एक नई सोच, एक नई धारा

आज भारत आ रहे गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट इमैनुएल मैक्रों, हवा महल में लेनदेन के लिए करेंगे UPI का इस्तेमाल

26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को वह राजस्थान के जयपुर पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

इसके बाद दोनों नेता का एक रोड शो में भी भाग लेंगे। इसके बाद वह राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, पीएम मोदी और इमैनुअल मैक्रों जयपुर के हवा महल में लेनदेन के लिए यूपीआई का उपयोग कर सकते हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों दोपहर में राजस्थान की राजधानी जयपुर में उतरेंगे, जिसके बाद वह आमेर किले की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां उनका सांस्कृतिक स्वागत किया जाएगा और वह दीवान-ए-खास में स्थानीय कलाकृतियों की एक छोटी प्रदर्शनी भी देखेंगे। बता दें कि मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

यह है पूरा कार्यक्रम

आमेर किले की अपनी यात्रा के बाद, फ्रांसीसी राष्ट्रपति जंतर-मंतर की ओर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी उनका स्वागत करेंगे और प्राचीन भारतीय खगोलीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जंतर-मंतर पर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों एक रोड शो में शामिल होंगे और हवा महल तक जाएंगे। हवा महल में दोनों नेता स्थानीय दुकानों पर खरीदारी करेंगे और लेनदेन यूपीआई के माध्यम से होने की संभावना है। शोभा यात्रा समाप्त करने के बाद राष्ट्रपति मैक्रों रामबाग पैलेस की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रात्रिभोज की मेजबानी की जाएगी।

जयपुर से दिल्ली होंगे रवाना

मैक्रों दिल्ली के लिए विमान से सीधे जयपुर हवाईअड्डे जाएंगे। दिल्ली पहुंचने के बाद वह कल होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनकी यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ के जश्न के मौके पर हो रही है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति की यात्रा से पहले जयपुर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रॉन के पोस्टरों से सजाया गया है। बता दें, गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों की एक टुकड़ी भारतीय सैनिकों और विमान चालकों के साथ गणतंत्र दिवस परेड और फ्लाईपास्ट में भाग लेगी।

अगर सुभाष चंद्र बोस जीवित होते तो भारत का मानचित्र कुछ और ही होता – अभय सिंह
IMG 20240124 WA0007

जमशेदपुर : मानगो संकोसाईं स्थित जयप्रकाश स्कूल (जे पी स्कूल)में भारत के स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई। इस अवसर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह स्कूल परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि एवम माल्यार्पण किया।
अपने संबोधन में अभय सिंह ने कहा सुभाष चंद्र बोस एक उत्तीर्ण्य विद्यार्थी होने के साथ-साथ एक विद्वान क्रांतिकारी भी थे। उनके बाल अवस्था से ही उनके जेहन में भारत माता की आजादी का सपना था, जिसकी संकल्प लेकर उन्होंने कई आंदोलन किए। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

बच्चों से मुखातिब होते हुए श्री सिंह ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने ही नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और साथ ही जय हिंद का नारा भी उनके उद्घोष के द्वारा ही हुआ और यह दोनों नारा आज तक भारतीय राजनीति और भारतीय युवाओं के प्रेरणा के स्रोत बन चुके हैं।
आज भी उनकी गाथा भारत के नौजवानों के लिए प्रासंगिक है, जिसे हमें समझना होगा। सुभाष चंद्र बोस एक निडर, निर्भीक, महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए। वे केवल भारत के नेता नहीं बल्कि जापान, जर्मन, कोरिया, चीन, रंगून जैसे देश में भी लोकप्रिय थे। (जारी…)

IMG 20240124 WA0009
IMG 20240102 WA0052

अभय सिंह ने बच्चों को बताया कि मोहनदास करम चंद्र गांधी को उन्होंने ही महात्मा कहकर संबोधित किया, जिसके कारण लोगों ने मोहनदास करम चंद्र गांधी को महात्मा गांधी कहने लग गए। वे महात्मा गांधी के प्रति बहुत ही आदर करते थे, लेकिन कुछ बातों में उनकी मतभिन्नता भी थी। सुभाष चंद्र बोस आईसीएस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद देश के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी और देश की आजादी के आंदोलन में कूद गए। आज सभी प्यारे बच्चों को उनकी कहानी को केवल अध्ययन नहीं करना है बल्कि उनके विचारों को आत्मसात भी हमें करना है। (जारी…)

AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574

उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस में एक अच्छे कुशल नेतृत्व देने की क्षमता उनके अंदर में कूट-कूट कर भरी थी, तभी वह मात्र कुछ वर्ष के अंदर ही भारत में ख्याति प्राप्त कर लिए।
दुर्भाग्य है इस देश की कि आजादी के 2 वर्ष पहले ही उनकी मृत्यु हो गयी। अगर वे जीवित होते तो भारत के मानचित्र में और ही कुछ परिवर्तन होता। हम सभी प्यारे प्यारे बच्चों को उनके जीवन से कुछ सीखना है और उनके अच्छे विचारों को अपनाना सह संकल्प लेना है। (जारी…)

IMG 20240124 WA0008
IMG 20230802 WA00754

स्कूल के महाप्रबंधक अर्जुन शर्मा, भाजपा नेता विजय तिवारी, शंभू त्रिवेदी सहित स्कूल परिसर के शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित थी। बच्चों ने वंदे मातरम गीत और राष्ट्रगान गाकर के कार्यक्रम को प्रारंभ किया। इस अवसर में असंख्य बस्ती भी उपस्थित थे।

झारखंड के पहले श्री ओंकार जी महाराज मंदिर की कलश स्थापना हुई, बुधवार को होगी प्राणप्रतिष्ठा
IMG 20240124 WA0004 edited

जमशेदपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर एलआईजी 2 में झारखण्ड का पहला श्री ओंकार जी महाराज का मंदिर बन कर तैयार हो गया है। 23 जनवरी बाबा जी की मूर्ति को स्नान कराने के लिए विशाल कलश यात्रा बाबा के भक्तों द्वारा निकाली गयी। मंदिर में योगी राज श्री शायमा चरण लाहिरी जी महाराज, श्री पंचनान भटचार्य जी महाराज, श्री योगी निताई चरण बन्दोंपाध्य जी महाराज और योगिराज श्री रंग नाथ तिवारी जी महाराज की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।

AddText 01 13 12.07.15

कार्यक्रम विवरण

AddText 01 13 12.40.25
IMG 20240102 WA0052

24 जनवरी दिन बुधवार को स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसमें वेदीपुजन, अन्न, फल, वस्त्र इत्यादि अधिवास एवं आरती होगी। इसके बाद 25 जनवरी दिन गुरुवार को पूजन, स्नान, नगर भ्रमण, स्थापना, सुन्दरकाण्ड पाठ एवं आरती की जाएगी।

इन भक्तजनों ने कराई उपस्थित दर्ज

IMG 20240123 WA0026
AddText 01 13 01.07.03

इस पुण्य कलश यात्रा में विशेष रूप से आचार्य श्री श्रीराम त्रिपाठी, अध्यक्ष श्री गोकुलानंद मिश्रा, श्री तारकेश्वर पाठक, श्री आर एम निराला सिंह, श्री मदन मिश्रा, ददन मिश्रा, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती पुष्पा राय जैसे अन्य भक्तजनों के साथ करीब सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
सेवा परमो धर्मः द्वारा 1001 दीप प्रज्वलित कर मनाया दीप उत्सव
IMG 20240123 WA0012

जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश ने हर्षोल्लास के साथ उत्साह मनाया। रामभक्तों ने अपने अपने तरीके से श्री रामलला का स्वागत अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में किया।इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के धर्म सेवा कार्यों से जुड़ी संस्था सेवा परमो धर्मः ने भी टिनप्लेट स्थित काली मंदिर में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। मंदिर में दीपक द्वारा जय श्री राम लिखा गया और मंदिर को पूरी तरह से दीया जलाकर रौशन किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस मौके पर मंदिर में आने वाले भक्तजनों ने भी दीप प्रज्वलित करने में सहयोग करते हुए धर्म कार्य किया। प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व संस्था द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में कुल 2000 दीया और बाती का दान भी किया गया।
इस पावन अवसर पर संस्था के प्रकाश सिंह, मंटू कुमार, विशाल साव, अजय, तारक, सोनू कैशल, भूपेंद्र सोनार, शुभम सिंह, विजय, आकाश, रोहित कुमार वर्मा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।

IMG 20240123 WA0021
IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन ने किया महाप्रसाद वितरण
IMG 20240123 WA0000

जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आज पूरा देश राममय हो गया। इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साकची के मानसरोवर लाइन स्थित बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन द्वारा भी भक्तिमय आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने प्रभु राम की छवि के आगे दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और उसके उपरांत भक्तों में भोग स्वरूप महाप्रसाद का वितरण किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस मौके पर जसबीर सिंह ऋषि, सुभाष रोहिला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेश चौरसिया, रविंदर के साथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
सोनारी राम मंदिर से निकला कलश शोभा यात्रा, भाजपा के दिग्गज नेता हुए शामिल
IMG 20240121 WA0010

जमशेदपुर : अयोध्या में राम जन्मभूमि में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सोनारी राम मंदिर द्वारा आयोजित कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किए। भगवान श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

इस पुण्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के केंद्र मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, सांसद विद्युत वरण महतो जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिए।

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
जन जागरण सेवा समिति द्वारा 22 जनवरी को की जाएगी 21 फीट ऊंची श्री राम जी की तस्वीर की महाआरती
IMG 20240121 WA0007

जमशेदपुर : 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव द्वारा श्रीरामलला जी के नूतन विग्रह का शुभागमन होने वाला है। इस चिर प्रतीक्षित, यादगार, उल्लेखनीय आध्यात्मिक खुशी के अवसर पर जमशेदपुर स्थित “जन जागरण सेवा समिति” के सनातनी धर्मालंबियों द्वारा पूजन अर्चन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

समिति द्वारा बताया गया कि पुरातन सनातन संस्कृति में ईश्वरीय अंश के प्रतिरूप की तस्वीर, मूर्ति, पताका आदि पूजित हैं, तो इसी के अनुरूप “जन जागरण सेवा समिति” द्वारा शहर में स्थित बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक पर अवस्थित श्री बजरंगबली शिव मंदिर के प्रांगण में 21 फीट के श्रीराम जी की तस्वीर की “महाआरती” करने का कार्यक्रम तय किया गया है। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

शहरवासियों से अपील करते हुए समिति ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के समस्त सनातन धर्मियों से अपील है कि आप इस आयोजन को तन मन धन धान्य से सफल बनाने की कृपा करें और अपने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर के भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके दीपुत्सव मनाएं।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर गोलमुरी पुलिस लाइन में किया गया पूर्वाभ्यास
n5761583461705826078045521807df95b7df9c4d04114d99013ecf3bba475aada2738c3f1f429ae503242a

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास गोलमुरी पुलिस लाईन मैदान में रविवार से शुरू हुआ. इसमें कुल नौ प्लाटून शामिल है. इसके साथ ही एक बैंड पार्टी और एक राष्ट्रीय गान की टीम सम्मिलित है. परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून सहायक पुलिस, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (बालक-बालिका) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल है. (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

21 एवं 22 जनवरी को गोलमुरी पुलिस लाइन मैदान तथा 23 व 24 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान परेड का पूर्वाभ्यास होगा. 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में होगा, जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं सीनियर एसपी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम और रंजीत कुमार के निर्देशन में परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है.

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03
IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
मानगो : जाम की वजह से हार्ट अटैक मरीज की गई जान, परिजन लगाते रहे गुहार

जमशेदपुर : मानगो पुल के जाम में फंसकर शनिवार को मानगो के जवाहरनगर मध्य विद्यालय के पीछे रहने वाली रिटायर शिक्षिका रफत शकीला (73) की गाड़ी में ही मौत हो गई। वह टीएमएच में इलाज कराने जा रही थीं। परिजनों का कहना है कि पुल पर जाम नहीं रहता तो जान बच सकती थी। 15 मिनट तक जाम में फंसी रही और तबीयत बिगड़ गई। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

परिजन जाम हटाने के लिए पुलिसवालों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई उपाय नहीं निकला, क्योंकि आगे-पीछे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार थी। 15 मिनट के बाद जब जाम खुला तो आनन-फानन में परिजन उन्हें टीएमएच ले गए,जहां मृत घोषित कर दिया। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052
AddText 01 13 01.07.03

रफत शकीला टाटा स्कूल गोलमुरी में कार्यरत थीं और रिटायरमेंट के बाद अपनी एक बेटी शाइस्ता रफत और तीन बेटों तारिक सिद्दीकी, आरिफ सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी के साथ बगानशाही में रह रही थी। पति अब्दुल वाहिद सिद्दिकी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके जनाजे की नमाज उनके बेटों के सऊदी से आने के बाद सोमवार को होगी। महिला के रिश्तेदार सह मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने बताया कि रफत दिल की मरीज थीं,अचानक तबीयत बिगड़ गई।

IMG 20230708 WA00574
IMG 20230802 WA00754
काशीडीह हाई स्कूल ने मनाया अपना वार्षिक खेल दिवस, विजेताओं को किया गया सम्मानित
IMG 20240121 WA0003

जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल (जेईएम फाउंडेशन की एक इकाई) ने 20 जनवरी 2023-2024 को अपना वार्षिक खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्द के बीच मनाया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सम्माननीय अतिथियों में जेईएम फाउंडेशन के प्रशासक श्री ए.एफ.मैडन, शिक्षा विभाग के प्रमुख श्री जीजू थॉमस, केएचएस के प्रिंसिपल श्री फ्रांसिस जोसेफ और केएचएस के उप-प्रिंसिपल श्री राकेश पांडे थे।
प्राचार्य ने अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पहार और औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल ध्वज फहराया गया और मीट ओपन की घोषणा की गई। (जारी…)

AddText 01 13 12.07.15
AddText 01 13 12.40.25

स्कूल और हाउस टुकड़ियों के निरीक्षण के लिए अतिथियों के साथ प्रिंसिपल भी थे, उसके बाद सीनियर और मिडिल छात्रों के चार हाउस टुकड़ियों द्वारा एक शानदार और अच्छी तरह से समन्वित मार्च पास्ट किया गया, जिसमें अभिभावक अवाक और अचंभित दर्शक बने रहे। (जारी…)

IMG 20240102 WA0052

इसके बाद अतिथियों ने स्कूल नियुक्तियों को शपथ दिलाई। इस घटना को सुशोभित करने वाला सबसे दिलचस्प पहलू पिरामिड निर्माण था। इसमें प्री-प्राइमरी द्वारा मनोरंजक दौड़, प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल द्वारा 4×100 मीटर रिले दौड़ और मिडिल विंग और सीनियर विंग द्वारा 100 मीटर दौड़ सहित ट्रैक इवेंट शामिल थे। इसके बाद पुरस्कार वितरण में विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। (जारी…)

AddText 01 13 01.07.03

बेस्ट एथलीट ब्वॉय जूनियर स्कूल अग्नि हाउस के सोमनाथ मंडल रहे, बेस्ट एथलीट गर्ल जूनियर स्कूल सूर्या हाउस की संगीता पूर्ति रहीं, सीनियर विंग के बेस्ट एथलीट बॉय सूर्या हाउस के मिथिलेश यादव रहे, सर्वश्रेष्ठ एथलीट गर्ल्स सीनियर विंग नेहा कुमारी इंद्रा हाउस। मार्च पास्ट में अग्नि हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस और खेल स्पर्धाओं में वरुण (ब्लू) को समग्र सर्वश्रेष्ठ हाउस चुना गया। (जारी…)

IMG 20230708 WA00574

अंतिम स्कोर में वरुण हाउस 447 अंकों के साथ पहले स्थान पर, सूर्या हाउस 363 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, इंद्रा हाउस 338 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर और अग्नि हाउस 309 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। (जारी…)

IMG 20230802 WA00754

कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती चैताली रूद्रा, श्रीमती टुम्पा कुमारी, श्री शाहबानुल हक और मोहम्मद जमशेद के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इसका संचालन गतिविधियों की प्रभारी श्रीमती शिल्पा कौर, प्राथमिक विंग के संकाय सदस्यों सुश्री नेहा कुमारी और सुश्री पूजा वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रिंसिपल राकेश पांडे ने किया। मीट का समापन स्कूल गान के साथ हुआ।

error: Content is protected !!