वारा पूजा के निमित्त प्रेरक उद्बोधन भी दिया गया।
जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में भिलाई के खुर्सीपार में एक 30 वर्षीय सिख युवक मलकीत सिंह उर्फ़ वीरू की निर्ममता से पीट-पीट कर हत्या किये जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने रोषपूर्ण तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब इंडियन के लिए हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना बड़ा गुनाह हो गया।
पुलिस-प्रशासन और सरकार की शिथिलता पर सिखों ने गहरा रोष जताया
मंगलवार को बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा की सीजीपीसी इस दुःखद घटना की भर्त्सना करती है और सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इस हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस-प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारीयों की शिथिलता के कारण जमशेदपुर के सिखों में गहरा रोष है। (जारी…)
गौरतलब है कि दरअसल खुर्सीपार गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह का बेटा मलकीत सिंह उर्फ़ वीरू अपने दोस्त के साथ गदर 2 फिल्म देख रहा था बताया जा रहा है कि फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। ये सुनकर आरोपितों ने उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी। रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सभी आरोपित खुर्सीपार के निवासी हैं और एक समुदाय विशेष के बताये जा रहे हैं
जमशेदपुर : मानगो शंकोसाई के श्याम नगर में इक्कीस महिलाओं के समुह ने अपने परिश्रम से गणेश पूजा का आयोजन किया है महिलाओं ने कहा कि धर्म को मजबूत करने के लिए देवी देवताओं की पूजा पाठ करना आवश्यक है। हर पुरुष आगे बढ़कर पूजा करते हैं इसलिए महिलाओं ने श्याम नगर में तय किया कि महिलाएं इस बार गणेश पूजा करेगी। इक्कीस महिलाओं के समूह ने आपस में धन संग्रह कर पूजा की सारी तैयारी किया। तीन दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी ने मिलकर पंडाल का निर्माण स्वयं किया। महिलाएं ही बाजार से गणेश जी की प्रतिमा एवं पूजा सामग्री को खरीद कर लाने का कार्य किया।
महिलाओं के आगे आने से सनातन धर्म और मजबूत और सुदृढ़ होगा – विकास सिंह
श्याम नगर में महिलाओं के द्वारा बनाए गए पंडाल का उद्घाटन भाजपा नेता विकास सिंह ने फीता काट एवं नारियल फोड़ कर किया। उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने महिलाओं के द्वारा किए गए गणेश पूजा के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं के द्वारा आयोजित गणेश पूजा इस बात को संकेत दे रहा है कि आने वाले भविष्य में हिंदू सनातन धर्म और मजबूत होगा। महिलाओं ने बताया कि कल सामूहिक प्रसाद का वितरण होगा, जिसे महिलाओं के द्वारा ही निर्मित कर वितरण करने का कार्य किया जाएगा। संध्या के समय महिलाओं के द्वारा गणेश आरती एवं धुणाची नृत्य का आयोजन किया जाएगा है।
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,राजेश साहू ,सुशील शर्मा, रिंकू शर्मा, बबिता शर्मा, पंचा शर्मा, सुकुमारी शर्मा, कौशल्या देवी, निशा देवी, सीमा देवी, आशा देवी ,टुन्नी देवी, रूबी देवी, ललिता देवी ,पुष्पा शर्मा, सुमित्रा देवी ,निर्मला देवी, पुष्पा देवी उषा देवी आलोक देवी शोभा देवी ,मुख्य रूप से अपना योगदान दिया है ।
कोलकाता : कुड़मी समाज के आंदोलन को बड़ा झटका लगा है. कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी आंदोलन को लेकर बड़ा आदेश दिया है. कोलकाता हाईकोर्ट ने कुड़मी आंदोलन पर रोक लगा दी है. 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा कुड़मी समुदाय के लोगों ने की थी.
कुड़मी समुदाय चाहती है कि आदिवासी जाति में उनको शामिल किया जाये. इसको लेकर करीब 172 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था जबकि कई ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया था. लेकिन अंतिम समय में कोलकाता हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया और कहा कि कुड़मी समुदाय चाहे तो इसको लेकर अपनी आवाज संस्थागत स्थानों पर उठा सकती है. लेकिन इस तरह का आंदोलन, जिससे आम जनमानस परेशान हो, वह करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. इसको लेकर एक याचिका कोलकाता हाईकोर्ट में दायर की गयी थी. करीब तीन बार कुड़मी समुदाय रेल रोक चुकी थी, जिसको लेकर हजारों लोग परेशान होते थे. कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद जितने भी ट्रेनों को रद्द या डाइवर्ट या शार्ट टर्मिनेट करने की अधिसूचना को रेलवे ने वापस ले ली है. सारी ट्रेनें अब सामान्य तरीके से ही चलेगी. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी है. दूसरी ओर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुड़मी आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है.