जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे से चलने वाली तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। इसमें एक्जीक्यूटिव क्लास में टाटा से ब्रह्मपुर के लिए 2815 जबकि टाटा से पटना के लिए 2130 रुपये यात्रियों को चुकाने होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे में तीन नए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात रविवार 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड की जनता को देंगे। इसमें टाटानगर से पटना, राउरकेला से टाटानगर होते हुए हावड़ा और टाटानगर से ब्रह्मपुर शामिल है।
रेलवे बोर्ड ने तीनों वंदे भारत एक्सप्रेस में एक्जीक्यूटिव क्लास से लेकर एसी चेयर कार की व्यवस्था यात्रियों के लिए की है। साथ ही तीनों ट्रेनों के अलग-अलग स्टेशनों का किराया तय कर उसे रेलवे के सेंटर फॉर रेलवे इंर्फोमेशन सिस्टम्स (क्रिस) में अपलोड कर दिया गया है।
कब से शुरू होगी बुकिंग
इन ट्रेनों की बुकिंग कब से शुरू होगी, इसकी घोषणा अब तक नहीं की गई है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री द्वारा 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाने के साथ ही इन तीनों ट्रेनों की बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। मालूम हो कि राउरकेला से हावड़ा और ब्रह्मपुर से टाटानगर की वंदे भारत एक्सप्रेस 18 सितंबर से जबकि टाटानगर से पटना के लिए 22 सितंबर से नियमित ट्रेनों का परिचालन होगा।
किस ट्रेन का किस स्टेशन तक कितना किराया
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata-Patna Vande Bharat Express)
टाटा से पटना
एसी चेयर कार: ₹1150 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2130
टाटा से गया
एसी चेयर कार: ₹985 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1855
टाटा से कोडरमा
एसी चेयर कार: ₹865 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1620
टाटा से पारसनाथ
एसी चेयर कार: ₹740 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1370
टाटा से गोमो
एसी चेयर कार: ₹705 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1300
टाटा से बोकारो
एसी चेयर कार: ₹655 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1195
टाटा से मुरी
एसी चेयर कार: ₹565 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1015
टाटा से चांडिल
एसी चेयर कार: ₹485 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹845
राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत (Rourkela-Howrah Vande Bharat Express)
राउरकेला से चक्रधरपुर
एसी चेयर कार: ₹665 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1105
राउरकेला से टाटानगर
एसी चेयर कार: ₹765 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1305
राउरकेला से खड़गपुर
एसी चेयर कार: ₹1055 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1865
राउरकेला से हावड़ा
एसी चेयर कार: ₹1240 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹2240
टाटा से हावड़ा
एसी चेयर कार: ₹750 एक्जीक्यूटिव क्लास: ₹1460
टाटा-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata-Brahmapur Vande Bharat Express)
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी तपिश तेज हो गई है. जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से विधायक सरयू राय ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कथित भ्रष्टाचार में शामिल होने और अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.
पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस दौरान जमशेदपुर पुलिस को बिना दबाव में आए काम करने की नसीहत दे डाली. उन्होंने 12 बिंदुओं पर आधारित आरोप पत्र के जरिये स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर निशाना साधा. जिसमें सरयू राय ने दर्ज कई मामलों का जिक्र किया है.
बन्ना गुप्ता पर सरयू राय ने लगाए ये आरोप
1. सरयू राय के मुताबिक, “जमशेदपुर के कदमा थाना में 7 सितंबर 2024 को ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के विरूद्ध अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम में दर्ज हुई. पुलिस ने उन्हें 11 सितंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया. कोर्ट से उन्हें पीआर बांड पर जमानत मिल गई. जमानत रहने के बावजूद अगले दिन पुलिस ने उन्हें फिर गिरफ्तार कर लिया.”
पूर्व जमशेदपुर से विधायक राय के मुताबिक, “इस बार प्राथमिकी में नई धाराएं भी जोड़ दी गई. कोर्ट ने फिर उन्हें छोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने उनके घर जाकर उनका लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिया. अभी तक न तो हथियार लौटाया है और न ही जब्ती की सूची दी है. उन्होंने कहा कि पता चला है कि पुलिस ने पीड़ित का धारा 164 में बयान ले लिया है.”
2. पुलिस एक्शन पर सवाल खड़ा करते हुए सरयू राय ने ए और मामले का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि “इस मामले में पुलिस की अति सक्रियता सामान्य प्रतीत नहीं हो रही है. इसकी वजह है कि उन्हीं लोगों ने कदमा थाना में ही एक प्राथमिकी 29 जून 2024 दर्ज कराया है. इसमें भी वही धाराएं लगाई गई हैं, जो मुन्ना सिंह पर लगाई गई हैं.”
सरयू राय ने कहा, “दोनों प्राथमिकियां एक ही व्यक्ति के हस्ताक्षर पर लिखी गई हैं यानी कोई है जो एसी एसटी एक्ट में प्राथमिकी करा रहा है, लेकिन पुलिस ने आज तक इस प्राथमिकी में कोई गिरफ्तारी नहीं की है. मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया है. दूसरी ओर पुलिस मुन्ना सिंह को जेल भेजने पर उतारू है.”
उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा, “आखिर किसके दबाव में और किसे संतुष्ट करने के लिए पुलिस ऐसा कर रही है?” राय ने कहा, “राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मुन्ना सिंह को पसंद नहीं करते हैं और उनके साथ अदावत रखते हैं.”
3. विधायक सरयू राय ने कहा, “एक ओर पुलिस ने मुन्ना सिंह को गिरफ्तार कर लिया, दूसरी ओर जेएनएसी ने उनके घर पर नोटिस चिपका दिया और कहा है कि उनके घर के पार्किंग में दुकान चल रही है. उसे वे हटा दें नहीं तो उसे तोड़ दिया जाएगा.”
4. निर्दलीय विधायक सरयू राय ने बताया, “कदमा में एक पुष्पांजलि सामुदायिक भवन है. जिस पर जेएनएसी ने नोटिस चिपका दिया है. जबकि स्वास्थ्य मंत्री के घर के सामने जिला योजना की निधि से बने एक मंजिला सामुदायिक भवन पर दो मंजिल का अवैध निर्माण है. यह किसके पैसे से हुआ है, इस पर जेएनएसी या जिला प्रशासन मौन है.”
5. सरयू राय ने दावा किया कि “जमशेदपुर में दो महत्वपूर्ण भवन बनाने की नींव उस समय रखी गई, जब मैं जमशेदपुर पश्चिम से विधायक था. एक भवन डीएन लाईब्रेरी की है और दूसरी फूड प्लाजा के जमीन पर बना कन्वेंशन सेंटर है. फूड प्लाजा की जमीन पर स्वास्थ्य मंत्री का अवैध कब्जा था, जिसे हटाकर सरकार ने कन्वेंशन सेंटर बनाया. आज तक इन भवनों का उद्घाटन नहीं हो सका और ये जर्जर हो रहे हैं. आखिर क्यों और किसके दबाव में ऐसा हो रहा है?”
6. पूर्व मंत्री सरयू राय ने आरोप लगाया कि “स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव में कदमा की दो सड़कें बंद कर दी गई हैं. संजीव आचार्या ने यह मामला उठाया तो स्वास्थ्य मंत्री के नजदीक रहने वाले एक व्यक्ति ने उनपर एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया.”
7. सरयू राय ने कहा, “स्वास्थ्य मंत्री ने अपने होटल के नजदीक सार्वजनिक सड़क पर बड़ा सा शेड खड़ा कर दिया है, लेकिन यह अवैध काम जेएनएसी या जिला प्रशासन की नजर में नहीं आ रहा है.
8. एक और मामले का जिक्र करते हुए सरयू राय ने कहा, “जिला पर्यटन पदाधिकारी ने 2022 में एक नामजद प्राथमिकी 19 जनवरी 2022 में सिदगोड़ा थाने में दर्ज किया. इसकी जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ी है. विधानसभा में मैंने चार बार अलग- अलग प्रश्न किया.”
उन्होंने कहा, “पर्यटन और राजस्व विभाग ने सभा में उत्तर दिया कि इस मामले में सिदगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अनुसंधान शिथिल. जरुरी बात यह है कि विधानसभा के सवालों का जवाब जिला प्रशासन के यहां से बनकर जाता है.”
9. सरयू राय ने कहा, “जिला प्रशासन ही नहीं सरकार भी स्वास्थ्य मंत्री के उत्पात पर मौन है. एफआईआर कराना इनकी आदत में शुमार है. मुझ पर इन्होंने दो एफआईआर और एक मानहानि का मुकदमा किया है, जिसमें वह तारीख पर गवाही देने नहीं जाते हैं.”
10. सरयू राय ने कहा, “विभाग की फाइल पर इन्होंने मुझ पर दो बार एफआईआर करने का आदेश दिया है, नहीं हुआ तो अपने एक प्यादा से एफआईआर करा दिया है.”
11. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर आरोप लगाते हुए सरयू राय ने कहा, “एक एफआईआर इन्होंने खुद बिस्टुपुर थाना में किसी महिला के साथ अश्लील बात करते वीडियो वायरल होने के बारे में किया है, लेकिन दो साल हो गए हैं और जांच शिथिल है.”
12. बन्ना गुप्ता पर कथित भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सरयू राय ने कहा, “रांची में अपने आवंटित आवास के अलावा मुख्य सचिव के आवास पर अवैध कब्जा कर लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री चांपई सोरेन से लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक ने न तो इस पर कार्रवाई की है और न ही इसका आवंटन किया है.”
कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर तंज कसते हुए सरयू राय ने कहा कि “जमशेदपुर में पुलिस प्रशासन इनकी अवैध गतिविधियों का साझेदार बन गया है और रांची में भी सरकार मौन साधे हुई है.” इससे पहले हालिया दिनों बन्ना गुप्ता ने उन पर दर्ज मामलों को सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी.
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था इन दिनों चरमरा गई है. आए जिन मरीजों की देखभाल नहीं करने, बेड उपलब्ध नहीं होने की खबरें प्रकाश में आती हैं. इसी तरह का एक मामला शनिवार को एक गर्भवती महिला के साथ हुआ. बिस्तर के अभाव में गर्भवती महिला को बरामदे में रहना पड़ रहा है, महिला तीन दिनों से बिस्तर के अभाव में गायनिक वार्ड के बाहर बरामदे में अपने घर से लाई हुई चादर में सोकर रात गुजार रही है. महिला बिरसानगर की रहने वाली हैं.
गुड़िया देवी नामक महिला के ऊपर मुसीबत का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा जब देर रात जोर से बारिश आरंभ हो गई. जहां गुड़िया लेटी हुई थी वहां सीधे तेज रफ्तार से बारिश का पानी आने पर गुड़िया की परेशानी बढ़ गई रात अधिक होने के कारण गुड़िया समझ नहीं पा रही थी की पानी से अपने आपको और गर्भ में पल रहे बच्चे को कैसे बचाएं. धीरे-धीरे वह अस्पताल के दूसरे ब्लॉक में जाकर बरामदे में शरण ली.
दूसरी ओर गुड़िया से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र कुमार से बात की तथा अविलंब बेड दिलाने की बात कही. विकास सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह क्षेत्र के अस्पताल का यह हाल है तो अन्य जिलों का क्या हाल हो रहा होगा.
उत्तर प्रदेश : मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर एक तीन मंजिला मकान गिर गया है और 10 से अधिक लोग और पशु मलबे में दब गए हैं. इस हादसे के बाद राहत और बचाव का काम जारी है, जो मकान गिरा है उसके मालिक का नाम नफ्फो अलाउद्दीन है और इस मकान के नीचे डेयरी चल रही थी. एडीजी मेरठ जोन डी.के.ठाकुर ने कहा एक महिला साइमा को मलबे से बाहर निकला गया, एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है, अबतक कुल 4 निकाले गए है.
वहीं एडीजी मेरठ ध्रुव कांत ठाकुर का कहना है इस हादसे की सूचना मिली थी कि 3 मंजिला इमारत गिर गई है. इसके बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया और 4 लोग अभी भी फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है. यह हादसा मेरठ की जाकिर कॉलोनी गली नंबर 8 का है. इस हादसे के बाद मेरठ मंडल की कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे गए हैं. राहत और बचाव के काम के लिए आस-पास के लोग भी पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में हुए हादसे का संज्ञान लिया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राहत-बचाव की टीमें मौके पर रवाना हो गई हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के लिए और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं.
इस हादसे पर मेरठ संभाग की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने कहा, “ज़ाकिर कॉलोनी में एक इमारत गिर गई है. इसके नीचे 8-10 लोग फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है. पुलिस और दमकल अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं, सेना, NDRF, SDRF को सूचित कर दिया गया है.” इसके साथ ही एडीजी डीके ठाकुर ने कहा कि 8 लोगों के दबे होने की आशंका है. अमरोहा और सहारनपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई हैं, मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं और राहत और बचाव का काम जारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितंबर को जमशेदपुर दौरे को लेकर सोनारी एयरपोर्ट पर सेना और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सैन्य अधिकारियों के दल ने व्यवस्था का जायजा लिया.
वहां पीएम के हेलीकॉप्टर की कैसे लैंडिंग होनी है, इस बारे में निरीक्षण किया. 15 सितंबर को पीएम के आगमन से लेकर प्रस्थान तक कोई फ्लाइट सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भरेगी.
इसके अलावा पीएम मोदी के प्रयोग किए जाने वाले रूट लाइन पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है, इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में लिखा है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से सोनारी एयरपोर्ट से 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस नियम का उल्लंघन करने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी.
जमशेदपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने आनंद नगर के श्री श्री शिव पार्वती मंदिर में आयोजित जनसंपर्क बैठक को संबोधित किया और स्थानीय लोगों से आगामी 15 सितंबर को बिष्टुपुर के रीगल मैदान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की।
शिव शंकर सिंह ने कहा मोदी जी जमशेदपुर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए 10 वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और कई जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात जनता को देंगे। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। पूरे जमशेदपुरवासी बड़ी उत्साह और उल्लासपूर्वक नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करें और उनके संबोधन को सुनें।
इस अवसर पर बच्चा सिंह, ममता कपूर, चंद्रकांता सिंह, संजय सिंह, नथुनी सिंह, विजेंद्र सिंह और अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिनांक 15 तारीख को जमशेदपुर आगमन होने जा रहा है। इसी के तैयारी हेतु भाजयुमो बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के अध्यक्षता में बारीडीह बस्ती बजरंग चौक में एक बैठक संपन्न हुआ। जिसमें बैठक के उपरांत आम जनमानस को इस जनसभा में आने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा बारीडीह मंडल के अध्यक्ष जीवन लाल, भाजपा नेता अश्वनी सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष पिंटू सिंह, गुड्डू सिंह एवं मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
जम्मुतवी से चलकर टाटानगर आने वाली ट्रेन नंबर 18102 के जनरल बोगी के शौचालय से एक शव बरामद किया गया। ट्रेन के सफाई कर्मियों ने शव देख इसकी सूचना रेल पुलिस को दी। रेल पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेल पुलिस ने इस संबंध में आस्वभाविक मौत की प्राथमिकी भी दर्ज की है।
जानकारी देते हुए रेल थाना प्रभारी राम प्यारे राम ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार सुबह 10.30 बजे तक स्टेशन पहुंच गई थी। सारे यात्री ट्रेन से उतर गए थे। इसी बीच सफाई कर्मी ट्रेन पर चढ़े। शौचालय से बदबू आ रही थी। सफाई कर्मियों ने जब शौचालय का दरवाजा खोला तो पाया कि अंदर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। शव देखकर प्रतित हो रहा है कि वह दो-तीन दिन पुराना है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जमशेदपुर : आगामी 15 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने अपने केबुल टाउन, गोलमुरी स्थित कार्यालय पर विशेष बैठक की।
शिव शंकर सिंह ने कहा हमारा सौभाग्य है कि मोदी जी जमशेदपुर में वंदे भारत ट्रेनों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, कई लोककल्याणकारी योजनाओं की सौगात भी देंगे। रिगल मैदान, बिस्टुपुर में उनकी जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुंचें इस निमित्त बाइक रैली निकाली जाएगी। साथ ही, लोगों को जानकारी देने के लिए जनसंपर्क के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर उपस्थित कई प्रमुख लोगों ने सुझाव भी दिए। मौके पर, जोगिंदर सिंह सोनू, मृणाल बनर्जी, बिपिन झा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और मोदी समर्थक उपस्थित रहे।
नई दिल्ली : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए पोर्ट ब्लेयर का नाम बदल दिया है। अब पोर्ट ब्लेयर की पहचान “श्री विजया पुरम” के नाम से होगी। मोदी सरकार एक-एक करके अंग्रेजों की गुलामी के प्रतीक हटा रही है और इस कड़ी में कई शहरों के नाम बदले जा चुके हैं। पोर्ट ब्लेयर का नाम 1789 में ईस्ट इंडिया कंपनी के आर्चीबाल्ड ब्लेयर (Archibald Blair) के सम्मान में रखा गया था। जिसे अब बदलकर श्री विजया पुरम किया गया है।
Inspired by the vision of PM @narendramodi Ji, to free the nation from the colonial imprints, today we have decided to rename Port Blair as "Sri Vijaya Puram."
While the earlier name had a colonial legacy, Sri Vijaya Puram symbolises the victory achieved in our freedom struggle…