एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20230510 WA0036
आंध्र प्रदेश में सिख ग्रंथीयों को सरकारी अनुदान की घोषणा एक सकारात्मक पहल: भगवान सिंह

झारखंड में भी आंध्र प्रदेश की तर्ज पर लागू हो ग्रंथीयों के लिए अनुदान प्रणाली

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी द्वारा सिख ग्रंथीयों के लिए सरकारी अनुदान की घोषणा का स्वागत और हर्ष जताते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने झारखंड में भी इस प्रणाली को लागु करने की माँग झारखंड सरकार से की है।
बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी की जितनी तारीफ़ की जाये कम है श्री रेड्डी ने ग्रंथीयों को अनुदान नहीं उचित सम्मान देने की घोषणा की है जिसका सीजीपीसी स्वागत और प्रशंसा करती है। सरदार भगवान सिंह ने कहा कि वे एक प्रतिनिधिमण्डल के साथ बहुत जल्द झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर इसे झारखंड में भी लागू करने का निवेदन करेंगे।
भगवान सिंह ने कहा की आन्ध्र प्रदेश सरकार ने
सिख धार्मिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स से भी छूट देने की घोषणा कर सिख समुदाय को सम्मान दिया है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन रेड्डी द्वारा आंध्र प्रदेश में पुरोहित पादरी एवं मौलवियों को अनुदान मिलता रहा है और अब उसमें गुरुद्वारों के ग्रंथीयों को भी जोड़ा जा रहा है।
साथ ही साथ सिख धार्मिक संस्थानों को प्रॉपर्टी टैक्स से भी छूट देने की घोषणा आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री ने की है और इसके साथ ही वहां गुरमुखी को लेकर भी निगम गठन पर हामी भरी गयी है।

9c0100d90e2cc3cec18a4d03977dd9cd49a664baf3b264a54c9d4a2154eb2f6e.0
अमृतसर धमाका में बड़ा खुलासा, कोल्डड्रिंक कैन में रखा था विस्फोटक

अमृतसर : विगत 6 मई की रात को अमृतसर के दरबार साहिब के नजदीक पहला धमाका हुआ और दूसरा धमाका अगले दिन 7 मई की सुबह को हुआ था। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि विस्फोटक कच्ची सामग्री से तैयार किया गया था।
गौरतलब हो कि पंजाब प्रांत के अमृतसर में दरबार साहिब के नजदीक “हेरिटेज स्ट्रीट” के पास सारागढ़ी बहुमंजिला पार्किंग के पास हुए विस्फोटों की जांच अब एन आई ए की टीम कर रही है। टीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कीऔर फोरेंसिक जांच टीमों से जानकारी ली।

इस बीच पुलिस सूत्रों के हवाले से खुलासा किया गया है कि “हेरिटेज स्ट्रीट” पर हुए दोहरे विस्फोटों में इस्तेमाल विस्फोटक 250 मिलीलीटर के दो कैन हेल नाम के ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक के कैन में पैक किये गए थे। पुलिस सूत्रों द्वारा कहा गया कि कैन को उंचाई से गिराने पर इस प्रकार का विस्फोट हो सकता है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जो पहली बार विस्फोट हुआ उसमें विस्फोटक पदार्थ कैन में भरा हुआ था और कैन के साथ एक तार भी जुड़ा हुआ था, जिसे दिवार पर फेंका गया था, दि ट्रिब्यून के मुताबिक पुलिस ने घटना से संबंधित एक शख्स की पहचान कर ली है। जिसने अनजाने में तार खींचने के क्रम में कैन को नीचे गिरा दिया जिससेे धमाका हुआ था, पुलिस के अनुमान से जबकि दूसरा धमाका तब हुआ जब कैन को ऊंचाई से फेंका गया हो। एन आई ए की टीम के पहुचते ही हेरिटेज स्ट्रीट पुलिस छावनी में बदल गयी। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए बहुमंजिला पार्किंग की छत पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।

0a0dafa085d545d30d58e9857aa4c69cfcf4430045677f72f6f14e373a90650d.0
एक ऐसा वृक्ष जिसके सिर्फ फल में ही नहीं अंग अंग में औषधि है

यूँ तो हर फल की अपनी ख़ासियत और गुण होते हैं। बीमार लोगों से मिलने जाना हो या भगवान को भोग लगाना हो, फल एक अहम किरदार निभाता है हमारी जीवन में। लोगों में मौसमी फल को लेकर भी एक अलग उत्साह देखने मिलता है और हो भी क्यों नहीं मौसमी फल हमारे लिए होते भी हैं फायदेमंद और कई फल तो हमारी आये दिन होने वाली बीमारी के लिए रामबाण का भी कार्य करती हैं, लेकिन एक फल ऐसा भी है जिसके सिर्फ फल ही नहीं अपितु पूरे का पूरा वृक्ष ही औषधि का कार्य करती है और वह है जामुन। आईये जानते हैं इसकी खूबी के बारे में – (नयना भारद्वाज)

★ अगर जामुन की मोटी लकड़ी का टुकडा पानी की टंकी में रख दे तो टंकी में शैवाल, हरी काई नहीं जमेगी और पानी सड़ेगा भी नहीं।

★ जामुन की इस खुबी के कारण इसका इस्तेमाल नाव बनाने में बड़ा पैमाने पर होता है।

★ पहले के जमाने में गांवो में जब कुंए की खुदाई होती तो उसके तलहटी में जामून की लकड़ी का इस्तेमाल किया जाता है जिसे जमोट कहते है।

★ दिल्ली की निजामुद्दीन बावड़ी का हाल ही में हुए जीर्णोद्धार से ज्ञात हुआ 700 सालों के बाद भी गाद या अन्य अवरोधों की वजह से यहाँ जल के स्तोत्र बंद नहीं हुए हैं।

★ भारतीय पुरातत्व विभाग के प्रमुख के.एन. श्रीवास्तव के अनुसार इस बावड़ी की अनोखी बात यह है कि आज भी यहाँ लकड़ी की वो तख्ती साबुत है जिसके ऊपर यह बावड़ी बनी थी। श्रीवास्तव जी के अनुसार उत्तर भारत के अधिकतर कुँओं व बावड़ियों की तली में जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल आधार के रूप में किया जाता था।

★ स्वास्थ्य की दृष्टि से विटामिन सी और आयरन से भरपूर जामुन शरीर में न केवल हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता। पेट दर्द, डायबिटीज, गठिया, पेचिस, पाचन संबंधी कई अन्य समस्याओं को ठीक करने में अत्यंत उपयोगी है।

★ एक रिसर्च के मुताबिक, जामुन के पत्तियों में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो रक्त शुगर को नियंत्रित करने करती है। ऐसे में जामुन की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।

★ सबसे पहले आप एक कप पानी लें। अब इस पानी को तपेली में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इसमें जामुन की कुछ पत्तियों को धो कर डाल दें। अगर आपके पास जामुन की पत्तियों का पाउडर है, तो आप इस पाउडर को 1 चम्मच पानी में डालकर उबाल सकते हैं। जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो इसे कप में छान लें। अब इसमें आप शहद या फिर नींबू के रस की कुछ बूंदे मिक्स करके पी सकते हैं।

★ जामुन की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसका सेवन मसूड़ों से निकलने वाले खून को रोकने में और संक्रमण को फैलने से रोकता है। जामुन की पत्तियों को सुखाकर टूथ पाउडर के रूप में प्रयोग कर सकते हैं. इसमें एस्ट्रिंजेंट गुण होते हैं जो मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। मुंह के छालों में जामुन की छाल के काढ़ा का इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। जामुन में मौजूद आयरन खून को शुद्ध करने में मदद करता है।

★ जामुन की लकड़ी न केवल एक अच्छी दातुन है अपितु पानी चखने वाले (जलसूंघा) भी पानी सूंघने के लिए जामुन की लकड़ी का इस्तेमाल करते।

0c6efeec13f1ead6ed5cda2ef2c8ec55c96e83fb158f7a65d006b7e964695355.0
शादी के दिन दूल्हे ने की दुल्हन की हत्या, गुमराह करने के बाद भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनऊ : यूपी की राजधानी लखनऊ से रिश्तों के कत्ल की खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। यहां एक दुल्हन की शादी के दिन हत्या कर दी गई। यह हत्या किसी और ने बल्कि उसके होने वाले दूल्हे ने की थी जो उसे पिछले तीन वर्षों से पागलों की तरह चाहता था। दरअसल इस शादी के लिए लड़के के घर वाले राजी नही थे, और लड़की उस पर शादी का दबाव लगातार डाल रही थी।इसी उधेड़बुन उसने अपनी प्रेमिका को मिलने बुलाने के बहाने जंगल में ले जाकर मार डाला। पुलिस को जांच के दौरान उस पर शक हुआ तो उससे सख्ती की तो थोड़े देर बहकाने के बाद वह टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती का शव बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार पुराना महानगर घोसियाना इलाके के रहने वाले संजय कुमार कश्यप की 22 वर्षीय बेटी कोमल की 4 मई को बिजली मिस्त्री राहुल नाम के शख्स से शादी होनी थी। राहुल मूलरूप से रायबरेली का है और वर्तमान में कुर्सी रोड पर किराए के मकान में रहता है। संजय ने चार मई की शाम को महानगर थाने में कोमल के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। इसमें राहुल भी शामिल था। सोमवार रात पुलिस ने उसको हिरासत में लिया था। सख्ती से पूछताछ करने के बाद मंगलवार रात करीब आठ बजे उसने जुबान खोली और पूरी वारदात कबूल ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में राहुल ने बताया कि कोमल से उसका तीन साल से प्रेम प्रसंग था। इस बारे में उसने अपने घरवालों को बताया तो वे शादी के लिए तैयार नहीं थे। उधर कोमल शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते उसने हत्या की। अब पुलिस इस सनसनीखेज हत्या के मामले में आरोपी के परिवारवालों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि शादी वाले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे राहुल ने कोमल को फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। कोमल घरवालों से ब्यूटी पार्लर जाने की बात कहकर निकली थी। उसे बाइक से लेकर राहुल कुकरैल के जंगल पहुंचा, जहां ये दोनों पहले भी मिलते रहे थे। राहुल ने बताया कि बातचीत के दौरान उसने अचानक से हाथों से ही कोमल का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के वक्त राहुल ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था, ताकि वह सर्विलांस में न पकड़ा जाए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर पर रह रहा था, ताकि शक न हो, लेकिन जब पुलिस ने उसके व कोमल के मोबाइल नंबर की लोकेशन व कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि उस दिन सुबह जब कोमल घर से निकली थी तो उससे कुछ देर पहले राहुल का उसके पास कॉल आया था।घर पास से ही उसने कोमल को रिसीव किया था। दोनों की लोकेशन एक थी। यहीं से उस पर शक गहराया। पुलिस ने उस पर सख्ती की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन आखिर में सच उगल दिया।

3fe5839fe2dcdc4740f3d682155cbd099eb5556d8005bfd8ddbf7c65f9bff323.0
पौते की चाहत में दादी ने को पौती की हत्या, गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तोड़गढ़ से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई यहां एक महिला ने पोते की चाह में दस माह की पोती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी महिला ने मासूम के शव को छत की पानी की टंकी में डाल दिया। वहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसके अपहरण की झूठी खबर लोगों के बीच फैलाकर पुलिस से खोजने की शिकायत भी कर आई। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 29 अक्टूबर 2022 को 10 महीने की बच्ची “मिष्टी” को मारकर लाश पानी की टंकी में डाल दिया गया। थाना निकुम्भ पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्रकरण दर्जकर थानाधिकारी निकुम्भ यशवंत सिंह उप निरीक्षक ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतका मिष्टी की दादी आलाखेड़ी थाना निकुम्भ जिला चितौड़गढ निवासी 60 वर्षीय लीला पत्नी भंवरलाल मेनारिया ने पोते (लड़के) की चाहत में अपनी पोती को मार दिया और सबूतों को नष्ट करने के लिए अपने जेठ के बेटे 42 वर्षीय अर्जुन पुत्र सोहन लाल गोदीपुत्र राधाकिशन मेनारिया को बता साक्ष्य नष्ट करवाए। मामले में दोनों आरोपियों लीला मेनारिया और अर्जुन को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी। जानकारी के अनुसार, बच्ची की दादी और ताऊ ने बच्ची के अपहरण की झूठी अफवाह भी फैला दी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी और से हट जाये। हत्या के साक्ष्य मिटाने में शामिल ताऊ ने ही बच्ची की हत्या का मुकदमा थाना निकुम्भ पर दर्ज कराया। मृतका बच्ची का पिता दुबई में हलवाई का काम करता था, जिसके तीन पुत्रियां थी। पौत्र की चाह में ही दादी ने की पोती की हत्या।

60e754af3e5caeff7823e2825846c842b1f4d6e323994d4235c2428fd8814533.0
जेएनएसी ने होटल सेंटर प्वाईंट सहित 26 भवन मालिकों को दिया नोटिस, जाने क्या है मामला

जमशेदपुर : अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी श्री संजय कुमार के नेतृत्व में आज विभिन्न क्षेत्रों में भवनों की जांच की गई जहां बेसमेंट एवं पार्किंग स्थल का प्रयोग व्यवसायिक रूप से किया जा रहा है। विशेष पदाधिकारी के द्वारा जांच करने के दौरान कई जगहों पर बैंक्वेट हॉल, बाइक सर्विस सेंटर, दुकान चलाते हुए पाया गया जिनको कड़ी चेतावनी देते हुए 1 सप्ताह के अंदर व्यवसायिक गतिविधियां बंद करते हुए पार्किंग में तब्दील करने हेतु निर्देश देते हुए नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही कुल 6 दल का गठन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसायिक गतिविधियां करने वाले भवन मालिकों को नोटिस जारी करते हुए नोटिस चस्पा भी किया गया। इन्हें 1 सप्ताह का समय देते हुए निर्देश दिया गया कि पार्किंग एरिया में की जा रही व्यवसायिक गतिविधियों से संबंधित स्ट्रक्चर खुद तोडकर उसे पार्किंग स्थल बनाना सुनिश्चित करें।
1 सप्ताह के बाद अगर भवन मालिकों के द्वारा बेसमेंट को पार्किंग स्थल के रुप में उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया तो प्रशासनिक स्तर पर उक्त स्थल को खाली कराते हुए संरचनाओं को तोड़ने का भी काम किया जाएगा। इसमें लगने वाला खर्च भवन मालिक से वसूल किया जाएगा।

जांच दल में कार्यालय के परीक्ष्यमान विशेष पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक रवि भारती, सोनल सिंह चौहान, अनय राज, जॉय गुड़िया सहाय अभियंता संजय कुमार, महेश प्रभाकर, अमित आनंद , अजय यादव कनीय अभियंता , मानस सतपथी, संतोष कुमार मुंडा, प्रणव कुमार ठाकुर , प्रभारी कर दारोगा एम के एल दास, क्षेत्रीय राजस्व कर्मी प्रकाश भगत, विनोद तिवारी, गणेश राम, कृष्णा राम एवं दिलीप बारिक मौजूद थे।

भवन एवं भवन मालिकों की सूची :

1.होटल सेंटर प्वाइंट होल्डिंग संख्या 0, आई सी रोड बिस्टुपुर।
2.पंचरेनू अपार्टमेंट बिस्टुपुर
होल्डिंग संख्या शून्य बुलवर्ड शॉप एरिया सचदेवा सैमसंग शोरूम बिष्टुपुर।
3.होल्डिंग संख्या शून्य एस बी शॉप एरिया अस्था ट्रेड सेंटर बिस्टुपुर।
4.श्री कृष्णा सिन्हा संस्थान होल्डिंग संख्या शून्य एसबी शॉप एरिया बिस्टुपुर।
5.प्लॉट नंबर 1038 खाता संख्या 50 उलियान कदमा उपहार अपार्टमेंट।
6.होल्डिंग संख्या 16 कदमा शॉप एरिया भाटिया, कदमा, मंगल टावर।
7.होल्डिंग संख्या 03 सूरा भवन एरिया बिस्टुपुर मिलेनियम टावर।
8.होल्डिंग संख्या शून्य बुलवर्ड शॉप एरिया बिस्टुपुर हीरो शोरूम।
9.प्लॉट नंबर 1290 खाता संख्या 31 भाटिया कदमा कौशल कंचन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड।
10.अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची।
11.मनोजित सेनगुप्ता एवं अन्य होल्डिंग संख्या 105 एसएनपी एरिया साकची।
12.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची।
13.रंजीत सिंह एवं श्रीमती शेफाली सिंह होल्डिंग संख्या 109 एवं 110 एसएनपी एरिया साकची।
14.श्रीमती मीरा सिन्हा पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर सुचित सिंह एवं अन्य होल्डिंग संख्या 111 एसएनपी एरिया साकची।
15.एस सी बासु, श्री एस के खेमका, होल्डिंग संख्या 112 एसएनपी एरिया साकची।
16.श्रीमती कहकशा नाहिद होल्डिंग संख्या 102 ठाकुर बाड़ी रोड एसएनपी एरिया साकची।
17.गिरीश कुमार तिवारी एवं अन्य शिवराज उत्तराधिकारी होल्डिंग संख्या 53 एसएनपी एरिया साकची।
18.बी एन चौधरी एवं अन्य अनूप कुमार चटर्जी होल्डिंग संख्या 01 एसएनपी एरिया साकची।
19.आर पी ठाकुर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 54 एसएनपी एरिया साकची
20.अनूप कुमार चटर्जी एक्स होल्डिंग संख्या 104 एसएनपी एरिया साकची
21.रितेश चंद्र राय होल्डिंग संख्या 107 एसएनपी एरिया साकची
22.पुष्पा देवी श्री संतोष अग्रवाल एवं अन्य होल्डिंग संख्या 58B एसएनपी एरिया साकची
23.भुनेश्वर शुक्ला एवं अन्य होल्डिंग संख्या 52 एसएनपी एरिया साकची

  1. महेंद्र कौर एवं अन्य होल्डिंग संख्या 1B , कसीडीह
  2. कुंती देवी, कसीडिह, बस्ती कालीमाटी रोड, साकची
  3. होल्डिंग संख्या 171, गंगा रीजेंसी, साकची।
IMG 20230508 WA0005
खालसा फतेह मार्च के आपार सफलता का श्रेय जमशेदपुर की संगत को: भगवान सिंह

सीजीपीसी ने विभिन्न जत्थेबंदियों, जिला प्रशासन और टिनप्लेट व साकची कमिटी का आभार प्रकट किया

सिख जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी एवं अकाली फूला सिंह की 200वीं शताब्दी पर निकाले गए खालसा फ़तेह मार्च की आपार सफलता का श्रेय आयोजनकर्ता सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने जमशेदपुर की संगत को दिया है।
साथ ही साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने उन तमाम जत्थेबंदियों का भी धन्यवाद ज्ञापन व आभार प्रकट किया जिनके प्रयास और सक्रिय सहभागिता के कारण फतेह मार्च सफल हो पाया।
मंगलवार को सरदार भगवान सिंह ने सीजीपीसी कार्यालय से बयान जारी करते हुए कहा सिख समाज की एकजुटता देखकर वे अभिभूत हो गए। उन्होंने सक्रीय भूमिका निभाने के लिए टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी सहित सीजीपीसी के सभी सदस्यों विशेषकर लंगर सेवा में लगे सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया। जल्द सीजीपीसी एक बैठक आयोजित करेगी जहां सम्मान समारोह कर समाज हित में अन्य कार्य शुरू करने की सलाह और मंजूरी ली जाएगी।
उन्होंने गतका पार्टी, घुड़सवार, दस्तार सिखलाई, गुरमुखी सिखलाई, मोटरसाइकिल (राइडर), निहंग सिंह जत्थेबंदी, सीजीपीसी सदस्य, पुष्पवर्षा के सदस्य, श्री पालकी साहिब की सेवा में योगदान देने वाले अकाली दल, स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, मोटरसाइकिल (संगत) व कार (संगत), सेंट्रल सिख नौजवान सभा के सदस्य जिन्होंने ट्रैफिक ड्यूटी को बखूबी निभाया, सबका का आभार प्रकट किया।

IMG 20230430 WA0012 1


उन्होंने जिला प्रशासन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं धालभूमगढ़ अनुमंडलाधिकारी पियूष सिन्हा सहित तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, टेल्को यूनियन के गुरमीत सिंह तोते, झारखण्ड गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार शैलेंदर सिंह, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, कीताडीह के प्रधान जगजीत सिंह गाँधी, सीजीपीसी ने चेयरमैन गुरदीप सिंह पप्पू, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, सतबीर सिंह सोमू, सुरेंदर सिंह छिंदे और अन्य का भी आभार मार्गदर्शन करने के लिए किया।

IMG 20230509 WA0008
कदमा हिंसा मामला : चाईबासा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, निर्दोष नेताओं को बिना शर्त रिहा करने को मांग, देखें वीडियो

चाईबासा : कदमा के शास्त्री नगर में विगत दिनों घटित हिंसात्मक घटना में भाजपा नेता अभय सिंह के साथ साथ कई हिंदूवादी नेताओं को भी जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का आह्वान किया गया था। यह आह्वान सर्वजन हिन्दू समिति की तरफ से हुआ था जिसके बाद भाजपा ने भी इसमें खुलकर अपनी भागीदारी दी थी। जिसके तहत आज भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज चाईबासा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हेमन्त सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का खुलकर विरोध हुआ गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहाई एवं पूरे मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच को मांग रखी गयी। इस मौके पर सभी हिन्दू संगठन और भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। (पढ़ें किसने क्या कहा)

IMG 20230509 141731 1

झारखण्ड में हिन्दू, हिंदुत्व, सनातन और सरना की बात करना जुर्म हो गया है – दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विगत दिनों घटित कदमा प्रकरण का आज 1 महीना हो गया लेकिन मौजूदा सरकार से न्यायिक या सीबीआई जांच की मांग की गई लेकिन हेमन्त सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें सरकार और जिला प्रशासन की मिलीभगत है। आखिर क्यों यह सरकार न्यायिक या सीबीआई जांच कराने से कतरा रही है। झारखण्ड के एक बददिमाग मंत्री कहते हैं कि झारखण्ड में बजरंगदल बैन कर देना चाहिए। क्या बजरंग दल कोई आतंकी या उग्रवादी संगठन है ? इस सरकार में झारखण्ड के अंदर हिन्दू, हिंदुत्व, सनातन और सरना की बात करना जुर्म हो गया है। झारखण्ड के एक मंत्री जो जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं अक्सर हिंदुओं के लिए घड़ियाल आंसू बहाते हैं आज इस घटना के एक महीने गुजरने के बाद भी चुप है। सरकार के इशारों पर कार्य करने वाली प्रशासन ने ज्ञापन देने गए लोगों को भी पकड़कर हथकड़ी लगा कर जेल भेज दिया, इस सरकार की ऐसी कार्यप्रणाली को देखते हुए जलियांवाला बाग याद आता है जब अपनी बात को रखने वालों को जेल भेज दिया जाता था।

हेमन्त सरकार गलत नहीं है तो जांच क्यों नहीं करवा रही – बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों कदमा घटना को लेकर पिछले एक महीने से हमलोग न्यायिक या सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन हेमन्त सोरेन ने अभी तक जांच का आदेश नहीं दिया है। यदि वो सही है उनकी या उनके नेताओं की भागीदारी नहीं है और वो गलत नहीं है तो जांच का आदेश देते। प्रशासन को यह समझना चाहिए कि सरकार आती है और जाती है यदि आप इस सरकार के इशारे पर भेदभाव करते हुए और संविधान को ताक पर रख कर कार्य करेंगे तो आने वाले दिनों में जब हमारी सरकार आएगी तो आपको उस समय जवाब देना होगा। जब सरकार बनती है यह कोई प्रशासनिक पद पर कार्यरत होता है तब वो कसम खाते हैं कि बिना किसी द्वेष और भेदभाव के जनता की सेवा करेंगे, लेकिन यहाँ तो साफ तौर पर देखा जा रहा है कि संविधान की हत्या करते हुए सरकार और प्रशासन अपना कार्य कर रहा है और गुनाहगारों को सजा दिलाने की जगह बेगुनाहों पर कार्रवाई कर रही है।

IMG 20230509 135605 1

झामुमो विकास की जगह भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे और हिन्दू विरोधी कार्य कर रही है – गणेश महाली

भाजपा एस.टी मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार जब से बनी है तब से विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया गया है, इसके विपरीत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की यह सरकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे, हिन्दू विरोधी कार्य, हिंदुओं के पर्व त्यौहार और जुलूसों पर गैर संवैधानिक तरीके से प्रतिबंधित करने का कार्य कर रही है और कदमा प्रकरण में जिस तरह से भाजपा नेता अभय सिंह सहित हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया यह इस सरकार के दबाव पर प्रशासन द्वारा किया गया कार्य है। यह सब भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि जनता भी जान रही है और इसका जवाब वो जल्द देगी।

अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है – अनिल कुमार बिरुली

इस दौरान मझगांव विधानसभा के प्रभारी अनिल कुमार बिरुली ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली हेमन्त सोरेन सरकार चुनाव से पहले अपने किये वादों को भूलकर हिंदुओं के त्यौहारों पर कार्रवाई कर रही है, जिसका खामियाज़ा इन्हें आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा और जनता इन्हें खुलकर जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान देते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन इसकी शुरुआत है, इस सरकार को उखाड़ने की एक लंबी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत मे नारा लगाते हुए कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।

हेमन्त सरकार की करनी और कथनी में अंतर – गीता बलमुचू

धरना में शामिल चाईबासा नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष गीता बलमुचू ने कहा कि जब से हेमन्त सोरेन को यह सरकार बनी है तब से जनता त्रस्त है और 2024 का इंतज़ार कर रही है। यह सरकार चुनाव से पहले किये अपने वादों को निभाने में पूरी तरह से विफल रही हैं। इस सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं का शोषण काफी बढ़ गया है, आये दिन महिलाओं के बलात्कार और शोषण किये जाने की खबर हम सबके बीच अखबारों और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से आती है। झामुमो के राज्य में युवा नौकरी वे लिए राज्य से पलायन कर रहें है जबकि सरकार ने नौकरी देने का वादा अपने चुनाव प्रचार के दौरान खूब किया था। इस सरकार की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है।

IMG 20230509 135626 1

जितना दबाया जाएगा कमल उतना ही खिलेगा – शशि भूषण सामड

पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह और हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी और रामनवमी में लगाये गए प्रतिबन्ध हेमन्त सरकार की नाकामी और हिन्दू विरोधी कार्य को दर्शाता है। ये सरकार अपनी विफलताओं और नाकामियों का जब जवाब नहीं दे सकते हैं तब ये भाजपा नेताओं को झूठे प्रकरण में फंसा कर दबाने को कोशिश करती है, लेकिन ये सरकार यह बात भूल गयी है कि जितना दबाया जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा और युवा वर्ग 2024 में जवाब देगा।

आदिवासी की सरकार कहने वाली यह सबसे बड़ी आदिवासी विरोधी सरकार है – शिवशंकर उरांव

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने कहा कि इस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से झूठे मुकदमे में राष्ट्रवादी और भाजपा के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। इस तुष्टिकरण की सरकार ने विधानसभा में नमाज़ पढ़ने के लिए एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए जगह दे दी गई। इस सरकार के राज में 5000 से ज्यादा महिलाओं के साथ शोषण हुआ है। खुद को आदिवासी की सरकार कहने वाली ये सबसे बड़ी आदिवासी विरोधी सरकार है। यह इस भ्रम है कि कोल्हान फिर इनकी होगी लेकिन 2024 में कोल्हान से तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार फुर्र होगी। इस कार्य को युवा और जनता अंजाम तक पहुंचाएगी।

IMG 20230509 133708 1

हिंदूवादी नेता को बिना कारण जेल में बंद किया गया – गुरुचरण नायक

मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि इस सरकार के दबाव में आकर पूर्वी सिंहभूम की जिला प्रशासन द्वारा हिंदूवादी नेताओं को बिना कारण जेल में बंद किया गया। हम भी देखते हैं कि ये सरकार आखिर कितनों को जेल में बंद करती है। हिंदुत्व की बात करने पर हम पर कार्रवाई की जाती है। गैर भाजपा शासित हर राज्य की यही दुर्दशा है और जनता अब यह सब समझ रही है और जनता ही ऐसी सरकारों को जवाब देगी।

हिंदूवादी और भाजपा नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है – जवाहरलाल बानरा

चाईबासा के पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने सरकार और पूर्वी जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि आज हिंदूवादी और भाजपा के नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस सरकार के विरुद्ध मुखर होकर बोलने वालों को चुप कराने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग करके यह सरकार ऐसी घृणित कार्य को अंजाम दे रही है। हर वर्ष 5 लाख नौकरियां देने का वादा करके युवाओं को छला गया है। इतनी नौकरियां यहां है ही नहीं कि सबको नौकरी मिल सके।

n4980403341683636046112d5aae7b822dd252999e4dd78ea70a92f8ee3743a6fff696ab97c3e02dea00b5f
गूगल CEO सुंदर पिचाई से मिले अश्विनी वैष्णव, मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर हुई चर्चा

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से मुलाकात की।

उन्होंने यह मुलाकात गूगल हेडक्वार्टर में की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर कहा कि गूगल मुख्यालय में सुंदर पिचाई से शानदार मुलाकात हुई। इस दौरान इंडिया स्टैक और मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर अच्छी चर्चा हुई।

वहीं, इससे पहले अश्विनी वैष्णव ने सेमीकंडक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन अगले 10 सालों के लिए देश को एक अच्छी सेमीकंडक्टर यात्रा पर ले जा सकता है। भारतीय सेमीकंडक्टर मिशन को साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। सेमीकंडक्टर चिप्स मौजूदा वक्त में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों में काम आने वाला बेहद जरूरी पार्ट है। लोगों की जिंदगी से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की थी। सीएम शिवराज ने कहा था कि भोपाल और इंदौर में मेट्रो चल सके इसके लिए विशेषज्ञों की जरूरत होगी। हम चाहते हैं कि सितंबर में इसकी शुरुआत हो। मुख्यमंत्री शिवराज ने केन्द्रीय रेल मंत्री से इंदौर-मनमाड और इंदौर-दाहोद रेलवे लिंक को शीघ्र पूरा करवाने का अनुरोध किया था।

वहीं, पिछले साल गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। गूगल सीईओ ने पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा कर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने पीएम मोदी को इस मुलाकात के लिए धन्यवाद भी किया था और इस मीटिंग को शानदार बताया था।

n4976048541683537027533f2e1a452581b07c6e5ba9e63c9f32dfabc04e1bb7ffeb3a04d0c0efc6154160a
गुजरात : भाजपा उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। वलसाड़ जिला बीजेपी उपाध्यक्ष शैलेष पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शैलेष पटेल आज सुबह गाड़ी से जा रहे थे, उसी वक्त गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
शैलेष पटेल वापी के कोचरवा गांव के रहने वाले थे और इस वारदात को आज सुबह अंजाम दिया गया। अज्ञात लोगों ने उन्हें पहले गोली मारी और फिर फरार हो गए। हमलावरों ने उनको तीन गोली मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!