एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर बार के वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार, कोर्ट हुआ बंद

जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वकील चंदन चतुर्वेदी की गिरफ्तारी और उन्हें हथकड़ी लगाकर जेल भेजे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया. अधिवक्ताओं के इस विरोध के कारण सेकंड हाफ में कोर्ट बंद कर दिया गया.

क्या है अधिवक्ताओं की मांग

विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने मांग की है कि जेल भेजे गए वकील चंदन चतुर्वेदी की अविलंब रिहाई की जाए. उन्होंने कहा यदि किसी मामले में वकील आरोपी हैं भी, तो इसकी सूचना बार को देकर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाए.

पुलिसिया कार्रवाई पर जताई गई आपत्ति

इससे पहले जमशेदपुर बार न्यू बिल्डिंग (लाइब्रेरी हॉल) में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी ने इस मुद्दे पर आपात बैठक कर इस पुलिसिया कार्रवाई पर आपत्ति जताई है. वहीं, अधिवक्ता को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार करने और जेल भेजने की कमेटी ने कड़ी निंदा की है.

एडहॉक कमेटी के चेयरमैन ने क्या कहा

इस संबंध में जमशेदपुर बार एडहॉक कमेटी के चेयरमैन लाला अजीत कुमार अवष्ठा ने बताया कानून में कोर्ट के अंदर वकीलों को अधिकारी बताया जाता है, लेकिन कोर्ट के अंदर पुलिस ने वकील को हथकड़ी लगाकर पकड़ने और जेल भेजने की कार्रवाई की, जो न्यायोचित नहीं है.

मंगलवार को हुई गिरफ्तारी

बता दें कि पुलिस ने बीते मंगलवार को ही वकील चंदन चतुर्वेदी को हथकड़ी लगाकर जेल भेजा. पुलिस की इसी कार्रवाई की निंदा अधिवक्ता कर रहे हैं. इसके विरोध में आज अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया.

अभय सिंह के साथ पूर्ण रूप से है भाजपा- रविन्द्र कुमार राय, देखें वीडियो

जमशेदपुर : शास्त्रीनगर उपद्रव प्रकरण में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम धनबाद के भाजपा संगठन प्रभारी अभय सिंह और विहिप के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जमशेदपुर का पारा बढ़ता जा रहा है। इसी प्रकरण में आज भाजपा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय एवम प्रवीण सिंह ने काशीडीह स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। रविन्द्र कुमार राय ने भाजपा आलाकमान की ओर से कहा कि भाजपा पूर्ण रूप से अभय सिंह के साथ थी और रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 3 थाना लांघ कर शास्त्रीनगर पहुंच कर दंगा भड़काने का इल्जाम लगाकर अभय सिंह को उनके काशीडीह स्थित घर पहुंच प्रशासन और पुलिस गिरफ्तार करती है, उसपर व्यक्तिगत राजनीतिक फायदा की गंध पूर्ण रूप से आ रही है। प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए श्री राय ने कहा कि प्रशासन किसी के दबाव में जिस प्रकार से कार्य कर रही है वो भी संदेहास्पद है और इसकी भी गहन जांच होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की आलाकमान इस मुद्दे पर लगातार बैठक कर रही है और जल्द ही एक उच्चस्तरित समिति गठित करेगी जो इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने का काम करेगी।

प्रवीण सिंह ने इस बात का पूर्ण विश्वास दिलाया कि किसी भी हाल में भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता खुद को अकेला न समझे। जल्द ही अभय सिंह के गिरफ्तारी मामले को ध्यान में रखकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

(वीडियो : साभार news tel)
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, चार की मौत; पंजाब सरकार ने मांगी रिपोर्ट

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन के भीतर फायरिंग की घटना हुई है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद स्टेशन क्विक रिस्पॉन्स टीमों को एक्टिव कर दिया गया है और पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले एक राइफल और 28 कारतूस भी गायब हो गए थे. वहीं पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है. सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 4:35 बजे की है. घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है.

घटना के पीछे किसका हाथ है और मिलिट्री स्टेशन के भीतर यह घटना कैसे हुई इसे लेकर अभी तक पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है. सूत्र बताते हैं कि हमलावर अभी भी मिलिट्री स्टेशन के अंदर ही छुपे हुए हैं. लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है. पंजाब पुलिस फायरिंग पर जल्द करेगी PC दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने भी पंजाब पुलिस से फायरिंग की घटना पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

पुलिस से जल्द से जल्द यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को देने को कहा गया है. इस बीच फायरिंग को लेकर स्थिति क्लियर करने के लिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर के आईजी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं, लेकिन अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय तय नहीं किया जा सका है. आर्टिलरी यूनिट के 4 जवान मारे गएः सेना भारतीय सेना ने फायरिंग को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की वजह से एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवान शहीद हो गए हैं. हालांकि फायरिंग में अन्य कर्मियों को किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है.

सेना ने आगे बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों को सूचना दी जा रही है. मिलिट्री स्टेशन के अंदर हुई फायरिंग की घटना को लेकर थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान सेना प्रमुख रक्षा मंत्री को घटना की जानकारी देंगे.

आतंकवादी एंगल नहींः

SSP खुराना मिलिट्री स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग पर बठिंडा के SSP गुलनीत खुराना ने कहा कि यह कोई आतंकवादी हमला नहीं है. इस फायरिंग में कोई आंतकवादी एंगल नहीं लग रहा है. SSP खुराना ने सेना का अंदरुनी मामला बताते हुए कहा कि यह फौज का अंदरूनी मामला लग रहा है. हम सेना के साथ संपर्क में बने हुए हैं. मारे गए चारों लोग 80 मीडियम रेजिमेंट के बताए जा रहे हैं. मृतकों लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आनी अभी बाकी है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले ही मिलिट्री स्टेशन के गार्डरूम से इंसास राइफल के साथ-साथ 28 कारतूस गायब हो गए थे.

फायरिंग से सुरक्षा पर गंभीर सवाल बठिंडा के एसएसपी ने स्टेशन पर किसी भी प्रकार के आतंकी घटना से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस को कैंट के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की गिनती देश के बड़े रक्षा प्रतिष्ठानों में होती है और ऐसे जगह पर फायरिंग की घटना सुरक्षा पर गंभीर सवाल भी खड़े करते हैं.

पटना एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हडंकंप मच गया. जानकारी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंच गया है. पूरे एयर पोर्ट की स्कैनिंग की जा रही है.

बिहार की राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हडंकंप मच गया. जानकारी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंच गया है. पूरे एयरपोर्ट की स्कैनिंग की जा रही है. एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले सभी लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है. 

फ्लाइट की तलाशी ली गई

इससे पहले जुलाई 2022 में पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक फ्लाइट में यात्री ने बम होने का दावा किया था. इसके बाद फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया था. फ्लाइट को ग्राउंडेड किए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई थी. लेकिन यात्री के दावे के मुताबिक फ्लाइट से बम बरामद नहीं हुआ था. फ्लाइट को तलाशी पूरी होने के बाद अगले दिन रवाना किया गया था.

रद्द कर दी गई थी उड़ान

बम होने का दावा इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2126 में सवार यात्री ऋषि चंद सिंह ने किया था. जिसके बाद फ्लाइट को रद्द कर पूरे विमान की तलाशी ली गई. बाद में बम न मिलने के पर पुलिस ने ऋषि चंद सिंह को हिरासत में ले लिया था. एहतियात के तौर पर उड़ान रद्द कर दी गई और सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतार लिया गया था. एयरपोर्ट पुलिस ने बाद में बताया था कि फ्लाइट में बम होने का दावा करने वाला यात्री ऋषि चंद सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ था. 

कदमा हिंसा मामले में अधिवक्ता की गिरफ्तारी, अनिश्चित कालीन तक हड़ताल की कही बात

जमशेदपुर : पुलिस द्वारा कदमा शास्त्री नगर में हुए हिंसा के मामले में अधिवक्ता चंदन चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का मामला गरमा गया है। चंदन चौबे को पुलिस ने हथकड़ी लगाकर जेल भेज दिया था। चंदन चौबे की गिरफ्तारी के खिलाफ बुधवार की। सुबह अधिवक्ताओं ने कोर्ट में हंगामा किया और कामकाज को भी बाधित कर दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि इस तरह से जमशेदपुर पुलिस कार्रवाई कर रही है जो सरासर गलत है। अपराधियों और आमजनों के बीच कोई फर्क नहीं किया जा रहा है। आम अपराधी और अधिवक्ता के साथ एक तरह का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। एक हिंसा के मामले में पूरे जमशेदपुर में तबाही लाई गई है। वकीलों ने कहा है कि अगर इस मामले में चंदन चौबे को हथकड़ी लगाकर जेल भेजने वाले अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। फिलहाल अधिवक्ताओं का हंगामा जारी है और कोर्ट में कामकाज बंद है।

IMG 20230412 WA0000
जगदीप सिंह गोल्डी बने मानगो सिख नौजवान सभा के प्रधान, जमशेदपुरी महासचिव

जगदीप सिंह गोल्डी को सिख नौजवान सभा, मानगो का प्रधान नियुक्त किया गया जबकि प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी को महासचिव चुना गया। गुरुद्वारा सिंह सभा, मानगो परिसर में मंगलवार को सर्वसम्मति से प्रधान, महासचिव व अन्य पदों के लिए सर्वसम्मति पूर्वक नयी कमिटी का गठन हुआ।प्रधान और महासचिव के अलावा चेयरमैन गुरबचन सिंह और हीरा सिंह को बनाया गया है जबकि संयुक्त सचिव नवीत सिंह बने। मीत प्रधान जगजीत सिंह और जसबीर सिंह को संयुक्त रूप से बनाया गया है। इसके अलावा मनप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है ।
मंगलवार को एक बैठक मानगो गुरुद्वारा साहिब में बुलायी गयी थी। बैठक में सर्वसम्मति से जगदीप सिंह गोल्डी के नाम पर सभी उपस्थित लोगों ने सहमति देकर प्रधान पद पर आसीन कर दिया।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह भी इस अवसर पर मौजूद थे उन्होंने नयी कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए कहा की वे आशा करते हैं कि नयी कमेटी पूरी शिद्दत के साथ सेवा कर सिख कौम का नाम रौशन करेगी।
नये चुने गये प्रधान जगदीप सिंह गोल्डी और महासचिव हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा कि सिख कौम की स्मृद्धि और नये युवकों को सभा में जोड़ना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी।
मौके पर मानगो प्रबंधक कमिटी की ओर से महासचिव जसवंत सिंह जस्सू सहित सुखवंत सिंह सुखु, हरदीप सिंह व मनदीप सिंह आदि मुख्यरूप से उपस्थित थे।
सिख नौजवान सभा, मानगो कमिटीः

जगदीप सिंह गोल्डी (प्रधान), हरविंदर सिंह जमशेदपुरी (महासचिव), ग़ुरबचन सिंह व हीरा सिंह (चेयरमैन), नवीत सिंह (संयुक्त सचिव), जगजीत सिंह व जसबीर सिंह (मीत प्रधान), मनप्रीत सिंह (कोषाध्यक्ष), अमृतपाल सिंह, जगजीत सिंह, तरसेम सिंह, रविंदर सिंह, सन्नी सिंह, हरजीत सिंह, प्रभजोत सिंह (सलाहकार)।

कदमा हिंसा को लेकर भाजमो की गठित समन्वय समिति भाजपा नेता अभय सिंह के घर पहुंची

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर में उपद्रव की घटना के निष्पक्ष जांच के लिए विधायक सरयू राय के निर्देश पर भाजमो द्वारा गठित तथ्य अन्वेषण एवं समन्वय समिति का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को भाजपा नेता अभय सिंह के आवास पहुँचा. भाजमो नेताओं ने अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह सहित अन्य परिजनों से मिलकर घटना की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. भाजमो नेताओं को परिजनों ने बताया कि अभय सिंह हिंदु जनभावनाओं के हित के लिए सदैव मुखर रहे है यही कारण है की कदमा शास्त्रीनगर में उपजे उपद्रव के बाद भाजपा नेता अभय सिंह के घर सुबह सवेरे पुलिस प्रशासन ने पूरे दल बल के साथ दबिश देकर अभय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. भाजमो नेताओं के कहा प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे हिंदु समाज में निराशा और आक्रोश है.

भाजमो नेताओं ने आश्वस्त किया कि हिंदु समाज के हितों के रक्षा के लिए शहर के सभी वीर हिंदु योद्धाओं के साथ भाजमो खड़ी है और कदमा में हिंदु जन भावना को ठेस पहुंचाने के मकसद से जो हिंसा फैलाई गई और जो भीषण उपद्रव हुआ उस घटना की तह तक जाकर जाँच करेगी और इस पुरे प्रकरण के पीछे छिपे असमाजिक तत्वों और उनके पनाहगार राजनीतिज्ञों को भी बेनकाब करने का कार्य करेगी. प्रतिनिधिमंडल में भाजमो पश्चिम के संयोजक मुकुल मिश्रा, पूर्वी संयोजक अजय सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजु सिंह, जिला महासचिव मनोज सिंह उज्जैन, प्रेस प्रवक्ता आकाश शाह उपस्थित थे.

निर्दोष फंसे नही दोषी बचे नही-फ़ज़ल खान

प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता सह महासचिव फ़ज़ल खान ने कदमा में साम्प्रदायिक दंगों की निंदा की और दोषियों पर कड़ी करवाई की मांग करते हुए कहा के जमशेदपुर को अशांत करने की कुछ लोगों ने साजिश की थी जिसे ज़िला प्रशासन ने विफल कर दिया है,प्रशासन ने सूझ बूझ से जमशेदपुर शहर को जलने से बचा लिया है जिसके लिए माननीय उपायुक्त महोदया एवं शहर के पुलिस कप्तान और जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं। श्री खान ने दंगा पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग माननीय उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से की है।

कुछ कट्टरवादी संगठन जिन्हें राजनैतिक समर्थन प्राप्त है लगातार राज्य के अमन चैन को खराब करने एवं झारखंड की लोकप्रिय सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है। जगह जगह साम्प्रदायिक तनाव पैदा किया जा रहा है।मैं माननीय मुख्यमंत्री से ऐसे षड्यंत्र करने वालो के विरूद्ध उच्चस्तरीय जांच कराने एवं कठोर सजा दिलाने की मांग करता हूँ। फ़ज़ल खान ने लोगों को शांति बनाए रखने एवं जिला प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

अमित शाह ने की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कितनी सीटें जीतकर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

गृह मंत्री अमित शाह ने 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार की जीत की भविष्यवाणी की है। अमित शाह ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में आएगी।

उन्होंने सीटों को लेकर भी भविष्यवाणी की। बताया कि कितनी सीट लाकर पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

असम के डिब्रूगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि जल्द ही पूरे देश से इनका सफाया हो जाएगा। असम राज्य के डिब्रूगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि “मैं कांग्रेस को बताना चाहूंगा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में, बीजेपी असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी। और मोदी जी 300 से ज्यादा सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।”

हिमंता सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
शाह ने मई, 2021 में हिमंत बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से बीजेपी के नेतृत्व वाली असम सरकार की उपलब्धियों और पिछले दो वर्षों में शुरू की गई योजनाओं और नीतियों पर प्रकाश डाला। कहा, “मैं 2016 में पूर्वोत्तर में बीजेपी के विजय मार्च शुरू करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और सहयोगी क्षेत्र के सभी राज्यों में सत्ता में हैं। वहीं, कांग्रेस, पूर्वोत्तर में कुछ साल पहले, सबसे बड़ी पार्टी रही, जो अब पूरी तरह से मिट चुकी है।”

पूर्वोत्तर में लगातार छाप छोड़ रही बीजेपी
शाह ने याद किया कि कैसे हाल ही में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी। नगालैंड और मेघालय में सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकारें बनाईं। शाह ने सवाल किया, “राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया, लेकिन तीन पूर्वोत्तर राज्यों में कांग्रेस का सफाया हो गया। लेकिन वह नहीं बदलेगा। राहुल विदेश जाकर देश को बदनाम करते हैं। क्या किसी भी देशभक्त नागरिक से इस व्यवहार की अपेक्षा की जाती है?”

राहुल गांधी अब बदलने का समय आ गया- शाह
शाह ने कहा, “राहुल, अब तुम्हारे बदलने का समय आ गया है। नहीं तो पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा, जैसा कि पूर्वोत्तर में हुआ। पीएम मोदी ने बाहरी खतरों से देश की रक्षा की और पूर्वोत्तर में शांति लाई, लेकिन कांग्रेस उनकी कब्र खोदना चाहती है। मैं उनसे कह सकता हूं कि आप मोदी को जितना गाली देंगे, बीजेपी का कमल उतना ही खिलेगा।”

गौरतलब है कि अमित शाह पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में किबिथू का दौरा किया था और वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम लॉन्च किया। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित गांवों को विकसित करने की योजना है।

फर्जी कंपनी बना कर रहे थे आधार अपडेट, 2 पर केस

फर्जी कंपनी बनाकर लोगों के आधार कार्ड अपडेट करने का मामला सामने आया है. मामले में सुन्दरनगर थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला 26 फरवरी 2001 से लेकर 6 अप्रैल 2023 के बीच का है. इसमें सुंदरनगर इंदिरा बस्ती नंदूप निवासी नुबीन सोरेन और सुनील बास्के को आरोपी बनाया गया है. जमशेदपुर के पीएफ कार्यालय के इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा ने मामला दर्ज कराया है. दोनों आरोपियों ने मेसर्स सरना इंटरप्राइजेज और टेक्नो मिल इंटरप्राइजेज नाम से कंपनी बनाई थी. इसके बाद इन कंपनी में करीब पांच हजार कर्मचारी दिखाकर रजिस्ट्रेशन करा लिया. इसके बाद उन्हें किसी भी आधार कार्ड में बदलाव करने का अधिकार मिल गया. इसी आधार पर उन लोगों ने आधार कार्ड परिवर्तन करने का काम शुरू किया. कार्ड में बदलाव के लिए वे पैसे लेते थे. जब ऑडिट की गई तो पता चला कि जिस कर्मचारी का नाम दिया गया है, उसका पीएफ का पैसा जमा नहीं होता है. जांच के बाद मामला उजागर हुआ.
थाने में मामले की शिकायत की गई और केस दर्ज कराया गया.

ईपीएफओ में लॉगइन का मामला, रुपयों का गबन नहीं
मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि मामला ईपीएफओ में लॉगइन का है. त्रुटि में सुधार करने के लिए ही लॉगइन किया गया था. किसी भी तरह के रुपयों के गबन की बात नहीं है.

error: Content is protected !!