एक नई सोच, एक नई धारा

n6027633841713885007914dc0a14f1fc77f1e61e3e6a527903a2ed2b3bb92bd37b735d20c0f21fe7c9b69a
महाराष्ट्र: ‘कांग्रेस ने वर्षों तक अनुच्छेद-370 को ‘नाजायज संतान’ की तरह पाले रखा’, अकोला में विपक्ष पर जमकर बरसे अमित शाह
n6027633841713885007914dc0a14f1fc77f1e61e3e6a527903a2ed2b3bb92bd37b735d20c0f21fe7c9b69a

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा ने संसद में अपने बहुमत का इस्तेमाल अनुच्छेद-370 को रद करने, तत्काल तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने और नया नागरिकता कानून लाने के लिए किया। भाजपा ने इसका उपयोग ऐतिहासिक निर्णय लेने के लिए किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठी कहानी गढ़ रहा है कि मोदी सरकार संविधान बदल देगी। मोदी सरकार संविधान को कभी भी नहीं बदलेगी।

पूर्वी महाराष्ट्र के अकोला में भाजपा उम्मीदवार अनूप धोत्रे के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया। कहा कि यह मोदी ही थे, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि अयोध्या में भगवान राम को समर्पित एक भव्य और शानदार मंदिर बनाया जाए।

IMG 20240309 WA0028

शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में लौटने पर मोदी सरकार 70 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को पांच लाख रुपये के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा देगी। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को सीधे रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी। विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की आलोचना करते हुए कहा कि वे नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठी कहानी गढ़ रहा है कि मोदी सरकार संविधान बदल देगी।

IMG 20240309 WA0027

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 70 वर्षों तक कांग्रेस ने संविधान के अनुच्छेद-370 को ”नाजायज संतान” की तरह पाले रखा। मोदी सरकार कभी भी संविधान नहीं बदलेगी। वह एससी-एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण भी समाप्त नहीं करेगी। शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को अपने बेटे के अलावा कुछ नजर नहीं आता।

IMG 20240309 WA0026

राकांपा संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार से पूछा कि सोनिया गांधी और मनमोहन सरकार ने अपने 10 साल के शासन के दौरान महाराष्ट्र को क्या दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 10 वर्षों में महाराष्ट्र को 7.14 लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने 2004 से 2014 तक अपने शासन के दौरान राज्य को केवल 1.91 लाख करोड़ रुपये दिए।

n6027390641713884666349b68e02498055a4d58078f7ddacc2f9c0b720d9889bf29ee40664f2b1cd590d0a
नहीं रहेगा वेटिंग का झंझट! रेल मंत्री बोले- सभी यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट
945591 updated indian railways data 1500

रेल से यात्रा करने वाले कई लोगों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी होती है। इसकी शिकायत अक्सर लोग सोशल मीडिया पर भी करते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि काफी समय पहले बुकिंग करने के बाद भी उनका टिकट वेटिंग में ही रह जाता है। हालांकि, अब सरकार इस समस्या को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम रही है। रेल मंत्री और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि अगले पांच वर्षों में लगभग सभी यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने लगेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि रेल यात्रा करने वाले सभी लोगों को कंफर्म टिकट मिले।

IMG 20240309 WA0028

तेजी से बन रहे नए रेलवे ट्रैक

केंद्रीय मंत्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगले पांच साल में रेलवे की क्षमता इतनी बढ़ा दी जाएगी कि जो भी रेलवे से सफर करना चाहेगा, उसे आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि पिछले एक दशक के दौरान रेलवे में डेवलपमेंट की रफ्तार काफी तेज हुई है।

इसका उदाहरण देते हुए वैष्णव ने बताया कि 2004 से 2014 के बीच केवल 17,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बनाए गए थे। वहीं, 2014 से 2024 तक 31,000 किलोमीटर नए ट्रैक बनाए गए। 2004 से 2014 के दौरान लगभग 5,000 किलोमीटर रेलमार्ग का विद्युतीकरण किया गया, जबकि पिछले 10 वर्षों में 44,000 किलोमीटर रेलवे का विद्युतीकरण हुआ है। 2004-2014 तक केवल 32,000 कोच बनाए गए। पिछले 10 वर्षों में 54,000 कोच बन गए हैं।

IMG 20240309 WA0027

2026 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन!

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन के लिए विभिन्न स्टेशनों के निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। 2026 में एक सेक्शन में पहली बुलेट ट्रेन चलने लगेगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद-मुंबई रूट पर बुलेट ट्रेन का काम बहुत अच्छे से चल रहा है।

इसके लिए 290 किलोमीटर से अधिक का काम पहले ही किया जा चुका है। इसके लिए आठ नदियों पर पुल बनाए गए हैं। 12 स्टेशनों पर काम चल रहा है। कई स्टेशन ऐसे हैं, जिनका काम पूरा होने वाला है। 2026 में बुलेट ट्रेन के परिचालन के लिए काम बहुत तेज गति से चल रहा है।

IMG 20240309 WA0026
n60272937017138843357794787a8de5c08740e27a5f414168cfc2846419752fe265eb149e4e5074cdde238
जमशेदपुर : आजाद समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव में उतारे दो प्रत्याशी
n60272937017138843357794787a8de5c08740e27a5f414168cfc2846419752fe265eb149e4e5074cdde238

रांची प्रेस क्लब में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा के द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपने दो प्रत्याशियों को उतारने की घोषणा की जिसमें लोहरदगा से पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं एक दशक से आदिवासी मूलवासी के हक़ और अधिकार के लिए लड़ रहे अर्जुन टोप्पो को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है, और धनबाद लोकसभा से डॉ परवेज़ नय्यर को प्रत्याशी बनाया गया है, डॉ परवेज़ नय्यर एक दशक से स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में समाज में मेहनत कर रहे हैं और बदलाव की राजनीति पर विश्वास करते हैं.

IMG 20240309 WA0028

मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने बताया कि आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) झारखंड में एक दलित, पिछड़े, मुसलमान, सिख ईसाई, शोषित वंचित समाज को राजनीतिक विकल्प देने के लिए और उनको हक और अधिकार दिलाने के लिए से संघर्षरत है. पिछले एक दशक से भीम और 1 साल से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने झारखंड के उन मुद्दों पर उठाया है जिन मिद्दो को राजनैतिक पार्टियां उठाने से डरती हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में मुसलमानो की जनसंख्या 16% और दलितों की जनसंख्या 12.5% है, पर किसी भी मुसलमानो को पिछले 3 लोकसभा चुनाव में केंद्रीय और क्षेत्रीय पार्टियों ने प्रत्याशी नहीं बनाया, और केवल एक आरक्षित सीट पर दलित को प्रत्याशी बनाया जाता है.

IMG 20240309 WA0027

काशिफ ने कहा कि झारखंड निर्माण के 23 सालों के बाद भी आज भी आदिवासी अपने जल और जंगल बचाने की लड़ाई लड़ रहा है, ना यहाँ रोजगार है ना आदिवासियों, दलित, पिछड़े, मुसलमानो, सिख और ईसाई के लिए पक्के मकान, अच्छे स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, पीने का साफ पानी भी अब तक यहाँ के सांसद मुहैय्या नहीं कर पाए. आज़ाद समाज पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी की विचारधारा पर विश्वास करती है. सामाजिक न्याय, भुख और ख़ौफ़ से आज़ादी, मोब लीनचिग को लेकर सख्त कानून, रोजगार, सामाजिक, आर्थित और राजनीतिक भागीदारी दिलाने जैसे मुद्दों पर पार्टी काम करेगी.

IMG 20240309 WA0026

मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष संजय रविराज, आसपा प्रदेश मुख्य महासचिव मदुसुदन कुमार, प्रदेश सचिव नसीम साज़, प्रदेश महासचिव शरीफ खान, आसपा लोहरदगा ज़िला अध्य्क्ष सरफराज अंसारी, जमशेदपुर युवा अध्यक्ष मज़हर खान, युवा महासचिव जिब्रान सिद्दीकी, जमशेदपुर कोषाध्यक्ष दिलशाद खान, सराईकेला ज़िला प्रभारी इम्तियाजुद्दीन और कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Screenshot 2024 0423 105111
महिला उत्थान समिति ने किया मजदूर की बेटी के विवाह में सहयोग
IMG 20240423 WA0000

जमशेदपुर : महिला उत्थान समिति जिला अध्यक्ष आभा वर्मा के द्वारा जितेन्द्र चौबे जी को मजदूर की बेटी को आशिर्वाद प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने राशन और पैसे देकर सहयोग की। उन्होंने कामना की कि भगवान उनको इतना सक्षम बनाये ताकि हर मजदूर की बेटी की शादी में सहयोग दे सके।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

जिला अध्यक्ष आभा वर्मा आए दिन इस कार्य को करते रहती हैं और आगे भी करते रहने की बात कह रही है। इनका लक्ष्य है हर गरीब की बेटी की शादी खुशी से हो, हर घर की बेटी अपनी बेटी है। इनका कहना है कि किसी मजदूर की बेटी कुंवारी ना रहे, हम सब उसके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस बिटिया की शादी में मनीष कुमार प्रसाद, आभा वर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, गीता देवी, चन्दना, रेणु, अन्नू एवं समस्त लोगों का सहयोग रहा।

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240422 WA0021
पत्रकार पर हुए मामले में पूर्व डीआईजी ने निष्पक्ष जांच की माँग एसएसपी से की
IMG 20240422 WA0021

जमशेदपुर : दिनांक 20/4/2024 को बिस्टुपुर थाना अंतर्गत घटित घटना जिसका संबंधित एफआईआर विशाल कुमार सिंह के बयान पर बिस्टुपुर थाना मे केस संख्या 130/24 दर्ज किया गया , जिसमें धारा 307 भी लगा हुआ है , जान से मारने की नियत से हमला किया गया है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

इस घटना पर राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) ने घटना पर कहा की जैसा उन्हे जानकारी मिली है ,घायल अभी टीएमएच में इलाजरत है और उनकी हालत गंभीर है।
श्री सिंह ने वरीय पुलिस अधीक्षक से मांग करते हुए कहा की इस घटना की निष्पक्ष जांच हो और इसमें जो भी सम्मिलित है ,चाहे वो कितने भी प्रभावशाली परिवार के सदस्य हो, उस पर अविलंब करवाई होनी चाहिए, ताकि पुलिस प्रशासन पर जनता का विश्वास बनी रहे।
साथ ही इन्होंने बिस्टुपुर थाना प्रभारी से भी दूरभाष के माध्यम से बात कर अविलंब करवाई की अपील की।

IMG 20240309 WA0026
IMG 20240422 WA0019
पुलिस गस्ती नहीं, अवैध धंधा वालों के साथ मस्ती करती हैं – विकास सिंह
IMG 20240422 WA0019

जमशेदपुर : मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती के मंगल कॉलोनी में रहने वाले राम कृष्णा शर्मा के घर से दिनदहाड़े चोर ने लैपटॉप उड़ा दिए। लैपटॉप चोरी होने की जानकारी मिलने पर राम कृष्णा शर्मा ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। सूचना मिलते ही राम कृष्णा शर्मा के आवास पहुंच भाजपा नेता विकास सिंह ने मामले की जानकारी लेते हुए स्थानीय थाना को दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी की घटना की जानाकारी दिया।

IMG 20240309 WA0028

डिमना बस्ती पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को राम कृष्णा शर्मा ने बताया लगभग प्रातः 10:30 बजे वे स्नान कर पूजा करने के क्रम में मकान का मुख्य दरवाजा खोलकर सूरज भगवान को अगरबत्ती दिखलाया उसके बाद मुख्य दरवाजा खुला छोड़कर पूजा वाले कमरे में जाकर पूजा करने लगे। उनकी धर्मपत्नी बिंदु शर्मा जो विद्यालय में शिक्षिका है वह घर पर नहीं थी। जिस कमरे में लैपटॉप रखा हुआ था उस कमरे में राम कृष्णा शर्मा का बेटा शुभम् शर्मा सोया हुआ था रात्रि के समय विसर्जन जुलूस के कारण पावर की सप्लाई नहीं रहने के कारण बेटा सुबह देर तक सोया रहा, जब बेटा सो कर उठा तो देखा कि सामने रखा हुआ लैपटॉप नहीं है।

IMG 20240309 WA0027

बेटे ने विद्यालय गई अपनी मां बिंदु शर्मा को फोन कर लैपटॉप विद्यालय ले जाने के बारे में जानकारी हासिल किया। बिंदु शर्मा ने बताया कि वह लैपटॉप लेकर विद्यालय नहीं गई है। लैपटॉप चोरी हुआ देख राम कृष्ण शर्मा अगल – बगल पड़ोस में जाकर मामले की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया तो पड़ोस वाले ने बताया की लगभग प्रातः 11:00 बजे एक महिला और एक लडका राम कृष्णा शर्मा के घर से कुछ सामान लेकर निकल रहे थे। उन लोगों को लगा कि कोई मांग कर खाने वाला अथवा समान बेचने वाला है। संभवत वही लड़का लैपटॉप चोरी करके भाग गया है।

IMG 20240309 WA0026

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उलीडीह थाना के थानेदार को दूरभाष के जरिये मामले की जानकारी देते हुए अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरी का लैपटॉप बरामद करने की बात कही। विकास सिंह ने कहा थाना एवं टाइगर मोबाइल की गस्ती नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है जिसका दुष्परिणाम यह है की दिनदहाड़े घर में घर के मालिक रहने के बावजूद भी सामान की चोरी हो जा रही। पुलिस गश्ती कम करती है और अवैध कारोबार करने वाले के साथ मिलजुल कर केवल मस्ती करने का काम करती है।

Screenshot 2024 0422 234529
विहिप ने किया आग्रह, कहा सभी हिन्दू संगठन, मंदिर, अखाड़ा, विद्यालय इत्यादि धर्म स्थल पर एकत्रित होकर मनाए हनुमान जन्मोत्सव
IMG 20240422 WA0018

जमशेदपुर : विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर की ओर से शहर के सभी समवैचारिक संगठन, हिंदू संगठन, राजनीतिक दल, मंदिरों, अखाड़ों, विद्यालय वालों से एकजुट होकर 23 अप्रैल दिन मंगलवार, चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव मनाने का आवाह्न किया है। विहिप द्वारा कहा गया कि यह हम सभी के लिए यह अति आनंद का विषय है कि इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्री रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजित हो चुके हैं।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

श्री राम काज में उनके भक्त हनुमान की भूमिका से हम सभी परिचित हैं, रामभक्त हनुमान बल बुद्धि और विवेक के साक्षात देवता हैं। वह रोग, दुख और भय का हरण करने वाले है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले इन सभी से मुक्त हो जाते हैं। इस बार मंगलवार के दिन बजरंगबली का जन्मोत्सव का दिन होने से उनकी आराधना अति मंगलदायक है।

IMG 20240309 WA0026

श्री हनुमान चालीसा पाठ के सामूहिक आयोजन के माध्यम से हनुमत आराधना कर धर्म, समाज एवं राष्ट्र के व्यापक हित हेतु हम प्रार्थना करें, जिससे हमारा राष्ट्र सभी संकटों को मात कर बलशाली और वैभवशाली बने। अतः निवेदन है श्री हनुमान जन्मोत्सव पर होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप विशेष रूप से शामिल हो।

IMG 20240422 WA0014
कोल्हान ऑटोनॉमस कॉन्सिल की मांग को लेकर होगा जोरदार आंदोलन – माईकल तिरिया
IMG 20240422 WA0016

चाईबासा : कोल्हान ऑटोनॉमस कॉन्सिल की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए कोल्हान के सभी मौजा में सेक्रेटरी और वोलेंटियर का गठन किया जाएगा। कोल्हान के विधायक और सांसद कोल्हान मामले पर गंभीर नहीं है। यह बातें आज कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने टोन्टो प्रखंड के ग्राम टोन्टो में अयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

श्री तिरिया ने कहा कि संघ की मजबूती के लिए गांव गांव में मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रति माह के 21 तारीख को गांव गांव में बैठक करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस मौके पर कोल्हान रक्षा संघ टोन्टो गांव के लिए सर्वसहमति से किशोर मुंगिया को सेक्रेटरी चयनित किया गया है। मौके पर मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि संघ को मजबूत करने के लिए गांव गांव में बैठक कर योग्य और शिक्षित व्यक्ति को कोल्हान रक्षा संघ का सेक्रेटरी नियुक्त किया जाएगा।

IMG 20240309 WA0026

बैठक को संघ के केन्द्रीय सचिव कानू हाईबुरू, संगठन सचिव जयसिंह सुंडी, ग्रामीण मुंडा दामु लागुरी, चंबरा लागुरी, पाली पूर्ति, जेना लागुरी, दुलबू पूर्ति, मंगल पूर्ति, जगदीश केराई, नरसिंह चांपिया आदि। बैठक में किरीबुरू, लिपुंगा, डूमार्जोआ, कुडमसादा, लिसिमुति समेत कई गांव के लोग शामिल थे।

f383270daae7fbf0693bf31c258ef112e9a27a17fa09dfceeda5cd266abed71b.0
लगातार दूसरे दिन साकची में महिला से पर्स की छिनतई, इस बार शिकार बनी फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली लडकी
Screenshot 2024 0422 220733

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के एएसजी आई हॉस्पिटल के पास बारीडीह के रहने वाले शिखा जयसवाल से पर्स की छिनतई की गयी है. बदमाशों ने पहले शिखा की स्कूटी में बाइक से धक्का मारकर पहले उसे सड़क पर गिरा दिया और फिर पर्स छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद इसकी सूचना साकची पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी की जांच की और आरोपियों की पहचान में जुट गयी है. शिखा ने बताया कि वह साकची के एक फाइनेनशियल कंपनी में काम करती है.

IMG 20240309 WA0028

वह अपने काम से जा रही थी. बाइक सवार दोनों युवक बंगाल कल्ब के पास से ही पीछा कर रहे थे. एएसजी आई हास्पिटल के पास दोनों ने बाइक से धक्का मारकर गिरा दिया और पर्स छीनकर फरार हो गए. पर्स में 25 सौ नगद और दो मोबाइल फोन थे. सीसीटीवी फूटेज जांच में यह बात सामने आई है कि एक ही गैंग द्वारा छिनतई की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. सीसीटीवी में जो युवक दिखाई दे रहे है. उन्हीं युवकों ने रविवार को भी साकची में महिला के साथ पर्स की छिनतई की थी. यह गैंग सिर्फ महिलाओं को निशाना बना रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
IMG 20240422 WA0006
नशे के गिरफ्त में अल्पवयस्क, नशे के धंधे में लिप्त गिरोह की हो गिरफ्तारी – सुमन कारूवा
IMG 20240422 WA0006

सीनी : केन्द्रीय प्रवक्ता मुखी समाज के रंजन कारूवा ने सीनी स्थित अंग्रेज़ी शराब दुकान के कर्मचारी और ग्राहक सानो महतो पलासडीह निवासी के मध्य मारपीट को संज्ञान में लेते हुए कहा कि जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए। इन दिनों अंग्रेजी शराब दुकान के ईर्द गिर्द अल्प वयस्कों का जमावड़ा लगा रहता है जो नाबालिग हैं, पढ़ने वाले बच्चे शराब एवं नशीले पदार्थ आदि के सेवन का शिकार हो रहे हैं, और समाज के मुख्य धारा से भटक रहे हैं।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

रंजन कारूवा ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जिले में अवैध शराब पर अंकुश एवं देशी एवं विदेशी शराब के दुकान पर आधार कार्ड दिखाने पर ही बिक्री किये जाने का आग्रह किया। जिससे कि अल्प वयस्कों को शराब नहीं दिये जाने की मांग की है और अगर पकड़े जाने पर दोनों पर विधिः समत कार्रवाई भी हो इसकी भी मांग की है। झारखंड के सभी देशी और विदेशी शराब के दुकान से रशीद और बिल से ही शराब बिक्री किये जाने की मांग की है। जिससे राजस्व की चोरी न हो एवं सरकार को राजस्व की प्राप्ति सही रूप से प्राप्त हो।

IMG 20240309 WA0026

इधर मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने भी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि इन दिनों सरायकेला खरसावां जिला में अल्प वयस्कों को अंग्रेजी शराब दुकानों के समक्ष सेवन करते हुए एवं अन्य नशीले मादक पदार्थों के सेवन, जैसे गांजा, भांग, अफीम, चरस, हीरोइन का सेवन करने की ओर अग्रसर हो रहें हैं। इस तरह के धंधे में लिप्त गिरोहों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। जिससे जिले को नशीले पदार्थों से मुक्त किया जा सके।

error: Content is protected !!