एक नई सोच, एक नई धारा

हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए हिन्दू समाज को धर्मरक्षा निधि समर्पण करना जरूरी – चंद्रकांत रायपत

1002267473

बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर की धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान की बैठक में विहिप झारखंड प्रांत अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत रायपत जी पहुंचे , जहां प्रथम बार जमशेदपुर आगमन पर झारखंड प्राँत के नये संगठन मंत्री चितरंजन … जी को अंगवस्त्र देकर विहिप की जिला समिति की ओर से सम्मानित किया गया , झारखंड प्रांत मे विहिप की ओर से चलाये जा रहे धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान के बारे मे चर्चा करते हुए, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत जी ने जानकारी दी कि धर्मरक्षा निधि समर्पण हिंदू समाज के सबसे निम्न और असहाय वर्ग के बीच सेवा कार्य को बढाने के उद्देश्य से बहुत जरूरी है इसके तहत हजारीबाग मे विहिप की ओर से अनाथ बच्चों के लिए निशुल्क छात्रवास चलाया जा रहा है, इसी तरह झारखंड के विभिन्न जिलों मे भी निशुल्क सेवा के कार्य निरंतर जारी है ताकि ईसाई मिशनरीज द्वारा धर्मांतरण को रोका जा सके।

1002267473

प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन जी ने विहिप जमशेदपुर महानगर को हर स्तर पर कार्यकर्ता निर्माण पर विशेष बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य को समझाया कि वर्तमान समय मे हमारी चुनौतियां बढी है और हिंदू समाज को सही दिशा दिखाने के लिए विहिप को मजबूत होना बहुत आवश्यक है ताकि हमारे धर्म और संस्कार की रक्षा निरंतर किया जा सके , इस महत्वपूर्ण बैठक मे जमशेदपुर मे निवास करने वाले विहिप के प्रांत, विभाग, जिला और प्रखंड के अधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे जहां सभी ने अपना धर्मरक्षा निधि समर्पण किया , कार्यक्रम मे विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता , जिला मंत्री चंद्रिका, बजरंगदल महानगर संयोजक चंदन दास के अलावा प्रांत से देवेंद्र गुप्ता, अवतार सिंह गांधी, जनार्दन पांडेय, सविता सिंह जी के अलावा अन्य नगरों से देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

1002267476