एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20251222 WA0037
निर्माणाधीन बिल्डिंग में बांग्लादेशियों के रहने की सूचना पुलिस को देने के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही, बस्तीवासी नाराज़

जमशेदपुर : जुगसलाई के राम टेकरी रोड, नया बाज़ार में निर्माणाधीन बिल्डिंग में 20 से अधिक बांग्लादेशी के रहने की आशंका पर रविवार रात को बस्ती वासियों ने बिल्डिंग में जा कर देखा और तत्पश्चात जुगसलाई थाना को सूचित किया। बस्ती वासियों के अनुसार अनिल नरेती के निर्माणाधीन बिल्डिंग में कारीगर सब रह रहे थे, लेकिन उनके चाल चलन और हरकतों को देखकर बस्तीवासियों को शक हुआ और उन्होंने बिल्डिंग में जाकर देखा तो पाया कि वहां 25 – 26 लोग रह रहें हैं और उनके आधार कार्ड मांग कर जब लोगों ने स्कैन किया तो उसमें भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

1002152490

जिसके बाद बस्ती वासियों ने जुगसलाई थाना को इसकी सूचना दी, पुलिस प्रशासन वहां पहुंची भी मगर कोई औचित्य कार्यवाही नहीं की गई। आज तीसरी धारा न्यूज़ को इसकी खबर बस्ती वासियों द्वारा दी गई और जब वहां हमारे रिपोर्टर्स पहुंचे तो पाया कि उक्त कारीगरों में से कोई भी वहां मौजूद नहीं था। जिसके बाद प्रशासन की कार्रवाई पर बस्ती वासियों ने सवाल खड़े किए और कहा कि यदि वह लोग गलत नहीं थे तो उन्हें यहां से जाने की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन इस तरह से सब के सब गायब हो जाना इस बात को पुख़्ता करता है कि वह लोग बांग्लादेशी थे और प्रशासन की लापरवाही की वजह से वह लोग यहां से भागने में सफल हुए।

बिल्डिंग का निर्माण भी गैर कानूनी :

अनिल नरेती के इस निर्माणाधीन बिल्डिंग जिसके ठेकेदार मानिक दास है और इनके द्वारा बनाई जा रही इस बिल्डिंग को भी गैर कानूनी तरीके से निर्माण किया जा रहा है। जुगसलाई क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण की अनुमति G+4 की होती है किंतु इनके द्वारा G+6 का निर्माण किया गया है। लेकिन प्रशासन द्वारा इस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
अब देखना यह है कि इन दोनों मामलों में प्रशासन क्या कार्यवाही करती है।

1002153215
1002152681
सलूट तिरंगा के सद्यः अमीर गद्दी ने जन्मदिन को बनाया सेवा दिवस, गरीब व असहाय बच्चों के बीच किया पुस्तक वितरण

सलूट तिरंगा संगठन के सद्यः अमीर गद्दी ने अपने जन्मदिन को समाजसेवा के रूप में मनाकर एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर गरीब एवं असहाय बच्चों के बीच किताबों और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि किताबें बच्चों के भविष्य को संवारने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। साथ ही उन्होंने सलूट तिरंगा संगठन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

1002152681


सद्यः अमीर गद्दी ने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा दिवस के रूप में मनाना ही समाज के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना उनका निरंतर प्रयास रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में संगठन के सभी सदस्यों ने शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे भी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

1002151192
गोविंदपुर में रात के सन्नाटे में चली गोली, युवक घायल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मंदिर के समीप रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक फायरिंग की घटना सामने आई. शांत इलाके में गोली चलने की आवाज से लोग दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया. इस घटना में स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार महतो घायल हो गए. राहत की बात यह रही कि गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे उनकी जान बच गई, हालांकि वे जख्मी हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय वीरेंद्र कुमार महतो मंदिर के पास अपनी बाइक खड़ी कर खड़े थे. अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसे पहले कुछ लोगों ने पटाखे की आवाज समझा, लेकिन जब वीरेंद्र के पैर से खून बहता दिखा तो फायरिंग की पुष्टि हुई.

1002151192

घायल वीरेंद्र दर्द से कराहने लगे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और स्थिति को संभाला. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से वीरेंद्र को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और जांच के बाद बताया कि गोली पैर को छूते हुए निकल गई है, जिससे कोई गंभीर चोट नहीं आई है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी. बताया जा रहा है कि वीरेंद्र सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है और घटना के समय किसी काम के सिलसिले में ही मंदिर के पास मौजूद था. घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया.

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि घायल के अनुसार वह बाइक के पास खड़ा था, तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई और उसे अपने पैर में गोली लगने का अहसास हुआ. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले की पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है और वे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.

1002116279
परसुडीह में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाण घोड़ा स्थित राधा कृष्ण मंदिर इलाके में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां रहने वाली दुर्गा सिन्हा (17) ने अपने ही कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

1002116279

परिजनों के अनुसार, दुर्गा के भाई काम से बाहर गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे तो बहन को आवाज दी और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। दुर्गा कमरे में फंदे से लटकी हुई थी।

घटना की सूचना तुरंत परसुडीह थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि दुर्गा पहले आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में रह रही थी। हालांकि तनाव के पीछे की वजहों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी है। परिजनों का कहना है कि दुर्गा शांत स्वभाव की थी और हाल के दिनों में कुछ ज्यादा ही गुमसुम रहने लगी थी।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परसुडीह थाना पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए टीम गठित हो : सुमन

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला एवं नगरपालिका क्षेत्र अन्तर्गत आवारा पशुओं को चिह्नित कर पकड़ने का अभियान शुरू करने का आग्रह मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने जिला उपायुक्त एवं पशु पालन पदाधिकारी से किया है।

1001811065

उन्होंने कहा कि शहरी एवं नगरपालिका इलाकों में घूम रहे आवारा कुत्तों एवं पशुओं को पकड़कर गौशाला एवं अन्यत्र भेजे जाए, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो। क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए माइकिंग कराया जाए।

1002148177
साईं भक्त वृंदा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का हुआ सफल आयोजन

जमशेदपुर : सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए आज “साईं भक्त वृंदा ट्रस्ट” के तत्वावधान में एक निःशुल्क हेल्थ चेक-अप कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों, विशेषकर जरूरतमंदों को नि:शुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करना रहा।

1002148177

इस पुनीत आयोजन में हेल्प क्रॉस सोसाइटी, एस.जी. हाई हॉस्पिटल, सेंट जॉन एम्बुलेंस (रेड क्रॉस सोसाइटी से एफिलिएटेड) सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाओं का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं प्रभावशाली बनाया।

1002148257

कार्यक्रम में साईं भक्त वृंदा ट्रस्ट की ओर से समिति के प्रमुख सदस्य देवाशीष दास, आनंद कुमार, ई. कांता राव, शक्ति प्रसाद, विनय कुमार, एन.बी. चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी अनिशा सिन्हा जी की विशेष भूमिका उल्लेखनीय रही, जिन्होंने कार्यक्रम के सफल संचालन, समन्वय एवं जनजागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अतिरिक्त उमेश, सोनू, टिंकू, सुधीर, शेखर, किशोर, मलाई दत्ता, शैलेन्द्र कुमार दत्ता सहित सभी पदाधिकारी, सहयोगी एवं स्वयंसेवक पूरे उत्साह, समर्पण और सेवा-भाव के साथ उपस्थित रहे।

1002148521

आयोजकों ने जानकारी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाई जा सकें। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगी संस्थाओं, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति साईं भक्त वृंदा ट्रस्ट ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

1002148551
1002148263
सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम डीएम, एसपी ने किये राष्ट्रपति आगमन मार्ग का निरीक्षण

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन हुआ अलर्ट महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन एवं प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह आदित्यपुर पहुंचे, कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण तैयारी को लेकर बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

1002148263

जानकारी अनुसार उपायुक्त नितिन कुमार सिंह टीम के साथ आदित्यपुर, एन आई टी परिसर एवं कार्यक्रम स्थल का विशेष निरीक्षण एवं एस पी मुकेश कुमार लुणायत भी दौरे में साथ थे। इधर पुर्वी सिंहभूम के डीएम भी पदाधिकारीयों संग पंहुचें थे। इससे पहले उपायुक्त महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित आदित्यपुर एन आई टी, जमशेदपुर आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम की तैयारी एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आयडा सभाकर में संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया।

1002148266
1002146596
आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए मानगो नगर निगम की टीम गठित

जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के बाद अब मानगो नगर निगम क्षेत्र में भी आवारा पशुओं को चिह्नित कर पकड़ने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद की अध्यक्षता में बैठक हुई।

1002146596

बैठक में नगर निगम क्षेत्र में आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए टीम का गठन किया गया। टीम को निर्देश दिया गया कि शहरी इलाकों में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजा जाए, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। बैठक के बाद क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए माइकिंग कराई गई। सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद ने बताया कि जिला पशुपालन पदाधिकारी के निर्देश पर उनके द्वारा भेजे गए डॉक्टर और कर्मियों की टीम आवारा पशुओं को पकड़कर गौशाला भेजेगी।

इस कार्य में मानगो नगर निगम आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांधी मैदान, शंकोसाई सहित अन्य क्षेत्रों में तीन आवारा पशुओं को चिह्नित किया गया है। इस दौरान नगर मिशन प्रबंधक, सफाई पर्यवेक्षक सहित निगम के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

1002146566
झारखंड के 20 जिलों में घने कोहरे का कहर! अगले 24 घंटों के लिए बड़ा अलर्ट; IMD ने क्या बताया

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार कोहरे का कहर जारी है। राज्य के 20 जिलों में शनिवार को भी जनजीवन प्रभावित रहा। दृश्यता में कमी से रांची से आनेजाने वाले सात विमानों को रद्द कर दिया गया।

1002146566

वहीं ट्रेन और बस सेवाओं के भी देर से आने का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को सबसे घना कुहासा रांची में रहा। यहां दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी और मध्य भाग के जिलों में घने कुहासे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिले भी प्रभावित रहेगे। शनिवार को मेदिनीनगर में 150 मीटर, देवघर में 300 मीटर और जमशेदपुर में दृश्यता 700 मीटर रही।

रांची एयरपोर्ट पर विमानों के रद्द होने से शनिवार को भी बड़ी संख्या में यात्री परेशान रहे। कुहासे से विमानों के रद्द होने के संदेश मिलने पर बुकिंग रिशिड्यूल कराने के लिए यात्रियों में गहमागहमी रही।

इन जिलों में आज छा सकता है घना कुहासा

राज्य के जिन जिलों में रविवार को घने कुहासे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, लातेहार शामिल हैं। जबकि यलो अलर्ट वाले जिलों में रांची, रामगढ़, गुमला, लोहरदगा, खूंटी, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज समेत 13 जिले शामिल हैं। काफी घने कुहासे वाले जिलों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम में कोहरा का असर राज्य के शेष जिलों की तुलना में कम रह सकती है।

कुहासे से तापमान में भी आई गिरावट

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कुहासे से तापमान में भी कमी आई है। रांची का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। बीएयू मौसम केंद्र के अनुसार रांची के कांके का तापमान राज्य में सबसे कम 6.2 डिग्री दर्ज किया। वहीं लोहरदगा का 7.7 डिग्री रहा। जबकि लातेहार का 8.7, खूंटी का 9.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रही नम हवा और ठंडी सतह से वायु टकराने के बाद ठंडी हवा के कारण जलवाष्प की महीन बूंदे ही कुहासा का रूप धारण कर लेती है। इसमें कभी कभी धूलकण और प्रदूषण से आनेवाले तत्व भी इसमें शामिल रहते हैं। इससे दृश्यता में कमी आने लगती है। दिन के दौरान पड़नेवाली धूप की किरणें भी इससे बाधित होती हैं। इससे तापमान में गिरावट होती है और दिन के दौरान भी कनकनी बढ़ती है।

रद्द और विलंब से आनेवाले विमान

रद्द रहनेवाले विमानों में 6ई 7561-7562 कोलकाता-रांची कोलकाता, 6ई 7089-7014 कोलकाता रांची कोलकाता, 6ई 6287-576 दिल्ली रांची दिल्ली, 6ई 7674-7235 कोलकाता रांची कोलकाता, आईएक्स 1046-1047 दिल्ली रांची दिल्ली, आईएक्स 1239-1248 बेंगलुरु रांची बेंगलुरु और 6ई 6493-6184 अहमदाबाद रांची अहमदाबाद आवाजाही करनेवाले विमान शामिल हैं। सुबह का विमान घंटों विलंब से रांची आए। पुणे, हैदराबाद, चेन्नई समेत अन्य जगहों से आनेवाले छह विमान सेवाएं एक से चार घंटे तक लेट से रांची आए।

ट्रेन और बसें भी लेट पहुंचीं

घने कोहरे के कारण जम्मूतवी संबलपुर ट्रेन आठ घंटे विलंब, मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस 2.30 घंटे विलंब से आई। उत्तर बिहार से रांची आनेवाली बस सेवाएं भी लेट से आ रही हैं।

1002145967
किसी को भी नियम से हटकर नियुक्ति का अधिकार नहीं: आयुष डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री के ऑफर पर बोले सरयू रॉय

बिहार की आयुष डॉक्टर नुसरत परवीन को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तीन लाख मासिक वेतन और अन्य सुविधाओं के साथ अपने राज्य में नौकरी का ऑफर दिया है. इसको लेकर जदयू ने मंत्री पर निशाना साधा है और उन पर झूठा वादा करने का आरोप लगाया है.

1002145967

जेडीयू नेता सरयू रॉय ने कहा कि किसी भी सरकारी अधिकारी, मंत्री या सचिव को नियमों से हटकर किसी को पद पर नियुक्त करने का अधिकार नहीं है.

दुमका में सरयू रॉय ने कहा, “…ज्यादा से ज्यादा वे एक डॉक्टर को नियुक्त कर सकते हैं और उसे 30 हजार रुपये तक का वेतन दे सकते हैं. इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है. मुझे लगता है कि जिस महिला के साथ यह घटना घटी है, वह भी यह समझ गई है और अपने काम पर लौट गई है.”

उन्होंने कहा कि इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है. किसी भी सरकारी अधिकारी, मंत्री या सचिव को नियमों से हटकर किसी को पद पर नियुक्त करने का अधिकार नहीं है. जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, वे तथ्यों के आधार पर नहीं बोल रहे हैं.

इधर बिहार में भी जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि इरफान अंसारी ने अहले सुबह झूठ बोल दिया. उन्होंने कहा, “आप स्वास्थ्य मंत्री हैं लेकिन आपको अपने विभाग की भी जानकारी नहीं है. एनएचएम में बहाली की समिति में स्वास्थ्य मंत्री सदस्य नहीं होते, इरफान अंसारी को तो बहाली का अधिकार ही नहीं है.”

उन्होंने आगे कहा कि इरफान अंसारी ने तो यहां तक कह दिया कि तीन लाख रुपये प्रति महीने वेतन देंगे. झारखंड सरकार आयुष डॉक्टरों को मात्र 40 हजार मासिक वेतन देती है. आयुष चिकित्सकों को कॉन्ट्रैक्ट पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के रूप में 25 हजार दिए जाते हैं. उनको ऐसा बोलने का अधिकार किसने दिया?

जदयू नेता ने झारखंड के मंत्री के झूठ बोलने को पैगंबर की इच्छा का अपमान करार देते हुए माफी मांगने और पद से इस्तीफा देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो वे झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का रूल रेगुलेशन जारी करें.

बता दें कि झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, “बिहार में महिला डॉक्टर डॉ. नुसरत प्रवीण के साथ हुई अमानवीय और शर्मनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया. हिजाब खींचना सिर्फ एक महिला का नहीं, संविधान और इंसानियत का अपमान है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के मानवीय निर्णय से यह साफ संदेश गया है कि झारखंड में बेटियों और डॉक्टरों के सम्मान से कोई समझौता नहीं.”
उन्होंने आगे लिखा, “डॉ. नुसरत प्रवीण को झारखंड में प्रतिमाह तीन लाख मासिक वेतन, सरकारी नौकरी, मनचाही पोस्टिंग, सरकारी फ्लैट, पूर्ण सुरक्षा और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिला. यह नियुक्ति नहीं, सम्मान की जीत है. जहां अपमान था, वहां झारखंड ने इंसानियत की मिसाल पेश की.”

error: Content is protected !!