एक नई सोच, एक नई धारा

बदमाशों के हौसले बुलंद, कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली

झारखंड के जमशेदपुर जिले के गम्हारिया कांड्रा थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित कपड़ा दुकान श्वेता स्टोर में शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने फायरिंग कर दी।

इस क्रम में गोली दुकान में मौजूद ग्राहक जगन्नाथ मंडल के पैर में लगी।

इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोग जगन्नाथ मंडल को टीएमएच ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कांड्रा थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कुछ दिन पहले ही मिली थी धमकी

कुछ देर बाद एसडीपीओ हरविंदर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरी जानकारी ली। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही श्वेता स्टोर के मालिक को चाईबासा जेल से फरार एक कैदी ने फोन पर धमकी देते हुए 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।

इस मामले को लेकर कांड्रा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में रोष है। बताया गया कि नकाबपोश दो अपराधी दुकान में घुसे और फायरिंग करने के बाद आराम से चलते बने।

सीसीटीवी में कैद वारदात

कथित तौर पर उनमें से एक अपराधी ने तीन गोलियां चलाई, जिसमें एक गोली दुकान में खरीदारी करने आए ग्राहक को लगी। फायरिंग करने के बाद अपराधी भाग निकले। संयोगवश घटना के समय दुकान मालिक दुर्गा मंडल दुकान में नहीं थे। वे ग्राहक के लिए कपड़ा लाने गोदाम की ओर गए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

12वीं साइंस में एलेक्स व आदर्श, कॉमर्स में आर्ची व आर्ट्स में आन्या स्टेट टॉपर, 10वीं में रांची की पवनी अव्वल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं के साथ 12वीं की बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया है. 12वीं सांइस, कॉमर्स और आर्ट्स के स्टेट टॉप थ्री में कुल 11 विद्यार्थियों ने अपनी जगह बनायी है.

साइंस संकाय में 98.4% अंक के साथ डीपीएस रांची के एलेक्स सिंह और डीपीएस धनबाद के आदर्श कुमार सिंह स्टेट टॉपर बने हैं. कॉमर्स संकाय में राजकमल स्कूल धनबाद की छात्रा आर्ची मेहारिया 98.8% अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. वहीं, आर्ट्स संकाय में डीएवी हेहल, रांची की छात्रा आन्या सिन्हा ने 98% के साथ स्टेट टॉपर में अपनी जगह बनायी है. उधर, सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में डीपीएस रांची की पवनी कुमार 99.4% हासिल कर स्टेट टॉपर बनी हैं. जबकि, 99.2% अंकों के साथ डीएवी गुमला के हर्षित अग्रवाल दूसरे नंबर पर. 99% अंकों के साथ छह विद्यार्थी इस सूची में तीसरे नंबर पर काबिज हैं.

सीबीएसई 12वीं टॉप थ्री (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स)

साइंस टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. एलेक्स सिंह–98.4%–डीपीएस, रांची

1. आदर्श कुमार सिंह–98.4%–डीपीएस, धनबाद

2. अपूर्व ओजस्वी–98.2%–डीपीएस, रांची

2. शुभांगीनी–98.2%–जेवीएम श्यामली

3. श्रीया सिंह–98%–डीपीएस, रांची

कॉमर्स टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. आर्ची मेहारिया–98.8%–राजकमल स्कूल, धनबाद

2. ऋत्विका खेतान–98.6%–सरला बिरला स्कूल, रांची

3. मान्या गोयल–98.4%–डीएवी हेहल

आर्ट्स टॉप फाइव

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. आन्या सिन्हा–98%–डीएवी हेहल

2. जस सिमरण कौर–97.8%–जेवीएम शमली

3. शिवांगी मिश्रा–97.6%–डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर

10वीं स्टेट टॉप थ्री

रैंक–नाम–प्रतिशत–स्कूल का नाम

1. पवनी कुमार–99.4%–डीपीएस, रांची

2. हर्षित अग्रवाल–99.2%–डीएवी, गुमला

3. स्मृति सिंह–99%–एमवी डीएवी, लोहरदगा

3. प्रसून परावर–99%–डीपीएस, रांची

3. ट्विशा मुखर्जी–99%–डीएवी, बिष्टुपुर

3. रिषिमा तिवारी–99%–डीपीएस बोकारो

3. राहुल कुमार–99%–चिन्मया स्कूल, बोकारो

3. प्राची चौधरी–99%–दी पेंटीकॉस्टल, बोकारो

3. अभिनव चंद्रायन–99%–केराली स्कूल, रांची

सरायकेला : भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बाबूलाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया धरना- प्रदर्शन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर : विगत दिनों कदमा प्रकरण में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सरायकेला में आयोजित धरना- प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय के समीप दुर्गा पूजा मैदान में जमशेदपुर के हिंदूवादी संगठन एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर एक विशाल धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की ओर से आयोजित धरना- प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता अभय सिंह सहित अन्य लोगों को मुक्त करने की मांग की और पूरे प्रकरण की सीबीआई के जरिए या फिर उच्च न्यायालय के जज के माध्यम से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभी तक तो सिर्फ जमशेदपुर में आंदोलन हो रहा था, लेकिन अब हमने कमर कस लिया है, पहले चरण में कोल्हान के गांव- गांव तक इस आंदोलन को ले जाएंगे और फिर भी हेमंत सरकार और सरकारी पदाधिकारी नहीं संभले तो पूरे झारखंड में आंदोलन होगा। अन्याय के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूब गई है। सरकार अपराधी एवं इससे जुड़े लोगों को बढ़ावा दे रही है। साथ ही निर्दोष लोगों को तुष्टीकरण की राजनीति करते हुए जेल भेज रही है। हेमंत सोरेन की सरकार में हिंदुओं का पर्व रामनवमी, दुर्गा पूजा, होली यहां तक कि सरस्वती पूजा में भी बंदिश लगाया जा रहा है। भाजपा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बजरंग दल और बजरंगबली को लेकर छिड़े विवाद पर बोलते हुए कहा कि हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ होगा तो झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा में खाता खोलने का भी मौका नहीं मिलेगा। जमशेदपुर प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ अन्याय हुआ है उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दमन से नहीं घबराती है। हमारे लोगों की भावनाएं राष्ट्रवाद और हिंदुत्व से जुड़ी हुई हैं, हम और आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा यह सरकार वोट बैंक की राजनीति कर विशेष धर्म के लोगों को बढ़ावा दे रही है। मंदिर में पूजा करने वाले लोगों को जेल भेज रही है और इसका विरोध करने वाले को प्रोत्साहन दे रही है। धरना प्रदर्शन को सरायकेला भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो, जेबी तुबिद, रमेश हांसदा, उदय सिंह देव, मनोज कुमार चौधरी, आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय महतो, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बिल्डिंग कोड के उलंघन मामले में सरकारी पदाधिकारी भी दोषी है उनपर कब होगी कारवाई : आजसू

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जिला समिति ने जमशेदपुर अक्षेस को ज्ञापन दिया, जिसमें आजसू ने निम्नलिखित मांग रखी और सुधार करने की बात कही। आजसू ने अपने ज्ञापन में मुख्यतः इन बातों को उठाया है कि किसके सह पर बनी ये इमारतें, कैसे पार्किंग में बाजार खुल गई और गोदाम बन गया इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। शहर के प्रतिष्ठित पी एम मॉल के पार्किंग में भी दुकानें चल रही हैं और उसके नक्शा विचलन में कई तरह की त्रुटियां दिखाई पड़ रही हैं। जांच होने पर और कई मामले उजागर होंगे, इसलिए पी एम मॉल के प्रबंधन पर जल्द से जल्द जाँच कर कार्रवाई की जाए।

जमशेदपुर में फ्लैट हेतु G+2 का नक्शा पास होता है फिर किसकी मिलीभगत से 5 तल्ला बिल्डिंग बन कर तैयार हो जाते हैं? इस मामले में संलिप्त पदाधिकारी पर भी कार्रवाई किया जाए। शहर में पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या हो गई है और लोग सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने कार्य में लग जाते हैं और सड़क पर एक लम्बा जाम लगा रहता है जिससे एक्सीडेंट होने का खतरा बना रहता है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। शहर के कई फ्लैट में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, अगर है तो कोई बाहरी व्यक्ति मिलने आता है तो सड़क पर ही गाड़ी पार्क करना पड़ता है, ऐसे सभी फ्लैट के निर्माताओं पर कार्रवाई की जाए।

जमशेदपुर अक्षेस एक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, जिसमें क्रमशः सभी अधिकारी शामिल है। जिस पदाधिकारी के कार्यकाल में नक्शा विचलन किया गया है या बिल्डिंग कोड का उलंघन हुआ है उस पदाधिकारियों पर भी कारवाई करना सुनिश्चित करें। एक हफ्ते में अगर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो आजसू चरण बद्ध आंदोलन करेगी।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, मनोज सिंह यादव, संतोष सिंह, अरूप मल्लिक, प्रवीन प्रसाद, मनोज मुखी, राहुल प्रसाद, समेत अन्य मौजूद रहे।

एसएसपी ऑफिस से कुछ दूर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी कार्यालय जाने वाले मेन रोड पर अपराधियों ने गोलियां चला दी और भाग निकले। कदमा के रहने वाले वीर धनंजय को कमर में गोली लगी है वीर धनजय टाटा स्टील में सिक्योरिटी का काम करता है। वह मानगो से साकची की तरफ जा रहा था, इसी दौरान वीर धनंजय एसएसपी ऑफिस से कुछ दूरी पर अपराधियों की गोली का शिकार हो गया। गोली लगने के बाद वीर धनंजय खुद गाड़ी चलाकर टीएमएच अस्पताल पहुंचा। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

d9901bd937fde44e97d2916fa65675cb55a7a0749b90e8c8194106349dd7b99d.0

यह घटना मानगो पुल की ओर से साकची की तरफ जाने वाले मेन रोड पर घटी है। यह वही इलाका है जहां पर पहले पुराना कोर्ट हुआ करता था। घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस वहां पहुंची लेकिन वहां से सारे अपराधी भाग निकले थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक के खोखा बरामद किया है। वहां कुछ चप्पल भी मिले हैं जिससे यह मालूम चलता है कि किसी को दौड़ाकर गोली मारी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

0c2adf1a1f06c21bf800b6a0920b86ce57c2a4e18b186d6ba6a1c564f339a683.0
करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ रांची में टाटा कैंसर हॉस्पिटल, सीएम सोरेन करेंगे उद्घाटन

झारखंड के कैंसर के मरीजों को बड़ी सहुलियत मिलने वाली है। उन्हें अब कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों का रुख करने की जरूरत नहीं होगी। कांके में बने टाटा के कैंसर अस्पताल में ही उनका इलाज हो जायेगा। 400 करोड़ की लागत से बनकर इस अस्पताल का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

कांके में राज्य सरकार की मानसिक आरोग्यशाला रिनपास की जमीन पर कैंसर अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास वर्ष 2018 में हुआ था। इसकी आधारशिला टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रखी थी।
इस मौके पर रतन टाटा ने कहा था कि कैंसर के कारण हर साल लाखों लोग मरते हैं। इसका इलाज इतना महंगा है कि लोग इस रोग से लड़ने की हिम्मत ही खो बैठते हैं। मैं झारखंड सरकार की सराहना करता हूं। यह अस्पताल कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभायेगा।

इस अस्पताल में ओपीडी का संचालन एक साल पहले से किया जा रहा है। 12 मई के बाद यहां इनडोर कैंसर पेशेंट का भी इलाज शुरू हो जाएगा। अस्पताल में फिलहाल 82 बेड हैं, जिनमें से 50 फीसदी यानि 41 बेड स्थानीय लोगों के लिए आरक्षित हैं। अस्पताल में 14 ऑपरेशन थिएटर और 28 बेड का आइसीयू भी होगा। इसके अलावा यहां आवासीय परिसर भी बनाया जायेगा। अस्पताल का निर्माण टाटा ट्रस्ट ने किया है। इस अस्पताल की खासियत ये है कि इसमें इलाज के साथ कैंसर पर रिसर्च भी होगा। अस्पताल को मुंबई के टाटा मेमोरियल सेंटर के समान विकसित किया जाना है।

सीने पर बरसती रहीं गोलियां, फिर भी आतंकियों को मार गिराया, अब शौर्य चक्र से नवाजा गया जांबाज

मध्य प्रदेश के सतना जिले के शहीद कर्णवीर सिंह अपने अदम्य साहस के लिए ‘शौर्य चक्र’ से सम्मानित हुए‌। शहीद कर्णवीर के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह और मां मिथलेश कुमारी सिंह राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए।

नक्सली मुठभेड़ में शहीद कर्णवीर को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है।

शांति काल में असाधारण शौर्य का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में प्राण गंवाने वाले कर्णवीर सिंह को मरणोपरांत यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया।

विंध्य के सपूत के शौर्य और बलिदान को सम्मानित किए जाने के अवसर की जानकारी भारत के राष्ट्रपति के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। गौरतलब कि शहीद कर्णवीर सतना जिले की रामपुर बाघेलान तहसील के देवमऊ दलदल में उनका जन्म हुआ था। पूरा परिवार सतना शहर के वार्ड नंबर 22 उतैली में रहते हैं।

वर्ष 2017 में सूबेदार पद पर भर्ती हुए कर्णवीर भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट की 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के जांबाज सदस्य थे। जम्मू कश्मीर के शोपियां में 20 अक्टूबर 2021 को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्णवीर शहीद हो गए थे। पूरी रात चली मुठभेड़ के दौरान कर्णवीर के सिर और सीने पर गोली खाई थी। उन्होंने दो आतंकी को ढ़ेर भी किया था। उनके गृह देवमऊ दलदल में स्थित सरकारी विद्यालय का नाम सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार शहीद कर्णवीर के नाम से किया जा चुका है।

गहलोत बनाम पायलट: पंजाब जैसा न हो जाए कांग्रेस का राजस्‍थान में हाल

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विरुद्ध जिस तरह मोर्चा खोल दिया है, वह कांग्रेस नेतृत्व के लिए एक बड़ी मुसीबत है, लेकिन इसके लिए वह स्वयं ही अधिक जिम्मेदार हैं। अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खटपट नई नहीं और न ही कांग्रेस नेतृत्व समेत अन्य कोई उससे अपरिचित है। दोनों नेताओं के बीच कलह से भली तरह परिचित होते हुए भी कांग्रेस नेतृत्व ने उसे दूर करने की कोशिश नहीं की। उसने समय-समय पर सचिन पायलट को कुछ आश्वासन अवश्य दिए, लेकिन उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ा। यदि उसे अपने आश्वासन पूरे ही नहीं करने थे तो फिर दिए ही क्यों?

यह मानने के अच्छे-भले कारण हैं कि कांग्रेस नेतृत्व अशोक गहलोत के दबाव का सामना नहीं कर सका और उसने उनके आगे हथियार डाल दिए। यह तभी स्पष्ट हो गया था, जब अशोक गहलोत ने खुद को पार्टी अध्यक्ष बनाने की कांग्रेस नेतृत्व की पहल नाकाम कर दी थी। वह अपनी शर्तों पर कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाह रहे थे। जब नेतृत्व ने उनकी शर्तें मानने से इन्कार किया तो उनकी शह पर उनके समर्थक विधायकों ने बगावत कर दी। यह सीधे तौर पर कांग्रेस नेतृत्व ही नहीं, गांधी परिवार के खिलाफ खुला विद्रोह था, लेकिन कोई कुछ नहीं कर सका। अशोक गहलोत इस विद्रोह को हवा देने के बाद भी अपने पद पर बने रहे।

सचिन पायलट के तेवरों से यह साफ है कि उनका धैर्य जवाब दे गया है। उन्होंने पहले तो अपनी ही सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन किया, फिर अशोक गहलोत के इस बयान के लिए उन्हें निशाने पर लिया कि उनकी सरकार बचाने में भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने उनकी मदद की थी। सचिन पायलट ने यह कहकर अशोक गहलोत पर करारा हमला बोला कि लगता है उनकी नेता सोनिया गांधी नहीं, वसुंधरा राजे हैं। वह रुकने वाले नहीं, यह उनकी इस घोषणा से स्पष्ट होता है कि वह 11 मई से अपनी जन संघर्ष यात्रा निकालने जा रहे हैं।

सचिन पायलट पिछले महीने जब एक दिन के लिए अनशन पर बैठे थे, तब कांग्रेस नेतृत्व ने अपनी अप्रसन्नता व्यक्त की थी, क्योंकि यह अनशन गहलोत सरकार के खिलाफ था। कांग्रेस नेतृत्व सचिन पायलट पर कार्रवाई करने की स्थिति में भी नहीं और उनकी शिकायतों का समाधान करने में भी सक्षम नहीं दिख रहा है। यदि गहलोत और पायलट के बीच खींचतान और बढ़ती है, जो कि साफ दिख रही है तो कांग्रेस को चुनावों में वैसा ही नुकसान उठाना पड़ सकता है, जैसा उसे पंजाब में उठाना पड़ा था। पंजाब में कांग्रेस नेताओं के बीच खींचतान इसीलिए बढ़ी थी, क्योंकि पार्टी नेतृत्व गांधी परिवार के चापलूस नेताओं के साथ खड़ा हो गया था। नतीजा यह हुआ कि वहां कांग्रेस बिखर गई।

साकची : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस में हुई छापेमारी, देखें वीडियो

जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत काशीडीह स्थित कांति गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। उपायुक्त विजया जाधव को मिली गुप्त सूचना पर एसडीओ पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में कार्यपालक दण्डाधिकारी संतोष कुमार,सुमित कुमार,निशा कुमारी तथा साकची थाना की टीम शामिल थी। मौके से 6 युवतियां और 4 युवकों को पकड़ कर साकची थाना भेजा गया। पकड़े गए अधिकांश युवा बालिग हैं। दो लोगों का आईडी कार्ड नहीं बरामद हुआ जिसके लिए उनके अभिभावकों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। मौके से भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कुछ होटल वाले बिना आईडी प्रूफ लिए ही गेस्ट हाउस में ठहराते हैं।

4b61db051a2f38ce699efe44b3242a6dcab306e7ea548ebd5dd3a12266cc4099.0


उपायुक्त ने इस मामले में कहा कि गेस्ट हाउस के पास रहने वाले कुछ स्थानीय लोगों ने सेक्स रैकेट चलाये जाने की शिकायत पहले भी की थी आज फिर इनपुट मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर एसडीओ के नेतृत्व में टीम भेजा गया जिसने रेड डालते हुए कुछ युवाओं को पकड़ा है,पूछताछ जारी है। गेस्ट हाउस का मालिक फरार है जबकि उसकी पत्नी को कस्टडी में लिया गया है। मामले में दोषियों को चिन्हित करते हुए इस रैकेट में शामिल सभी लोगों पर एफआईआर दर्ज कराया जा रहा है।
उपायुक्त ने जिले के सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी भी विजिटर को ठहरने नहीं दें और जांच के क्रम में ऐसा पाया गया तो दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

आदित्यपुर : युवक पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी के रहने वाले युवक आदिल अंसारी पर बुधवार को चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने आदिल पर चाकू से कई वार किए। इससे आदिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि आदिल के शरीर पर चाकू से 3 वार किए गए हैं। आदिल सिविल का काम करता है। घायल अवस्था में ही वह ससुराल पहुंच गया था और फिर ससुराल के लोगों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!