एक नई सोच, एक नई धारा

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी के वंचित छात्रों को मिली साइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

IMG 20260725 WA0014 scaled

तीसरी धारा न्यूज, जमशेदपुर

​उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी (जेम्को आजाद बस्ती) के कक्षा 8वीं के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में साइकिल योजना के लाभ से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया। शनिवार, 25 जुलाई 2026 को विद्यालय परिसर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के इन वंचित विद्यार्थियों के बीच नई साइकिलों का औपचारिक वितरण किया गया।IMG 20260725 WA0016

​उल्लेखनीय है कि विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से मुलाकात कर गुहार लगाई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बीडीओ ने त्वरित संज्ञान लिया और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कौशल कुमार को अविलंब साइकिल वितरण सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में आज शनिवार को प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच साइकिलों का वितरण संपन्न कराया गया।IMG 20260725 WA0014

छात्रों ने जताया शिक्षकों व जनप्रतिनिधि का आभार

​पिछले कई महीनों से साइकिल मिलने का इंतजार कर रहे मासूम बच्चों के चेहरे नई साइकिल पाकर खिल उठे। छात्र अपनी नई साइकिलों के साथ विद्यालय पहुंचे और अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव, शिक्षक राकेश कुमार सिंह, शिक्षिका कंचन कुमारी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह के प्रति विशेष आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज (जमशेदपुर)

error: Content is protected !!