एक नई सोच, एक नई धारा

1002080162
विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से की मुलाक़ात, समस्याओं सहित कुछ मांगों को लेकर की चर्चा

पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाक़ात कर पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड में सड़क निर्माण हेतु अधिग्रहित भूमि के रैयतदारों को अब तक मुआवज़ा नहीं मिलने का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीणों ने विकास हेतु अपनी ज़मीन दी, लेकिन मुआवज़ा नहीं मिलना सरासर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ तो यह मामला मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उल्लेखनीय है कि तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं का 80–90% कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन रैयतदार अभी भी अपने हक़ का इंतज़ार कर रहे हैं

1002080162

घनी आबादी वाले इलाकों में नए हाई मास्ट लाइटों की मांग
विधायक सरदार ने जनसुविधा व सुरक्षा को लेकर पोटका, डुमरिया और जमशेदपुर प्रखंड के कई स्थानों पर नए हाई मास्ट लाइट लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अपर्याप्त रोशनी के कारण दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने पोटका व जमशेदपुर इलाके में लंबे समय से खराब पड़े आधा दर्जन से अधिक हाई मास्ट लाइटों पर नाराज़गी जताते हुए तत्काल मरम्मति और नई लाइटें लगाने की मांग की।

करणडीह चौक पर जल्द लगेगा ट्रैफिक सिग्नल
बैठक में विधायक ने करणडीह चौक पर लगातार बढ़ते वाहन दबाव व जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि इस स्थिति के कारण एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल लगने से जाम, दुर्घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में काफी राहत मिलेगी।

यूसीआईएल प्रभावित नरवा, तुरामडीह, बांदूहुडान विस्थापितों के पुनर्वास की मांग
विधायक ने डीसी का ध्यान यूसीआईएल प्रभावित क्षेत्रों—नरवा, तुरामडीह और बांदूहुडान—के विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की ओर भी दिलाया। उन्होंने त्रिपक्षीय वार्ता कर रोज़गार, भूखंड, आवास, बिजली, पेयजल व अन्य सुविधाओं की मांगों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया।

मुक्तेश्वर धाम और रांकिनी मंदिर में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग
उन्होंने बाबा मुक्तेश्वर धाम (हरिणा) और रांकिनी मंदिर (जादूगोड़ा) में स्ट्रीट लाइटों की कमी पर चिंता प्रकट की। अपर्याप्त प्रकाश के कारण श्रद्धालुओं व पर्यटकों को रात के समय असुविधा व सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ जाते हैं। उन्होंने दोनों स्थलों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने की आवश्यकता बताई।

डीसी का आश्वासन
उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विधायक की सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त किया कि सभी मामलों में जल्द ठोस कार्रवाई की जाएगी।

1002080173
लापता अश्विनी महतो का शव तालाब में मिला, जांच में जुटी पुलिस

कमलपुर थाना क्षेत्र के बिड़रा पंचायत अंतर्गत दगड़ीगोड़ा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लाया गाड़िया तालाब में एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव की पहचान 45 वर्षीय अश्विनी महतो के रूप में हुई, जो पिछले गुरुवार शाम से लापता थे। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

1002080173

उपमुखिया गोपाल गोराई ने बताया कि गुरुवार शाम अश्विनी जमशेदपुर से घर लौटने के बाद काटिन के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन उनके पिता परेश महतो ने कमलपुर थाना में सनहा दर्ज कराया था। अश्विनी जमशेदपुर की एक दवा कंपनी में कार्यरत थे और पिछले तीन महीनों से अपने पिता के साथ गांव में रह रहे थे।

अश्विनी की पारिवारिक स्थिति भी काफी तनावपूर्ण रही। उनकी पहली पत्नी नशे की आदत और विवाद के चलते पहले ही अलग हो चुकी थी, जबकि दूसरी पत्नी अपने चार वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही है। ग्रामीणों के अनुसार अश्विनी शराब का आदी था और नशे की हालत में अक्सर झगड़े होते थे।

मंगलवार सुबह तालाब में शव को तैरते देख एक स्थानीय महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण जुटे और पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शव पूरी तरह सड़ा-गला था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत को लगभग पांच दिन हो चुके हैं।

जांच के बाद परिजनों ने किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई, जिसके बाद ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को दफनाने की अनुमति दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

1002080201
सिया प्रतिनिधिमंडल ने टाईगर जयराम महतो से की मुलाकात, आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा

सिंहभूम इंडस्ट्री एसोसिएशन (सिया) के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो से तोपचांची के मानटांड़ स्थित उनके आवास पर मिला। सिया की टीम ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर सम्मानित किया।

1002080201

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से टाईगर जयराम महतो को अवगत कराया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने कहा कि उद्योग ही मजदूरों और उद्यमियों दोनों की रीढ़ हैं, इसलिए उद्योगों का सुरक्षित और अनुशासित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।

सिया और टाईगर जयराम महतो के बीच रचनात्मक बातचीत के बाद उद्योग जगत में समस्या समाधान की नई उम्मीदें जगी हैं।
इस मौके पर सिया के महासचिव उदय सिंह और कोषाध्यक्ष आशीष कुमार घोष भी उपस्थित रहे।

1764684758143
बिरसानगर में विधायक पूर्णिमा साहू ने 24 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है. मंगलवार को विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर के विभिन्न इलाकों में लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली कई योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया.

1002080220

इन योजनाओं में बिरसानगर जोन नंबर-5 स्थित हरि मंदिर परिसर में सड़क एवं नाली निर्माण, जोन नंबर-4 में सड़क मरम्मतीकरण, जोन नंबर-1 में इंडियन गैस गोदाम के सामने सड़क मरम्मतीकरण, जोन नंबर-1 बी में जयदीप डे से अशोक खामरूई के घर तक तथा मनीराम से ईचागुटू के घर तक नाली निर्माण शामिल है. इसी तरह जोन नंबर-2 ए में मुकेश के घर से शर्मा के घर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया.

कार्यक्रम के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली. लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति विधायक की सक्रियता की सराहना की.

1002080223

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है. आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाएँ भी जनता को समर्पित की जाएंगी.

उद्घाटन समारोह में विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, जितेंद्र मिश्रा, बोल्टु सरकार, मनीष पांडेय, मृणाल बनर्जी, तापस कर्मकार, बापन बनर्जी, चंटू दास, खोखन मंडल, भानु प्रकाश, रतन साहू, रूपू साहू, रवि दत्ता, ओंकार सिंह, निर्मल हेंब्रम, विकास डे, बादल खामरी, मुकेश मिश्रा, सुजीत धारा, सुशीला दास, सुमन बनर्जी, सुषमा एक्का समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

1002080551
झारखंड राजनीति में अफवाहों का बाजार गर्म, नहीं होगा कोई खेला

झारखंड : राजनीति गलियारों में अफवाहें और अफवाहों के बीच राजनीति का खेल सदियों पुराना है और यही खेल झारखंड की राजनीति में भी देखने को आ रहा है। झारखंड की राजनीति में अफवाहों का बाजार इस कदर गर्म है कि सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक इसे बचे नहीं।

1002080551

किसी ने नई सरकार बना ली तो कहीं मुख्यमंत्री तक बदल दिए गए, उपमुख्यमंत्री तक के फैसले भी इस अफवाहों के बाजार में दौड़ लगा रहे हैं। इस तरह माहौल बना हुआ है कि सोशल मीडिया से लेकर चाय की टपरी तक पूरे झारखंड की राजनीति पर चर्चा जोर ओ शोर से चल रही है। जनता के साथ साथ कार्यकर्ता भी इस असमंजस में दिख रहें हैं कि आखिर क्या और कैसे खेला होगा झारखंड की राजनीति में, लेकिन यह बताते चलें कि अफवाहों का यह बाजार सिर्फ और सिर्फ अफवाह तक ही है, न झारखंड में कोई खेला हुआ है और न झारखंड की राजनीति में फिलहाल कोई खेला होगा।

1002077485
नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने संभाली पदभार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में नवनियुक्त प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने पदभार संभाला. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह से उन्होंने विधिवत जिम्मेदारी संभाली. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में महिलाओं को पुरुषों के बराबर मतदान अधिकार दिया है.

1002077485

कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सत्ता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की राह बनाई. जिसका नतीजा है कि आज देशभर में लगभग 15 लाख महिलाएं सरपंच, मुखिया और पार्षद जैसे पदों पर चुनी गई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संसद से विधेयक पास होने के बाद भी केंद्र सरकार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून लागू नहीं कर रही है. यह महिलाओं के साथ धोखा है.

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का लक्ष्य महिलाओं की आधी आबादी को सशक्त करना है और पार्टी झारखंड में पूर्ण महिला आयोग के गठन की मांग पर जोर देगी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है और महिला कांग्रेस की मजबूती ही कांग्रेस की मजबूती है. उन्होंने भरोसा जताया कि रमा खलको संगठन को समाज के सबसे निचले स्तर तक ले जाएंगी और सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

वहीं रमा खलखो ने कहा कि संगठन की चुनौतियों को सामूहिक शक्ति से पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में एक सशक्त महिला संगठन खड़ा करना, महिलाओं के बीच जाकर उनका भरोसा जीतना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना ही संगठन का मूल उद्देश्य है. इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉक्टर इरफान अंसारी, रविंद्र सिंह, प्रदीप कुमार बालमुचू समेत कई नेताओं ने भी संबोधित किया.

1002075949
सरायकेला के स्वर्णपुरवार्ड में एड्स जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

सरायकेला खरसावां : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के द्वारा सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने स्वर्णपुर में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को एड्स एवं एचआईवी से होने वाले जानलेवा बिमारी से रोकथाम एवं सचेत रहने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिससे समाज एवं वातावरण में जागरूकता की कमी से फैल रहे दुष्प्रभावों से हो रहे एड्स एवं एचआईवी जैसे संक्रमित बिमारीयों से समाज को सुरक्षित किया जा सके।

1002075949

ज्ञात हो कि 1 दिसंबर 1988 को विश्व एड्स दिवस के अलावे सीमा सुरक्षा बल स्थापना 1 दिसंबर 1965 हुई थी, BSF दिवस मनाया जाता है। देश की सीमाओं को मजबूत करने के लिए विशेष बल का गठन किया गया था। आज के दिन को Raise day के रूप में भी मनाया जाता है। इस दौरान सुनीता मुखी, संजू मुखी, कमला मुखी, दयमंती मुखी, सीमा कारुवा, सुमित्रा मुखी, कुषमा कारूवा, कविता मुखी, रोमनी मुखी, सुमन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थीं।

untitled design 8 3 16889833323x2 1
विजय माल्या, नीरव मोदी समेत 15 लोग भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित : वित्त राज्य मंत्री

किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या, फायरस्टार इंटरनेशनल के नीरव मोदी और स्टर्लिंग बायोटेक और स्टर्लिंग एसईजेड के नितिन संदेसरा समेत 15 लोगों को 31 अक्टूबर तक अलग-अलग बैंकों को 57,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान पहुंचाने के लिए भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था. लोकसभा को सोमवार को यह जानकारी दी गई.

1002077336

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट, 2018 के नियमों के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए गए 15 लोगों ने 31 अक्टूबर, 2025 तक बैंकों को प्रिंसिपल अमाउंट के तौर पर 26,645 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया.

वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि एनपीए की तारीख से 31 अक्टूबर तक जमा हुए ब्याज के रूप में 31,437 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. चौधरी ने कहा कि 31 अक्टूबर तक 15 लोगों से कुल 19,187 करोड़ रुपए वसूले गए.

टॉप 15 अपराधियों की लिस्ट में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, इनमें जाइलॉग सिस्टम्स के सुदर्शन वेंकटरमन और रामानुजम शेषारथिनम, स्टर्लिंग बायोटेक के नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा, और पुष्पेश कुमार बैद शामिल हैं.

इन लोगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक (कंसोर्टियम के तहत), यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक को धोखा दिया है.

1002077457

एसबीआई के मामले में, किंगफिशर एयरलाइंस के विजय माल्या ने प्रिंसिपल अमाउंट में 6,848 करोड़ रुपए और ब्याज में 11,960 करोड़ रुपए का नुकसान किया. वित्त राज्य मंत्री के एक बयान के अनुसार, 31 अक्टूबर, 2025 तक, बैंक ने माल्या से 10,814 करोड़ रुपए रिकवर किए.

पंजाब नेशनल बैंक के मामले में, नीरव मोदी-नॉन-बॉरोअल फ्रॉड कुल 6,799 करोड़ रुपए का है. बयान में कहा गया है कि बैंक को हुए इस नुकसान के बदले 93.21 करोड़ रुपए रिकवर किए गए हैं. इसके अलावा, नीरव मोदी की फायरस्टार इंटरनेशनल लिमिटेड ने बैंक को 297 करोड़ रुपए (मूल रकम) और 324 करोड़ रुपए (ब्याज) से ज्यादा का नुकसान पहुंचाया, जबकि बैंक ने उससे 163 करोड़ रुपए से ज्यादा वसूले.

बैंक ऑफ बड़ौदा को भी माल्या और नीरव मोदी दोनों से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ. माल्या ने 494.33 करोड़ रुपए (मूल रकम) और 1,341.87 करोड़ रुपये (ब्याज) का नुकसान पहुंचाया, जबकि बैंक ने उससे 995.55 करोड़ रुपए वसूले.

वित्त राज्य मंत्री द्वारा साझा किए गए बयान में कहा गया है कि नीरव मोदी ने फायरस्टार ग्रुप के प्रतिनिधि के तौर पर बैंक ऑफ बड़ौदा को 301.98 करोड़ रुपए (मूल रकम) और 206.40 करोड़ रुपए (ब्याज) का नुकसान पहुंचाया, जबकि बैंक उनसे 99.24 करोड़ रुपए वसूलने में कामयाब रहा.

1002077335
बंग बंधु संस्था के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रकाश मुखर्जी, जिला कमेटी घोषित

झारखंड के बांग्ला भाषी समुदाय को संगठित और सशक्त करने के उद्देश्य से संस्था बंग बंधु की महत्वपूर्ण बैठक बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन प्रेक्षागृह में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में सर्वसम्मति से पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का गठन किया गया.

1002077335

नवगठित जिला कमेटी में पेट्रोन के रूप में रवीन्द्रनाथ दास (बहरागोड़ा) और चित्तो रंजन दास (पोटका) को मनोनीत किया गया. वहीं एडवाइजर सुबोध गोराई, जिला अध्यक्ष के रूप में प्रकाश मुखर्जी और कार्यकारी अध्यक्ष पद पर एस.के. माइति (बहरागोड़ा), देबजीत सरकार तथा तोतन दत्ता का चयन किया गया. महासचिव की जिम्मेदारी बाबूलाल चक्रवर्ती को दी गई, जबकि कोषाध्यक्ष सौरव चटर्जी और सह-कोषाध्यक्ष प्रणब बराट को बनाया गया. संस्था के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी सदस्यों की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई.

इसके बाद आयोजित बंगीय उत्सव समिति की बैठक में झारखंड में बांग्ला भाषा, साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु राज्य स्तरीय बंगीय उत्सव 2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया. समिति के अनुसार यह भव्य उत्सव आगामी 1 फरवरी 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए कलाकार लोककला, संगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन करेंगे.

बैठक में शुभंकर चटर्जी, इंद्रजीत घोष, पूरबी घोष, अमित मैती, अशोक दत्ता, सुभाष सिंह रॉय, बिनोद दे, उत्थान मुखर्जी, प्रणब सरकार सहित कई सम्मानित सदस्यों ने भाग लिया. संस्था का मानना है कि यह आयोजन न केवल बांग्ला संस्कृति को नई पहचान देगा, बल्कि समाज में सांस्कृतिक एकता और परस्पर सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करेगा.

1002077325
लोग कितने भी बड़े हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंचेंगे – प्रतुल शाह

रांची : नेशनल हेराल्ड मामले में एक और एफआईआर दर्ज होने पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हैं. इस बीच भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने सोमवार को कहा कि लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंचेंगे.

1002077325

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर एफआईआर होने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, “यह एक ऐसा केस है जिसमें साफ दिखता है कि कैसे कांग्रेस ने घोटाला करके स्वतंत्रता सेनानियों के कमाए पैसों को भी नहीं छोड़ा. जिस समय नेशनल हेराल्ड अखबार चलता था, उस समय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने पेट से काटकर इस अखबार को शुरू किया था.”

उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने सिर्फ पांच लाख रुपए में यंग इंडिया के द्वारा शेयर को खरीद लिया. उस समय नेशनल हेराल्ड की जितनी संपत्ति थी, उसकी कीमत 5,000 करोड़ बताई जाती है. यंग इंडिया के जितने ट्रस्टी थे, वे सभी गांधी परिवार के सदस्य या उनके ही लोग थे. अब कानून अपना शिकंजा कस रहा है. इस केस में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, अदालत को इस पर निर्णय लेना है. दूसरा एफआईआर यह दिखा रहा है कि लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंचेंगे.”

भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आईएएनएस से बात करते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जातीय आरक्षण खत्म होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “भाजपा का स्पष्ट मानना है कि देश में जो आरक्षण व्यवस्था लागू है, जिसमें एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को सुरक्षा प्रदान की गई है, वह बरकरार रहेगी. सदियों तक पिछड़ा समुदाय सताया हुआ समुदाय था, जिन्हें सामाजिक न्याय देने और बराबर का दर्जा देने के लिए सरकार को जो उपाय करने चाहिए, वह उपाय कर रही है. किसी व्यक्ति विशेष की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहना. सरकार का मानना है कि जो आरक्षण व्यवस्था है, वह चलती रहेगी. पिछड़ों, एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस समुदाय के आरक्षण को और मजबूत किया जाएगा.”

error: Content is protected !!