एक नई सोच, एक नई धारा

मरीजों की सुविधा के लिए बर्न वार्ड में लगाए गए पर्दे

जमशेदपुर : एमजीएम के पीजी बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद 20 बेड के बर्न वार्ड में लगातार सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वार्ड के हरेक बेड को पर्दा लगाकर घेर दिया गया है, ताकि मरीज को सहूलियत हो सके। इससे मरीजों की प्राइवेसी भी बनी रहती है। पर्दा एक तरह का केबिन है, जहां बेड के अलावा एक टेबुल भी दिया गया है। वहीं जिन मरीजों को मच्छरदानी की जरूरत होती है, उन्हें मच्छरदानी भी उपलब्ध कराई जा रही है। वार्ड में पहले से एसी लगा हुआ है और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुराने बर्न वार्ड में हरेक बेड पर पर्दा नहीं लगा था। इस कारण मरीजों की प्राइवेसी नहीं रहती है। एचओडी डॉ. ललित मिंज ने बताया कि वार्ड में लगातार सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। कई योजनाओं का प्रस्ताव बना कर भेजा गया है।

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
प्राइवेट कोचिंग सेंटर्स पर लगी लगाम, 16 साल से कम उम्र के बच्चों का नहीं होगा नामांकन, लौटानी होगी फीस

नई दिल्ली : प्राइवेट कोंचिंग सेंटर्स की मनमानी पर अब केंद्र सरकार ने लगाम कसने की तैयारी कर ली है. इन नई गाइडलाइंस के अनुसार अब कोई भी कहीं भी और कभी भी प्राइवेट कोचिंग सेंटर नहीं खोल पाएगा. इसके लिए सबसे पहले उसे रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यही नहीं अब कोचिंग सेंटर में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए नामांकन नहीं होगा. कोचिंग सेंटर किसी छात्र से मनमानी फीस भी नहीं वसूल सकेंगे. (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15

केंद्र ने ये गाइडलाइन देश भर में NEET या JEE की तैयारी कर रहे छात्रों के बढ़ते सुसाइड मामलों और देश में बेलगाम कोचिंग सेंटर्स की मनमानी को लेकर दिया है. गाइडलाइन के अनुसार, आईआईटी जेईई, एमबीबीएस, नीट जैसे प्रोफेशनल कोर्स के लिए कोचिंग सेंटरों के पास फायर और भवन सुरक्षा संबंधी एनओसी होनी चाहिए. परीक्षा और सफलता के दबाव  को लेकर छात्रों की परेशानी दूर करने के लिए उन्हें मनोवैज्ञानिक और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता भी उपलब्ध कराई जाए.

पहले भी जारी हो चुके हैं गाइडलाइंस

AddText 01 13 12.40.25


कोचिंग सेंटर के रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन 2024 के दिशानिर्देश  राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पहले ही भेजे गए हैं. कुछ राज्यों में पहले से ही कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के रेगुलेशन संबंधी कानून हैं, अधिक फीस वसूलने वाले और जगह-जगह खुले प्राइवेट कोचिंग सेंटरों की बढ़ती तादाद और वहां सुसाइड के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने ये मॉडल गाइडलाइन प्रोपोज की है. (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

गाइडलाइन में कहा गया है कि छात्रों पर कड़ी प्रतिस्पर्धा और अकादमिक दबाव को देखते हुए कोचिंग केंद्रों को बच्चों की भलाई के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए. कोचिंग संस्थान तनाव और अवसाद से छात्रों को बचाने और उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मदद अनुभवी मनोवैज्ञानिकों की सहायता लेनी होगी.

नियम तोड़ा तो लगेगा तगड़ा जुर्माना

IMG 20230708 WA00574


कोचिंग सेंटर्स को गाइडलाइन के अनुरूप रजिस्ट्रेशन न कराने और नियम और शर्तों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना देना होगा. कोचिंग सेंटर पहले उल्लंघन के लिए 25 हजार, दूसरी बार एक लाख और तीसरी बार अपराध के लिए रजिस्ट्रेशन कैंसल करने के साथ भारी जुर्माना के लिए तैयार रहना होगा.

10दिन के भीतर वापस होगी फीस

IMG 20230802 WA00754


गाइडलाइन के मुताबिक, कोर्स की अवधि के दौरान फीस नहीं बढ़ाई जा सकेगी. किसी छात्र ने पूरा भुगतान करने के बावजूद कोर्स को बीच में छोड़ने का आवेदन किया है तो पाठ्यक्रम की शेष अवधि का पैसा वापस करना होगा. रिफंड में हॉस्टल और मेस फीस भी शामिल होगी.

रांची हवाई अड्डे पर पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का भव्य स्वागत

राँची : राँची हवाई अड्डे पर आज हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के कार्यकर्ताओं ने अरूण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का भव्य स्वागत किया। आप सबों को वृदित हो कि हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी कल दिनांक 19/01/24 को सुबह 9 बजे हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी की आरती में शामिल होंगे एंव संध्या 5 बजे राजेंद्र विद्यालय सभागार साकची में आयोजित वीर महाराणा के कार्यक्रम में अपनी बातों को रखेंगे।
आज रांची हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से दिलजय बोस, अमित सिंह, सोमनाथ सिंह, प्रकाश दुबे एंव अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए ।

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
काशीडीह दुर्गा मंदिर में 22 जनवरी को होगा पूजा अर्चना, महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
IMG 20240118 WA0007

जमशेदपुर : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास है। इस मौके पर जमशेदपुर की जनता में भी उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा इत्यादि रामभक्तों द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर काशीडीह दुर्गा मंदिर में भी 22 जनवरी को पूजा अर्चना सहित महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा की आगामी 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लल्ला के प्रतिष्ठापित होने की खुशी में काशीडीह दुर्गा मंदिर में दोपहर समय महापंडीतो के द्वारा अयोध्या धाम के तयशुदा समय लगभग 12 बजे से पूजा अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जायेगा। मंदिर समिति के माध्यम से सभी को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अंदर हवन भी रामभक्तों के द्वारा किया जायेगा। मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

श्री सिंह ने बताया कि इन सब के तत्पश्चात शाम 5 बजे से ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। मैदान को भी विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है, स्टेज बनाकर आए हुए सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भगवान राम धुन पर आधारित कार्यक्रम किए जायेंगे। गायत्री परिवार के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित करके दीप यज्ञ भी किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00574

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भगवान प्रभु को भोग लगाकर लगभग 10000 धर्म प्रेमी आगंतुकों के लिए महाप्रसाद भी रखा गया है। पूरे काशीडीह के साथ साथ बाहर के मेहमानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यह खुशी के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

IMG 20230802 WA00754
प्रकाश पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा लगाया गया सेवा शिविर
IMG 20240118 WA0006

जमशेदपुर : खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकली विशाल नगर कीर्तन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में माथा टेक कर समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और स्कूली बच्चों और संगत के बीच चार हजार बिस्कुट पैकेट एवं पेयजल की बोतल वितरित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह ने कहा दशमेश पिता गुरू गोविंद सिंह महाराज धर्म और मानवता की रक्षा शौर्य, साहस के प्रतीक थे ।दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सभी लोगों के जीवन में खुशियों का संचार करे और सभी परिवारजनों के मददगार बने। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

आज के सेवा शिविर में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, युवा मोर्चा ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल, ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता हरे राम यादव,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, ज़िला मंत्री राकेश चौबे, ज़िला कोषाध्यक्ष विकास सिंह, ज़िला आईटी सेल प्रभारी नीरज मिश्रा, राकेश कुमार, मंडल महामंत्री अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, रंजीत शर्मा, गोल्डी पाजी, रोशन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
श्री श्री दक्षिणेश्वर काली मंदिर की कलश यात्रा में शामिल हुई सैकड़ों महिलाएं
n574937564170547466932983f4436f07c8c1cc8e6bac384f30242c671d9aca043eae38541f944ec909c3a8

श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस द्वारा काली मंदिर से गाजे बाजे के कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकल कर साकची से हो कर दोमुहानी पहुंची। वहां कलश में जल भरने के पश्चात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। उसके बाद नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, हरबंश सिंह, संतोष सिंह, छोटू पाल,कमलेश राय,अजीत कुमार राउत, सुजीत कुमार राउत, विनोद शाही, राजू चौधरी, राजीव कुमार झा, थे।

IMG 20240108 WA0051 1
AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
मोबाइल में ना करें 401 डायल, साइबर ठगी का हो सकते हैं शिकार
n574932038170547350891532307891e4b4b043896d9950e9a59f1f9ee4bade6b343478d0f8dd49e1a76b6c

जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है. झारखंड वासियों से पुलिस ने अपील है कि किसी के कहने पर 401 डायल ना करें. इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नये नंबर पर डायवर्ट किये जा सकते हैं. इसके बाद आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051 1
AddText 01 13 12.07.15

साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है. कृपया डिलीवरी के लिए अपना एड्रेस कंफर्म करें. जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है. तो वे कहते हैं कि ठीक है. लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है, तो आपको कैंसिल कराना होगा. इसके बाद पार्सल कैंसिल कराने के लिए साइबर ठग आपको 401 डायल करने के लिए कहते हैं. इसी बाद वो उस नंबर को भी डायल करवाते हैं, जिस पर उन्हें कॉल फॉरवर्ड कराना होता है. ऐसा करने पर आपके नंबर पर आने वाले कॉल साइबर अपराधी के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं. (जारी…)

AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

अगर आपका कॉल फॉरवर्ड हो गया है तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में कॉलिंग एप को ओपन करें. इसके बाद सेटिंग में जाकर कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको दिख जायेगा कि आपका कॉल फॉरवर्ड हुआ है या नहीं. यदि ऑन है तो उसे ऑफ कर दें. अधिक दिक्कत होने पर कस्टमर केयर को कॉल करके आप कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करवा सकते हैं.

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर स्कूल को बंद रखने का आदेश
n57483421217054726148905c9bf92c83d6b2ddae8344f0420924316e5d25070ff47a2c2d6805388efa1dc9

जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी निजी स्कूलों को पत्र भेजकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर 17 जनवरी को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसके लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर निजी स्कूलों की मनमानी से उन्हें अवगत कराया था. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051 1
AddText 01 13 12.07.15

बताया था कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सरकारी स्कूलों में छुट्टी दी जाती है, लेकिन निजी स्कुल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में छुट्टी नहीं दी जाती है. इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसकी जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य सभी निजी स्कूलों के प्रबंधक एवं प्राचार्य को ईमेल द्वारा तत्काल पत्र भेज दिया है. (जारी…)

AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. तब से लेकर आज तक सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूल भी बंद होते रहे हैं. परंतु बीच-बीच में निजी स्कूलों के प्रबंधक मनमानी रवैया अपनाते हैं, जिसका भविष्य मे कड़ा विरोध किया जाएगा.

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर बुधवार को टेल्को से निकलेगा भव्य नगर कीर्तन
n5748215261705425796310428ed3a2936b94910602d07fb38997ed43acc2e5057a859374add02969ea5082

जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. प्रकाशोत्सव पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गयीं है. (जारी…)

IMG 20240108 WA0051 1
AddText 01 13 12.07.15

मंगलवार को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करें. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाश पर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर बड़ी संख्या में सीजीपीसी के साथ नगरकीर्तन में शामिल हों. (जारी…)

AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052

पूर्व संध्या पर प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह, दमन सिंह, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा और रामकिशन सिंह ने टेल्को गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया. नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तत्पर है अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग संपर्क में हैं. नगर कीर्तन सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा. टेल्को गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी की पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी. बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा से नगरकीर्तन के आरम्भता की अरदास के बाद मौजूद गुरुप्यारी साध-संगत गुरु महाराज जी की शान में पुष्प वर्षा कर पालकी साहिब की रवानगी देगी. (जारी…)

AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574

निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा. सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी. नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 38 सजावटी तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं. पूरे नगर कीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी. विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (मानगो, साकची, टूइलाडुंगरी), 3 टर्बन बैंक, 4 सिख विजडम, 5 निहंग जत्थेबंदी, 6 विभिन्न स्कूल, 7 सीजीपीसी, 8 जाग्रति मंच, 9 अकाली दल, 10 पालकी साहिब, 11 गुरुप्यारी साध संगत, 12 स्त्री सत्संग सभा, 12 विभिन्न कीर्तनी जत्थे 13 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा नमदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी, टिनप्लेट गुरुद्वारा व बारीडीह गुरुद्वारा की ओर से निर्धारित मार्ग पर संगत के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से किया जायेगा. साकची में नगर कीर्तन पहुंचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी.

IMG 20230802 WA00754
धुर्वा में पुल के ऊपर अनियंत्रित होकर पलटी कार, एक की मौत, तीन घायल
n574821534170542528607572196ea934821d3f8ed5c9d77bd0497923b71485e4d7d91079ee664ba6a0a8a4

राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो मुक्तिधाम पुल के ऊपर मंगलवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गये . घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि पुल के डिवाइडर से टकराकर पुल के ऊपर ही पलट गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भेजा. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

IMG 20240108 WA0051 1
AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
error: Content is protected !!