सरायकेला : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने झारखंड के सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दिन मतदान केंद्र में जायें और निर्भीक होकर मतदान करें। केन्द्र एवं राज्य सरकार के अधिन कार्यरत कर्मचारियों को स्पेशल सीएल छुट्टी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी पूर्व की तरह वैतनिक अवकाश प्राप्त होगी। मतदाताओं को मतदान केंद्र से प्रमाणित लिखित पत्र मतदान केंद्र के अधिकारीयों द्वारा प्रमाणित मतदान कि गई प्रमाणित पत्र प्राप्त करना आवश्यक है।
जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड से रेलवे फाटक तक पूरी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत हुई। देखा गया था कि नीचे फाटक जाने वाले रोड में रात के समय में सुनसान हो जाने के कारण बहुत अड्डे बाजी होती थी और चोरी का भी डर बना हुआ रहता था। सूचना मिलते ही समाजसेवी करनदीप सिंह ने इसकी जानकारी जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया (JNAC) में दी।
उन्होंने कहा की जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए।रात के समय में राहगीरों को भी आने-जाने में इस रोड से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। करनदीप के इस पहल के बाद आज सभी लाइटों की मरम्मत करवाई गई और 20 नई स्ट्रीट लाइट की मांग करनदीप सिंह ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया से की है। मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, गोल्डी, राहुल, बजरंगी उपस्थित थे।
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में टीएमएच अस्पताल पहुंचकर कल बिष्टुपुर खाओ गली में मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित समर्थकों द्वारा किए गए जानलेवा हमला से घायल हुए पत्रकार दुर्गेश दयाल से मिला.
भाजमो नेताओं ने दुर्गेश दयाल से घटना की पुरी जानकारी ली. दुर्गेश दयाल ने बताया की कल बिष्टुपुर खाओ गली में वाहनों की मामुली भिड़त होने से कुछ युवको से हल्की नोक-झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी तब उन्होंने हालात बिगड़ता देख थाना को सुचित किया लेकिन थाना की ओर से कोई अधिकारी के पहुँचने के पूर्व ही सुनील गुप्ता सहित 15 -20 की संख्या में युवकों ने पहुँचकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया.
इस दौरान भाजमो नेताओं ने घायल की विधायक सरयू राय से दुरभाष पर वार्ता कराई. भाजमो नेताओं ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी से मिलकर इस घटना के संबंध में कि जा रही प्रशासनिक कारवाई की जानकारी ली. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा इस घटना की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कारवाई सुनिश्चित करे जिला प्रशासन.
इस दौरान मुख्य रूप से भाजमो नेता मुकुल मिश्रा, शेषनाथ पाठक, हरेराम सिंह, मनकेश्वर चौबे सहित अन्य उपस्थित थे.
जमशेदपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने पत्रकार दुर्गेश पर हुए हमले की निंदा की है.AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के ट्वीट पर कोट करते हुए डॉ अजय ने जमशेदपुर पुलिस को संज्ञान लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.
डॉ अजय ने इस मामले में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को भी टैग किया है और घटना को अस्वीकार्य व दुखद बताया है.उन्होने कहा कि जमशेदपुर में ऐसी घटनाएं हो रही हैं जहां हमारे पत्रकारों पर हमला किया जा रहा है यह वास्तव में दुखद है.
इधर ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया ने आज घटना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सोशल भारत के पत्रकार दुर्गेश दयाल को कुछ लोग गिराकर और घेरकर मार रहे हैं.श्री भाटिया ने ट्विटर पर लिखा है कि बीच सड़क पर आतंक मचाने वाले इन आरोपियों को कौन बचा रहा है? क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी?
श्री भाटिया ने डॉ अजय और बाबूलाल मरांडी से कहा कि देखिए जमशेदपुर का हाल एक पत्रकार को सड़क पर लेटाकर पिटाई कर अधमरा कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है क्यों?
जमशेदपुर : आज संध्या पूर्वी विधानसभा, जमशेदपुर क्षेत्र की बैठक स्थानीय काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के समीप एक सभागार में आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर से लेकर पूरे लोकसभा में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर जी, राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप वर्मा जी, नेता प्रतिपक्ष श्री अमर बाउरी जी, जमशेदपुर लोकसभा के वर्तमान सांसद सह प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सभागार में मंचासीन भाजपा जमशेदपुर महानगर से जुड़े श्री देवेन्द्र सिंह जी, श्री सुधांशु ओझा जी, श्री मिथिलेश सिंह यादव जी आदि जैसे गणमान्य महानुभावों की प्रेरक उपस्थिति में पूर्वी विधानसभा से जुड़े कई नामचीन हस्तियों ने भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
स
इस बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रबंधक समिति, मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में कई महिला और पुरुष सक्रिय भाजपा समर्थकों की उपस्थिति रही।
गोड्डा : कांग्रेस ने गोड्डा से अपना उम्मीदवार बदल दिया है. दरअसल, पार्टी में दीपिका पांडेय सिंह को उम्मीदवार बनाये जाने से खासी नाराजगी थी. लगातार प्रत्याशी बदलने की मांग हो रही थी. इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने दीपिका पांडेय सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को नया उम्मीदवार बनाया है. वहीं पार्टी ने रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्वीनी सहाय को टिकट दिया है. कई दिनों से इसके कयास लगाये जा रहे थे.
जमशेदपुर : साकची थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के पास रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने काशीडीह निवासी अर्चना साहू के पर्स की छिनतई कर ली. जब तक अर्चना लोगों से मदद की गुहार लगाती तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए. इधर, घटना की सूचना साकची पुलिस को दी गई. सूचना पाकर साकची पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की जिसमें बदमाशों की गतिविधि दर्ज की गई है. सीसीटीवी में बदमाश साफ-साफ दिखाई दे रहे है.
जानकारी देते हुए अर्चना ने बताया कि उसने मानसरोवर होटल के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकाले और उसे पर्स में रख लिया. पर्स में पहले से ही तीन-चार हजार रुपये नकद थे. वह रुपये निकालने के बाद पैदल ही काशीडीह स्थित अपने घर जा रही थी.रास्ते में पीछे से एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और पर्स छीनकर भाग गए. अर्चना ने बताया कि पर्स में लगभग 22-25 हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान मौजूद थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जमशेदपुर : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि इंडी गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प। सत्तारूढ़ जेएमएम और कांग्रेस का एक ही ध्येय है तुष्टीकरण की राजनीति करना। जेएमएम का तो सारा समय और ध्यान प्रदेश में अपने परिवार को स्थापित करने और लिए झारखंड को ही विस्थापित बनाने में लगा हुआ है।
सुदेश कुमार महतो रविवार को डिमना लेक एरिया, जमशेदपुर में आयोजित जमशेदपुर लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पांच लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार 10 हजार नौकरियों का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। स्थानीय, विस्थापित और नियोजन नीति का वादा कर सत्ता में बैठने वाले लोगों ने अपने वादों को भुला दिया। राज्य की जनता को साढ़े चार साल न कोई नीति मिली न ही नियोजन मिला।
महतो ने कहा कि राज्य के मूलवासियों और आदिवासियों की भलाई के लिए एक भी निर्णय इन्होंने नहीं लिया। अबुआ आवास को इन्होंने बबुआ आवास बना दिया है। किस जरूरतमंद को आवास मिले यह फैसला ग्राम सभा को करना चाहिए था लेकिन इनकी गलत नीतियों के चलते यह फैसला दफ्तर में बैठे बाबू ले रहे हैं। जो पैसा दे सकते हैं उन्हें आवास दिया जा रहा है। राज्यहित की बात करने वाले लोगों की सत्ता में आने के बाद प्राथमिकता ही बदल गई। नीति और नियोजन नहीं, यहां की खान संपदा का दोहन करना और जनता को छलना इनकी प्राथमिकता बन गई है।
आजसू के इस सम्मेलन में जमशेदपुर लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार विधुत वरण महतो भी उपस्थित रहे। मौके पर जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और कई समाजसेवियों ने आजसू का दामन थामा। सम्मेलन में आए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सुदेश महतो ने एनडीए उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिए गए जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाने और जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने को कहा।
पार्टी के प्रधान महासचिव राम चन्द्र सहिस ने कहा कि सुदेश महतो राज्य के उम्मीद हैं। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जमशेदपुर समेत राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करेंगे। राज्य के क्षेत्रीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर पहुंचाने की हमारी तैयारी है। एनडीए का एक-एक कार्यकर्ता ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखेंगे।
इस सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
“जन मुद्दा, जन विचार” “कैसी चाहिए अब की सरकार” के स्लोगन के जरिए जमशेदपुर शहर के लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क “तीसरी धारा” द्वारा संचालित कॉलम में करनदीप सिंह के व्यक्तिगत विचार।
जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के जम्को आजाद बस्ती निवासी करनदीप सिंह ने बीपीएम +2 बर्मामाइंस विद्यालय से पढ़ाई की है वह अब विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही साथ वे सामाजिक कार्यकर्ता भी है वह समाज के हित पर हर कदम तात्पर्य रहते हैं वे इस लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया की काफी सोच विचार कर मतदान करेंगे उनकी नजर में शिक्षा प्रमुख मुद्दा है, जब देश की जनता शिक्षित होगी तब वह अच्छे प्रत्याशी को चुनेगी।
शिक्षा से हर तरह की समस्या का समाधान हो सकता है, इसलिए वे वैसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो शिक्षा और रोजगार को बढ़ावा देंगे। वही करनदीप सिंह ने कहा की देश में बदलाव की जरूरत है युवा को शिक्षा व रोजगार मिलना चाहिए। इसके लिए सरकार को विचार करने की जरूरत है। उच्च शिक्षा प्राप्त करके भी युवा बेरोजगार है। कम से कम स्टार्टअप में बेहतर अवसर देना चाहिए। नये और आधुनिक सोच के साथ देश का विकास अवश्य होना चाहिए। (मेरा पहला मतदान)
जमशेदपुर : विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्राँत के नये अध्यक्ष चंद्रकांत राजपत जी की अध्यक्षता मे परसुडीह स्थित खासमहल जगन्नाथ मंदिर के समीप श्री महल मे विहिप जमशेदपुर महानगर की विशेेष बैठक संपन्न हुई। जिसमे विहिप के जमशेदपुर के अधिकारियों द्वारा भगवा वस्त्र देकर उन्हे सम्मानित किया गया। बैठक मे पूरे जमशेदपुर महानगर के सभी 13 प्रखंडों के मंदिर, मोहल्ले, विद्यालय और समवैचारिक संगठन के समन्वय से 23 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव को 1500 से ज्यादा स्थानों मे मनाने का संकल्प विहिप बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने लिया।
अब तक 100 से ज्यादा स्थानों मे विहिप बजरंगदल और समस्त आयाम के माध्यम से श्रीरामोत्सव कार्यक्रम मनाया जा चुका है। जिसमे हजारों की संख्या मे अबतक हिंदू समाज शामिल हुए है। आगे यह कार्यक्रम 30 अप्रैल तक शहर के विभिन्न भागों मे मनाया जायेगा। जिसमे प्रभू श्रीराम के चरित्र के भाव को समाज आत्मसात कर रामराज्य की स्थापना की ओर अग्रसर होगा। बैठक मे झारखंड प्राँत संगठन मंत्री माननीय देवी सिंह जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष गोपी राव जी, जिला संगठन मंत्री संजय सिंह जी, जिला मंत्री चंद्रिका भगत जी, सहमंत्री उतम कुमार दास, सहमंत्री भोला लोहार, बजरंगदल संयोजक मुन्ना दूबे, बजरंगदल सहसंयोजक चंदन दास, विभाग संगठन मंत्री मिथिलेश महतो, विभाग मंत्री जनार्दन पांडेय, विभाग सेवा प्रमुख अरूण सिंह जी, विभाग से हरेराम जी, गौ रक्षा मंटू दूबे, सुधीर कुमार प्रांत से संजय चौरसिया, सुजीत साहू जी, अवतार सिंह गांधी, देवेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा जी, अवतार सिंह परमार जी, महानगर से दुर्गावाहिनी संयोजिका पूनम रेड्डी, सह संयोजिका बबली सोनम, गौ रक्षा अनिरुद्ध गिरि जी, सत्संग प्रमुख रविंद्र पांडेय, सुरक्षा प्रमुख कन्हैया पांडेय, सौरव घोष, सौरभ कुमार व प्रखंड से सैकडों सदस्यगण उपस्थित रहे।