
जमशेदपुर : आजादनगर के बागानशाही रोड नंबर 11 में 19 अगस्त को दिनदहाड़े हुई चोरी में एक युवक को गिरफ्तार किया है। चोरी अंजुम नामक व्यक्ति के घर में हुइ थी। उस वक्त उसके मकान में केवल दो बच्चे थे। (जारी…)


बताया गया था कि 2 हजार नगद और 3.30 लाख के जेवर की चोरी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जानकारी दी थी कि दो महिलाएं उनके घर के बाहर खड़ी थीं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन महिलाओं ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आजादनगर पुलिस ने मामले की जांच की और दो लोगों को पकड़ लिया।
