जमशेदपुर : झारखंड सरकार के 2024-25 के प्रकाशित बजट पर भाजपा नेता विकास सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट केवल झूठा सपना दिखाने वाला बजट है, जो कभी पूरा नहीं हो पाएगा। युवाओं को बजट से पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। पांच लाख की नौकरी देने का वादा करने वाली सरकार ने आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया है। जन विरोधी यह बजट केवल कोरम पूरा करने के लिए बनाया गया है।
रांची : झारखंड सरकार ने 24 आइपीएस का तबादला कर दिया है. इसके तहत जमशेदपुर के रेल एसपी और सरायकेला खरसावां के एसपी समेत कई एसपी को बदल दिया गया है. इसके तहत आरके मल्लिक को एडीजी मुख्यालय बना दिया गया है. वे एडीजी संचार व तकनीकी सेवाएं का काम भी देखेंगे. इसके अलावा प्रभात कुमार को आइजी प्रोविजन के पद से हटाकर आइजी विशेष शाखा बनाया गया है. पंकज कंबोज को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का आइबी के पद से हटाकर आइजी प्रोविजन बनाया गया है. राजकुमार लकड़ा को आइबी पलामू प्रक्षेत्र से हटाकर जैप का आइजी बनाया गया है. नरेंद्र कुमार सिंह को रेल आइजी के पद से हटाकर आइबी पलामू बनाया गया है. अजय लिंडा को डीआइजी कोल्हान से हटाकर झारखंड फायर ब्रिगेड और होमगार्ड का डीआइजी बनाया गया है. मनोज रतन चौथे को डीआइजी विशेष शाखा से हटाकर डीआइजी कोल्हान बनाया गया है. कार्तिक एस को डीआइजी रेल के पद से हटाकर डीआइजी विशेष शाखा बनाया गया है. शैलेंद्र वर्णवाल को डीआइजी विशेष शाखा से हटाकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का डीआइजी बनाया गया है. वाइएस रमेश को डीआइजी होमगार्ड और अग्निशमन व होमगार्ड से हटाकर डीआइजी बजट झारखंड बनाया गया है.
सुमित कुमार अग्रवाल को रांची का ट्राफिक एसपी बना दिया गया है. प्रवीण पुष्कर को जमशेदपुर का रेल एसपी बनाया गया है. रांची विशेष शाखा के एसपी शंभू कुमार सिंह को गुमला का एसपी बनाया गया है. हरविंदर सिंह को एसपी गुमला से हटाकर रांची का संचार और तकनीकी सेवाएं का एसपी बनाया गया है. आनंद प्रकाश को तकनीकी सेवाएं और संचार का एसपी के पद से हटाकर जैप 6 जमशेदपुर का कमांडेंट बनाया गया है. मुमल राजपुरोहित को रांची के सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय 1 से हटाकर विशेष शाखा का एसपी बनाया गया है. रेल एसपी जमशेदपुर ऋषभ कुमार झा को हटाकर रांची का आतंकवाद निरोधी दस्ता का एसपी बनाया गया है. अंजनी अंजन को लातेहार के एसपी के पद से हटाकर रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. सरायकेला खरसावां के एसपी डॉ विमल कुमार को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है. राकेश रंजन को एसपी चतरा के पद से हटाकर जैप 1 का कमांडेंट बनाया गया है. मनीष टोप्पो को रांची के ग्रामीण एसपी को सरायकेला खरसावां का एसपी बनाया गया है. रामगढ़ के एसपी पियुष पांडेय को लातेहार का एसपी, विकास कुमार पांडेय को एसपी पुलिस अकादमी हजारीबाग से हटाकर चतरा का एसपी बनाया गया है. वहीं, चंदन कुमार झा को पदमा जेएपीटी का एसपी के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग बनाया गया है.
जमशेदपुर : मानगो महावीर कॉलोनी के रहने वाली नीलू देवी अपने परिवार के साथ जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपने पति शिव बालक सिंह के कटक स्टेशन से लापता हो जाने की जानकारी दी। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची नीलू देवी ने बताया 21 फरवरी को नीलू देवी अपने पति शिव बालक सिंह के साथ श्री जगन्नाथ धाम के दर्शन हेतु उत्कल ट्रेन से पूरी जा रही थी।
22 फरवरी को उसी बोगी में सफर कर रहे एक बच्चे की तबीयत खराब हो जाने पर बच्चे के परिजनों ने बच्चे को लेकर कटक स्टेशन में उतर गए थे एक ही बोगी में सफर करने के कारण शिव बालक सिंह के तबीयत खराब हुए बच्चे के परिजनों से मेल मिलाप बढ़ जाने के कारण शिव बालक सिंह भी कटक स्टेशन में उतर गए थे। उत्कल ट्रेन कटक स्टेशन से खुलकर जब भुवनेश्वर के लिए चली तब नीलू देवी ने देखा कि उनके पति बोगी में नहीं है। अगले स्टेशन में ट्रेन रुकने के बाद नीलू देवी वापस कटक आकर कटक के रेल अस्पताल में जाकर अपने पति की खोज बिन आरंभ की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
कटक के जीआरपी थाना में मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ चारों ओर गुमशुदगी के पोस्टर भी लगाए गए हैं। पांच दिन बीत जाने के बाद शिव बालक सिंह का कुछ भी पता नहीं चला। कटक स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने नीलु देवी को बताया की स्टेशन के लगे कैमरे खराब है मरम्मत का कार्य चल रहा है इसीलिए कैमरे से कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही है। भाजपा नेता विकास सिंह के साथ नीलू देवी ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कटक के पुलिस अधीक्षक से बात कर विभागीय पत्राचार करने की बात कही।
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा नीलू देवी के साथ उड़ीसा के राज भवन जाकर महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से मुलाकात कर शिवबालक सिंह को खोजवाने की गुहार लगाई जाएगी। मौके में मुख्य रूप से नीलू देवी के साथ विकास सिंह,संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा, विजय ओझा, विनय कुमार,सचिन कुमार सिंह, सहित परिवार के लोग मौजूद थे।
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में कॉलेज के ई.एल.सी(इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब) द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया । इस अवसरपर उन्होने ई.एल.सी सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) के तहत कार्ययोजना बनाकर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की बात कही।
स्वीप (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation program) के तहत कैंपस आईकन का चयन करने, स्लोगन, रंगोली, मेंहदी, हस्ताक्षर अभियान, समेत अन्य गतिविधियां व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी छात्राओं से कहा कि वे स्वयं तथा उनके सहपाठी मतदान करें यह सुनिश्चित करें। 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी छात्राओं को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और जिनको कुछ सुधार करवाना है वे फॉर्म 8 भरने का निर्देश दिया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को मनोरंजक तरीके से कई उदाहरणों के साथ मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए । ‘मेरा एक वोट नहीं देने से क्या होगा’? की सोच को पीछे छोड़ते हुए वोट नहीं दिया तो क्या किया ? की सोच को युवा अपनायें । चुनाव को छुट्टी का दिन (Holiday) नहीं बल्कि पर्व का दिन (Holyday) समझें, अपना प्रतिनिधि चुनने में अग्रणी भूमिका निभायें तथा सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान करें। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के ईएलसी की नोडल प्रोफेसर डॉ सोनाली सिंह, डॉ किश्वर आरा, अमित गुंजन तथा ईएलसी क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फिल्मोन टोप्पो ने मानगो निवासी तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष महतो को तृणमूल कांग्रेस का पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। रांची प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संतोष महतो को जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी दयानंद सिंह, वरिष्ठ नेता कृष्णा सोरेन, अभिषेक प्रसाद, सोहल परवेज, सीताराम कालिंदी, जोसफ मुर्मू आदि ने नये जिला अध्यक्ष संतोष महतो को बधाई दी।
पंजाब : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां एक स्पेशल टेक्नोलॉजी की मदद से एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस बात की पुष्टि खुद सिद्दू मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने की है। बता दें सिंगर की हत्या के बाद यह पहला मौका होगा, जब उनके घर में खुशियां मनाई जाएंगी।
इकलौते बेटे थे सिद्धू
गौरतलब हो कि कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, इसलिए सिद्धू परिवार के वारिस को लेकर उनके प्रशंसक लगातार प्रार्थनाएं कर रहे हैं। जानकारी दे दें कि कुछ माह पहले आईवीएफ की मदद से सिद्धू की मां ने इस बच्चे को कंसीव करने का फैसला लिया था। अब जानकारी मिल रही है कि मार्च में चरणकौर एक बच्चे को जन्म दे सकती है। अभी तक बच्चे को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। भले ही इस खबर की पुष्टि चमकौर सिंह ने कर दी है, लेकिन सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सुरक्षा कारणों से कुछ भी बोलेने से इनकार कर दिया है।
जमशेदपुर : शहर में जगह-जगह पर रैश ड्राइविंग करते हुए युवकों को कभी-कभी देखा जाता है. युवकों की इस हरकत से परेशान होकर मानगो के एक युवक ने उन्हें रोका था. इसके बाद क्या था सभी 4-5 युवकों ने युवक की पिटाई कर दी. युवक का आरोप है कि उसकी जेब से रुपये भी बदमाश निकालकर भाग गये
. फिटनेश जिम के सामने की है घटना घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ठीक एडिक्शन जिम के सामने घटी थी. जवाहरनगर का वारिश खान अपनी बाइक से जा रहा था. इस बीच ही मुबाशिर आलम अपने साथियों के साथ रैश ड्राइविंग करते हुए पहुंचा था. वारिश ने मुबाशिर व उसके साथियों के रैश ड्राइविंग करने से मना किया था.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी घटना के बाद मानगो थाने तक जैसे ही मामला पहुंचा कि पुलिस टीम आरोपियों के घर पर पहुंची और छापेमारी की. बताया जा रहा है कि सभी आरोपी फरार हो गये हैं. पुलिस सभी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
राज्यसभा चुनाव के मतदान के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सूख्खू सरकार खतरे में आ गई है इसका वजह बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव मतदान के दौरान कांग्रेस के 9 से 10 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है और दूसरी और हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के दावे ने भी हड़कंप मचा दिया है उन्होंने मीडिया को दिए बयान में कहा है कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है सुक्खू सरकार अल्पमत में आ गई है.
वही खबर है कि हिमाचल प्रदेश में बजट सत्र चल रहा है इसी बीच भारतीय जनता पार्टी अविश्वास प्रस्ताव भी ला सकती है भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा के चुनाव का परिणाम का इंतजार है.
जमशेदपुर : ट्यूब कंपनी से लेकर बर्मामाइंस गोल चक्कर तक आए दिन लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज डीबीसी होते हुए ट्यूब कंपनी से बर्मामाइंस गोल चक्कर तक भारी जाम लगा रहा है और राहगीरों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
समाजसेवी करनदीप दीप सिंह ने बताया की आए दिन इस रोड में दोपहर 12:30 बजे के बाद जाम लग रहा है और जाम से मुक्ति नहीं मिल रही है। इसी बीच में आज भारी जाम में एक एंबुलेंस भी फंस चुकी थी जिसमें मरीज थे और समाजसेवी करनदीप सिंह ने जाम से मुक्ति करवाने के लिए मामले की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से उपायुक्त महोदय को दी है और कहा है इस पर संज्ञान लिया जाए क्योंकि इस रोड से सैकड़ो लोग दिन प्रतिदिन आना-जाना करते हैं।
जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित युवा चौपाल कार्यक्रम आज बारीडी मंडल अंतर्गत सिदगोड़ा शक्ति केंद्र में मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता जी के नेतृत्व में मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदरणीय अमित अग्रवाल ने उपस्थित होकर नए मतदाता और युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में ग्रुप से युवा चौपाल के संयोजक सावन कुमार सिंह जी सह संयोजक सतीश कुमार,मुकेश दास जी, माही जी करफू पोद्दार जी रौशन झा जी, महेंद्र जी, पीयूष कुमार सतीश नामता जी विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्म को सफल बनाएं।