एक नई सोच, एक नई धारा

गम्हरिया : ज्वेलर्स दुकान में लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, लूट के गहने, पैसे, पिस्टल व गोलियां आदि बरामद
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54

जमशेदपुर : सरायकेला पुलिस ने बीते छह अगस्त को गम्हरिया लाल बिल्डिंग स्थित ईश्वरलाल ज्वेलर्स में हुई लूट के मामले का उद्भेदन करते हुए चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों के नाम आशीष कुमार सिंह (मुजफ्फरपुर), रूपेश झा उर्फ गोलू झा (समस्तीपुर), अनुज कुमार झा (वैशाली) एवं पिंटू कुमार (वैशाली) बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से सोने की एक चेन, सोने की दो अंगूठी, घटना में प्रयुक्त 7.62 एमएम की एक पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, सोना वजन करने वाली मशीन, 50 हजार नगद, मैगजीन, पांच मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, हेलमेट, जूते-चप्पल वगैरह बरामद किये हैं। (जारी…)

AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रही एसआइटी में शामिल अधिकारियों द्वारा घटना के बाद से ही जुटाये सभी तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्तचरों के सहयोग से यह सफलता हाथ लगी है। सभी प्रोफेशनल अपराधी हैं और सभी बिहार के रहनेवाले हैं। उन्होंने टीम में शामिल 20 अधिकारियों को अपने स्तर से ईनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही चुनौती भरा अनुसंधान था। इस पूरे मामले की डीआइजी खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी अपराधियों को रिमांड पर लिया जाएगा। अभी इसमें और भी अपराधियों के शामिल होने की संभावना है।

काशीडीह हाई स्कूल में इंटर स्कूल एटीएल टेक फेस्ट का हुआ आयोजन, पढ़ें पूरी ख़बर

जमशेदपुर : आज 19 अगस्त 2023 काशीडीह हाई स्कूल में इंटर स्कूल एटीएल टेक फेस्ट का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के अटल टिंकरिंग लैब और नीति आयोग के कार्यक्रम का एक हिस्सा है जो जमशेदपुर के कई स्कूलों में चलता है। इस टेक फेस्ट में जमशेदपुर के 19 स्कूलों की 54 टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच तकनीकी जागरूकता पैदा करना था।

निर्णायकगण में शामिल हुए तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

टीमों ने अपने-अपने तकनीकी क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रख्यात निर्णायकगण के सामने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। निर्णायकों में अभिषेक कुमार-टाटा स्टील, मनु कुमार वर्मा-जेएनवीटीआई, डॉ. अनिमेश जाना – वरिष्ठ वैज्ञानिक एनएमएल, डॉ. कृष्ण कुमार – वरिष्ठ वैज्ञानिक एनएमएल, उत्तम कुमार वर्मा-टाटा स्टील, देवेश मंडल-एनटीटीएफ बर्मामाइंस, पंकज गुप्ता एनटीटीएफ गोलमुरी, हिरेश – एनटीटीएफ गोलमुरी, सागर चानना, सौरभ, अमरनाथ सिंह और राजीव कुमार शर्मा शामिल थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती चंचला कुमारी-निदेशक बाल संरक्षण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया- पूल ए और पूल बी और विभिन्न स्कूलों के छात्रों द्वारा प्रस्तुत सभी मॉडलों को देखते हुए सर्वश्रेष्ठ दो मॉडलों को विजेता और उपविजेता घोषित किया गया।

नवप्रवर्तनक छात्रों और स्कूलों को भागीदारी का प्रमाण पत्र

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25

प्रत्येक नवप्रवर्तनक छात्रों और स्कूलों को भागीदारी का प्रमाण पत्र दिया गया । भाग लेने वाले स्कूलों में डीएवी पब्लिक स्कूल बिस्टुपुर, श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर-घाटशिला, डी.बी.एम.एस. इंग्लिश हाई स्कूल, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, गुलमोहर हाई स्कूल, जेएच तारापोर, केरल समाजम मॉडल स्कूल, यूपीजी गवर्नमेंट बीपीएम स्कूल – बर्मामाइंस, शिक्षा निकेतन-टेल्को, डीपीएस-रांची, दयानंद पब्लिक स्कूल-साकची, तारापोर स्कूल स्कूल-एग्रिको, जुस्को स्कूल कदमा, श्रीनाथ पब्लिक स्कूल-आदित्यपुर, आरएमएस खुटाडीह, जुस्को स्कूल साउथ पार्क और केरला पब्लिक स्कूल कदमा शामिल थे। विजेता श्री श्री विधा मदिर, घाटशीला एवं उपविजेता के पी एस बर्मामाइंस रही।

कौशल शिक्षा से लैस छात्र ही अपने पेशेवर जीवन में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं – राकेश पांडे

AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

उपप्रधानाचार्य राकेश पांडे ने अपने समापन भाषण में प्रतिभागियों को संबोधित किया और छात्रों को उनकी भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और केवल कौशल शिक्षा से लैस छात्र ही अपने पेशेवर जीवन में प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं। इसलिए हर स्कूल को पाठ्यक्रम के पैटर्न को बदलने की जरूरत है ताकि हमारे भविष्य के नागरिक आवश्यक कौशल से अच्छी तरह सुसज्जित हो सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में एटीएल समन्वयक श्री कमलेश ओझा एवं उनकी टीम का योगदान रहा।

गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव पर इस वर्ष होगा विशेष समागम, नवीनीकृत वातानुकुलित साकची गुरुद्वारा संगत को किया जायेगा समर्पित
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने घोषणा की है कि साकची की सिख संगत को नवीनीकृत वातानुकुलित साकची गुरुद्वारा संगत की सेवा में समर्पित करेंगे और इस अवसर पर गुरु ग्रन्थ साहिब के प्रकाशोत्सव पर विशेष समागम का आयोजन 15 और 16 सितम्बर को किया जायेगा। (जारी…)

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54

इस घोषणा से पूर्व सरदार निशान सिंह ने साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) के सदस्यों और पदाधिकरियों के साथ बैठक कर की जाने वाली तैयारियों का जायजा लिया। सरदार निशान सिंह ने तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश भी दिए।
प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया है आगामी 15 और 16 सितम्बर को साकची गुरुद्वारा में गुरु ग्रन्थ साहिब का पहला प्रकाशोत्सव मनाया जायेगा जो की एक विशेष आयोजन होगा। (जारी…)

IMG 20230821 WA0030
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25

इस आयोजन के साथ ही साकची गुरुद्वारा का नवीनीकृत रूप संगत को समर्पित किया जायेगा। सुखविंदर सिंह निक्कू और जसबीर सिंह गाँधी ने बताया कि समागम में पंजाब के कीर्तनी जत्थे संगत को मधुर सबद-कीर्तन से निहाल करेंगे। जोगिन्दर सिंह जोगी और सतनाम सिंह घुम्मन ने बताया कि इस दौरान एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी जिसका नेतृत्व सिख स्त्री सत्संग सभा और सुखमनी जत्था की बीबीयां करेंगी। (जारी…)

AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

समागम के सफल आयोजन को लेकर ताज सिंह और सुरजीत सिंह छीते ने अपील की है कि जमशेदपुर की समस्त सिख संगत इस विशेष समागम के आयोजन का हिस्सा बने। बैठक में सरदार निशान सिंह ने अध्यक्षता की जबकि परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गांधी, सुरजीत सिंह छीते, जोगिंदर सिंह जोगी, सतिंदर सिंह रोमी, जगमिंदर सिंह, बलबीर सिंह धंजल, कृतजित सिंह रॉकी, मनोहर सिंह मित्ते, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह, अमरपाल सिंह सिख स्त्री सत्संग सभा की बीबी मनजीत कौर, बीबी चरण कौर, बीबी अमरीक कौर सुखमनी साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी जोगिंदर कौर, बीबी रणजीत कौर और बीबी राजबीर कौर उपस्थित रहीं।

सिख युवक ने जीता रजत पदक, सीजीपीसी ने किया सम्मानित, पॉवरलिफ्टिंग में पदक जीत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

जमशेदपुर : शहर के सिख युवक गुरप्रीत सिंह ने पॉवरलिफ्टिंग की बेंचप्रेस वर्ग के अंडर-74 वजन वर्ग में रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। गुरप्रीत की इस उपलब्धि के लिए सीजीपीसी ने सोमवार को साकची स्थित कार्यालय में सम्मानित किया।
सेंटल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने सिख एथलीट का सम्मान शॉल ओढ़ाकर किया। भगवान सिंह ने गुरप्रीत सिंह के पॉवरलिफ्टिंग के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए हरसंभव सहायता की बात कही। (जारी…)

IMG 20230821 WA0023
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54

इस अवसर पर चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह और महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने भी उभरती खेल प्रतिभा गुरप्रीत सिंह को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सीजीपीसी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिंदे, सुखविंदर सिंह राजू समेत गुरप्रीत की माता सीमा कौर आदि उपस्थित थे। (जारी…)

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

23 वर्षीय, रिफुजी कॉलोनी निवासी मनिदरपाल सिंह और सीमा कौर के सुपुत्र गुरप्रीत सिंह ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि रांची के बरियातु स्थित लाइफ लाइन फिटनेस में झारखण्ड राज्य बेंचप्रेस चैंपियनशिप-2023 का आयोजन रविवार को किया गया था। जहाँ कड़े मुकाबले में गुरप्रीत सिंह ने बेंचप्रेस वर्ग के अंडर-74 वजन वर्ग में रजत पदक जीत कर राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। पॉवरलिफिंग बेंचप्रेस प्रतियोगिता बंगलुरु में इसी वर्ष नवंबर माह में आयोजित की जाएगी जिसकी तारीख की घोषणा अभी बाकी है।

श्रावणी मास में युवा चेतना मंच द्वारा गोलमुरी बाजार में भोग वितरण किया गया
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

जमशेदपुर : आज दिनांक 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को सावन मास नाग पंचमी के अवसर पर युवा चेतना मंच के द्वारा इंडियन प्रिंटिंग प्रेस के सामने बाबा भोलेनाथ का भोग वितरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोलमुरी थाना प्रभारी श्री राजीव रंजन जी एवं राष्ट्र संवाद के संपादक श्री देवनंद सिंह के द्वारा भोग वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। (जारी…)

IMG 20230821 WA0018
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24

जिसमें युवा चेतना मंच के अध्यक्ष पंडित प्रमोद मिश्रा, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, महासचिव अभिमन्यु सिंह, सचिव सुनील शर्मा, संयुक्त सचिव कुंदन कुमार, संगठन प्रभारी दीपक शर्मा एवं कोषाध्यक्ष सी सुरेश राव, अभिषेक दुबे, राजेश दुबे, पंकज शर्मा एवं सनी सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन विनोद मिश्रा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन विक्की अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में बाजार के दुकानदार भाई उपस्थित हुए।

AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
जल्द ही LCD टीवी हर चौक चौराहे में लगाकर मंत्री जी का वीडियो आम लोगों को दिखाया और दर्शाया जाएगा : विकास सिंह, देखें वीडियो
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

जमशेदपुर : कांग्रेस पार्टी सह बन्ना गुप्ता के प्रतिनिधि आफ़ताब अहमद सिद्दीकी के द्वारा भाजपा नेता विकास सिंह की शिकायत जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आफ़ताब अहमद सिद्धकी कपड़े कम पार्टियां ज्यादा बदलते हैं , इसलिए उनका हर बात दूध भात की तरह रहता है। नगर निगम चुनाव में मेयर का उम्मीदवार मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने अपनी धर्मपत्नी सुधा गुप्ता को बनाने के बाद मेयर बनने के ख्याली पुलाव के साथ-साथ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले आफ़ताब अहमद सिद्दकी ने वीडियो जारी कर मंत्री बन्ना गुप्ता के बारे में अनाप-शनाप बयान दे दिया था। (जारी…)

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54

मंत्री बन्ना गुप्ता जी को उनका बयान नागवार लगने पर मंत्री जी ने पावर का दुरुपयोग करते हुए दस वर्ष पूर्व हुए मुकदमे में आफताब अहमद सिद्धकी और उनके बड़े भाई को गिरफ्तार करने का आदेश मानगो थाना प्रभारी को दिया था , मंत्री जी को खुश करने के चक्कर में मानगो थाना प्रभारी ने दोनों भाइयों को घसीटते हुए हवालात में बंद कर दिया था। इसके साथ ही मंत्री ने अफताब अहमद सिद्धकी के रोजी रोजगार में भी डाका डालते हुए उनके नए मकान को ढहवा दिया था। लगभग चार महीना जेल में चक्की पीसने के बाद जेल जाने के पूर्व वीडियो जारी कर अपने आप को बकरी का बच्चा नहीं समझने वाले आफताब अहमद सिद्दीकी जेल से आते ही बकरी का बच्चा बन गए। दौड़ते दौड़ते स्वास्थ्य मंत्री के पास गए और उनके चरणों में साष्टांग होकर माफीनामा दिया, लेकिन मंत्री से उन्होंने जिस प्यार और पैरवी की उम्मीद रखी थी वह पूरी नहीं हो पा रही है। (जारी…)

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24

उन्होंने अन्य पार्टियों के पास भी इस बीच में दरवाजा खटखटाया लेकिन अन्य पार्टियों के लोगों ने कहा कि आप कपड़े कम और पार्टियां ज्यादा बदलते हैं। आज आपके ऊपर खर्च कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा आपको दल में शामिल कराया जाएगा लेकिन महीने दो महीने में आप दल छोड़कर चले जाईएगा, इसलिए आपको सदस्य नहीं बनाया जाएगा। सभी पार्टी के दरवाजे बंद रहने के कारण मंत्री जी का करीबी बनने के लिए आफताब अहमद सिद्दीकी ने विकास सिंह की शिकायत एसएसपी से करने गए हैं, मैं तो एसएसपी साहब से निवेदन करता हूं कि आफताब अहमद सिद्धकी जी की राजनीतिक मजबूरी देखकर मुझे दया आ रही है इसलिए मुझे कुछ दिन के लिए जेल भेज दिया जाए जिससे आफताब अहमद सिद्दीकी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीब बन पाएं। (जारी…)

AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

विकास सिंह ने कहा कि वीडियो वायरल के लगभग चार महीने हो गए हैं अभी तक सरकार का कोई प्रतिनिधि या जिला प्रशासन का कोई उच्च पदाधिकारी प्रेस वार्ता कर यह नहीं बता पाया कि बना हुआ वीडियो गलत है जिस दिन जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी कह देगा की वीडियो फेक है उसी दिन मैं खुद चौक चौराहे में आम लोगों से माफी मांग लूंगा। लेकिन स्क्रीन रिकॉर्डिंग का वीडियो फेक और एडिट किया ही नहीं जा सकता यह कोई भी विशेषज्ञ बता सकता है। विकास सिंह ने कहा कि जल्द सारे चौक चौराहे में बड़ी-बड़ी एलसीडी टीवी लगाकर मंत्री जी के काले कारनामे को आम लोगों के बीच दिखलाने और दर्शाने का कार्य किया जाएगा।

सहारा सिटी रेप केस : उच्च न्यायालय से 16 आरोपियों की याचिका खारिज, चलेगा ट्रायल
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सिटी में नाबालिग से दुष्कर्म और देह व्यापार कराने के मामले में आरोपितों की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। अदालत ने 12 जुलाई को सभी पक्षों की बहस और दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने 22 में से 16 आरोपियों की याचिका को खारिज कर दिया है। अब सभी के खिलाफ ट्रायल चलेगा। (जारी…)

AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक बरकरार रखा है। इस मामले में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, तत्कालीन डीएसपी और थानेदार सहित 22 लोग आरोपित हैं। जमशेदपुर की निचली अदालत ने सभी को समन जारी किया था। जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गयी।

गोलमुरी : तीस वर्षीय युवक ने दुपट्टा के सहारे फाँसी लगा कर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जाँच
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडूंगरी में 30 वर्षीय शिव कुमार साहू उर्फ छोटू ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की रात 9 बजे का है। जानकारी के मुताबिक शिव कुमार अपने बच्चे और पत्नी के साथ शाम के समय किसी पार्टी से वापस लौटे थे। जिसके बाद वह अपने रूम में गए, घर के बाकी परिवार नीचे में थे। कुछ देर बाद घरवालों ने ऊपर जाकर देखा तो पाया की दरवाजा बंद है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया किन्तु किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा को किसी तरह तोड़ा गया। जहाँ देखा की शिव कुमार पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी पर झूला हुआ है। (जारी…)

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075

स्थानीय लोगों की मदद से गोलमुरी थाना को इसकी जानकारी दी गई। गोलमुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है की शिव कुमार को एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा भी है। शिव कुमार के फांसी लगाने के कारणों के अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

द कैंडल लाइट होटल में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की विंग्स बर्ड्स ऑफ द फेदर्स द्वारा मनाया गया सावन महोत्सव
AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38

जमशेदपुर : साकची द कैंडल लाइट होटल में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की विंग्स बर्ड्स ऑफ द फेदर्स द्वारा महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया। दीप प्रज्वलित करके सावन उत्सव की शुरुआत की गई। स्पेशल गेस्ट एडिशनल डायरेक्टर सुबरनारेखा प्रोजेक्ट रंजना मिश्रा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, पी. एन झा, गेस्ट ऑफ ऑनर्स में डॉक्टर आशा गुप्ता और वंदना। मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम विनीता गुप्ता, सेकंड ओली और थर्ड नीलम पाठक सावन क्वीन बनी। (जारी…)

AddText 08 15 12.40.23
AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54

इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने हरी-हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की। हरा रंग प्रेम प्रसन्नता और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूरा समारोह स्थल हरे रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

AddText 08 15 11.38.25
AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा अंतिम सोमवारी को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का होगाआयोजन : काले

जमशेदपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा अंतिम सोमवारी को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस भजन संध्या में भजन गायिका कल्पना पटवारी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। (जारी…)

AddText 08 15 01.54.00
AddText 08 15 01.41.39
AddText 08 14 11.36.38
AddText 08 15 12.40.23

22 वर्षों से हर हर महादेव संघ द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाता रहा है, इस वर्ष भी अंतिम सोमवारी को भजन संध्या की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। हर हर महादेव संघ के अमरप्रीत सिंह काले ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से संघ द्वारा शहर वासियों के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाता आ रहा है। (जारी…)

AddText 08 15 12.47.54
AddText 08 14 11.45.54
AddText 08 15 11.38.25

इस वर्ष भजन गायिका कल्पना पटवारी को आमंत्रित किया गया है, जोकि भजनों से शहर वासियों को झूमने पर मजबूर कर देंगी। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम है ऐसे में भजन सुनने आ रहे अतिथियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में वे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

AddText 08 15 01.23.24
AddText 08 15 12.30.27
IMG 20230802 WA0075
error: Content is protected !!