एक नई सोच, एक नई धारा

8e13740e0fc93fb09e1a0ece85b5438888e19b3c152fb438d2092f87bb4a259c.0
भाजपा जिलाध्यक्ष के सिखों के धार्मिक मामले के पोस्ट से मचा बवाल, सिखों में आक्रोश, हो सकता है केस

गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक पोस्ट आई, जिसमें सिखों के धार्मिक मामलों को बिना सोचे समझे भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पोस्ट किया, जिसके बाद सिख समाज आक्रोशित हो उठा है. जमशेदपुर के बाहर भी सिख इस मुद्दे को लेकर भड़के हुए है. पंजाब प्रांत में जिला अध्यक्ष को केस करने की चेतावनी भी दी गई है.

दरअसल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर पांच घंटे पहले एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने सिखों के दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह पर एक वाक्य लिखते हुए कहा कि वह सैनिकों में उत्साह भरने के लिए जो भाषण देते थे. उनका संग्रह “चंडी दी वार” कहलाता है. उसमें लिखे कुछ दोहे इस प्रकार हैं…

“मिटे बांग सलमान सुन्नत कुराना
जगे धर्म हिंदून अठारह पुराना
यहि देह अंगिया तुरक गहि खपाऊं
गऊ घात का दोख जग सयों मिटाऊँ…।”

1f884e2da4e6538a9dfc84db19e4156041aec7d7664fd0fcb4b4391199d94434.0

बस फिर क्या था. इस बात पर सीधा हमला करते हुए भाजपा की सक्रिय महिला नेत्री जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सोशल मीडिया प्रभारी जुगसलाई निवासी अरविंदर कौर ने पकड़ लिया और उन्होंने जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा पर सिख धर्म की भावना को ठेस करने वाली पोस्ट डालने का मुद्दा उठाया और इसका विरोध कर दिया.

IMG 20240309 WA00283

अरविन्दर कौर ने सोशल मीडिया में जिला अध्यक्ष को जवाब देते हुए नसीहत दी और कहा कि…

वाहेगुरु जी दा ख़ालसा वाहेगुरू जी दी फतेह.

हमारे माननीय जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जी ने एक पोस्ट डाली जो हमारे दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की रचना चंडी की वार से लिखे हुए बोल बताये हैं, जो कि बिल्कुल गलत है. उनको सिखो के श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के बारे सारी जानकारी ले लेनी चाहिए थी.
आप ऐसे ही कोई भी पोस्ट गलत लाइन बनाकर नहीं कर सकते. पहले तो ये की ये जो लाइन है वो (चंडी की वार) में है ही नहीं. दूसरा चंडी की वार में जो लिखा गया है वो दुर्गा जी की राक्षसों के साथ संघार की कविता है. उसमें मुस्लिमों को कहीं संबोधित नहीं किया गया. दूसरा गुरु गोबिंद सिंह जी अन्याय के खिलाफ थे, न कि किसी धर्म के खिलाफ.

40d8eb4b142f854cdacba58845d24a0ad05e6cf5a94a8b6ca28c864f5f583b13.0

मैं किसी पर ऐसे ही उंगली नहीं उठाती. इसके लिये विद्वानों से बात की. उनसे पूछा कि कहां तक ये 4 लाइन ठीक है. सबके जवाब यही थे कि ये हमारे किसी भी ग्रंथ साहिब में नहीं है, तो आप अपनी मर्ज़ी न करें. कुछ भी सिख धर्म के लिए आपको पोस्ट करना है तो कम से कम किसी गुरुद्वारा के ग्रंथी जी से कन्फर्म करवा लें. अगर मैंने कुछ गलत बोला हो तो आप सभी खुद मार्गदर्शन करें.

आपको बता दें कि जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा जब से अपने पद पर बनें हैं किसी ना किसी बात को लेकर विवाद में रहे हैं. कार्यकर्ताओं का अपमान करने के लिए उन्हें ख्याति मिली हुई है. इस मामले में अरविंदर कौर के विरोध का बहुत से लोग समर्थन कर रहे हैं और मांग हो रही है कि वह सर्ववजनिक रूप से माफी मांगे. अरविंदर कौर ने इसे बड़े सिख नेताओं समेत भाजपा के वरीय नेताओं को मिलाकर 80 लोगों को अपनी आपत्ति टैग की है. सिख भाजपा नेताओं से इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह मामले को लेकर गोलबंद हो रहे हैं और जिला अध्यक्ष पर पार्टी नेताओं से कार्रवाई की मांग करने की बात कही है. दूसरी ओर इस पोस्ट को जिला अध्यक्ष ने उस वक्त डिलीट भी कर दिया है, जब उन्हें लगा कि वह विवादों में घिर रहे हैं, हलांकि लोगों की मांग है कि वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे.

किसी को भी धार्मिक मामलों में बिना सोचे समझे नहीं पढ़ना चाहिए : अरविन्दर
भाजपा नेत्री अरविन्दर कौर ने बताया कि गुरुवार को दिन में जब जिला अध्यक्ष ने विवादित पोस्ट किया तो वह धर्म गुरुओं से संपर्क में गई और इसकी पड़ताल की. किसी ने भी इसे सही नहीं बोला. जिला अध्यक्ष ने जो पोस्ट किया वह सीधे रूप से धार्मिक भावना को ठेस करने का मामला बनता है. सुधांशु ओझा ने भले ही वह पोस्ट डिलीट कर दी है, लेकिन उन्हें इस मामले पर सिख समाज से माफी मांगनी चाहिए वह भी सार्वजनिक रूप से. उन्होंने कहा कि चाहे मैं हूं या कोई भी किसी के धार्मिक मामलों को बिना जाने कुछ नहीं लिखना चाहिए. पार्टी के वरीय नेताओं को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए.

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250102 WA0002
नम आंखों से दी गुरविंदर सेठी को विदाई,हरमू मुक्तिधाम में हुआ संस्कार
अंतिम यात्रा में शामिल हुए सिख समाज,राजनीतिक दल,समाजसेवी संगठन समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग

IMG 20250102 WA0001

रांची:अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष,रेलवे यात्री सुविधा समिति के सदस्य और सिख समाज के विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह सेठी का आज रांची हरमू मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया.उनकी अंतिम यात्रा पटेल चौक आवास से मेन रोड गुरूद्वारा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंची जहां भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय समेत विभिन्न पदाधिकारियों ने पार्टी का झंडा और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.गुरविंदर सिंह सेठी के बेटे अस्मित सेठी ने मुखाग्नि दी.

IMG 20240309 WA00283
IMG 20250102 WA0003


लगभग 12.30 बजे अंतिम यात्रा हरमू मुक्ति धाम पहुंची जहां पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया.जहां AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति मथारू,भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व विधायक समरी लाल,पूर्व सांसद रामटहल चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले,कुलवंत सिंह बंटी,कुणाल आजमानी,सतबीर सिंह सोमू,बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रिंकू,चंचल भाटिया,परमजीत काले,राजू मारवाह,इंद्रजीत सिंह कपूर,सतिंदर पाल सिंह बंटी,युवराज सिंह,गौरव‌ कुमार,नानक सिंह सहित विभिन्न जिलों से आए लोग शामिल थे.

IMG 20240309 WA00273
c35b8731c15e715276a7a6c0e1b6c4d2e01c4cb61afa59b49d27fbd7c967d700.0
धनबाद में युवक की हत्या, नाले से शव बरामद, इलाके में सनसनी

धनबाद: बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के अंतगर्त विकास नगर में एक युवक की हत्या की ख़बर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक कोयला कारोबारी पप्पू मंडल के पास काम करता था । रोज़ की तरह घटना के दिन भी घर से काम पर गया लेकिन वापस नहीं आया, तब परिजन खोज बिन करने लगे उसी दौरान परिजन को ख़बर मिली कि उनके बेटे की हत्या हो गई हैं । मृतक की बॉडी एक नाले में मिली। मौके पर बैंक मोड़ थाना की टीम दल बल के साथ घटना घटनास्थल पर पहुंची और हत्या के आरोप में आकाश कुमार शर्मा नामक युवक को पकड़ कर थाना ले आई। बैंक मोड़ की पुलिस बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

IMG 20240309 WA00283

परिजनों ने बैंक मोड़ थाने का घेराव किया

वही परिजन एवं स्थानीय लोगों ने हत्यारा को उन लोगों के हवाले करने को लेकर बैंक मोड़ थाने का घेराव किया व बैंक मोड़ के सामने मुख्य मार्ग पर टायर जलाकर यातायात बाधित किया। जबरदस्ती बैंक मोड़ थाने में घुसने के प्रयास के दौरान पुलिस ने लाठी चार्जकर रोड जाम करने वाले को भगाकर यातायात को सुगम किया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जूट गई है। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि मामले का अनुसंधान जल्द कर लिया जायगा। हत्त्यारे को बक्शा नहीं जाएगा।

IMG 20240309 WA00273
IMG 20250101 WA0006
गुरविंदर सेठी का शव रांची पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल, अंतिम संस्कार कल
IMG 20250101 WA0005

पूर्व सांसद रविन्द्र राय, प्रीतम भाटिया, रविन्द्र सिंह रिंकू सहित कई पहुंचे आवास

रांची : अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और सिख समाज के विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी सरदार गुरविंदर सिंह सेठी का कल ह्रदय गति रुक जाने से पुणे में देहांत हो गया था.आज उनके पुत्र भाजपा नेता अस्मित सिंह सेठी समेत अन्य परिजन शव लेकर पुणे से रांची एयरपोर्ट पहुंचे जहां सिख समाज से लेकर भाजपा नेता और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.मौके पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह रिंकू,प्रदेश उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह,भाजपा नेता रविंद्र राय,रांची मेन रोड गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव और गुरविंदर सेठी के छोटे भाई गगन सेठी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
कल रांची पटेल चौक स्थित आवास से स्व.सेठी का शव सुबह 11.00 बजे मेन रोड गुरूद्वारा होते हुए 12.15 बजे भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचेगा जहां पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देंगे.इसी क्रम में शव यात्रा दोपहर 12.30 बजे से 1.00 बजे तक हरमू मुक्ति धाम पहुंचेगी जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा.

IMG 20250101 WA0008

पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को खोने का गम दे गया 2024 – रविंद्र राय

पूर्व सांसद और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र राय गुरविंदर सिंह सेठी के आवास पहुंचे जहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में भाजपा परिवार आपके साथ है.उन्होने कहा कि सेठी जी एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता होने के साथ ही हर परिस्थिति में खुश रहने वाले इंसान थे.उन्होने कहा कि 2024 जाते-जाते कभी न भूलने वाला गम देकर गया.

IMG 20240309 WA00283

आज सिख समाज का प्रधान अंग टूट गया-रविंदर सिंह रिंकू

सिखों की धार्मिक व सामाजिक संस्था बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह रिंकू ने कहा कि आज सिख समाज का एक प्रधान अंग टूट गया जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी.सेठी जी एक ऐसे इंसान थे जिनके दिल में मानवता कूट-कूट कर भरी हुई थी और वे न सिर्फ जान पहचान बल्कि अनजान लोगों की भी मदद को तैयार रहते थे.

IMG 20250101 WA0007

पत्रकारों के हित में रेल मंत्री से मिलना चाहते थे सेठी-प्रीतम भाटिया

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि सेठी जी न सिर्फ नेता और समाजसेवी थे बल्कि एक ऐसे कुशल‌ लेखक और वक्ता थे जिन्होंने गुरूनानक जीवन और संदेश की रचना भी की.
उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों को कोरोना काल में बंद हो चुके रेल यात्रा रियायत को पुनः लागू करवाना चाहते थे जिसे लेकर दिल्ली तक जाने की तैयारी थी.श्री भाटिया ने कहा कि दो दिन पहले ही दिल्ली जाने को लेकर अंतिम वार्ता हुई थी जब वे पुणे में एक पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने अपने ससुराल पहुंचे थे.

IMG 20240309 WA00273
गुरविंदर सिंह सेठी का पार्थिव शरीर कल राँची उनके निवास स्थान में पहुँचेगा

राँची : भाजपा के सिख वरिष्ठ नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय सरकार के भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व यात्री सेवा समिति सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी के निधन के बाद झारखंड भाजपा सहित पूरे सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गयी है। अब सभी उनके अंतिम दर्शन के इंतज़ार में है।

FB IMG 1735661331952 1

बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर कल बुधवार को राँची स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचेगा। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब हो कि गुरविंदर सिंह सेठी का देहांत पुणे में हार्ट अटैक की वजह से हुआ, जिसकी खबर आने के बाद पूरा सिख समाज स्तब्ध है और उनके अंतिम दर्शन के इंतज़ार में है।

गुरविंदर सिंह सेठी के आकस्मिक निधन पर सिख समाज ने जताया शोक

जमशेदपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के निधन की खबर मिलते ही सिख समाज में एक दुख की लहर दौड़ गयी है। भाजपा के सिख युवा नेता सतबीर सिंह सोमू ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सेठी साहब का इस तरह हमें छोड़ कर जाना झारखंड के सिख समाज के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिसे भर पाना आगामी कई वर्षों तक भर पाना नामुमकिन है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि आज उनके अभिभावक का साथ छूट गया। गुरविंदर सिंह सेठी जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है जो अपूर्णीय है।

IMG 20240724 WA0019


सिख नेता चंचल भाटिया ने भी गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिख समाज ने आज एक अनमोल मोती को खो दिया है जिसकी भरपाई होना नामुमकिन है।
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित जमशेदपुर के सभी सिख संस्थाओं ने गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर रविंदर सिंह ने जताया गहरा शोक, कहा – अभिभावक का छूट गया साथ

जमशेदपुर : झारखंड सिख समाज का बड़ा चेहरा भाजपा के वरिष्ठ सिख नेता सह भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के निधन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सेठी साहब का इस तरह से जाना सिख समाज के साथ साथ मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, जो अपूर्णीय है और इसे कभी भरा नहीं जा सकता। गुरविंदर सिंह सेठी मेरे अभिभावक के साथ साथ मार्गदर्शक भी थे और आज मैंने अपने अभिभावक को खो दिया है, जिसका दर्द ज़िन्दगी भर रहेगा।

IMG 20241231 WA0013

रविंदर सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में उनके सबसे करीबी के तौर पर मैं रहा हूँ और यही वजह है कि उनके जाने का एक गहरा असर मेरे जीवन और राजनीतिक सफर में पड़ेगा। उन्होंने मार्गदर्शक के तौर पर हमेशा मेरा साथ दिया और उचित मार्गदर्शन किया, जिसकी कमी अब उम्रभर रहेगी। वाहेगुरु से अरदास है कि उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार सहित हम चाहने वालों को इस दुख को सहने का साहस दें।

जमशेदपुर मानगो में नदी किनारे बसे लोगों को मिला मकान खाली करने का नोटिस… वर्षों से बसे गरीब को उजाड़ना चाहती है राज्य सरकार : विकास सिंह

मानगो गुरुद्वारा रोड़ बैकुंठ नगर के अंतिम छोर में लगभग 35 वर्षों से रहने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को मानगो अंचलाधिकारी कार्यालय से अवैध निर्माण का हवाला देते हुए जगह को खाली करने की बात कही गई है नोटिस में कहा गया है कि अगर 28 जनवरी तक 35 वर्षों से अधिक समय से रह रहे लोगों ने अपना जगह नहीं छोड़ा तो राज्य सरकार बलपूर्वक उनके मकान को ढाह देगी।

IMG 20240309 WA00283

तिनका तिनका जोड़कर अपना मकान बनाकर अपने बाल बच्चों के साथ रहने वाले परिवार भयभीत हो गए हैं मकान हाथ से चले जाने के डर से लोगों ने खाना पीना छोड़ दिया है 35 वर्षों से रह रहे लोहार का काम करने वाले जग़लाल शर्मा ने नोटिस मिलने की सूचना पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दिया. मामले की जानकारी मिलने पर विकास सिंह चिंतित परिवार से मिलकर मामले की जानकारी लिया मौके में पहुंचे विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत 35 वर्षों से वें लोग अपने परिवार के साथ उक्त स्थल में जीवन यापन कर रहे हैं सरकार को बिजली, पानी और होल्डिंग टैक्स का बिल ससमय भुगतान करते हैं।

IMG 20240309 WA00273

सरकार ने सुविधा हेतु सड़क एवं नाली को बनवाया भी है फिर अचानक नोटिस भेज देना समझ से परे है नोटिस मिलने के बाद लोगों को अपना आशियाना उजड़ जाने की चिंता लग रही है चिंता के कारण लोगों ने अन्न जल त्याग दिया है विकास सिंह ने भरोसा दिया कि किसी भी संविधान के कानून में यह नहीं लिखा हुआ है कि 35 वर्षों से जमे हुए लोगों को नोटिस देकर उजाड़ दिया जाए इसके लिए वह लोगों के साथ न्यायालय के शरण में जाएंगे साथ ही बड़ा जन आंदोलन खड़ा करने का काम करेंगे विकास सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दल के नेताओं को पीड़ित परिवार के मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

जमशेदपुर में दुर्गावाहिनी द्वारा बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन, बच्चों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्साह
IMG 20241229 WA0009

जमशेदपुर : आज दिनांक 29/12/2024 को न्यू बारीडिह सेक्टर-3 में दुर्गावाहिनी जमशेदपुर महानगर द्वारा साप्ताहिक बाल संस्कार केंद्र का विधिवत भारत माता के सामने दीप प्रज्वलन एवं मंत्र उच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। बच्चों को सामुहिक गीत सिखाया गया तथा संस्कार केंद्र के बच्चों को दुर्गा वाहिनी जमशेदपुर महानगर एवं बारिडिह प्रखंड बजरंग दल द्वारा बैडमिंटन प्रतियोगिता रखा गया।

IMG 20241229 WA0006
IMG 20240309 WA00283

जिसमें विजेता-बिट्टू , उपविजेताओं- रूपल / लड़कों में विजेता- अंकुश, उपविजेता-तेजश को ट्रॉफी ,भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को चॉकलेट एवं अल्पाहार के साथ समापन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका श्रीमती पुनम रेड्डी जी, विधि प्रकोष्ठ से प्रमोद पाठक, अध्यक्ष बंटी सिंह जी,बारिडिह प्रखंड उपाध्यक्ष साकेत भारद्वाज उपाध्यक्ष जी ,संतोष कुमार सिंह जी, समाज सेवी रविकांत शर्मा जी, मुन्ना मिश्रा अमित जी, अभिनंदन वर्मा उज्ज्वल कुमार,सुमेर भारद्वाज जी, अन्य मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी मौजूद रहीं।

IMG 20240309 WA00273
सर्किट हाउस साई मंदिर के पास चेकिंग के दौरान अचानक ट्राफिक पुलिस जवान स्कूटी के सामने आया, स्कूटी सवार ने चढ़ा दिया चक्का, जानलेवा चेकिंग पर उठे सवाल
Screenshot 2024 1229 142632

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सीएच एरिया साई मंदिर गोलचक्कर के पास ट्राफिक पुलिस के जवान द्वारा वाहन चालक को आगे आकर पकड़ना महंगा पड़ा. वह ट्राफिक सिपाही खुद लड़के के गाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसके पैर पर गंभीर चोटें आयी है. उसको इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है. साई मंदिर के पास पुलिस द्वारा घाट लगाकर वाहन चालकों को पकड़ने की कोशिश की जाती है. पेड़ की आड़ में छुपकर पुलिस रहती है और जैसे ही गाड़ी आता है, वैसे ही वे लोग सामने आकर गाड़ी चालक को पकड़ लेते है.

IMG 20240309 WA00283

ऐसा ही वाक्या शनिवार को हुई. साई मंदिर गोलचक्कर के पास एक स्कूटी संख्या जेएच 05डीजी 4515 बिना हेल्मेट पहनकर वाहन चालक जा रहा था. इसी बीच कम उम्र के उक्त वाहन चालक को इन लोगों ने पकड़ लिया. लेकिन जैसे ही पुलिस पहुंची, वैसे ही वाहन चालक के कंट्रोल में गाड़ी नहीं रहा और उसने ट्राफिक पुलिस को ही ठोकर मार दी, जिससे पुलिस जवान को गंभीर चोटें आयी. किसी तरह उसको उठाकर अस्पताल ले जाया गया. दोनों ही युवकों को पुलिस पकड़कर रखी है और पूछताछ कर रही है. पास ही लगे सीसीटीवी में सारी घटना कैद हुई है. लेकिन पुलिस की इस चेकिंग की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे कि आखिर ऐसा आत्मघाती चेकिंग पुलिस द्वारा क्यों किया जाता है, यह वाहन चालक और चेकिंग करने वाले सिपाही, दोनों के लिए जानलेवा है.

IMG 20240309 WA00273
error: Content is protected !!