एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20251203 WA0021
टाटा स्टील लीज नवीकरण से पहले 15 पंचायतों में स्थायी नागरिक सुविधा बहाल करने की मांग

बागबेड़ा में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में विधायक संजीव सरदार को सौंपा गया मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील का लीज नवीकरण किए जाने से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायत क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत स्थायी रूप से नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया।

1001190188

सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि जमशेदपुर में बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र टाटा स्टील संयंत्र से मात्र तीन से पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित हैं, जहां टाटा ग्रुप में कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी, ठेका मजदूर और उनके परिवार सहित लाखों लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद इन इलाकों में पेयजल,साफ-सफाई, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं का स्थायी प्रबंध अब तक नहीं हो पाया है, जो स्थानीय जनता के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील के लीज नवीकरण से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों के लिए टाटा स्टील के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से स्थायी नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से पेयजल योजना, नियमित सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को स्थायी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

1001190191

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक संजीव सरदार ने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वे इस जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह करेंगे।

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता किशोर यादव ने कहा कि विधायक संजीव सरदार के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सीधे तौर पर मांग पत्र सौंपा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सके।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, समाजसेवी विशाल सिंह, हर्ष सिंहसहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20251203 WA0017
स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025 – ‘जगदीश हैंडीक्राफ्ट’ में कच्छ, गुजरात की पारंपरिक हस्तकला उत्पाद

जमशेदपुर : गोपाल मैदान बिस्टुपुर में झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 में स्टॉल संख्या 128 – जगदीश हैंडीक्राफ्ट कच्छ, गुजरात की पारंपरिक कला और बेजोड़ हस्तकला का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉल पर कच्छ क्षेत्र के दक्ष शिल्पकारों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे होम फ़र्निशिंग एवं डेकोर आइटम प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें उनकी समृद्ध कला, बारीकी और उत्कृष्ट फिनिशिंग स्पष्ट झलकती है। एक्सपो में आने वाले लोग ₹100 से शुरू होने वाली किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं को पसंद कर रहे हैं, जिससे स्थानीय शिल्पकार समुदाय को भी सशक्त समर्थन मिल रहा है।

1001190808

प्रदर्शित प्रमुख उत्पाद : गुजराती डिज़ाइनर बेडशीट्स एवं कुशन कवर, हैंडक्राफ्टेड रनर एवं वॉल हैंगिंग्स, आकर्षक एवं दमकते डिज़ाइनर बैग्स, पारंपरिक एवं प्रामाणिक कच्छ हस्तशिल्प₹100 से ₹2000 की किफायती मूल्य सीमा में उपलब्ध उत्पाद

स्टॉल संचालकों के अनुसार, सभी उत्पादों को पारंपरिक तकनीकों से तैयार किया जाता है और इनके निर्माण में स्थानीय शिल्पकारों की मेहनत एवं कौशल का सुंदर मेल देखने को मिलता है। साथ ही, ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

1001190810

आगंतुक नागरिकों से आग्रह है कि एक्सपो के दौरान स्टॉल संख्या 128 – जगदीश हैंडीक्राफ्ट अवश्य जाएं और कच्छ की पारंपरिक कला को नज़दीक से जानने, समझने एवं प्रोत्साहित करने का अवसर प्राप्त करें।

IMG 20251203 WA0014
प्रेम नगर वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा स्थापना दिवस समारोह और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जमशेदपुर : प्रेम नगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन, लक्ष्मीनगर में आज प्रेम नगर वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा परिषद का स्थापना दिवस समारोह और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और परिषद को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला समिति के नेता आनंद बिहारी दुबे भी शामिल हुए। सभा का संचालन परिषद के संचालक राम बल्लभ साहू और संस्था के महामंत्री रामानुज शर्मा ने किया।

1001190697

इस मौके पर शिवाजी पांडे, अनिल कुमार, ब्रह्मेश्वर पांडे, महेश प्रसाद, निर्मल दास, रघुवीर सिंह, करनदीप सिंह, सोमनाथ साहू सहित काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। सभा में सभी पूर्वजों और दिवंगत वरिष्ठ नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

IMG 20251203 WA0011
वकीलों ने मनाया अधिवक्ता दिवस, कहा – राजेंद्र बाबू की सादगी, कार्यपद्धति प्रेरक व अनुकरणीय

जमशेदपुर : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती जिला व्यवहार न्यायालय परिसर बार भवन में वकील समुदाय द्वारा मनाई गई। बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से केक कटिंग किया।

इस मौके पर अर्जुन सिंह ने डॉक्टर देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की व्यक्तिगत सादगी कार्यशीलता, ईमानदारी, कार्य पद्धति, आदर्श, मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रथम राष्ट्रपति ने विशाल भवन में जिस आम भारतीय के रूप में जिंदगी व्यतीत की वैसी मिसाल नहीं मिलती है। उनका जीवन मूल्य आदर्श भारत की वर्तमान नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए भी प्रेरक एवं अनुसरणीय रहेगा। इसके साथ ही वक्ताओं ने देश की आजादी में वकीलों की बड़ी भूमिका की भी उन्होंने चर्चा की।

1001189842

इसमें राजू सिंह, मोहम्मद कासिम, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, रामजीत पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा, संजीव सिंह राहुल प्रसाद, राहुल राय, रंजीत सिंह, बाबू नंदी, बबीता जैन, सविता कुमारी, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह, विद्युत मुखर्जी, टुकाई दा, जेके राजू, धीरेंद्र चौधरी, चावला जी, आदि उपस्थित रहे।

1002081154
प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदला, सेवा तीर्थ के नाम से जाना जाएगा प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम बदल गया है. अब इसे ‘सेवा तीर्थ’ के नाम से जाना जाएगा. सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अंतर्गत बन रहे है नए पीएम कार्यालय का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ रखा गया है. ये एक ऐसा केंद्र है, जहां देश से जुड़े अहम फैसले लिए जाते हैं.
इसका उद्देश्य शासन में सेवा की भावना को आगे बढ़ाना है. यह बदलाव अकेला नहीं है. देश के कई सरकारी भवनों और मार्गों के नाम हाल के वर्षों में बदले गए हैं, जो शासन की सोच में आ रहे एक बड़े परिवर्तन की ओर इशारा करते हैं.

1002081154

सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रशासनिक ढांचे को ऐसी पहचान देना चाहती है, जिसमें सत्ता से ज्यादा सेवा, और अधिकार से ज्यादा जिम्मेदारी दिखाई दे. इसी कड़ी में राजभवनों को अब ‘लोक भवन’ नाम दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री आवास का नाम पहले ही ‘लोक कल्याण मार्ग’ कर दिया गया था. दिल्ली का राजपथ अब ‘कर्तव्य पथ’ के नाम से जाना जाता है.

केंद्रीय सचिवालय को भी नया नाम ‘कर्तव्य भवन’ मिला है. सरकार का कहना है कि ये बदलाव सिर्फ नाम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह संदेश देने के लिए हैं कि सरकार जनता की सेवा के लिए है, न कि शक्ति प्रदर्शन के लिए. सत्ता सूत्रों के मुताबिक नामों में यह बदलाव शासन की प्राथमिकताओं में आए नए विचार को दर्शाते हैं- सेवा, कर्तव्य और पारदर्शिता पर आधारित प्रशासन.

1002081067
भाजपा उम्मीदवार के तौर पर सोनिया गांधी के आने के बाद कांग्रेस की बढ़ी परेशानी

मुन्नार: केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी सरप्राइज देते हुए मुन्नार से सोनिया गांधी को मैदान में उतार दिया है। सत्तारूढ़ एलडीएफ और विपक्ष अलायंस यूडीएफ वाले राज्य में बीजेपी के दांव ने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है। सोनिया स्वर्गीय दूर राज की बेटी हैं। वह कांग्रेस के सीनियर लीडर थे, कभी उनके पिता ने सोनिया गांधी की तारीफ में अपनी बेटी का यह नाम रखा था। सोनिया की शादी सुभाष से हुई है। वह बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बीजेपी ने कांग्रेस को असहज करते हुए सुभाष की पत्नी सोनिया गांधी को मैदान में उतार दिया है। वह केरल निकाय चुनावों में चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

1002081067

कांग्रेस नेता और बीजेपी कार्यकर्ता की सुभाष की पत्नी साेनिया ने अपने पति के पद चिन्हों पर चलते हुए राजनीतिक में एंट्री ली है। सोनिया गांधी अब बीजेपी से चुनाव लड़ रही हैं। उनके पति सुभाष अभी पंचायत जनरल सेक्रेटरी हैं। उन्होंने पुराने मुन्नार मूलक्कड़ा वार्ड में एक उप चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर भी चुनाव लड़ा था। यहां पर बीजेपी की कैंडिडेट सोनिया गांधी हैं तो कांग्रेस की प्रत्याशी मंजुला रमेश हैं। उन्हें सोनिया की उम्मीदवारी से एक अजीब चुनौती का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सोनिया का नाम तुरंत लोगों का ध्यान खींच रहा है। इतना ही नहीं बीजेपी कैंडिडेट का नाम ऐसा हैं जो कांग्रेस की शीर्ष नेता का नाम है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है कि बीजेपी की सोनिया गांधी। यह चीज लोगों को आश्चर्य में डाल रही है।

केरल में स्थानीय निकाय के चुनाव दो फेज में है। इसके लिए वोटिंग 9 और 11 दिसंबर को होगी। नतीजे 13 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा चुनावों से पहले हो रहे इन चुनावों को सेमीफाइलन माना जा रहा है। कांग्रेस को डर है कि कहीं बीजेपी की कैंडिडेट सोनिया चुनाव न जीत जाएं। कुल मिलाकर समान नाम के कैंडिडेट को उतारकर बीजेपी ने कांग्रेस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। लोकल बॉडी के चुनावों में कांग्रेस का फोकस अच्छे प्रदर्शन पर है ताकि वह विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ एलडीएफ पर मनौवैज्ञानिक तौर पर दबाव बना सके।

1002081048
DRDO ने पायलट को बचाने वाले “एयर एस्केप” का किया सफल परीक्षण, रचा इतिहास

नई दिल्ली: हवा में उड़ते फाइटर जेट से जब पायलट की जान खतरे में होती है, तो उसे चंद सेकंड में सुरक्षित बाहर निकालने वाला ‘एस्केप सिस्टम’ ही उसका आखिरी भरोसा होता है। हाल ही में दुबई में भारत का स्वदेशी फाइटर जेट क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।

1002081048

पायलट की मौत की वजह प्लेन से इजेक्ट न हो पाना बताया जाता है। अब रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक ऐसा ही डायनामिक परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसने भारत को दुनिया के उन चुनिंदा देशों की कतार में खड़ा कर दिया है जो खुद ही इतनी जटिल तकनीक को परख सकते हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी फाइटर जेट एस्केप सिस्टम विकसित किया है, जो डेवलपिंग फेज में चल रहे लड़ाकू विमानों में लगाए जाएंगे, जिसमें तेजस मार्क-2 और AMCA है। DRDO ने फाइटर एयरक्राफ्ट एस्केप सिस्टम का हाई-स्पीड रॉकेट स्लेज टेस्ट मंगलवार को सफलतापूर्वक किया।

यह पूरा परीक्षण चंडीगढ़ की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड (RTRS) सुविधा में किया गया। लड़ाकू विमान के अगले हिस्से (फोरबॉडी) को एक दोहरी स्लेड प्रणाली पर रखकर कई शक्तिशाली रॉकेट मोटरों की मदद से 800 किलोमीटर प्रति घंटा की सटीक नियंत्रित गति तक दौड़ाया गया।

इस हाई-स्पीड रन के दौरान कैनोपी विच्छेद यानी पायलट के ऊपर का कवर हटाना और इजेक्शन सीक्वेंसिंग यानी पायलट सीट का बाहर निकलना सफलतापूर्वक काम किया। पूरा सिस्टम पायलट (डमी) को विमान से बाहर निकालकर सुरक्षित रिकवर करने में 100% सफल रहा।

DRDO ने यह उपलब्धि एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से हासिल की। इस सफलता के बाद, भारतीय पायलटों की सुरक्षा अब स्वदेशी रूप से विकसित और उच्च मानकों पर परखे गए सिस्टम के हाथों में है।

1002080218
झारखंड का ऐसा गांव जहां आजादी के बाद भी पक्की सड़क नहीं

जमशेदपुर/पोटका…गाँव का विकास तभी संभव होगा,जब गाँव में पक्की सड़क होंगी।…लेकिन झारखण्ड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कुछ ऐसे भी गाँव हैं जहाँ आजादी के बाद भी अबतक पक्की सड़क नहीं बनी जिससे ग्रामीणों को होती हैं काफ़ी परेशानी।

1002080218

हम बात कर रहें पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के नारदा पंचायत की जहाँ आज़ादी के 78 साल बाद भी चिरूगौड़ा से कोरोर कोचा गाँव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की जहाँ आज़ादी के इतने दशक बीत जाने के बाद भी यहाँ आज तक पक्की सड़क नहीं बनी है। कच्ची सड़क बारिश के दिनों में पूरी तरह दलदल बन जाती है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, बीमार लोग, गर्भवती महिलाएँ – हर किसी को इस रास्ते पर जान जोखिम में डालकर गुज़रना पड़ता है। एम्बुलेंस तक नहीं पहुँच पाती, जिससे कई बार मरीज़ों को दिक्क़त होती हैं,ग्रामीण बार-बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सवाल यही है – कब तक इन गाँव वालों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ेगा?

ग्रामीणो ने कहा बरसात में तो यहाँ चलना भी मुश्किल हो जाता हैं,बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, दवाइयाँ-राशन लाने में दिक्कत काफ़ी होती हैं पक्की सड़क बन जाती तो काफ़ी अच्छा होता। कई गाँव के लोग आना जाना इसी रास्ते से करते हैं सबर जाती और आदिवासी समुदाय के लोग इस गाँव में रहते हैं।

सवाल प्रशासन से भी है और हम सब से भी… क्योंकि गाँव की सड़कें सिर्फ़ रास्ते नहीं, विकास की पहली सीढ़ी होती हैं। हम उम्मीद करते हैं कि संबंधित अधिकारी इस रिपोर्ट को संज्ञान में लेंगे ताकि चिरूगौड़ा-कोरोर कोचा गाँव को जल्द पक्की सड़क मिल सकें।

1002080024
एआईसीसी मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने के लिए आह्वान की गई – अख्तर अली एवं परविंदर सिंह

जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर मीडिया टैलेंट हंट चयन प्रक्रिया विषय को लेकर मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता राजीव मिश्रा के संयोजन में तथा जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई।

1002080024


प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान प्रमण्डल के समन्वयक अख्तर अली ने कहा कि एआईसीसी के निर्देशानुसार सम्पूर्ण देश में मीडिया टैलेंट हंट से जुड़ने क लिए व्यापक पैमाने पर सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी के विचारों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सम्मानित अखबार में मीडिया पैनलिस्ट के रूप में योगदान देने वाले सभी योग्यता रखने वाले युवाओं को समायोजन करने के लिए एक आवेदन पत्र लिया जा रहा है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जमा ली जाएगी। सभी आवेदन पत्रों का स्क्रुटनी के पश्चात 15 दिसंबर से साक्षात्कार के लिए प्रदेश स्तर पर नियुक्त पदाधिकारी साक्षात्कार के सभी पहलुओं पर आवेदक के विचारों को जानेंगे, कई चरणों के साक्षात्कार के उपरांत उनका चयन किया जाएगा। चयनित टैलेंट हंट के मीडिया पैनलिस्ट एवं कांग्रेस पार्टी के पक्ष को रखने के लिए इन्हें जिम्मेदारी से जोड़ा जाएगा। इस क्रम में कांग्रेस पार्टी का इतिहास, देश के आजादी के आंदोलन, हमारे महान नेताओं के योगदान को प्रमुखता से रखकर विचारों को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में सर्वश्री खगेन चंद्र महतो, संजय सिंह आजाद, प्रवक्ता शमशेर खान, अपर्णा गुहा, सोशल मीडिया चेयरमैन राजकुमार वर्मा, राजा सिंह राजपूत, सुल्तान अहमद, राकेश साहू, रजनीश सिंह, सोहेल खान, आशुतोष सिंह, ज्योति मिश्रा, प्रताप यादव, कौशल प्रधान, फिरोज खान सहित कांग्रेसजन नेता उपस्थित हुए।

1002080021 1
1002080682 scaled
उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जन शिकायत निवारण दिवस में आए विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं/ सुझावों को सुना गया । इस दौरान नागरिकों ने सरकारी भूमि का अतिक्रमण, सड़क निर्माण, पीएमईजीपी ऋण, भूमि सीमांकन, बेदखल एवं धमकी, जमीन विवाद, जमीन कब्जा दिलाने, अंतर जिला स्थानांतरण, आधार सीडिंग, मुआवजा राशन भुगतान में विलंब, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, चिकित्सा सहायता, ट्रांसजेंडर के लिए पेंशन, आश्रय गृह की मांग, जॉब समेत जनहित के अन्य मुद्दों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए ।

1002080682

उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए निदेशित किया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का यथासंभव ऑन द स्पॉट समाधान या तत्काल समाधान नहीं होने की स्थिति में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना है ।

1002080685
error: Content is protected !!