एक नई सोच, एक नई धारा

ccjsr
व्यवसायी की आत्महत्या में जांच के खिलाफ अर्जी

राउरकेला के व्यवसायी राहुल अग्रवाल की आत्महत्या मामले में बिष्टूपुर पुलिस ने अदालत में अंतिम प्रतिवेदन पेश कर दिया. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आत्महत्या मामले में साक्ष्य की कमी है. आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराने वाले अंकित अग्रवाल ने पुलिस की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाया है.

उन्होंने अधिवक्ता राकेश प्रसाद और सृष्टि देबुका के माध्यम से मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में विरोध एवं शिकायत अर्जी दी है. गवाही के लिए अदालत ने 5 अप्रैल का समय दिया है. राहुल के भाई अंकित अग्रवाल ने बताया कि राहुल पत्नी को लेने जमशेदपुर आया था, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें प्रताड़ित किया और उनसे रकम मांगी. 5 मई 2022 को राहुल अग्रवाल ने बिष्टूपुर ओम टावर से कूद कर जान दे दी थी.
आत्महत्या से पूर्व राहुल ने भाई अंकित को राउरकेला घर के पते पर कुरियर से सुसाइड नोट भेजा था. इसके आधार पर अंकित अग्रवाल ने बिष्टूपुर थाने में मृतक राहुल के ससुर प्रदीप चूड़ीवाला, सास कुसुम चूड़ीवाला, पत्नी वर्षा अग्रवाल और साला पीयूष अग्रवाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था.

n4853179681680178376114adfbd68b45b329da97f868240b14369860b298eb599a33483980688ccfa9f318
झारखंड: बालू के अवैध उठाव से संकट में नदियों का अस्तित्व, गहरा रहा पेयजल संकट, बेखौफ बालू माफिया

बुंडू अनुमंडल सहित पूरे पंच परगना क्षेत्र में पिछले दो दशक से धड़ल्ले से हो रहे बालू के अवैध उठाव से कांची नदी, रायसा नदी, करकारी नदी और राढ़उ नदी का अस्तित्व संकट में आ गया है.

प्रतिदिन छोटे-बड़े ट्रैक्टर, टर्बो और हाइवा से रात के अंधेरे में हो रही बालू की ढुलाई से पेयजल संकट हो गया है और नदी का स्वरूप बदल गया है. दर्जनों घाटों से पिछले 22 वर्षों से हो रही बालू की निकासी से नदी का स्वरूप बदलकर सुतिया नाला के रूप में तब्दील होता जा रहा है. नदी की गहराई 10 से 12 फीट नीचे चली गई है. इस कारण नदी किनारे के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट बढ़ गया है.

रांची-जमशेदपुर में बालू की अवैध बिक्री

कुएं-पोखरे और छोटे-छोटे तालाब गर्मी की शुरुआत में ही सूख जाते हैं. पुराने चापानल भी बेकार साबित हो रहे हैं. कांची नदी के किनारे बुंडू व सोनाहातु प्रखंड के गांव से बालू का उठाव कर बालू माफिया राजधानी रांची में बालू की बिक्री करते हैं. तमाड़ किनारे कांची नदी से बालू का उठाव कर जमशेदपुर में बिक्री की जाती है. इसके अलावा राढूं नदी राहे और सिल्ली प्रखंड के 1 दर्जन से अधिक गांव के किनारे से बालू का उठाव कर सिल्ली होते हुए रांची-पुरुलिया रोड से राजधानी रांची बालू ले जाया जाता है. बालू के अवैध कारोबार में गांव के प्रधान, मुखिया, वार्ड सदस्य से लेकर पुलिस प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत रहती है. इस धंधे में नेताओं का भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष संरक्षण होता है.

प्रशासन की नहीं मिलती मदद

ग्रामीण दबी जुबान में कहते हैं कि विरोध करने के बावजूद प्रशासन की मदद नहीं मिलती है. रात के अंधेरे में बालू चोरी कर अवैध कारोबारियों से लड़ना एक चुनौती है. इस मुद्दे पर कोई राजनीतिक पार्टी भी आगे नहीं आती है. कई वर्षों से बिना टेंडर के ही बालू का अवैध उठाव रात के अंधेरे में लगातार जारी है. दशम फॉल थाना क्षेत्र के आराडीह, चुरगी बुंडू थाना क्षेत्र के करबू, कांची, हट कांची, तुजू, एड़कियां सुमनडीह, श्रुतिलॉन्ग बूढ़ाडीह और हिट बूढ़ाडीह तमाड़ प्रखंड के बदला, बमलाडी, जामडी हाराडीह के अलावा सोनाहातू राहे प्रखंड के दर्जनों बालू घाट से बालू का उठाव होता है.

n485317242168017815327880df3b6c0a6a595f8852b43eb8f48dfd9b75455ce87db574ccc387b4e52dd181
जमशेदपुर : जुगसलाई में व्यावसायियों के सहयोग से हुई झंडा पूजा, विशालकाय महावीरी झंडा बना श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर के जुगसलाई में पिछले वर्षों की भांति इस बार भी 50 फीट का महावीरी झंडा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पिछले करीब 35 वर्षों से यह झंडा जुगसलाई के बाटा चौक पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर स्थापित किया जा रहा है.

इस बार भी रामनवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार को स्थानीय निवासी सुशील खीरवाल समेत चौक बाजार के व्यवसायियों के द्वारा पूजा अर्चना कर विशालकाय महावीरी झंडा स्थापित किया गया. यहां आशुतोष पंडित के सानिध्य में झंडा का पूजन किया गया. साथ ही विमल पंडित और कमल शर्मा भी उपस्थित थे. यहां कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों के लिए भी झंडा पूजन कराया. बता दें कि हर वर्ष झंडे के आकार में वृद्धि की जाती है. साथ ही पूजा-पाठ व विधि-विधान के साथ यहां झंडा स्थापित किया जाता है, वही पूजा के दौरान विभिन्न अखाड़ों से आवेदन का पार्टियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र होती है. पूजन संपन्न होने एवं झंडा स्थापित करने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर स्थानीय कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस आयोजन में सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, सम्पत साह, रमाकांत साह, नवीन गुप्ता ( लिटटू ) , विश्वकर्मा शर्मा, पंकज गुप्ता, लोचन मंगोतिया , उमेश खीरवाल, अनीश खीरवाल, नरेश खीरवाल, संजय खीरवाल, श्रवण चौधरी, मनीष चौधरी, आशीष अग्रवाल, ट्विकंल गुप्ता, बबलू सरदार, लक्की सरदार, पवन सरदार, डाबर वाले शर्मा जी, हन्नी सिंह, आशीष गुप्ता, शंकर साह, सरला साह, राजू सोनकर, अरविन्द गुप्ता, अशोक सोनकर, सिद्धनाथ गुप्ता, लिप्पू शर्मा, धीरज साह, बुलबुल खीरवाल, राज कुमार खीरवाल, अनिल टेम्पो, प्रदीप पाल, सोम प्रकाश शर्मा, संजय शर्मा , गोपी डीजे वाले, उमंग खीरवाल, विनायक खीरवाल, रौनक खीरवाल, लोकेश जैन, मयंक खीरवाल समेत अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा.

n4852319981680178056617dda9e50b3c953999579e6878939152d7b10d1723d0de67548e5ec9f76c8f1048
रामनवमी पर इंदौर में बड़ा हादसा, हवन करते वक्त धंसी बावड़ी की छत, 13 की मौत-19 को बचाया

मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनी थाना क्षेत्र के बेलेश्वर मंदिर में गुरुवार की दोपहर में बड़ा हादसा हो गया.

हवन और पूजा के दौरान अचानक मंदिर की बावड़ी पर छत धंस गई. हादसे में 13 की मौत हो गई है, जबकि 19 लोगों को निकाला गया है. अब तक 11 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. ये जानकारी इंदौर के कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की तरफ से दी गई है.

पुलिस और एसडीआईआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की निगरानी में सभी फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं. बता दें कि मंदिर में गुरुवार की सुबह हवन पूजन का कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आसपास के काफी लोग मौजूद थे.

अचानक हादसा होने की वजह से इनमें से किसी को भी बचकर निकलने का मौका तक नहीं मिला. जानकारी के मुताबिक मंदिर में हर साल राम नवमी के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है. इस बार भी इस मौके पर यज्ञ हो रहा था. बताया जा रहा है कि इसमें शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच गए.

ऐसे में मंदिर की इमारत इतने लोगों के वजन को झेल नहीं पायी. हादसे की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस हादसे में किसी जनहानि की खबर नहीं है. वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे के बाद डीएम और कमिश्नर से फोन पर बात की और जल्द से जल्द फंसे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के निर्देश दिए. डीएम इंदौर ने मुख्यमंत्री को मौके पर चल रहे राहत कार्य की जानकारी दी. बताया कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं

rajnath singh biography
अब भारत का टाइम आ गया है, बनेगा दुनिया की नंबर 1 इकोनॉमी .’ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- बहुत हुआ इंतजार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की इकोनॉमी पिछले कुछ समय में काफी बेहतर हुई, जो दुनिया के लिए उदाहरण बन सकती है. उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसियों के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में शामिल हो जाएगा.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नेटवर्क18 राइजिंग इंडिया समिट में कहा कि अमृत काल के समापन यानी आजादी के 100 साल होने तक भारत दुनिया की टॉप इकोनॉमी बन जाएगा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जीएसटी और इनकम टैक्स के कलेक्शन में जो बढ़ोतरी हुई है, वो कुछ साल पहले तक कल्पना से परे था.

नेटवर्क18 के दो दिवसीय लीडरशिप कॉन्‍क्‍लेव राइजिंग इंडिया समिट-2023 का आज दूसरा दिन है. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमें ‘अपना टाइम आएगा’ कहते हुए काफी समय हो गया है. लेकिन आज मैं सबके सामने यह कहना चाहता हूं कि ‘अपना टाइम आ गया.’ राजनाथ सिंह ने राइजिंग इंडिया समिट 2023 में कहा कि यह राइजिंग इंडिया है. अपने भाषण में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय इकोनॉमी बहुत तेजी से बढ़ रही है और यह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था अब दुनिया की ‘फ्रेजाइल 5 से फैबुलस 5′ इकोनॉमी में बदल गई है.

आईटी सेक्टर में देश ने की बड़ी तरक्की

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश ने आईटी सेक्टर के हर क्षेत्र में बहुत तरक्की की है. देश में पहले मोबाइल फोन का आयात होता था, मगर अब यहां से बने मोबाइल फोन पूरी दुनिया में निर्यात हो रहे हैं. एप्पल ने इस साल 1 अरब डॉलर के फोन का निर्यात भारत से किया है. देश में आज सबसे सस्ती मोबाइल डाटा सर्विस मौजूद है. भारत में 5जी सेवा इंटरनेट सेवा शुरू हो चुकी है और 6जी की तैयारी अभी से चालू हो गई है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का सालाना निर्यात पहले केवल 300 अरब डॉलर का होता था. जबकि इस साल के आंकड़ों के मुताबिक भारत ने 750 अरब डॉलर का निर्यात किया है. इस साल देश में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश (FDI) आया है

डिफेंस में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहे कदम

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब डिफेंस के सेक्टर में तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है. सेनाओं के लिए पहले जो हथियार और दूसरे साजो-सामान विदेश से आते थे, रक्षा मंत्रालय ने उन्हें देश में ही बनाने का फैसला किया है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हमारी सेनाओं के लिए गोला-बारूद अब स्वदेशी कंपनियों से ही खरीदे जाएंगे. इसके लिए हमने घरेलू उद्योगों के लिए खरीद का एक निश्चित हिस्सा आरक्षित किया है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इस हिस्से को बढ़ाकर 75 फीसदी कर दिया गया है, जो करीब एक लाख करोड़ रुपये होगा.’ रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा, ‘हम न केवल अपने लिए उत्पादन कर रहे हैं, बल्कि जरूरत पड़ने पर दूसरे देशों को हथियार और उपकरण भी निर्यात कर रहे हैं. 2014 से पहले भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट केवल 900 करोड़ रुपये होता था. आज PM नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में यह आंकड़ा 15000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है. यह आत्मनिर्भर भारत की सफलता को दिखाता है.’

WarmRainCloud
जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मौसम ने ली करवट, गुरुवार को इन जिलों में बारिश की संभावना

जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में मौसम लगातार बदल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 मार्च को पूर्वी सिहंभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खुंटी और रामगढ़ में हल्की बारिस के साथ-साथ मेघगर्जन की संभावना जताई गयी है.

31 मार्च को पूरे राज्य में बारिश और गर्जन की संभावना है. इस दौरान झारखंड के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भाग में कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. साथ ही 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. 1 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर सभी जगह बरसात की संभावना है. वहीं 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेंगी. कहीं कहीं वज्रपात की भी संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि बारिश के दौरान किसी सुरक्षिक स्थान पर रहें. बताते चले कि जमशेदपुर समेत पूर राज्य में मंगलवार को कहीं कहीं हल्की बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 31 मार्च और 1 अप्रैल को ज्यादा सुरक्षित रहने की बात कही हैं. 4 अप्रैल के बाद धीरे धीरे मौसम साफ हो जाएगा.

तिथि — अधिकतम — न्यूनतम
30 मार्च — 27 — 22
31 मार्च — 34 — 20
1 अप्रैल — 33 — 19
2 अप्रैल — 35 — 20
3 अप्रैल — 34 — 20

FB IMG 1680165338387 edited
कविता : मेरे संग जय सिया राम कहो
FB IMG 1680165338387 edited
कविता तिवारी (उत्तर प्रदेश)

मन चंचल है, तन व्यूहल है
झंझावातों का है समूह
अगणित प्रतिकूल परीक्षाएँ
नित जीवन पथ लगता दुरूह

विकृतियाँ, कृतियों के दल का
यदि फलादेश सी लगती हों
संस्तुतियाँ चल विपरीत दिशा
यदि महाक्लेश सी लगती हों

यदि काव्यतत्व के समीकरण
संत्रास दिखाई देते हों
यदि वर्तमान वाले अवगुण
इतिहास दिखाई देते हों

यदि मर्यादाएँ मार्ग छोड़
पथ भ्रष्ट दिखाई देती हों
यदि नराधमों की अनुकृतियाँ
उत्कृष्ट दिखाई देती हों

कर दो विरोध के स्वर बुलंद
सबके हित में परिणाम कहो
निश्चित मत करो समय सीमा
फिर सुबह कहो या शाम कहो

तम हर, अंतर्मन उज्ज्वल कर
जय करुणाकर सुखधाम कहो
यदि मुक्तिमार्ग चुनना चाहो
मेरे संग जय सिया राम कहो

शुभ लक्ष्य लिए आए अतीत
तब तो भविष्य के स्वप्न बुनों
अन्यथा सहज पथ पर चल कर
विक्षिप्त बनों, निज शीश धुनों

जो अंधकार का अनुचर है
अनुयायी है पथ भ्रष्टों का
औचित्य भला कैसे होगा
ऐसे निकृष्ट परिशिष्टों का

तुम याज्ञवल्क के वंशज हो
नचिकेता जैसा तप लेकर
हिरण्यकश्यप से युद्ध करो
प्रहलाद सरीखा जप लेकर

धुन के पक्के पौरुष वाले
ध्रुव जैसे श्रेष्ठ तपस्वी हो
वह कृत्य करो, अनुरक्ति भरो
जिससे यह विश्व यशस्वी हो

हो त्याज्य अशुभ कुल फलादेश
जागृत हो कर शुभ नाम कहो
जो संस्कृति के संरक्षक हो
उनको ही बस गुणधाम कहो

हो हंस वंश अवतंश श्रेष्ठ
होकर सकाम निष्काम कहो
यदि मुक्तिमार्ग चुनना चाहो
मेरे संग जय सिया राम कहो

कर्तार उन्हें कर तार-तार
जो हैं कतार को तोड़ रहे
शुचिता-श्रद्धा-करुणा नकार
अपसंस्कृतियों को जोड़ रहे

उद्देश्य पूर्ण कर दे धरती
कर दे मानवता का विकास
क्षमता को दे जागरण मंत्र
तम हर भर दे सात्विक प्रकाश

तू निखिल विश्व का स्वामी है
अंतर्यामी घट-घट वासी
सज्जनता को कर दे विराट
कर खड़ी खाट जो संत्रासी

उद्भव-स्थिति-संहार-शक्ति
कुल तेरी ही तो छाया है
कहते हैं वेद, पुराण ग्रंथ
तुझमें ही विश्व समाया है

कवियो, भूमिका निभाओ तुम
यति-लय-गति-छंद-ललाम कहो
शुद्धतायुक्त परिमार्जन हो
मत उनको दक्षिण-वाम कहो

श्रद्धायुत नतशीर होकर के
तत्क्षण शत बार परिणाम कहो
यदि मुक्तिमार्ग चुनना चाहो
मेरे संग जय सिया राम कहो ।

n48523583416801634203672fd8be8e087efdfcd864e4fb9ab2b8e40ccbdc752fbaabc5b0b2e20c885aa5b1
रामनवमी के मौके में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धँसी, 25 लोग गिरे

मध्य प्रदेश : इंदौर में राम नवमी के मौके पर बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पुरातन बावड़ी की छत धंसने से कम से कम 25 लोगों के उसमें गिरने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि पटेल नगर के मंदिर में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी।

n48523583416801634203672fd8be8e087efdfcd864e4fb9ab2b8e40ccbdc752fbaabc5b0b2e20c885aa5b1

ख़बर के मुताबिक हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक पांच लोगों को निकाला जा चुका है। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। पुलिस ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

4faf29908a48cbe06b4b7c0408da419f7ae51cf12d70af207b478a3c837b875e.0
आदित्यपुर : ट्रक चालक को मारकर नाले में फेंका, पुलिस ने 2 को लिया हिरासत में

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हेवेन पैलेस बहुमंजिला फ्लैट के पास नाले से बरामद शव की पहचान 30 वर्षीय ट्रक चालक सोनू कुमार यादव के रूप में की गई है चालक की पहचान उसके साथियों ने की है। मृतक, अमरदीप सरदार ट्रांसपोर्टर के यहां अमरदीप सर्विस ट्रांसपोर्ट में ट्रेलर चलाता था। सोनू यादव मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के गिरियक थाना के बर्च्छिबीघा का रहनेवाला था। चालक सोनू यादव के साथी चालक सुभाष यादव, जयेंद्र कुमार, महेश यादव, किशोर यादव आदि ने बताया कि वह आत्महत्या नहीं किया है। रात में उसको उसका पार्टी जिसका माल लेकर आया था वही खाना खिलाने ले गया था सुबह में फ्लैट के नीचे नाली में उसका शव मिला है।

सोनू यादव के साथी चालकों ने बताया कि उसकी हत्या कर यहां शव को नाली में लाकर घुसा दिया है। चार तल्ला से गिरकर नाली में नहीं घुस सकता है। पुलिस साथी चालकों के बयान लेकर छानबीन में जुट गई है। वहीं जिसका माल लेकर आया था उसके 2 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक सोनू यादव के परिवार में पत्नी एवं 2 लड़का और एक लड़की है।

1680162483565
टेल्को : रामनवमी में अश्लील गाने पर डांस करने के मामले में डीसी और एसएसपी ने की कार्रवाई, देखें वीडियो

जमशेदपुर : रामनवमी के स्टेज पर अश्लील गाने पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद जमशेदपुर डीसी और एसएसपी सहित तमाम प्रशासनिक अमला बुधवार देर रात्रि खड़ंगाझार चौक पहुंचे। मौके पर ही डीसी एक्शन मोड में दिखीं। वहाँ पहुँचते ही सबसे पहले उन्होंने रात 10 बजे के बाद खुले गौरव स्टोर पर पहुँच गई और दुकानदार रविंद्र मिश्रा को फटकार लगाया। दुकान के बाहर सड़क पर रखे सामानों को लेकर भी सख़्त दिखीं और स्थानीय थाना को अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई का निर्देश दिया।

उधर खड़ंगाझार चौक पर श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के बैनर तले रात दस बजे के बाद म्युजिक शो चल रहा था, जिसको देखकर डीसी भड़क गई। उन्होंने आयोजक ओमप्रकाश सिंह को जमकर फटकार लगाया और चौक पर कार्यक्रम करने एवं डीजे बजाने की अनुमति के कागजात दिखाने को कहा। डीजे पर प्रतिबंध होने के बावजूद खड़ंगाझार चौक पर लगातार अश्लील गाने पर डांस होने और निर्धारित समय सीमा के बाद भी कार्यक्रम होने की शिकायत को सही पाया।

ae8e6ce8620554d4eeff67057961bfc9ac3762dcbccaf2e6d007bced56c168c3.0

डीसी और एसएसपी के निर्देश पर आयोजन स्थान की विडियोग्राफि भी हुई। प्रशासन ने ड्रोन और कैमरे की मदद से श्री हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति की ओर से लगे होर्डिंग्स और पोस्टर की विडियोग्राफि भी करवाया जिससे कमिटी से जुड़े सदस्यों की पहचान करने में आसानी होगी। प्रशासन की ओर से रामनवमी अखाड़ा के विसर्जन के बाद ओमप्रकाश सिंह और उनके कमिटी पर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई करने का निर्देश टेल्को थाना प्रभारी को दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कमिटी के लोगों की शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थी की टेल्को कंपनी में आने वाले वाहनों से भारी भरकम चंदा की डिमांड की जा रही थी और टेल्को के लेबरब्यूरो गोलचक्कर पर गाड़ियों को जबरन रोककर रंगदारी से चंदा उगाही की जा रही थी। इस दौरान खड़ंगाझार चौक पर ही रहने वाले केंद्रीय शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय को भी खरी खरी सुनाया की उनके घर के सामने ही कानून का मज़ाक बनाया जा रहा है ऐसे में शांति समिति के सदस्य होने के नाते वे लापरवाह हैं।

प्रशासन को स्थानीय महिलाओं ने ही व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर वीडियो भेजकर शिकायत किया था की हनुमान मंदिर अखाड़ा समिति के लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा। प्रशासन को यह भी सूचना मिली है की ओमप्रकाश सिंह गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह से जुड़ा हुआ है और सूदखोरी, रंगदारी के धंधे में लिप्त है। डीसी और एसएसपी ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया है और पूजा विसर्जन के बाद बड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

error: Content is protected !!