जमशेदपुर : आज रविवार 09 अप्रैल को साकची स्थित कैनेलाईट होटल में अखिल भारतीय मानव कल्याण सेवा समिति का द्धितीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई, इस कार्यक्रम में पूरे देश के करीबन 50 राष्ट्रीय पदाधिकारी ने भाग लिया। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र अग्रहरि जी ने चंचल भाटिया जी को राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष घोषित कर प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि चंचल भाटिया जी सामाजिक दायित्व बहुत अच्छी तरह निभा रहे हैं एवं उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें ये राष्ट्रीय पद की ज़िम्मेवारी दी जा रही है। चंचल भाटिया ने कहा कि समिति द्वारा चलाए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगें एवं अपने तन मन से निस्वार्थ होकर जन मानस की सेवा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक आयोजक समिति के युवा कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार अग्रहरि जी ने भी झारखंड में हो रहे कार्यों का ब्यौरा दिया। कार्यक्रम में मौजूद रहे सुभास अग्रहरि, पवन साव, चंचल भाटिया, श्याम माही, मनोज गुप्ता, पूर्व आयुक्त मोहनलाल राय, विधायक मंगल कालिन्दी, CCR Dy.SP अनिमेष गुप्ता, हेमंत सिंघल, प्रोफ़ेस्सर राजीव गुप्ता एवं कई एक पदाधिकारी मौजूद थे ।
पाठ में शामिल होकर बीबियाँ अपना जीवन सफल बनायें: गुरमीत कौर
सिखों के पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी की शहीदी को समर्पित 40 दिनों तक लगातार चलने वाले सुखमणि साहिब पाठ का आरम्भ साकची गुरुद्वारा में मंगलवार को पुरे श्रद्धाभाव के साथ हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्त्री सत्संग सभा, साकची की प्रधान बीबी गुरमीत कौर के नेतृत्व में 40 दिनों तक चलने वाले सुखमणि साहिब पाठ की आरम्भता की गयी। पहले दिन स्त्री सत्संग सभा की सदस्यों में मुख्यरूप से बीबी कमलजीत कौर, बीबी मनजीत कौर, बीबी नरेन्द्र कौर, बीबी सतनाम कौर, बीबी गुरदीप कौर और अन्य बीबीयों ने सच्चे पातसाह गुरु महाराज गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख विश्व शांति की अरदास भी की। स्त्री सत्संग सभा, साकची की प्रधान बीबी गुरमीत कौर का कहना है कि साकची गुरुद्वारा के आस पास के क्षेत्रों की बीबियाँ इन 40 दिनों की इस भक्ति में अधिक से अधिक संख्या शामिल होकर अपना जीवन सफल बनायें। जमशेदपुर के लगभग हर गुरुद्वारे में गुरु श्री अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के एक माह पूर्व से सुखमणि साहिब के पाठ किये जाते हैं इसी के मद्देनजर साकची गुरुद्वारा साहिब में भी पाठ प्रारंभ किये गए। सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरपर्सन बीबी कमलजीत कौर ने भी पहले दिन पाठ में शामिल होने के सौभाग्य प्राप्त किया।
कुर्मी समुदाय का आंदोलन पांचवे दिन रविवार को भी जारी रहा। आंदोलन के चलते बंगाल के विभिन्न हिस्सों से 95 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। आंदोलनकारी रविवार को भी बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर, पुरुलिया, झारग्राम और मेदिनीपुर सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन करते रहे। आंदोलन के चलते बंगाल से कई राज्यों का रेल संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दरअसल, कर्मी समुदाय से जुड़े कई संगठन अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलनकारी रेल और सड़क मार्ग जाम कर दिया है। इसके चलते पिछले कुछ दिनों से लंबी और कम दूरी की 500 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। वहीं रविवार को कम से कम 95 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।
इससे पहले शनिवार शाम को प्रशासन के साथ आंदोलनकारियों की बातचीत हुई। हालांकि बैठक असफल रही। आंदोलन के चलते एनएच 6 पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। भारतीय रेलवे के मुताबिक, पांच अप्रैल से शुरू हुए आंदोलन के चलते अब तक 496 ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। वहीं, आंदोलनकारियों का कहना है कि जबतक उनकी मांगें नहीं पूरी होंगी प्रदर्शन जारी रहेगा।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 13 में गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वो रिकॉर्ड टूटा जो 2016 के बाद से तोड़ना तो दूर बल्कि कोई खिलाड़ी उसके आस पास भी नहीं आ पाया था। इस दिन रिंकू सिंह के नाम ने चंद मिनटों में पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, जिसने भी रिंकू को आखरी ओवर में यश दयाल की कुटाई करते हुए देखा वो हमेशा के लिए रिंकू का फैन बन गया।
आखरी ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने कोलकाता नाईट राइडर्स को हारा हुआ मैच तो जिताया ही लेकिन इस कोशिश में रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के कई रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए।
तारीख थी 9 अप्रैल 2023, गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 13वां मुकाबला खेला जा रहा था। टॉस जीतकर इस मैच में गुजरात की कप्तानी कर रहे राशिद खान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो काफी हद तक सही था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। इस टोटल में सबसे बड़ा हाथ विजय शंकर का था जिन्होने सिर्फ 24 गेंदों में 63 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे, इनके अलावा साईं सुदर्शन ने 53 और शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली।
205 रनों का लक्ष्य एक पहाड़ जैसा दिखने वाला बड़ा टारगेट होता है जिसे चेस करने में अच्छी से अच्छी टीमों के पसीने छूट जाते हैं, कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ भी यही हुआ। कोलकाता के सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज 15 और नारायण जगदीशन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद वैंकटेश अय्यर और नितिश राणा ने रनचेस को जारी रखा। करीब 10 ओवर में 100 रनों की साझेदारी के बाद कप्तान नितिश राणा आउट हो गए, 25 ही रन बाद 83 रन बना चुके वैंकटेश अय्यर भी आउट हो गए और फिर तो मानो कोलकाता के बलेबाजो को नजर लग गई हो। 17वें ओवर में गेंदबाजी करने गुजरात के कप्तान राशिद खान आए और अपनी पहली तीनों गेंदों पर उन्होने कोलकाता के 3 विकेट लगातार लेकर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की पहली हैट्रिक ले ली। 17वें ओवर की पहली गेंद पर आंद्रे रसल, दूसरी गेंद पर सुनील नारायण और तीसरी गेंद पर पिछले मैच के हीरो शार्दुल ठाकुर आउट होकर पवेलियन जा चुके थे और कोलकाता इस मैच सी पूरी तरह बाहर हो चुका था क्योंकि जरूरी रनरेट भी 13 की थी और विकेट भी नहीं बचे थे। ऐसे में कोलकाता के लिए वरदान साबित हुए उनके भरोसेमंद खिलाड़ी रिंकू सिंह। रिंकू पहले तो धीरे खेल रहे थे लेकिन जब आखरी ओवर में जीतने के लिए 29 रनों की जरूरत थी तो रिंकू ने इस कदर अपना गियर बदला कि जिसने भी देखा वो बस देखता रह गया।
आखरी ओवर में गेंदबाजी करने आए यश दयाल, उनकी पहली गेंद पर उमेश यादव ने 1 रन लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दे दी। अब पूरा काम रिंकू सिंह को करना था या यूं कहें कि कोलकाता की किस्मत अब रिंकू के हाथ में थी। ओवर की दूसरी गेंद यश ने ऑफ साइफ से बाहर फुल टॉस डाली जिसपर रिंकू ने एक्ट्रा करवर्स पर शानदार शॉर्ट लगाकर पहला छक्का जड़ा। इस पहले छक्के से जीत की उम्मीद खो चुके कोलकाता के फैंस में कुछ हलचल हुई। अगली गेंद पर रिंकू को फिर से फुल टॉस मिला और फिर से रिंकू ने उसे मैक्सिमम के लिए भेज दिया। अब टेंशन फ्री हो चुके गुजरात के फैंस फिर से परेशानी में आ गए। इसके बाद अगली और ओवर की चौथी गेंद पर यश ने फिर से फुल टॉस फेंका और रिंकू ने इस बार लांग ऑफ की तरफ शानदार छक्का लगाया। अब आखरी की दो गेंदों में कोलकाता को जीत के लिए 10 रनों की जरूरत थी, कोलकाता का खेमा खुश था और गुजरात का मायूस, इसी बीच यश नें अगली गेंद पर चालाकी दिखाई और स्लोअर गेंद फेंकी जो काफी शॉर्ट थी, इसबार रिंकू ने गेंद का इंतजार किया लांग ऑन की तरफ शानदार छक्का जड़ दिया। कोलकाता के फैंस अब खुशी के झूम रहे थे लेकिन मैच जीतने के लिए अभी भी कोलकाता को आखरी गेंद पर 4 रन बनाने थे। यश मैच की आखरी गेंद फेंक रहे थे, इस आखरी गेंद को भी यश ने स्लोअस और शॉर्ट रखा, रिंकू ने इंतजार किया और फिर से पूरा बल्ला घुमाकर गेंद को दर्शकों के बीच भेज दिया। आखरी गेंद पर शानदार छक्का लगाकर रिंकू सिंह ने इस हारे हुए मैच में कोलकाता को तीन विकेट से जीत दिला दी।
अगर इस मैच को कोई एक ओवर पहले तक देखता तो यही कहता कि कोलकाता कैसे भी ये मैच नहीं जीत पाएगी, लेकिन रिंकू सिंह ने अपनी 21 गेंदों में 48 रनों की शानदार पारी से वो काम कर दिया जो शायद किसी ने सोचा भी नहीं था। रिंकू ने अपनी इस पारी में 6 छक्के और एक चौका लगाया। इस पारी से रिंकू ने कई रिकॉर्ड तोड़े जैसे –
1. आखरी ओवर में 29 रनों का लक्ष्य हासिल कर रिंकू ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में आखरी ओवर में बनने वाला सबसे ज्यादा स्कोर बनाया, उनसे पहले 2016 में रायजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने किंग्स 11 पंजाब के खिलाफ आखरी ओवर में 23 रन बनाकर मैच जीता था। साथ ही 2022 में ही गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखरी ओवर में 22 रन बनाकर मैच जीता था। लेकिन रिंकू के 29 रन बनाने के बाद अब लिस्ट में सबसे ऊपर कोलकाता नाईट राइडर्स का नाम है जिसने 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखरी ओवर में 29 रन बनाकर मैच जाता है।
2. आखरी ओवर में 5 छक्के जड़ने के बाद रिंकू सिंह ने क्रिस गेंल और रविंद्र जड़ेजा के क्लब में भी एंट्री कर ली है। बता दें इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 6 खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए हैं।
2012 में क्रिस गेल ने राहुल शर्मा की गेंदों पर 5 छक्के जड़े थे, तब क्रिस गेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे थे और राहुल शर्मा पुणे वारियर्स इंडिया के लिए।
इसके बाद 2020 में शारजाह में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे राहुल तेवतिया ने पंजाब किंग्स के शेल्डन कॉट्रेल की 5 गेंदों में 5 छक्के जड़े थे।
इसके बाद IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से रविंद्र जड़ेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल की गेंदों पर 5 छक्के मारे थे।
फिर IPL 2022 में मार्कस स्टॉयनिस और जेसन होल्डर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता के शिवम मावी की गेंदों पर 5 छक्के जड़े थे।
और अब अंत में 9 अप्रैल 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल की 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़े हैं जो इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट हैं।
उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्रीमती विजया जाधव द्वारा सभी शहर वासियों से तथा जिलावासियों से अपील है गयी है कि कुछ असामाजिक तत्व द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है । इस आलोक में पुलिस बल, मजिस्ट्रेट, QRT, RAF, Anti Riot resouces तैनात की गई है | प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए हैं एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक हरकत करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । आपसे अपील है कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास ना करें । ऐसे कोई भी प्रक्षोभित शब्द या मैसेजे व्हाट्सएप से या मैसेजेस द्वारा प्रसारित ना करें। कोई भी अप्रिय या असामाजिक घटना घटती हुई नजर आ रही है तो इसे अविलंब प्रशासन को सूचित करें। उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, कंट्रोल रूम एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के नंबर उपलब्ध कराए जा रहे हैं । सभी शहरवासी शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करेंगे इसकी में अपेक्षा करती हूं। प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति के लिए नम्बर जारी करते हुए बताया कि किसी भी तरह की सूचना देने के लिए जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों को तत्काल सम्पर्क करें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम- 8986606951 वरीय पुलिस अधीक्षक- 8809359119 अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम-7021806460
जमशेदपुर : कदमा में घटित घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता अभय सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि कदमा स्थित शास्त्री नगर में सुनियोजित ढंग से एक साजिश के तहत अभी घटना हुई है और जानबूझकर रामनवमी झंडे में प्रतिबंधित मांस को लटका देना इस षड्यंत्र की रणनीति का एक हिस्सा बनाकर कुछ शरारती तत्व जमशेदपुर को अशांत करने की कोशिश पर लगे हुए हैं। जब से सरकार बनी है तब से कभी साहिबगंज, कभी रांची, कभी लोहरदगा,कभी हजारीबाग तो कभी जमशेदपुर में अप्रिय घटना घट रही है। जिला प्रशासन से मैं मांग करता हूं इस संदर्भ में जांच कर दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और बिना पक्षपात किए कानूनी कार्रवाई कर जेल के सलाखों के पीछे ऐसे तत्वों को भेजा जाए।
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के क्षेत्र में इस प्रकार की घटना होना यह दुर्भाग्य है। लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सबसे बड़ा हमला आज पूरी जमशेदपुर में हो रहा है। मंत्री जी चुप और अपराधी मस्त की भूमिका में सड़कों और चौराहे पर घूम रहे है। मंत्री जी को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और जनता कभी भी माननीय मंत्री को इस मामले में माफ नहीं करेगी।
जमशेदपुर : उपद्रवियों द्वारा जमशेदपुर को साजिश के तहत अशांत करने की साजिश फलीभूत होता नजर आ रहा है। रामनवमी से शुरू हुआ विवाद अंदर ही अंदर अचानक सुलग उठा, और शनिवार को महावीरी झंडा उतारने के दौरान शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर झंडे के बांस में बंधे मांस के टुकड़े के बाद विवाद इस कदर भड़का कि रविवार देर शाम आते आते हिंसक रूप ले लिया।
बता दें कि शनिवार को शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित हनुमान अखाड़ा का झंडा उतारने के दौरान झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा पाया गया था, जिसे पॉलिथीन में लपेटकर बांधा गया था। जिसके बाद हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो उठे और जमकर बवाल काटा। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने- सामने हो गए। हालांकि शनिवार को किसी तरह प्रशासन ने समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया।
इधर रविवार को मंदिर कमेटी के लोग मंदिर में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। हिंसा और आगजनी में कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए, दुकानों में आग लगा दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर जमशेदपुर के एसडीओ पियूष सिन्हा और सिटी एसपी के. शंकर समेत पूरा दलबल वहां पहुंचे। लेकिन दोनों तरफ से काफी हो हंगामा हो रहा था और नारेबाजी हो रही थी। हंगामा के बाद जब प्रशासन के कंट्रोल में भीड़ ना हो पाई तब प्रशासन ने वहां 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों तरफ लाठीचार्ज की। इस लाठीचार्ज का विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें 5-6 पुलिसवाले भी घायल हुए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दोनों तरफ के हंगामे को किसी तरह शांत कराया जा सका लेकिन बाद में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 के पास अचानक से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया गया।
जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस की टीम ने फिर से सख्ती दिखाई, अतिरिक्त पुलिस बलों को वहां तैनात किया गया। खुद जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार को भी वहां उतरना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वहां आंसू गैस भी छोड़े गए। फिलहाल माहौल बहुत तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस टीम वहां गस्ती कर रही है जबकि पूरे एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
जमशेदपुर: उपद्रवियों द्वारा जमशेदपुर को साजिश के तहत अशांत करने की साजिश फलीभूत होता नजर आ रहा है. रामनवमी से शुरू हुआ विवाद अंदर ही अंदर अचानक सुलग उठा, और शनिवार को महावीरी झंडा उतारने के दौरान शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान मंदिर के चौक पर झंडे के बांस में बंधे मांस के टुकड़े के बाद विवाद इस कदर भड़का कि रविवार देर शाम आते आते हिंसक रूप ले लिया।
बता दें कि शनिवार को जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3 स्थित जटाधारी हनुमान अखाड़ा का झंडा उतारने के दौरान झंडे के बांस में मांस का टुकड़ा पाया गया था। जिसे पॉलिथीन में लपेटकर बांधा गया था. जिसके बाद हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो उठे और जमकर बवाल काटा। देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोग आमने- सामने हो गए। हालांकि शनिवार को किसी तरह प्रशासन ने समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया. इधर रविवार को मंदिर कमेटी के लोग मंदिर में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद लोग आक्रोशित हो उठे और दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई. हिंसा और आगजनी में कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गए. दुकानों में आग लगा दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची. पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस हिंसक झड़प में 5- 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उधर जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं. उधर प्रशासन ने बढ़ते हिंसा को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी है।
आत्महत्या के बढ़ते ग्राफ़ से आज महज एक शहर या राज्य नहीं अपितु पूरे देश में चिंतन का विषय बन गया है। आज लोगों में स्थिति से लड़ने की हिम्मत और मानसिक स्थिति नहीं रही। आज फिर आत्महत्या की एक खबर राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा चौक से आई, जहाँ पेड़ से लटकता एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने आर्थिक तंगी की वजह से रविवार अहले सुबह 3 बजे फांसी लगा ली।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह युवक का शव पेड़ से लटकता देखा। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी चुटिया थाना को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार स्थित बजरंगबली मंदिर के पास लगाये गये बजरंगी झंडा के पास पशु मांस फेंकने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इसको लेकर माहौल गरमा गया है। इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों के लोग सड़कों पर उतर गये है और इसका विरोध कर रहे है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मामले को संभाल लिया है और शांति समिति के लोगों के साथ मिलकर शांति व्यवस्था को कायम किया गया है। इसको लेकर दोनों ही समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। यह बदमाशी किसने किया है, उसकी भी पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से ऐसे तत्वों की पहचान की जा रही है, जो समाज को बांटने की कोशिश की है. हालांकि, दोनों ही समुदाय के समझदार लोगों ने माना है कि यह किसी असामाजिक तत्वों का काम है। पुलिस मामले को शांत कर चुकी है और हालात काबू में है। दोनों ओर से मीटिंग का दौर शुरू हो चुका है।