एक नई सोच, एक नई धारा

कचड़े के अंबार से बजबजा रहा है पुरा मानगो !

जिम्मेदारी को छोड़कर फरार हो गए हैं जिम्मेदार व्यक्ति, अब फोटो और नाम युक्त लगेंगे फ्लेक्स – विकास सिंह

विगत दो सप्ताह से पूरे मानगो क्षेत्र में कचड़े का उठाव लगभग पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है गंदगी का अंबार ऐसा है कि मुख्य सड़क हो या गली मोहल्ले कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं जो कचड़े के ढेर के कारण बदबुमय नहीं हुआ हो । मानगो डिमना मेन रोड़ पर उलीडीह थाना सहित एल आई सी बिल्डिंग के बगल में कचड़े का अंबार ऐसा लगा हुआ है कि लोगों को बदबु के कारण बगल से गुजरने में दिक्कत हो रही है स्थानीय गैरेज मिस्त्री गोविंद ने इसकी शिकायत पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को किया जानकारी मिलते ही मौके में अपने समर्थकों के साथ विकास सिंह पहुंचकर विधायक और सांसद के नाम का जिंदाबाद के साथ-साथ गंदगी के अंबार पर जीने को मजबूर कर अपने जिम्मेदारी से फरार हुए सांसद और विधायक को धन्यवाद लिखा हुआ पोस्टर कचड़े के ढेर में लगाया ।

IMG 20241228 WA0009


विकास सिंह ने कहा की नगर निगम अपने प्रयास से थोड़ा बहुत कचड़ा उठवाने का प्रयास करता है तो बिना विलंब किए जनप्रतिनिधिगण सोशल मीडिया में अपनी पीठ अपने थपथपाते हुए बयान देते हैं कि काम उनके द्वारा किया जा रहा है लेकिन ठीक दूसरी ओर आज पूरे मानगो की स्थिति भयावक बनी हुई है कोई भी नेता इसकी सुद नहीं ले रहा और तो और इस जानलेवा समस्या से पिंड छुड़ाकर लोग क्षेत्र से फरार हो गए है विकास सिंह ने कहा अभी केवल विधायक और सांसद के पद के आगे जिंदाबाद लिखा हुआ फ्लेक्स लगाया जा रहा है जल्द नाम और तस्वीर लगाकर गंदगी वाले स्थान में फ्लेक्स लगाया जाएगा । विकास सिंह ने कहा विजन से नहीं सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के मिशन से जन प्रतिनिधि गण कार्य कर रहे हैं जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है ।

IMG 20240309 WA00283
IMG 20240309 WA00273
दिल्ली में अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित हुवे समाज सेवी सह भाजपा नेता चंचल भाटिया
IMG 20241228 WA0004

शहर के समाजसेवी,सह विभिन्न सामाजिक संस्थाओं सह राजनीति से जुड़े चंचल भाटिया को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा आयोजित अटल तिरंगा सम्मान से सांसद मनोज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह सह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया,जैसा कि ज्ञात है हर वर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश से 30 लोगों को उनके सामाजिक एवं जन सेवा के कार्यों के अनुरूप उन्हें अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया जाता हैं,इस वर्ष ये सम्मान शहर के चंचल भाटिया को मिला,चंचल भाटिया कई सामाजिक संस्थाओं एवं राजनीति से जुड़े है।

IMG 20241228 WA0002

समय समय पर वो जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई, कन्याओं के विवाह में सहयोग,श्राद्ध कर्म में सहयोग जैसे सामाजिक कार्य करते रहते है,साथ ही वो खुद प्लेटलेट्स डोनर है,17 बार वो प्लेटलेट्स डोनेट कर चुके है,उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुवे सेल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा उन्हें इस बार अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित किया गया,चंचल भाटिया ने कहा कि उन्हें मिले इस सम्मान के लिए वो सेल्यूट तिरंगा संस्था के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते है,साथ ही कहा कि ये सम्मान सिर्फ उनका नहीं लौहनगरी के हर शख्स का है,इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज,सांसद मनोज तिवारी जी, सेल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा,राष्ट्रीय निर्देशक निशा सोलंकी, संस्था के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे

IMG 20240309 WA00283
IMG 20240309 WA00273
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल नहीं करेंगे मंईयां सम्मान के लाभुकों को पैसा ट्रांसफर, अधिसूचना जारी

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को मंईयां सम्मान के लाभुकों को 25 सौ रुपये ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. इसकी बड़ी वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो जाना है. जल्द ही इसे लेकर अगली तारीख की घोषणा कर दी जाएगी. जिला प्रशासन की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि केंद्र सरकार ने 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है.

IMG 20240309 WA00283
IMG 20240309 WA00273
नहीं रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , एम्स दिल्ली में ली आखरी साँस

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्सीद ने इस बात की जानकारी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

IMG 20240309 WA00283

वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था।

IMG 20240309 WA00273

साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता लेंगे रघुवर दास, जोश और चर्चा का भाजपा में माहौल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की झारखंड के राजनीति में वापसी होने वाली है. ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद अब वापस झारखंड में सक्रिय राजनीति में दिखने वाले है. गुरुवार को रघुवर दास रांची पहुंचेंगे. इसके बाद शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता लेंगे. इससे एक तरफ भाजपा में जोश दिख रहा है तो दूसरी ओर अंदर खाने कई सवाल भी समर्थकों के मन में है. आखिर रघुवर दास की वापसी हो गई तो अब बाबूलाल का क्या होगा.

IMG 20240309 WA00283

दरअसल रघुवर दास वापस से झारखंड में सक्रिय दिखने वाले है. एक रणनीति के तहत केन्द्रीय नेतृत्व ने रघुवर को वापस बुलाया है. ऐसे में देखें तो ओबीसी का एक बड़ा चेहरा दास है. जिसकी कमी भाजपा में थी.अब ओबीसी वोट बैंक का रुझान भाजपा की ओर बढ़ेगा. इसके साथ ही जैसे ही रघुवर दास की वापसी की खबर कार्यकर्ताओं को मिली एक उत्साह का माहौल बन गया. ऐसा लग रहा है जैसे सुस्त पड़ी भाजपा में जान लौट आई हो. सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक चर्चा रघुवर की वापसी की हो रही है.

IMG 20240309 WA00273

तो दूसरी ओर भाजपा में ही बाबूलाल मरांडी के समर्थक सोच में पड़ गए है. आखिर रघुवर दास की वापसी हो रही है तो बाबूलाल मरांडी और चंपाई का क्या होने वाला है. संगठन में अगर बड़ी जिम्मेवारी रघुवर दास को मिलती है तो फिर भाजपा में सबसे बड़े ओहदे पर दास होंगे. ऐसे में समर्थकों में अंदर ही अंदर बवाल मचा हुआ है. आखिर बाबूलाल मरांडी को कहां जगह मिलेगी. इनके अलावा चंपाई सोरेन को कहां शिफ्ट किया जाएगा.

अगर देखें तो पहले ही संगठन में बाबूलाल को जिस उम्मीद के साथ लाया गया था. उसपर निराशा हाथ लगी है. चाहे लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा सभी में बाबूलाल फेल हो गए. जिसके बाद से ही बाबूलाल पर सवाल उठ रहे थे. इस बीच चर्चा भी है की बाबूलाल के जगह किसी और को जगह दी जा सकती है.

झारखंड में जनता को लगने वाला है झटका ₹3 तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल…इसी सप्ताह लागू करने की संभावना

रांची: झारखंड में पेट्रोल और डीजल महंगा होगा। सरकार पेट्रोल और डीजल पर सेस लगाने जा रही है। सरकार इसकी तैयारी में जुटी है। सरकार का मकसद राजस्व बढ़ाना है। पथ निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए सेस लगाने को लेकर नियमावली का प्रारूप तैयार किया है। वाणिज्य कर विभाग ने सेस लगाने और उसकी वसूली करने पर सहमति दे दी है।

IMG 20240309 WA0028

कैबिनेट की मंजूरी जरूरी

सेस लगाने के लिए कैबिनेट से मंजूरी लेनी होगी। सेस की वसूली कैसे होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। सेस कितना लगेगा, यह कैबिनेट की बैठक में ही तय होगा। सारी प्रक्रिया पूरी कर इसी सप्ताह के अंत तक इसे लागू करने की योजना है। इससे करीब 350 करोड़ रुपए सालाना अतिरिक्त राजस्व बढ़ सकता है।

अभी कितनी है पेट्रोल डीजल की कीमत

फिलहाल रांची में पेट्रोल 97.86 रुपए और डीजल 92.62 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

IMG 20240309 WA00271
रघुवर दास फिर से बीजेपी में होंगे शामिल? ओडिशा के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के हो सकते है दावेदार
IMG 20241224 215131

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. भाजपा खेमे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है, माना जा रहा है कि रघुवर दास भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदार हो सकते हैं।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA00271
सिख नेताओं ने बाबूलाल मरांडी का किया स्वागत, हुई राजनीतिक चर्चा
IMG 20241215 WA0003

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जमशेदपुर दौरे के दौरान भाजपा सिख नेताओं ने उनका स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर किया।साथ ही भाजपा नेता अभय सिंह भी उपस्थित थे इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से सिख नेताओं ने राजनीतिक चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें सिख नेताओं ने भी अपने विचारों को रखा और बाबूलाल मरांडी के दिशा निर्देश अनुसार पार्टी हित में कार्य होगा इसको सुनिश्चित किया। और साथ ही कोडरमा विधायक और पूर्व मंत्री नीरा यादव जी का जमशेदपुर अगमन पर अंग वस्त्र दे कर स्वागत किया और राजनीति चर्चा हुए
इस मौके पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह ‘सोमू’, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह ‘रिंकू’, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहें।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20241215 WA0002
IMG 20240309 WA00271
जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करेगी हेमंत सरकार – डा.अजय
चौथी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को डा. अजय ने दी बधाई

जमशेदपुर। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने गुरुवार को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर डा. अजय ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन की सरकार झारखंड की साढ़े तीन करोड़ जनता की आकांक्षाओं एवं उम्मीदों को पूरा करने का साथ ही राज्य को विकास के पथ पर आगे ले जाएगी. यह सरकार राज्य की गरीब, महिला एवं युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. आने वाले दिनों में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्य किया जाएगा.
डा. अजय ने कहा कि जल्द ही मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा. प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन सरकार को ना सिर्फ अपना समर्थन दिया बल्कि सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखने का भी काम किया. इसके लिए राज्य की जनता की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है. चुनाव के दौरान भाजपा के नेताओं ने समाज को तोड़ने के लिए एवं आपस में विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया वो शर्मानाक एवं निंदनीय है. बावजूद इसके चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं मूकदर्शक बनी रही. यह जनता ही है जिसने ऐसी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया.

IMG 20241129 WA0027
पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, विदेश मंत्रालय का आया बयान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मीटिंग में फैसला हुआ है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान ना भेजा जाए. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया है कि उन्हें सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. जिसका मतलब है कि उनके पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होना है.

भारत सरकार ने कहा है कि अगर पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं होता है तो भारत इसकी मेजबानी की जिम्मेदारी लेगा. भारत आने के लिए विदेशी खिलाड़ियों को कोई दिक्कत नहीं आएगी. बीसीसीआई ने इसी बात को मीटिंग में रखी है. इसकी उम्मीद अब काफी है कि भारतीय टीम पाकिस्तान जाएगी. भारत सरकार ने साफ कह दिया है कि वह टीम नहीं भेजेगा.

1000731331

टूर्नामेंट से हट सकता है पाकिस्तान

वहीं, पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं है. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा है कि अगर पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के अधिकार खो देता है तो वह इस आयोजन से पीछे हट जाएगा. एक सूत्र ने बताया कि “ऐसे मामले में, सरकार जिन विकल्पों पर विचार कर रही है, उनमें से एक विकल्प यह है कि पीसीबी से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा जाए कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में भाग न ले.”

2013 में जीता था भारत

पिछली बार भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीती थी. उस समय एमएस धोनी की अगुआई वाली टीम बारिश से प्रभावित वनडे मैच में इंग्लैंड को हराने में सफल रही थी. 50 ओवर के मैच को 20 ओवर का कर दिया गया था. मेन इन ब्लू ने इस मैच में इंग्लैंड को पांच रन से हराया था.

error: Content is protected !!