एक नई सोच, एक नई धारा

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सोनारी का वनभोज सह मिलन समारोह सम्पन्न
IMG 20240108 WA0000

जमशेदपुर : वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ सोनारी का वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह दुमुहानी में संपन्न हुआ। वन भोज सह मिलन समारोह में सैकड़ो की संख्या में 60 वर्ष से अधिक महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ लोगों के बीच कुर्सी दौड़, धागा सुई, एवं अंतराक्षरी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा खेलकूद में विजयी हुए लोगों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष पूरण वर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि संघ का गठन मुख्यता तीन चीजों को लेकर किया गया है। सभी बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन दिलवाना, सुख दुख में एक दूसरे का साथ रहना, साथ ही अगर किसी की तबीयत खराब हो तो सूचना मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाने का कार्य संघ के द्वारा किया जाएगा। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

वन भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ अध्यक्ष पूरण वर्मा, विकास सिंह, पी .एन चौधरी, केशव सरकार, शंकर साहू, अजीत दै, नानकु यादव, संजय रजक सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुए ।

IMG 20230802 WA00753
राम मंदिर के नाम पर साइबर अपराधी कर रहे ठगी का प्रयास
1441890e51201a9f5afb0ebf28787ae4c1f9aa5dfb1b60c08c1e68726f495af2.0

जमशेदपुर : सावधान, अगर आपके फोन पर अयाेध्या राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगने के लिए फोन आता है या फेसबुक पर कोई पोस्ट दिखाई देता है तो सावधान हो जायें. क्योंकि राम मंदिर के नाम पर साइबर अपराधी ठगी करने में जुट गये हैं. एक ओर जहां पूरा देश अयोध्या में बने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है. वहीं साइबर अपराधी राम मंदिर की आरती में शामिल होने या फिर चंदा देने के नाम पर लोगों को फोन कर या सोशल मीडिया में क्यूआर कोड अपलोड कर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

साइबर अपराधी फोन कर लोगों को कह रहे है कि राम मंदिर समिति से बोल रहे हैं. वह लोग मंदिर के नाम पर चंदा भी मांग रहे हैं. इसके लिए क्यूआर कोड लोगों को वाट्सअप पर भेज रहे हैं. हालांकि अब तक इस संबंध में किसी भी व्यक्ति की ओर से थाना में शिकायत नहीं की है.

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कर रहे है पोस्ट

IMG 20230625 WA00001

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर राम मंदिर समिति और अन्य फर्जी नाम से साइबर अपराधियों पेज बनाया है. इसमें अलग अलग प्रकार की जानकारी और मंदिर की फोटो पोस्ट कर रहे हैं. इसमें चंदा देने के लिए क्यूआर कोड भी पोस्ट कर रहे हैं. कुछ लोगों को मैसेंजर पर पर्सनल मैसेज कर ठगी का प्रयास कर रहे हैं.

IMG 20230802 WA00753
भारतीय जनता पार्टी मेरे पर विचार करेगी तो मैं भी चुनाव लड़ूंगा – पंकज सिन्हा

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा सीट के लिए भाजपा की तरफ से उम्मीदवार कौन होगा आम लोगों के बीच इस पर चर्चा जोरों पर है। इसी बीच वर्तमान में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने कहा कि 28 साल से भारतीय जनता पार्टी से मैं जुड़ा हूँ और पार्टी ने मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपा हैं, मैं उसे बखूबी निभाया हूँ। यदि भारतीय जनता पार्टी मुझ पर विचार करती है तो पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मैं भी चुनाव लड़ूँगा। अब देखना यह है कि भाजपा के आला कमान आखिर क्या फैसला लेती है।

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
शहर में घंटे के हिसाब से लगेगा पार्किंग शुल्क : डीसी
n57190914017045595083611bb2ba8de59f7e3114a2d667aab394bd7d477ba90ff744f47bd1ee263a41e24a 1

जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) पार्किंग कमेटी की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर गहन विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग जरूरी है। उन्होंने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश को यथाशीघ्र पार्किंग का टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए।

पार्किंग कर्मचारी अनुशासन में रहें

IMG 20240102 WA0000

उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि पार्किंग के नाम पर आमलोगों के साथ संवेदकों एवं उनके कर्मचारियों की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्किंग कर्मियों के लिए अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड और पहचान पत्र लागू करने के निर्देश दिए। चिह्नित पार्किंग स्थलों को छोड़कर किसी निजी घर के सामने वाहन पार्किंग नहीं कराने और तय शुल्क से ज्यादा की वसूली नहीं करने के निर्देश दिए।

शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

बैठक में समिति ने पार्किंग शुल्क के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्लिप देने पर चर्चा की, जिसमें बार कोड, क्यूआर कोड व सीरियल नंबर हो, ताकि जांच आसान हो और पार्किंग के नाम पर अनियमितता न हो। साथ ही कम से कम 2 घंटे की वैधता के बाद अतिरिक्त घंटे के लिए अलग से शुल्क लेने पर विचार किया गया। उपायुक्त ने पूरे दिन की पार्किंग के लिए भी पास जारी करने का सुझाव दिया। वहीं, महत्वपूर्ण और भीड़-भाड़ वाले स्थान जहां पार्किंग से सुगम यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है, वहां पूरे दिन के लिए पास नहीं जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव रंजन, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त रवि प्रकाश, डीपीआरओ रोहित कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, ट्रैफिक थाना प्रभारी, जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

IMG 20230802 WA00753
रील बनाने के चक्कर में गई 4 लोगों की जान
n57184695217045590656776a5a222c43f418fc45f082b02f6d89e0d4bb631cf626b7e895e1d599353eeb0a

जैसलमेर : सांगड़ थाना इलाके के देवीकोट कस्बे के पास में हुए जबर्दस्त सड़क हादसे में मां-बेटों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार युवक शराब की गिलासें हाथों में लेकर गानो पर झूमते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए रील बना रहे थे. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

उसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी पिकअप से अनार खरीद रहे मां-बेटे की की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में इलाज के दौरान कार सवार दो अन्य युवकों ने भी दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हुआ. वहां सफेद कलर की एक तेज रफ्तार कार जैसलमेर के आकल गांव से बाड़मेर की तरफ जा रही थी. पुलिस को सूचना मिलने पर उसने देवीकोट तिराहे से पहले कार को रुकवाने के प्रयास किया. लेकिन कार सवार युवकों ने उसे रोका नहीं और नाकाबंदी तोड़कर बाड़मेर की तरफ भाग गए. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान कार की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब थी. देवीकोट कस्बे की मुख्य सड़क पर ही तेज रफ्तार कार ने वहां खड़ी पिकअप को टक्कर मारी और वहां से अनार खरीद रहे नेपाली मां-बेटे को टक्कर मारकर उड़ा दिया. पिकअप गाड़ी से भिड़ने के बाद कार करीब 20 फिट आगे स्लिप होकर रुक गई. इससे मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों नेपाल के रहने वाले थे. हादसे की शिकार हुई मेनकला (34) पत्नी भीमबहादुर और उसका बेट मनीष 11 साल का था. हादसे में कार सवार सभी युवक बुरी तरह से घायल हो गए. सभी घायलों और मृतकों को जैलसमेर जवाहिर अस्पताल लाया गया. वहां कार सवार घायल युवक रोशन खां (21) निवासी आकल और एक अन्य युवक भवानी सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. (जारी…)

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753

हादसे की शिकार हुई मेनकला अपने पति भीम बहादुर के साथ 3 साल पहले ही देवीकोट कस्बे में रहने आई थी. ये परिवार चाउमीन का ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है. वहीं अनार से भरी पिकअप गाड़ी में बैठे 2 नाबालिग बच्चों को भी चोटें आई हैं. हालांकि दोनों बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. कार सवार राजू सिंह सिसोदिया और लीलू सिंह चौहान निवासी आकल का इलाज चल रहा है. हादसे से कुछ ही देर पहले कार सवार युवकों ने गाड़ी में शराब पी और उसका वीडियो भी बनाया. वीडियो बनाने वाले युवक ने उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपलोड भी किया था. लेकिन कुछ ही देर बाद वीडियो बनाने वाले रोशन की हादसे में मौत हो गई.

हाथी की मौत मामले में वन विभाग के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग
n57193503417045584320410b96e2a79d5faeef823a0cc99dff746a21bcd89930b6468c5a0537580a22216a

जमशेदपुर : चांडिल अनुमंडल के निमडीह प्रखंड के आंडा गांव में हाथी के बच्चे की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट को स्वत संज्ञान लेना चाहिए. साथ ही वन विभाग के सक्षम पदाधिकारी के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा चलाया जाना चाहिए. उक्त बातें वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कही है. उन्होंने कहा है कि इस मामले में पशु प्रेमी संस्थाओं को आगे आना चाहिए और वन विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहिए. अधिवक्ता के अनुसार वे इस मामले में संस्थाओं को हर तरह से कानूनी मदद देने को तैयार है. भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 के अनुसार संबंधित पदाधिकारी पर मुकदमा चलना चाहिए. उनके अनुसार देश के वन्य पशु के संवर्धन संरक्षण हेतु बड़ी राशि केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा आवंटित की जाती है. ऐसे में हाथी का एक बच्चा सूखे कुएं में गिर जाता है और वन विभाग मुंह देखता रह जाता है. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

अधिवक्ता के अनुसार वन विभाग के पदाधिकारी यदि समय पर उस हाथी को निकालने की कार्रवाई करते तो वह जीवित रहता और देश के अन्य वन्य पदाधिकारी फॉरेस्टर, रेंजर के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बनता. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी इस मामले मे व्यक्तिगत तौर पर रुचि लेकर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. अधिवक्ता पप्पू ने हाल ही में मुसाबनी क्षेत्र में बिजली करंट से पांच हाथियों का दर्दनाक मृत्यु होने का हवाला भी दिया. उनके अनुसार उक्त मामले में भी यदि झारखंड उच्च न्यायालय ने संज्ञान ले लिया होता और सरकार ने ठोस कार्रवाई की होती तो हाथी के बच्चे को असमय मौत के मुंह में नहीं जाना पड़ता. पांच हाथियों के मौत मामले में वन क्षेत्र पदाधिकारी फॉरेस्ट रेंजर, वनकर्मी, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए थी.

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
अवैध खनन मामले में हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार की बढ़ी टेंशन, ED ने किया तलब

राँची : ईडी ने अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और साहिबगंज के उपायुक्त राम निवास यादव को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी को जबकि राम निवास यादव को 11 जनवरी को और एक अन्य व्यक्ति बिनोद सिंह को 15 जनवरी को संघीय एजेंसी के रांची कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

सूत्रों ने कहा कि इनके बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किए जाएंगे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 3 जनवरी को उनके और साहिबगंज के पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे एवं कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने कहा- यह कार्रवाई साहिबगंज में कथित अवैध पत्थर खनन और 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अपराध आय के मामले से संबंधित है। साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन गतिविधियां की जा रही थीं। अवैध खनन से होने वाली आय का पता लगाने के लिए प्रशासनिक, वन, खनन एवं प्रदूषण नियंत्रण विभागों के साथ ईडी के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण किए गए थे। (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57

ईडी का कहना है कि अन्य विभागों के साथ किए गए संयुक्त निरीक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की पुष्टि हुई है। इससे पर्यावरण को खतरे पैदा हो रहे हैं। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बिष्णु यादव, पवित्रा यादव और हेमंत सोरेन के राजनीतिक सलाहकारों में से एक पंकज मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ दायर झारखंड पुलिस की एफआईआर से उपजा है। ईडी ने कहा कि बाद में झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार, मामले को सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है। जांच में पता चला है कि अवैध खनन के इस मामले का ‘किंगपिन’ पंकज मिश्रा था। (जारी…)

IMG 20230625 WA00001

ईडी ने पंकज मिश्रा को जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। ईडी ने छापेमारी के बाद एक बयान में कहा कि आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डेटा जब्त करने के अलावा, उसने डिप्टी कमिश्नर (डीसी) राम निवास यादव के कैंप कार्यालय से 7.25 लाख रुपये समेत 36.99 लाख रुपये कैश भी बरामद किए हैं। ईडी को जांच में तीस बेनामी बैंक खाते भी मिले हैं जिनके दस्तावेज दिन भर की तलाशी के दौरान पाए गए थे। इन खातों को फ्रीज कर दिया गया है।

IMG 20230802 WA00753
सरयू का नगर विकास मंत्री को पत्र – जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी बनाने का आदेश करें निरस्त
6c4c62d914ed4e7b41c682abdf00718bebd3eeb950ecd9e689475f3f415518b4.0

राँची : निर्दलीय विधायक सरयू राय ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि जमशेदपुर को औद्योगिक नगर घोषित करने का आदेश गलत है. वहीं कैबिनेट का संकल्प और नगर विकास विभाग की अधिसूचना दोनों ही असंवैधानिक और गैरकानूनी है. कैबिनेट के इस संकल्प और नगर विकास विभाग की अधिसूचना को अविलंब वापस लिया जाना चाहिए. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

सरयू राय ने कहा है कि झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 481 भारत का संविधान के अनुच्छेद 243(Q) के प्रावधान के विपरीत है. संविधान के प्रावधान 243(Q) में औद्योगिक नगरी के गठन का अधिकार राज्यपाल में निहित है. लेकिन झारखंड नगरपालिका अधिनियम की धारा 481 में इसे सरकार में निहित कर दिया गया है, जो संविधान के प्रावधान के प्रतिकुल है और अल्ट्रा वायरस (अधिकारातीत) है. इस संबंध में झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 को विधानसभा में संशोधन विधेयक लाकर संशोधित किया जाना चाहिए. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

साथ ही सरयू राय ने कहा है कि कैबिनेट का संकल्प और अधिसूचना को निरस्त करते हुए जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति में सभी वार्डों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को भी स्थान मिलना चाहिए. इस तरह से जमशेदपुर की जनता का तीसरा मताधिकार भी सुरक्षित हो जाएगा. उन्होंने नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को अविलंब निरस्त करने, वर्तमान जमशेदपुर औद्योगिक नगरी समिति को पुनर्गठित करने, इसे भारत का संविधान और झारखंड नगरपालिका अधिनियम-2011 के प्रावधानों के अनुरूप करने और संबंधित वार्डों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को इसमें स्थान देने का आग्रह किया है.

IMG 20230802 WA00753

दुर्गा दास मेमोरियल ट्रस्ट के मेगा स्वस्थ शिविर में होगा मुफ्त इलाज

जमशेदपुर : सामाजिक संगठन दुर्गा दास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा दिनांक 07 जनवरी 2024 समय 10 बजे से 3 बजे तक जमशेदपुर के धतकीडीह स्थित कम्यूनिटी सेंटर, सेंट्रल मैदान में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे जेनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, स्कीन के 30 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा।मेगा हेल्थ कैम्प में मरीजों की मुफ्त शारीरिक जांच, मुफ्त रक्त जांच,एवं मुफ्त दवाई दी जाएगी। (जारी…)

IMG 20240102 WA0000
AddText 01 01 11.21.57

दुर्गा दास दत्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरभ दत्ता ने कहा के मेरे पिता स्वर्गीय दुर्गा दास दत्ता जी को समाज सेवा में गहरी दिलचस्पी थी और वो हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते थे इसलिए उनके तीसरे पुण्यतिथि पर मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृद्ध और गरीब लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया जाएगा। सौरभ दत्ता ने लोगों से कैम्प में आकर स्वास्थ्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

IMG 20230625 WA00001
IMG 20230802 WA00753
बकाया भुगतान नहीं करने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास किये गए सील
n57163986617044818156808a13d4834309c566a2fa1dc0d169852c42ba7e4061b5475f978f3691ce1acdb7

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट द्वारा आरके कंस्ट्रक्शन प्राईवेटलिमिडेट को बिल का भुगतान नहीं करने पर शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के दो आवास को सील कर दिया गया. शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर अधिकारी सर्किट हाउस स्थित क्वार्टर नंबर सीई1 और सीई 2 को सील करने पहुंचे. इस आवास पर पूर्व से ही रेनोवेशन का कार्य किया जा रहा था जिसे रोकवाकर भवन को सील किया गया. (जारी…)

IMG 20240102 WA0000

इस संबंध में अधिवक्ता राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन के ऑनर मो मिराज ने हाईकोर्ट में बिल का भुगतान नहीं होने पर स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खिलाफ केस दायर किया था. साल 2018 में ही हाईकोर्ट ने बिल का भुगतान करने का आदेश दिया था पर अब तक बिल का भुगतान नहीं किया गया. जमशेदपुर कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिविजन एसीजीएमचंद्रभानू कुमार कोर्ट में हुई. कोर्ट ने भवन सील करने का आदेश दिया था जिसके बाद आज यह कार्रवाई की जा रही है. (जारी…)

AddText 01 01 11.21.57
IMG 20230625 WA00001

राजहंस तिवारी ने बताया कि आरके कंस्ट्रक्शन ने गालूडीह में चेक डैम और कैनाल का निर्माण कराया था. कार्य पूरा होने के बावजूद स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के द्वारा कुल बकाया राशि साल 2018 में 3,16,39,479 (तीन करोड़, सोलह लाख उन्नचालिस हजार चार सौ उन्नयासी ) रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा था. इसके पूर्व भी स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के उलीडीह स्थित भवन को भी सील किया गया था.

IMG 20230802 WA00753
error: Content is protected !!