एक नई सोच, एक नई धारा

टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस में डकैती, यात्रियों के साथ मारपीट

n5406513381695534987676460c62fc84999e0eff30276167cc565460e82f41565da188137376b3e33db97d

पलामू : लातेहार के छिपादोहर और बरवाडीह स्टेशन के बीच संबलपुर से दिल्ली जा रही टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस में डकैतों ने धावा बोल दिया। 8 से 10 की संख्या में आये डकैतों ने 18309 ट्रेन संख्या के S9 बोगी में यात्रियों के साथ लाठी-डंडे और बंदूक की बट से मारपीट की। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

डकैतों ने यात्रियों को डराने के लिए ट्रेन में हवाई फायरिंग भी की। इस घटना में 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की भी सूचना है। वारदात के बाद जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। घायल यात्रियों का डाल्टनगंज स्टेशन पर इलाज किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
n540651338169553499916978ed0d7341ca34f83755c117ca76f1a612e907dfaf9f7b775ba4abfa7cfec1ef

घटना के संबंध में बताया जाता है कि लातेहार स्टेशन से करीब 8-10 की संख्या में डकैत चढ़े थे। ट्रेन जब छिपादोहर स्टेशन पहुंची तो डकैतों ने हवाई फायरिंग की और यात्रियों के साथ लाठी-डंडे, धारदार हथियार और बंदूक की बट से मारपीट करने लगे। इस मारपीट में करीब 8 से 10 यात्री घायल हो गये। इसके बाद डकैत गहने, पैसे और कई सामान लूट कर बरवाडीह स्टेशन से पहले ट्रेन को रोककर उतर गये। जब ट्रेन डाल्टनगंज स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने रेल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतायी और जमकर हंगामा किया। उन्होंने रेल सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किये। (जारी…)

IMG 20230802 WA00752

रेल निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव ने बताया कि सभी घायल यात्रियों का इलाज एमएचसीएच से डॉक्टर बुलवाकर किया गया। इलाज के बाद जीआरपीएफ पुलिस द्वारा एस्कॉर्ट कर सभी को जम्मू तक छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलायी जा रही है।