एक नई सोच, एक नई धारा

पंजाब : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की फिर हुई बेअदबी, खंगाला जा रहा सीसीटीवी

0c936fe6bc52e70e74061033b8244abf8090ae84303839dc418d6eaba171ed45.0

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी होने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिले के अधीन आते गांव मन्नण में स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में किसी अज्ञात व्यक्ति ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के करीब 40 पन्ने फाड़ते हुए बेअदबी की है। गांव मन्नण निवासी गुरभेज सिंह के घर में अखंड पाठ करवाया जा रहा था। जब ग्रंथी साहिब ने पाठ करना शुरू किया तब देखा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के विभिन्न हिस्सों से पन्ने किसी व्यक्ति द्वारा फाड़े गए थे। यह मामला सिख जत्थेबंदियों के ध्यान में लाया गया।

0c936fe6bc52e70e74061033b8244abf8090ae84303839dc418d6eaba171ed45.0

दमदमी टकसाल के अमरीक सिंह अजनाला, सूबा सिंह रामरौणी, सत्कार समिति के मनजीत सिंह झब्बाल, कुलदीप सिंह, परगट सिंह पंडोरी सिख संगत को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर डी.एस.पी. जसपाल सिंह पुलिस पार्टी को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेवादारों व संगत के साथ बातचीत करते हुए घटना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी की पहचान करते हुए इसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। तरनतारन के हलका विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह रंधावा, सरपंच मनजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह खालसा व सिख संगत ने इस घटना की निंदा की।