एक नई सोच, एक नई धारा

1002157699
सीतारामदेरा थाना क्षेत्र में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीतारामदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत छायानगर दुर्गा मंदिर के सामने रहने वाली 19 वर्षीय युवती अंजना कुमारी ने सोमवार शाम करीब छह बजे चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए.

1002157699

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम के समय घर के अंदर से कोई गतिविधि नहीं दिखने पर परिजनों को संदेह हुआ. दरवाजा खोलने पर अंजना कुमारी को कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया गया. इसके बाद तुरंत इसकी सूचना सीतारामदेरा पुलिस को दी गई. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

बताया जा रहा है कि मृतका अविवाहित थी और अपने परिवार के साथ छायानगर इलाके में रहती थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं और फिलहाल किसी भी तरह की जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं.

सीतारामदेरा थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवती किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य किसी समस्या से परेशान तो नहीं थी.

घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अंजना कुमारी सामान्य स्वभाव की थी और किसी को भी इस तरह के कदम की आशंका नहीं थी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस मामले से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो वह जांच में सहयोग करे.

1002157545
टेल्को हिल व्यू स्कूल के पास कार-टेम्पो की टक्कर, सड़क पर पलटा टेम्पो, पुलिस जांच में जुटी

टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल व्यू स्कूल के पास मंगलवार को एक कार और टेम्पो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. टेम्पो में सवार यात्रियों को इस दुर्घटना में मामूली चोटें आईं, हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी. सभी यात्री होश में थे.

1002157545

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज गति में थे और स्कूल के समीप मोड़ के पास आमने सामने आ गए. टक्कर के बाद टेम्पो पलटते ही यात्री सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पानी की व्यवस्था की.
सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने सभी की स्थिति सामान्य बताई. हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर जल्द सामान्य करा दिया. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

1002156483
झारखंड प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी का जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ आगमन, संगठन सृजन अभियान पर हुई चर्चा

जमशेदपुर : आज झारखंड प्रदेश सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी का आगमन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कार्यालय में पहली बार हुआ। उनके साथ जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी और बंधु तिर्की भी शामिल हुए।
जिले में चल रहे संगठन सृजन अभियान के संबंध में जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवम सभी संबंधित नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सर्व प्रथम आतिथ्य परंपरा के अनुसार उनका अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ एवम माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया तदुपरांत विस्तृत रुप से अब तक किये गये कार्यों पर चर्चा हुई।

1002156483

आज के इस कार्यक्रम में पुर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, नट्टू झा, विजय खां, सामंता कुमार, के.के. शुक्ला, विजय यादव, अशोक चौधरी, रजनीश सिंह, राकेश साहू, रंजीत सिंह, अतुल गुप्ता, राजेश कुमार झा, खगेन महतो, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, दविंदर सिंह, सचिन कुमार, रविन्द्र मौर्या, शमशेर आलम, प्रताप यादव, कौशल प्रधान, प्रताप यादव, राजेश चौधरी, सुनील प्रसाद, राजकिशोर यादव, अमरनाथ मिश्रा, पारितोष सिंह, जितेन्द्र सिंह, संजय यादव, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, राजा ओझा, इंदु देवी, सुनीता ओझा, निखत परवीन, समेत सैकड़ों सम्मानित कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

1002156477
1002157411
मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखंड में बी.एल.बी.सी बैठक के साथ विशेष प्रखण्ड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविरों का सफल आयोजन

मुसाबनी एवं डुमरिया प्रखण्ड में बीएलबीसी बैठक के साथ विशेष प्रखण्ड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अभियान के अंतर्गत केसीसी शिविरों का सफल आयोजन किया गया। कृषि निदेशक, झारखंड तथा एसएलबीसी झारखंड के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में उक्त दोनों प्रखण्डों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को केसीसी सुविधा से आच्छादित करना तथा बैंकिंग सेवाओं की पहुंच को सुदृढ़ करना था । शिविर के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, मुसाबनी शाखा द्वारा कुल 28 केसीसी आवेदन सृजित किए गए, जिनमें से 6 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त किसानों को केसीसी से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई ।

1002157411

बीएलबीसी बैठक एवं केसीसी शिविरों में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रमुख, संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव सहित अन्य प्रखंड स्तरीय विभागीय प्रतिनिधियों की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से शिविरों का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया ।

1002157409
1002157330
खनन टास्क फोर्स की कार्रवाई में 4 वाहन जब्त करते हुए दर्ज कराई गई प्राथमिकी, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्ती के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा 22 दिसंबर की रात्रि में चलाए गए गहन छापेमारी अभियान में 4 वाहन जब्त किए गए। छापेमारी के क्रम में पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी का परिवहन करते हुए वाहन संख्या JH05AQ-1554 को जब्त किया गया। उक्त वाहन को पोटका थाना को सुपुर्द करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।

1002157330

वहीं, जुगसलाई थाना क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के बालू का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए गए। इन वाहनों का निबंधन संख्या क्रमशः JH05CF-3790, JH05AK-8879 एवं JH05CP-3914 है। जांच के दौरान वाहन चालकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होने बताया कि सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह क्षेत्र से बालू का उठाव कर जमशेदपुर में खपत हेतु ला रहे थे। तत्पश्चात तीनों हाईवा वाहनों के चालक एवं एक उपचालक, कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

1002157394
उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई समस्याओं का किया गया ऑन द स्पॉट समाधान

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना । इस दौरान नागरिकों द्वारा जमीन विवाद, अतिक्रमण हटाने की मांग, कॉलेज से जुड़ी शैक्षणिक समस्याओं, चिकित्सीय सहायता, पत्नी द्वारा बुजुर्ग मां-पिताजी का प्रताड़ना, जन वितरण प्रणाली दुकान हेतु अनुज्ञप्ति, दिव्यांग के लिए आवास, घरेलू विवाद, अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य जनहित से जुड़ी समस्याएं और मांगपत्र को रखा।

1002157394

उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया । उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

1002157396
1002157316
राष्ट्रपति के जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन के मद्देनजर झारखंड सरकार में सचिव एवं जोनल आईजी ने जिला के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

जमशेदपुर : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 29 दिसंबर को जमशेदपुर एवं आदित्यपुर आगमन प्रस्तावित है। माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में सचिव- वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार श्री अमिताभ कौशल तथा जोनल आईजी श्री मनोज कौशिक द्वारा परिसदन जमशेदपुर में माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला खरसांवा श्री नितीश सिंह, एसएसपी पूर्वी सिंहभूम श्री पीयूष पांडेय, एसपी सरायकेला खरसावां श्री मुकेश लुणायत समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

1002157313

बैठक में परिभ्रमण मार्ग का मैपिंग करने, यातायात प्रबंधन, रास्ते से निर्माण सामग्री को हटाने, आवश्यकतानुरूप बेरिकेटिंग, पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और ब्रिफिंग, रिहर्सल, पूरे क्षेत्र को नो फ्लाई जोन घोषित करने, प्रोटोकॉल का अनुपालन के संबंध में समीक्षा पर व्यवधानरहित कार्यक्रम संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

1002157316

बैठक उपरांत सचिव एवं जोनल आईजी द्वारा करनडीह स्थित कार्यक्रम स्थल एवं एनआईटी जमशेदपुर के अलावे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों द्वारा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा की गई तथा अचूक रूप से सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

1002157319

इस दौरान ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, डीडीसी श्री नागेन्द्र पासवान, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, नगर आयुक्त आदित्यपुर एवं उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, ट्रैफिक डीएसपी तथा सरायकेला खरसावां जिला के भी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1002157322
1002153343
केरला समाजम हिन्दी स्कूल में युवा महोत्सव में विजेताओं को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक युवा महोत्सव पारितोषिक वितरण समारोह का मंगलवार को भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीओ टी के प्रेसिडेंट के. मुरली धरन सर, केरला समाजम मॉडल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नंदनी शुक्ला तथा बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के सदस्यगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

1002153343

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें समूह नृत्य तथा समूह-गान शामिल थे। पूरे सभागार में उत्साह और उल्लास का वातावरण छाया रहा।

इस अवसर पर सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व की भावना विकसित करते हैं।”

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान अनुरंजन सर ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “युवा महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत का सम्मान है। यह उन्हें और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करता है।”
कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रीति कुमारी और छात्र रोहित शर्मा के द्वारा बड़े प्रभावशाली और आकर्षक ढंग से किया गया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

1002156087
लाल बिल्डिंग चौक से बांग्लादेश के खिलाफ़ निकला पैदल मार्च, पुतला दहन किया गया

जमशेदपुर : जब इंसानियत रोई, तब सड़कों पर उतरा जनसैलाब बांग्लादेश में निर्दोष हिंदुओं की हत्या की खबरों ने आज लोगों के दिलों को झकझोर दिया। यही दर्द और पीड़ा लाल बिल्डिंग चौक से स्टेशन तक निकले पैदल मार्च में साफ दिखाई दी, जहाँ हर कदम के साथ न्याय की आवाज़ और तेज़ होती गई।

1002156087

हाथों में तख्तियाँ, आँखों में आक्रोश और दिलों में संवेदना लिए लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। भावनाओं का सैलाब तब और गहरा हो गया जब अत्याचार के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। यह सिर्फ विरोध नहीं था, बल्कि उन मासूम जिंदगियों के लिए उठी एक करुण पुकार थी, जिनकी आवाज़ दबा दी गई।

प्रदर्शन में वेद प्रकाश तिवारी, अंकित सिंह, डब्लू पाण्डे, सुरेश पांडे, कृपा शंकर तिवारी, संतोष, अजीत, रवि सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता श्री हृदय आनंद तिवारी, दीपक झा, अनिल यादव, दिनेश, पिंटू सिंह, आदि सिंह, दीपक वर्मा सहित अनेक युवा संगठनों के लोग मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि धर्म के नाम पर बहता खून किसी एक देश की समस्या नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की संवेदनशीलता की परीक्षा है। भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भावपूर्ण अपील की गई कि वे आगे आएँ और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रदर्शन शांत रहा, लेकिन संदेश बहुत गहरा था—अब चुप रहना पाप होगा।

1002157253
“1 करोड़ भेजवाओ, नहीं तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे” गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से वॉयस मैसेज में मांगी गयी रंगदारी

कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक ज्वेलरी कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। सोशल मीडिया पर भेजे गए धमकी भरे वॉयस मैसेज के बाद व्यापारियों में दहशत है, जबकि पुलिस मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है। पलामू जिले के मेदिनीनगर में कारोबारी से ये रंगदारी मांगी गयी है।

1002157253

इस घटना के बाद न सिर्फ कारोबारी वर्ग, बल्कि आम नागरिकों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेडमा इलाके में ज्वेलरी व्यवसाय करने वाले रंजीत सोनी को सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि यह धमकी एक वॉयस मैसेज के जरिए भेजी गई, जिसमें अत्यंत डराने वाले और आक्रामक लहजे में उनसे ‘प्रोटेक्शन मनी’ के तौर पर एक करोड़ रुपये जमा करने को कहा गया है।

वॉयस मैसेज में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि यदि तय रकम नहीं दी गई, तो इसके गंभीर और खतरनाक परिणाम भुगतने होंगे।धमकी मिलने के बाद रंजीत सोनी ने बिना देरी किए टाउन थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में पुलिस कई बिंदुओं पर फोकस कर रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी वास्तव में गैंगस्टर प्रिंस खान ने ही दी है या फिर किसी अन्य अपराधी ने उसके नाम का इस्तेमाल कर दहशत फैलाने की कोशिश की है।पुलिस के सामने इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती यह है कि धमकी देने वाले की वास्तविक पहचान क्या है।

क्या यह वॉयस मैसेज धनबाद के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान की ओर से भेजा गया है, या फिर किसी स्थानीय अपराधी या गिरोह ने उसकी पहचान का सहारा लेकर रंगदारी वसूलने की कोशिश की है। इसी कड़ी में पलामू पुलिस की तकनीकी शाखा (टेक्निकल सेल) को सक्रिय कर दिया गया है। तकनीकी टीम उस मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, जहां से यह वॉयस मैसेज भेजा गया।

इस घटना के बाद मेदिनीनगर के व्यापारियों में गहरी चिंता देखी जा रही है। ज्वेलरी व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि इस तरह की धमकियां न केवल मानसिक तनाव बढ़ाती हैं, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती हैं। स्थानीय व्यापार संगठनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

error: Content is protected !!