रांची : झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव समेत 10 लोगों के 36 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने छापामारी की है। बताया जाता है कि ईडी ने सोमवार को करीब 10 अधिकारियों की मदद से सीधे डॉक्टर रामेश्वर उरांव के घर में प्रवेश किया और छापामारी शुरू कर दी। इसके अलावा डॉक्टर रामेश्वर उरांव के बेटे के भी आवास और ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। (जारी…)
अब तक मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के भी ठिकाने में पर भी छापामारी चल रही है। रांची के अलावा दुमका, मिहिजाम समेत कई इलाकों में छापामारी चल रही है। इसके अलावा व्यवसाय श्रवण जालान के भी आवास और अन्य ठिकानों पर छापामारी चल रही है।
जमशेदपुर : सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कहे जाने वाले प्रकरण पर सीजीपीसी के प्रधान मंगलवार को भगवान सिंह ने बयान जारी करते हुए कहा है कि थाना प्रभारी के पिछले 12 अगस्त को माफी मांगने के बाद मामले को तूल देना व्यर्थ है। (जारी…)
प्रधान भगवान सिंह और चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने साझा बयान में कहा कि पिछले 12 अगस्त को उनके द्वारा विरोध किये जाने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार ने माफ़ी मांग ली थी, इसलिए इस मामले को इतना तूल देना आवश्यक नहीं है। भगवान सिंह का कहना है कि पिछले दिनों चेकिंग के दौरान एक युवक द्वारा वाहन पर सिद्धू मूसेवाले का स्टीकर लगाए जाने पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी भूषण कुमार के मुख से मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाले के लिए अपशब्द निकले थे, जहाँ पर उन्होंने गायक को आतंकी कह दिया था। (जारी…)
थाना प्रभारी ने गलती मान ली, अब प्रकरण पर विराम लगाना ही उचित: शैलेन्द्र सिंह
जिसके विरोधस्वरूप सीजीपीसी के सदस्य भगवान सिंह की अगुवाई में भूषण कुमार से मिलकर उन्हें माफी मांगने को कहा था और भूषण ने गलती स्वीकारते हुए सीजीपीसी के सदस्यों से अपशब्दों के लिए माफी मांग ली थी। भगवान सिंह का कहना है, चूंकि थाना प्रभारी ने सिख समाज से क्षमा मांग ली तो अब इस प्रकरण को तूल देना व्यर्थ है। चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी ने दिवंगत गायक मुसेवाला पर अपने कहे गए कथन पर गहरा अफसोस जाहिर किया है इसलिए अब इस प्रकरण पर विराम लगाना ही उचित होगा।
जमशेदपुर : बुधवार को भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी) अपने ऑफिस में 2019 में हुई नाबालिक के साथ दुष्कर्म मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। श्री सिंह ने कहा की इस केस के दौरान वह डीआईजी पद पर थे,इसलिए वह इस केस को देखे है।कल उच्च न्यायालय द्वारा आरोपियों का याचिता खारिज कर दिया गया है। (जारी…)
यह केस में झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री के भाई, डीएसपी एवं अन्य हाईप्रोफाइल के लोग आरोपी है, जो की इस केस में ट्रायल है , इसमें स्पीडी ट्रायल होना चाहिए। कोर्ट में 319 सीआरपीसी के तहत कंप्लेनेंट के वकील के द्वारा विरोध फाइल किया गया था,कोर्ट ने संज्ञाता में 22 आरोपी का नाम जोड़ा था। (जारी…)
श्री सिंह ने एसएसपी महोदय से अनुरोध किया की इस केस में झारखंड के स्वास्थ मंत्री के भाई एवं पुलिस के अधिकारियों का नाम जुड़ा है। इस वजह से पीड़िता के परिवार ,गवाह एवं वकील की सुरक्षा को सुनिश्चित करने का प्रबंध करे और कैसे के ट्रेल पर अपनी पूरी निगाह रखे ,जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और आरोपी बचे नही चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।
जमशेदपुर : मानगो कालिका नगर के ऊपरी छोर पर स्थित खनका के समीप लगभग एक सौ मकानों में विगत एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों का दर्द साझा करते हुए उन लोगों से पूछा कि पुरे एक महीने से पानी के लिए आप लोग परेशान हैं फिर इसकी जानकारी मुझे आज क्यों दिया। (जारी…)
मौके पर उपस्थित स्थानीय निवासी राजगुरु शर्मा ने भाजपा नेता विकास सिंह बताया कि उन्होंने लगातार स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता को लगभग लगातार दस दिनों तक संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मंत्री जी ने एक बार भी उनका फोन नहीं उठाया। थक हार कर मंत्री जी के कार्यालय में मौजूद किसी मिश्रा नामक प्रतिनिधि को संपर्क किया मिश्रा ने पूरा भरोसा दिलाया था कि जल्द काम का निवारण हो जाएगा लेकिन टाल मटोल करते-करते पूरे एक महीने बीत गए और स्थानीय लोग कार्य होने के इंतजार में पुरे एक महीना पानी की दिक्कत सहते रह गए। (जारी…)
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय महिलाओं ने बताया कि हम सभी रोज कमाने खाने वाले परिवार के लोग हैं ₹300 प्रति हजार लीटर की दर से हम तीन लोग चंदा करके पानी खरीदते हैं और बराबर बराबर आपस में बांट लेते हैं। पानी के बंटवारे में कई बार आपस में तू तू मैं मैं भी हम लोगों के बीच हो जाता हैं। अब हम लोगों के पास पानी खरीदने के लिए भी पैसा नहीं है। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी उपायुक्त के साथ साथ नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग को दी जाएगी और समस्या का समाधान करने की बात कही जाएगी। (जारी…)
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय का हुड़का जाम करने का काम किया जाएगा। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजगुरु शर्मा ,मनोज सिंह, राम पुकार पांडे,राम पुकार पांडे, इंदु भूषण सिंह, अशोक सिंह, मो. ईफान, मो. मांनान, मो. चाँद, मो. सबीर, मो. मुस्ताक्, भोला सिंह, ग्रीस सिंह, विशाल कुमार, संदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सेकेंड हैंड मोबाइल और लेपटॉप के लिए प्रसिद्ध जमशेदपुर के भालूबासा में स्थित सेलविला से निकलने वाले ग्राहकों में खुशी देखने को मिल रही है। अपने हर ग्राहक के लिए सेलविला में कोई न कोई आकर्षक उपहार जरूर है। किसी मॉडल में मोबाइल एक्सेसरीज तो किसी में कॉलिंग स्मार्ट वॉच ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। (जारी…)
वहीं आईफोन के शौकीन ग्राहकों के लिए यह एक बेहद पसंदीदा प्लेटफार्म माना जा रहा है। जो ग्राहक बजट की वजह से नए आईफोन से वंचित रह जाते हैं उनके लिए नए जैसे कंडीशन में आईफोन उपलब्ध है वो भी बहुत ही सस्ते दामों पर। साथ ही फाइनांस की भी सुविधा आपको सेलविला में मिल जाएगी और यदि आपका सिविल स्कोर अच्छा है तो जीरो डाउनपेमेंट में भी यह उपलब्ध हो जाएगा।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जनता दरबार मे आने वाले फरियादियों के लिए समाहरणालय में स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने में प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।
जनता दरबार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा पोर्टल
स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि यह पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे मुलाकात के लिए समय लेने में सरलता लाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल जिलावासियों और जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के बीच संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा और जिलावासियों को उपायुक्त से मिलने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करने की समस्या से निजात दिलाएगा। इस पोर्टल से यह समीक्षा भी की जा सकेगी कि जनता दरबार में किस प्रखंड से किस तरह के मामले आ रहे हैं। साथ ही फीडबैक प्रक्रिया को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।
स्वागतम पोर्टल का उपयोग करने के लिए कृपया निम्नलिखित निर्देशों का ध्यान रखें
• अपॉइंटमेंट से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास मोबाइल नम्बर है।
• अपॉइंटमेंट बुक होने पर पुष्टिकरण सम्बंधित एसएमएस प्राप्त हुआ है।
• ध्यान रखें कि स्वागतम पोर्टल के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
झारखण्ड : चतुर्थवर्गीय कर्मचारी से लेकर डीजीपी तक करीब 66 हजार पुलिसकर्मियों को भारतीय स्टेट बैंक से मुफ्त में 50 से 60 लाख रुपये का बीमा का लाभ मिलेगा। इसका नाम पुलिस सैलरी पैकेज दिया गया है। झारखंड पुलिस के 95 प्रतिशत कर्मियों का खाता एसबीआइ में है। इसी के एवज में बिना कोई प्रीमियम दिये उक्त लाभ पुलिसकर्मियों को मिलेगा। पुलिस सैलरी पैकेज के लिए झारखंड पुलिस व एसबीआइ के बीच एमओयू हुआ। (जारी…)
जाने किस स्थिति में कितना मिलेगा बीमा
पुलिस मुख्यालय सभागार में हुए एमओयू पर डीआइजी बजट शम्स तबरेज व डीजीएम देवेश मित्तल ने हस्ताक्षर किये। पुलिस सैलरी पैकेज में व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु बीमा 50 लाख, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, स्थायी आंशिक विकलांगता पर 30 लाख रुपये मिलेंगे।
वायुयान दुर्घटना होने पर एक करोड़, व्यक्तिगत दुर्घटना में मृत्यु हाेने पर आश्रित बच्चों की उच्चतर शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख रुपये व अविवाहित बच्चों के विवाह के लिए भी बीमा राशि अधिकतम 10 लाख रुपये देने का प्रावधान है। नक्सली,उग्रवादी या अपराधियों के हमले में शहीद होने पर आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख देने का प्रावधान किया गया है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर श्रावण मास के सोमवार को हिन्दू युवा सेना के सौजन्य से सोनारी दोमुहानी से जल लेकर सोनारी राममंदिर तक प्रथम वर्ष जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल होकर जलाभिषेक किये। पूरी यात्रा बोल बम के नारों गूंज उठा। (जारी…)
इस जलाभिषेक यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व पार्षद सह प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह, हिन्दू युवा सेना के संस्थापक अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर ओझा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, मुकुल मिश्रा हिन्दू युवा के अध्यक्ष मुरारी लहेरी हिन्दू युवा सेना के सदस्य सुनील दास, कपूर दास, विक्की लहरी,ओम प्रकाश बंटी, बुदेशवर मुंडा, भरत लोधी, गौतम, राजा साकरे, बुदेशवर कर्मकार, भानू शेखर, सोम, हेमंत मुखी, महावीर कर्मकार, संजय, विजय शर्मा, राजू सिंह, रवि तिवारी, लाल बाबू सोनी, राहुल सिंह, दीपक, परितोष, सरस्वती लोधी, माया साहू, लक्ष्मी कर्मकार, भारती, सुमन, वंदना, राजकुमार सिंह, उदय ठाकुर, परितोष, विजय, जतीन मोहन, सोनारी के हजारों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण मास के तृतीय सोमवारी के अवसर पर संध्याकाल में बनारस के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया. भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारो लोग शामिल हुए. सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था. इस दौरान महाआरती में शामिल श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए। महाआरती के दौरान सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सांसद विद्युत वरण महतो व अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे. बनारस से आये पांच सदस्यीय पंडितों के साथ जमशेदपुर के पंडितों ने भक्ति से ओतप्रोत, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की. महाआरती में श्रद्धालुओं की भीड़ ऐसी उमड़ी कि सूर्य मंदिर के छठ घाट पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। (जारी…)
बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए. आरती के दौरान भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा. घंटा- घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच महाआरती के स्वर से पूरा वातावरण झंकृत हो गया. बनारस में गंगा की तर्ज पर आयोजित महाआरती के दृश्य देख हर किसी की आस्था उफान पर थी. एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा. इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ छठ घाट के बीच में मौजूद महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी. शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि और शानदार आतिशबाजी के बीच पूरे तालाब परिसर में फैले जलते दीपकों के लौ की अद्भुत छटा को देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए. इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की आध्यात्मिक राजधानी बनारस से शुरू हुई गंगा महाआरती का चलन पूरे देश में तेजी से बढ़ रहा है. लौहनगरी जमशेदपुर के सभी लोगों के लिए बनारस जाकर इसका आनंद लेना संभव नही है इसलिए सूर्य मंदिर के पवित्र छठ घाट पर इसका आयोजन किया गया। (जारी…)
इसमें शामिल होकर हजारों श्रद्धालुओं ने आनंदित हुए. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष इसका आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा. महाआरती के दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, सेवानिवृत्त आईपीएस राजीव रंजन सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, संतोष यादव, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, रामबाबु तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, कुलवंत सिंह बंटी, राकेश सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, महेंद्र यादव, सतवीर सिंह सोमू, अनिल मोदी, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, अमित अग्रवाल, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बबलू गोप, ध्रुव मिश्रा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संदीप शर्मा बौबी, हेमेंद्र जैन हन्नु, बिनोद सिंह, कंचन दत्ता, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव रॉय, मनी मोहंती, अभिमन्यु सिंह चौहान, कुमार अभिषेक, रोहित कुमार वर्मा, विकास शर्मा, मृत्यंजय यादव, रमेश नाग, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, संतोष कुमार, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रामबिलास शर्मा, कुमार संदेश, चिंटू सिंह, नवजोत सिंह सोहल, उमेश साव, रविजेंट सिंह, मनीष पांडेय, अनुराग मिश्रा, इकबाल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, बिमला साहू, सरस्वती साहू, मधुमाला, संजना साहू, मधु तांती, सुधा यादव, शीलू साहू, ममता सिंह, लकी कौर, काजू शांडिल, रंजीत सिंह, जसवंत सिंह, ऋषव सिंह, सतीश कुमार समेत सैकड़ों अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से राज्य के 14 प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके तहत सरायकेला- खरसावां जिले के पूर्व उपायुक्त अरवा राजकमल को खनन निदेशक बनाया गया है। श्री राजकमल को इसके अलावा उद्योग निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं खनन निदेशक अमित कुमार को अगले आदेश तक नगर आयुक्त, रांची नगर निगम के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री कुमार अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ ही उपाध्यक्ष रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वहीं उप विकास आयुक्त मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, गोड्डा के पद पर पदस्थापित संजय सिन्हा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्य का कृषि निदेशक, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। (जारी…)
इसके अलावा अपर सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची के पद पर पदस्थापित शशि प्रकाश झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक समाज कल्याण निदेशक के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत संदीप सिंह को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं समाज कल्याण विभाग के निदेशक पद पर पदस्थापित भुवनेश प्रताप सिंह को अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जैप आइटी, झारखंड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है। श्री सिंह निदेशक सामाजिक सुरक्षा, राज्य नि:शक्तता आयुक्त, रांची तथा मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, तेजस्विनी परियोजना के अतिरिक्त प्रभार पर प्रतिनियुक्त थे। इसके अलावा संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विकास विभाग के पद पर पदस्थापित रमेश घोलप गोरख को अगले आदेश तक वित्त विभाग के सचिव के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। (जारी…)
रेशम उद्योग निदेशक झारखंड तथा प्रबंध निदेशक झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम रांची के अतिरिक्त प्रभार में थे। इसी कड़ी में अपर सचिव अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित अजय नाथ झा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक आदिवासी कल्याण आयुक्त, रांची बनाया गया है। वहीं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन समिति रांची के पद पर स्थापित सूरज कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निबंधक सहयोग समितियां, झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया है। श्री कुमार के पास नागरिक सुरक्षा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी था। वहीं पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत सुशांत गौरव को अगले आदेश तक खेल निदेशक के पद पर स्थापित किया गया है, जबकि पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत फैज अहमद मुमताज को अगले आदेश तक उत्पादन आयुक्त के पद पर स्थापित किया गया है। श्री मुमताज अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, झारखंड बेवरेज कॉर्पोरेशन, रांची के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। (जारी…)
वहीं पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत झारखंड प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी भोर सिंह यादव अगले आदेश तक के लिए वाणिज्य कर आयुक्त के पद पर स्थापित किए गए हैं, जबकि सुश्री माधवी मिश्रा को अगले आदेश तक के लिए प्रबंध निदेशक, झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के पद पर पदस्थापित किया गया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य रंजन को अगले आदेश तक के लिए निदेशक पशुपालन, झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।