इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं. रविवार (3 मार्च 2024) को उन्हें वोटिंग के बाद पीएम चुन लिया गया. शहबाज शरीफ ने शनिवार (2 मार्च) को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. वोटिंग से पहले ही आंकड़े पीएमएल-एन के हक में थे और माना जा रहा था कि शहबाज शरीफ के हाथों में एक बार फिर से देश की कमान आएगी. उनके खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.
जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित युवा चौपाल कार्यक्रम आज डीएस दुर्गा पूजा मैदान में मंडल के उपाध्यक्ष सतीश कुमार के व्यवस्थापन में रखा गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता ने किया। मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता की अध्यक्षता में मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवा चौपाल में केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन 27 फरवरी से सभी मंडल में किया जा रहा है.
इसको हम लोग प्रत्येक गांव और वार्ड में युवा चौपाल के नाम से कार्यक्रम करेंगे. केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने वाले हैं, जिसको लेकर सरकार अब आने वाले 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. उसी क्रम में झारखंड के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी जो सरकार बनी है वह हेमंत सोरेन पार्ट टू हैं. सभी जानते हैं कि पार्ट 1 वाली सरकार हेमंत सोरेन ने किस तरह झारखंड को लुटा है. वह किसी से छुपा नहीं है. इसलिए आज जेल की चक्की काट रहे हैं.
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं और इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में युवा चौपाल करने का निर्णय लिया है. पूरे देश में 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच तक ग्राम पंचायत में 2 लाख से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आम जनमानस के हित में जो कार्य किये है वह विगत किसी सरकार के द्वारा नहीं किया गया। आज भारत का परचम पूरे देश मे लहराने का सबसे बड़ा श्रेय केन्द्र सरकार को जाता है। मोदी सरकार ने देश, सेना, आर्थिकता और आम जनता को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक डे सहित भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहें।
जमशेदपुर : श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ मंदिर कमेटी महाअष्टजाम हरि कीर्तन का आयोजन टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड नियर सामुदायिक विकास के मंदिर प्रांगण के तत्वाधान में दिनांक 07.03. 2024 से 08 .03.2024 तक आयोजन मंदिर परिसर में महाअष्टजाम हरि कीर्तन पूरी बस्ती के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर कमेटी के सदस्य जितेश कुमार ने बताया की दिनांक 08.03.2024 को हवन उपरांत भोग वितरण की भी व्यवस्था है। मंदिर कमेटी ने सभी भक्तगण से निवेदन किया है की इस 2 दिन के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दे।
उन्होंने बताया की महाहवन 08.03.2024 को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। उसके उपरांत संध्या 6:00 बजे से भोग वितरण किया जाएगा।
राँची : झारखंड राज्य सरकार ने शनिवार को 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें प्रधान सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित वंदना ददेल को अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त चाईबासा के मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग राँची में नियुक्त किया गया है।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।” भाजपा के द्वारा कल ही 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें पवन सिंह का भी नाम शामिल था। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां से टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।
आपको बता दें कि बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं। उन्हें बिहार की आरा सीट से भी कैंडिडेट बनाने की अटकलें थीं। बीजेपी ने उन्हें बिहार के बजाय पश्चिम बंगाल से चुनावी मैदान में उतारा है। आसनसोल लोकसभा क्षेत्र झारखंड से सटा हुआ है और यहां बिहारी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पवन सिंह यहां बीजेपी के लिए बड़ा फैक्टर साबित हो सकते थे। अब जब उन्होंने उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है तो भाजपा को नए उम्मीदवार की तलाश करनी पड़ सकती है।
2019 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के बाबुल सुप्रीयो जीतकर सांसद बने थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल होने का फैसला किया। इसके बाद 2022 में उपचुनाव हुआ। टीएमसी ने इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल को करीब 3 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
जमशेदपुर : मानगो डिमना मुख्य सड़क में ऑल्टो मारुति कार में उस वक्त आग लग गई जब एक ग्रिल दुकान में कार के मालिक कार की वेल्डिंग करवा रहें थें. तेजी से आग ने पुरी कार को अपने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे. स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दिया. फायर ब्रिगेड मौके में पहुंचने में असमर्थ रहा. मौके में पहुंचकर उलीडीह थाना स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया. गाड़ी पेट्रोल की थी उसे राख बनते तनिक भी देर नहीं लग।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क की सजावट का उदघाटन शनिवार शाम को किया. चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
बेहद सीमित संख्या में हुए इस समारोह में चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में समा गया. वही इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष और चंद्रशेखर ने कहा संस्थापक की स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर मैं काफी एक्साइटिंग हूं कि टाटा स्टील अच्छा प्रोग्रेस कर रहा है. वहीं उन्होंने कंपनी के एंप्लॉई के साथ- साथ शहर वासियों को संस्थापक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
इधर हर कोई इस मनमोहक छटा को अपने कैमरे में कैद करते देखा गया. पार्क में नृत्य करते और झूमते फव्वारे और पेड़ों पर लकटते कृत्रिम जुगनू किसी परिलोक सा दृश्य पेश कर रहे थे. 5 मार्च तक चलने वाली इस सजावट के चलते जुबिली पार्क तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जिसे 3 मार्च को सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा. इस साल कंपनी ने शहर के महत्वपूर्ण धरोहरों के साथ ही चौक- चौराहों को सजाया है ताकि शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद ले सके।
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भोजपुरी स्टार्स पर भरोसा जताया है। BJP ने तीन मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है, जबकि एक अन्य को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है।
भोजपुरी सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी को बीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेशलाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। चौथे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा ने जीत हासिल की थी।
तत्कालीन बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो जीतकर निचले सदन पहुंचे। मोदी सरकार में वह मंत्री भी बने। लेकिन बाद में मंत्री पद जाने के बाद बाबुल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव लड़ाया और उन्होंने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। आसनसोल से पवन सिंह के उतारने के बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है।
हालांकि, पवन सिंह के आरा से भी चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। गोरखपुर से रवि किशन के नाम का ऐलान भाजपा ने गोरखपुर के मौजूदा सांसद और अभिनेता रवि किशन को एक बार फिर लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं और पार्टी ने इसी सीट से उन पर एक बार फिर विश्वास जताया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को करीब तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।
आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार निरहुआ इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक और भोजपुरी स्टार को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने करीब ढाई लाख वोटों से हराया था। हालांकि उपचुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। एक बार फिर पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया है।
त्रिसूर से सुरेश गोपी को बनाया उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेताओं के साथ बीजेपी ने केरल की त्रिसूर सीट से फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया है। सुरेश गोपी एक अभिनेता होने के साथ ही पार्श्व गायक भी रह चुके हैं और साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हुबली से लॉकेट चटर्जी पर फिर जताया विश्वास इसके साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल की हुबली सीट से लॉकेट चटर्जी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। लॉकेट चटर्जी ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी हुबली लोकसभा सीट से लड़ा और जीता था। वह बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर हैं।
जमशेदपुर : केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार आज दिनांक 2 मार्च 2024 दिन शनिवार को आजसू पार्टी जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मो तनवीर उर्फ राजू ने किया जबकि संचालन अरूप मल्लिक ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रवीन प्रसाद ने किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र साहिस ने कहा की पार्टी के मजबूत स्तंभ पिलर मेंबर और चूल्हा प्रमुख होता है क्योंकि कुछ लोग जनता को दिग्भ्रमित कर क्षणिक लाभ दे आपके मतो का विभाजन कर सत्ता पा लेते है और फिर जनता को उनके हालात पर छोड़ देता है और पूरे प्रदेश में लूट और झूठ की पटकथा लिखी जाती है और उसके अलग अलग पात्र हो जाते है लेकिन आजसू पार्टी जनसेवा के रूप में कार्य करती है उसका लक्ष्य राजनीति करना नही और चुनाव आते वोट मांगना नहीं बल्कि सदैव जनता के बीच में रहते हुए जनहित में जनता की सेवा करना चाहती है , और उस सेवा के लिए पिलर मेंबर का निर्माण होता है ताकि राज्य में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कई योजनाएं है जिससे आम जनमानस लभांवित होंगे।
बैठक मे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के प्रभारी कन्हैया सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एन डी ए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गांव मे और बस्ती मे चूल्हा प्रमुख एक मजबूत स्तमभ के रूप मे कार्य करेगी बहुत जल्द सभी चूल्हा प्रमुख का एक सम्मेलन होगा और आने वाले लोकसभा और जुगसलाई विधानसभा चुनाव चूल्हा प्रमुख ही जीत सुनिश्चित करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से स्वप्न कुमार सिंहदेव, प्रो रविशंकर मौर्या, प्रणव मजुमदार, ललन झा, अरूप मल्लिक,तनवीर, मदन मोहन मिश्रा, अमित मदने , निकु सिंह, समीर खान, अमन पांडे, शमशेर , सरफराज खान, स्वरुप मल्लिक, अन्य मौजूद रहे।
बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों की पहले चरण की सूची जारी हुई. 16 राज्य 2 केंद्र शासित प्रदेश की 195 लोकसभा सीटों की घोषणा हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय मंत्री का नाम भी इस लिस्ट में है. 28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. 18 अनसूचित जाति के उम्मीदवार हैं. 57 पिछड़ा समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. झारखंड में 11सीटों की घोषणा हुई.
ये लड़ेंगे चुनाव राजमहल से ताला मरांडी
दुमका से सुनील सोरेन
गोड्डा से निशिकांत दुबे
कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
रांची से संजय सेठ
जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो
सिंहभूम से गीता कोड़ा
हजारीबाग से मनीष जायसवाल
पलामू से वीडी राम
खूंटी से अर्जुन मुंडा
लोहरदगा से समीर उरांव
तीन सीटों की नहीं हुई घोषणा शनिवार को जारी हुई भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में लोकसभा की तीन सीटों की घोषणा नहीं हुई है. इन तीन सीटों में धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीटें शामिल हैं. भाजपा और आजसू के बीच तासमेल पर बातचीत जारी है. इस वजह से इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है.