एक नई सोच, एक नई धारा

हरेराम सिंह के घर फायरिंग मामले में भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला गिरफ्तार

गोलमुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता दशरथ शुक्ला को बुंडू और तमाड़ के बीच हुई संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे बुंडू थाना लाकर पूछताछ शुरू कर दी गई. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी इस मामले पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान देने से साफ इनकार किया है. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए हरेराम सिंह के आवास पर फायरिंग मामले की जांच का दायरा दशरथ शुक्ला तक पहुंच चुका है. पुलिस को उसके पास से एक हथियार बरामद होने की भी जानकारी मिली है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.

1001935070

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि दशरथ शुक्ला के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनका संबंध प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा जैसे कुख्यात अपराधियों से बताया जा रहा है. पुलिस अब इन डिजिटल सबूतों की गहन जांच कर रही है ताकि फायरिंग कांड के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके. साथ ही इस मामले में मानगो आजाद बस्ती निवासी आजाद लंगड़ा और सैफी नामक व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी भूमिका पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है.

सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि हरेराम सिंह पर हुई फायरिंग की साजिश में दशरथ शुक्ला की सीधी भूमिका हो सकती है. बताया जा रहा है कि उसका संपर्क धनबाद के एक कुख्यात गिरोह से रहा है. पुलिस ने कुछ दिन पहले उसके गोलमुरी स्थित घर पर छापेमारी की थी, लेकिन उसके फरार हो जाने के कारण सफलता नहीं मिली थी. बाद में मुखबिर की सूचना पर उसे बुंडू इलाके से धर-दबोचा गया.

जानकारी यह भी मिली है कि दशरथ शुक्ला सूद पर पैसे देने और वसूली के धंधे से भी जुड़ा हुआ था. पुलिस अब उससे पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग कांड के पीछे आर्थिक लेनदेन, राजनीतिक रंजिश या किसी अन्य कारण की भूमिका थी. जांच जारी है और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

छठ की तैयारी के बावजूद प्रदूषित की जा रही है खरकई नदी

महाव्रत छठ के मौके पर जहां प्रशासन खरकाई नदी एवं नदी तट को साफ और स्वच्छ करने के काम में जुटा हुआ है, ताकि छठ व्रती व्रत के दौरान नदी के स्वच्छ पानी में स्नान कर सकें और वहां अर्घ्य अर्पित कर सकें. वहीं, कुछ लोग नदी और नदी तट को प्रदूषित करने का काम लगातार कर रहे हैं.

1001934959

आज खरकई नदी के जयप्रकाश उद्यान घाट पर नदी और नदी तट का अवलोकन करने के दौरान स्पष्ट रुप से देखने को मिला, कि नदी के दूसरी ओर से नदी में कचड़ा (बेकार समान) फेंककर नदी और नदी तट को गन्दा और अपवित्र किया जा रहा है.

और यह कार्य वहां नदी की दूसरी ओर (बोधनवाला गैरेज के पास) नदी किनारे स्क्रैप टाल संचालित करने वाले व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है. परन्तु इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है. और आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन भी इससे बेपरवाह बना हुआ है.

जुगसलाई नया बाजार में भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी

जमशेदपुर के जुगसलाई नया बाजार क्षेत्र में आज अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन को दी।

1001933062

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि कई दुकानें और गोदाम इसकी चपेट में आ गए।

स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में मदद की और आस-पास की दुकानों से सामान बाहर निकालने का प्रयास किया।
अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह शॉर्ट सर्किट या गैस सिलेंडर विस्फोट से लगी हो सकती है।
प्रशासन ने क्षेत्र को घेराबंदी कर ली है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

📍रिपोर्ट — तीसरी धारा टीम, जुगसलाई से अंकित सिन्हा द्वारा

अपार्टमेंट की छत पर जेलकर्मी द्वारा बच्ची के साथ गलत कार्य करने की कोशिश, रंगे हाथ पकड़ाया

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. एक अपार्टमेंट की छत पर बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास किया गया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि घाघीडीह सेंट्रल जेल के कक्षपाल संजय कुमार ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने फ्लैट में बुलाया और उसके साथ गलत करने की कोशिश की.

1001931212

बच्ची ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी और सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उसका बयान दर्ज किया जाएगा. आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पुलिस मौके पर पहुंची

जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित दुखू मार्केट काली मंदिर के पास सोमवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा होने से टल गया. करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार कार (संख्या जेएच05ईबी 2370) अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जोरदार टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से आ रही थी और अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिसके कारण कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

1001929305

हादसे के दौरान कार में चार युवक सवार थे. गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली. टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत जुगसलाई थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, भीड़ को नियंत्रित किया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया.

पुलिस जांच कर रही है कि हादसे के समय कार की रफ्तार कितनी थी और चालक ने नियंत्रण क्यों खोया. सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि कार में सवार युवकों ने शराब का सेवन किया हो सकता है. पुलिस ने इस पहलू को ध्यान में रखते हुए मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में रात के समय वाहन तेज गति से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से काली मंदिर चौक के पास स्पीड ब्रेकर लगाने, सड़क पर पर्याप्त लाइटिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

फिलहाल पुलिस वाहन के दस्तावेजों की जांच कर रही है और कार सवार युवकों से पूछताछ जारी है. स्थानीय लोगों ने समय रहते पुलिस के हस्तक्षेप और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार एवं पूजा संपन्न किया गया भोग का वितरण
1001929008

जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ट प्लांट बस्ती में कार्तिक मास के अमवस्या के अवसर पर सोमवार को श्री श्री दक्षिणेश्वरी मां काली का भव्य श्रृंगार पूजा किया गया. वहीं इस अवसर पर कमिटी की ओर से श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने कहा कि प्रत्येक महीने के अमवस्या को मां काली की भव्य श्रृंगार एवं पूजा का आयोजन किया जाता है. पूजा तो प्रतिदिन मंदिर में होता है. लेकिन कार्तिक मास के अमवस्या पर मां काली की विशेष पूजा का हिंदुओं में बड़ा महत्व होता है. क्योंकि कार्तिक मास के अमवस्या को ही दीपावली मनाई जाती है. वहीं इस अमवस्या के छठे दिन लोक आस्था का महापर्व छठ का पहला अर्घ्य गिया जाता है. इसलिए इस अमवस्या का बड़ा महत्व होता है. उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर कमिटी द्वारा किया जाएगा. बांकुड़ा निवासी पूरोहित शिव शंकर चौधरी ने अमवस्या की विशेष पूजा संपन्न कराया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रुप से उमाशंकर बेरा,सुजीत राउत,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, राजीव कुमार झा, कमलेश राय,राजेश पाठक,संतोष सिंह, रंजीत, ,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

सरायकेला एवं आस पास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया दिपावली
1001929274

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला एवं आस पास के क्षेत्रों में शुभ दीपावली पर मंदिरों में लाइटिंग, साज – सज्जा से रही रौनक। लोगों ने घरों में दीप दान रश्म उत्सव मनाये। दीपावली के अवसर पर रात्रिकालीन में कालीपुजा में लोग निर्जला उपवास कर पुजा अर्चना की गई। पुजा समिति द्वारा मंदिरों एवं पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया। सरायकेला के सभी मां काली मंदिरों, खरसावां के पदमपुर काली मंदिर में भी हजारों बकरे और भैंस की बलि चढ़ाई जाती है। भव्य पुजा उत्सव एवं मेला का आयोजन सीनी बाजार काली मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति हजारों बकरे और भैंस की भी बलि चढ़ाई जाती है, मन्नतें पूरी होने पर इधर एकता कालीमंदिर मेस कालोनी काली मंदिर, दुगनी, महालीमुरूप, जोजो सरमाली, मंदिरों में धूमधाम से पुजा समिति द्वारा मनाये जाने का समाचार प्राप्त है। पुजा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हैं इधर दीपावली में लोग जुए खेलने में मशगूल हैं।

1001929281
IMG 20251021 202020
दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट और जावेद हबीब की टीम ने बुज़ुर्गो के संग मनाई दीवाली

साकची बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम के बुज़ुर्गो के साथ दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट एवं जावेद हबीब की टीम ने दीवाली मनाई। जावेद हबीब की टीम के द्वारा ओल्ड एज होम के सभी बुजुर्गों को मुफ्त सेवा प्रदान की गई जिसमें हेयरकट,शेविंग,फेशियल,कलर,नेल कटिंग की सर्विस की गई।सभी लोगों को सर्विस के बाद भोजन कराया गया,मिठाई खिलाई गयी और बुजुर्गों ने पटाखे जला कर दीवाली की खुशियां मनाई।

1001928976

ओल्ड एज होम के सभी बुजुर्गों ने इस प्यार,आदर,और सत्कार के लिये आभार व्यक्त किया। सभी वृद्ध के चेहरे में चमक देखने लायक थी सभी आज एक छोटे बच्चे की तरह दीवाली सेलिब्रेशन कर रहे थें।मौके पर मौजूद जावेद हबीब सैलून की निदेशक डॉ० शाज़िया परवीन ने कहा के हमारी टीम द्वारा विगत चार वर्षों से ओल्ड एक होम के बुजुर्गों संग दीवाली मनाई जाती है एवं उन्हें सैलून की सर्विस मुफ्त प्रदान की जाती है,बुजुर्गों संग बिताया गया समय हम सबके लिए यादगार है।

1001928979

दुर्गादास दत्ता मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सौरव दत्ता ने कहा के हमारी संस्था लगातार अपनी सेवाएं ओल्ड एज होम में देती है यंहा आकर मैंने महसूस किया है के इन बुज़ुर्गो को हमदर्दी की नही प्यार की जरूरत है यंहा के ज्यादातर बुजुर्ग हमें नाम से जानते हैं ये बात हमें खुशियां और समाज सेवा की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर डॉ० शाज़िया परवीन,सौरव दत्ता,शहज़ाद कुरैशी,पुष्पांजलि,पूजा कुमारी,नेहा परवीन,मनोज शर्मा,ऋषि प्रमाणिक, विष्णु प्रामाणिक, अमजद खान उपस्थित थे।

1001928982
घाटशिला में विधायक मंगल कालिंदी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आज जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता कुनाल सारंगी भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनभावनाओं की पार्टी है, जो धरातल पर विकास और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

1001928589

नेताओं ने कहा कि घाटशिला के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्रों में निरंतर कार्य जारी है। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

छठ घाट निर्माण कार्य शुरू विधायक मंगल कालिंदी द्वारा

छठ महापर्व की तैयारी को लेकर जुगसलाई में जोर-शोर से काम शुरू हो गया है। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के निर्देश पर आर.पी. पटेल स्कूल परिसर में छठ घाट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

इस कार्य में क्षेत्र के समाजसेवियों — मुकेश शर्मा, रंजन पांडे, प्रकाश उर्फ मुन्ना सिंह, आकाश सिंह और गुड्डू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इनके प्रयास से घाट की साफ-सफाई, समतलीकरण और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

1001928570

स्थानीय जनता ने विधायक और टीम के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी छठ पूजा शांतिपूर्ण और श्रद्धा के माहौल में संपन्न होगी।

🗞️ रिपोर्ट: टीम तीसरी धारा न्यूज़, जुगसलाई से अंकित सिन्हा द्वारा

error: Content is protected !!