एक नई सोच, एक नई धारा

1002257000
माननीय मंत्री खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग, झारखंड E-Pose मशीन वितरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में आयोजित जिला स्तरीय E-Pose मशीन वितरण कार्यक्रम में झारखंड सरकार के खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामला विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर उन्होने 20 जन वितरण प्रणाली संचालकों के बीच सांकेतिक रूप से E-Pose मशीन वितरित किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, उप विकास आयुक्त, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, बीडीओ, एमओ, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य संबंधित शामिल हुए। गौरतलब है कि सभी जन वितरण प्रणाली संचालकों को 4G E-Pose मशीन राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि राश वितरण कार्य में तकनीक का उपयोग कर और सुगमता लाई जा सके। पूर्वी सिंहभूम जिले अन्तर्गत कुल 1242 जन वितरण प्रणाली विक्रता कार्यरत हैं जिसमें अनुभाजन क्षेत्रान्तर्गत 427 एवं प्रखण्ड क्षेत्रान्तर्गत 815 जन वितरण प्रणाली विक्रता शमिल हैं ।

1002257000

माननीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नई मशीन से लाभुकों के साथ-साथ जन वितरण प्रणाली विक्रताओं के समय की बचत होगी । अब अधिक सुगमता से लाभुक अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे वहीं जन वितरण प्रणाली विक्रताओं को भी तकनीकी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होने कहा कि राज्य भरमें धान अधिप्राप्ति योजना के तहत खरीफ विपणन मौसम 2025-26 में बायोमीट्रिक सत्यापन कर निबंधित किसानों से धान का क्रय 15 दिसम्बर 2025 से किया जा रहा है। इस वर्ष किसानों को 2.450/- रूपये प्रति क्विटल की दर से एकमुश्त एवं त्वरित भुगतान का प्रावधान किया गया है। ई-उपार्जन मोबाईल एप्लिकेशन से किसान स्वंय पंजीकरण, स्लॉट बकिंग और भुगतान स्थिति देख सकते हैं।

बता दें कि पूर्वी सिहभूम में कुल 53 धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में 4G E-POS Machine के माध्यम से धान अधिप्राप्ति की जा रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 3,65,410 (तीन लाख पैंसठ हजार चार सौ दस), पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ परिवार के 14,05,466 (चौदह लाख पाँच हजार चार सौ छियासठ) सदस्यों एवं अन्त्योदय अन्न योजना के तहत 54.015 (चौवन हजार पन्द्रह) परिवारों के 1,71,201 (एक लाख इकहत्तर हजार दो सौ एक) सदस्यों का राशन कार्ड बनाया गया है। इस प्रकार पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 4,19,425 (चार लाख उन्नीस हजार चार सौ पच्चीस) परिवारों का राशन कार्ड बनाया गया है, जिसमें कुल सदस्यों की संख्या 15,76,667 (पन्द्रह लाख छिहत्तर हजार छः सौ सडसठ) है। पूर्वविक्ता प्राप्त गृहस्थ परिवार अन्तर्गत 05 किलोग्राम प्रति सदस्य एवं अन्त्योदय अन्न योजना अन्तर्गत परिवारों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (चावल एवं गेहूँ) निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत वर्तमान में 41,525 (इकतालीस हजार पाँच सौ पच्चीस) परिवारों के 1,25,212 (एक लाख पच्चीस हजार दो सौ बारह) सदस्यों को प्रति लाभुक 5 कि०ग्रा० की दर से खाद्यान्न झारखण्ड सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

पी०वी०टी०जी० डाकिया योजना के तहत जिले में कुल 5.105 आदिम जनजाति परिवारों को 35 किलोग्राम चावल का पैकैट उनके घर तक पहुंचाकर निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकारी भोजन केन्द्र योजना के तहत् जिले में कुल 17 नियमित मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्रों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 4.600 गरीब व्यक्तियों को 5 रूपये प्रति प्लेट की दर से खाना उपलब्ध कराया जाता है। सोना-सोबरन धोती-साडी योजना के तहत् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित लाभुक परिवारा को प्रत्येक छः माह में एक बार प्रति परिवार एक साडी एवं एक धाती/ लुगी. 10 रूपये प्रति वस्त्र की अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

चना दाल वितरण योजना के तहत् राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार एक किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

नमक वितरण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार एक किलो आयोडीन युक्त नमक पैकेट प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध गराग जा रहा है।

चीनी वितरण योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अन्तर्गत अन्त्योदय अन्न योजना के तहत 54,015 परिवारों को एक किलोग्राम चीनी प्रतिमाह निर्धारित अनुदानित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत् राशन कार्ड से वंचित योग्य लाभुकों को इस कोष के माध्यम से स्थानीय बाजार से न्यूनतम दर पर चावल खरीदकर उपलब्ध कराया है ताकि किसी व्यक्ति की भूख से मृत्यु नहीं हो।

1002257063
पीएम-कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप सेट योजना से पूर्वी सिंहभूम के किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के घटक-बी के अंतर्गत झारखंड में सोलर पंप सेट योजना का क्रियान्वयन झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (जेरेडा) द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का उदेश्य किसानों को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराकर सिंचाई को सुगम बनाना तथा डीजल एवं पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना है। योजना के तहत सोलर पंप सेट से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई सुविधा मिलेगी, ईंधन व्यय में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा कृषि लागत घटने से किसानों की आय में वृद्धि होगी।

1002257063

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि पीएम-कुसुम योजना पूर्वी सिंहभूम के किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने एवं सतत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उपायुक्त के निर्देश पर योजना से किसानों को जोड़ने के लिए सभी प्रखंडों में 9 एवं 10 जनवरी को प्रत्येक पंचायतों में कैम्प आयोजित कर प्रति पंचायत 50-50 आवेदन सृजित करने का अभियान चलाया जा रहा है। प्रखण्ड प्रशासन की ओर से सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन कर कृषक मित्रों के सहयोग से किसानों का आवेदन कराते हुए 12 जनवरी तक प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से जेरेडा पोर्टल में आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया संपन्न की जायगी।

झारखण्ड सरकार के प्रयास से राज्य में सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा आधारित एक आधुनिक और ऊर्जा-सक्षम समाधान हेतु राज्य एवं केंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से झारखंड के किसानों को 96-97% अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जा रहा है। झारखण्ड सरकार का अनुदान – 71-72% तथा केंद्र सरकार का अनुदान – लगभग 25% इच्छुक किसानों को पम्पसेट की क्षमता के आधार पर लाभार्थी किसानों को मिलने वाले अंशदान देय इस प्रकार होगा :-
2 एचपी सोलर पम्पसेट – ₹5,000 (वास्तविक कीमत ₹1.80 लाख)
3 एचपी सोलर पम्पसेट – ₹7,000 (वास्तविक कीमत ₹2.16 लाख)
5 एचपी सोलर पम्पसेट – ₹10,000 (वास्तविक कीमत ₹3.18 लाख)
अब तक झारखंड ने 40,000 से अधिक सोलर पम्पसेट अधिष्ठापित कर लगभग 100 MW क्षमता हासिल की है, जिससे राज्य ने देश के शीर्ष पाँच अग्रणी राज्यों में अपनी जगह बनाई है।
योजना से झारखंड राज्य का स्थायी निवासी किसान, जिनकी स्वयं की कृषि भूमि हो, जो पहले से सोलर पंप का लाभ न लिया हो वैसे किसान योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है। योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास पानी का स्त्रोत (जैसे बोरिंग, कुआं, तालाब इत्यादि) होना अनिवार्य हैं। किसान जिनके खेती में बिजली की सुविधा पहले से है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। एक किसान परिवार को एक से अधिक सोलर पम्पसेट नहीं दिया जा सकता है। किसान जो किसी अन्य योजना से पहले से ही सोलर पम्पसेट ले चुके हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
सोलर पम्पसेट हेतु आवेदन करने तथा विस्तृत जानकारी www.pmkusum.jharkhand.gov.in  पर उपलब्ध है।

*आवेदन प्रक्रिया*
01 इच्छुक किसान अपना आवेदन राज्य सरकार के  PM-KUSUM PORTAL Www.pmkusum.jharkhand.gov.in के माध्यम से लाभार्थी अंशदान के साथ ऑनलाइन आवेदन कर Acknowledgement slip  कर सकते हैं।
02 आवेदन की स्थिति, पंप लगने के बाद की समस्याएं एवं रख-रखाव हेतु ऑनलाइन कंप्लेंट www.pmkusum.jharkhand.gov.in अथवा www.jreda.com पर दर्ज करा सकते हैं।
03 इस योजना के तहत् किसान को केवल एक सोलर पम्प सेट आवश्यकतानुसार “प्रथम आओ प्रथम पाओ“ के आधार उपलब्ध कराया जाएगा।
04 किसान PM-KUSUM App  अथवा Portal  के माध्यम से सोलर पंप की लाइव मॉनिटरिंग एवं चालू स्थिति देख सकते हैं। जो कि Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है।

आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज –
भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो आदि अपलोड करना होगा। आवेदन की जांच उपरांत पात्र किसानों का चयन किया जाएगा।  इस योजना के तहत् किसान को केवल एक सोलर पम्प सेट आवश्यकतानुसार “प्रथम आओ प्रथम पाओ“ के आधार उपलब्ध कराया जाएगा। चयनित किसानों को निर्धारित अंशदान जमा करने के पश्चात सोलर पंप सेट स्थापित किया जाएगा। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, आवेदन तिथि एवं दिशा-निर्देश जेरेडा की वेबसाइट अथवा नोडल विभाग के रूप में नामित कृषि विभाग से ली जा सकती है। अधिक जानकारी हेतु जिला कृषि पदाधिकारी (संपर्क सूत्र: 9934958010) अथवा संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

IMG 20260109 WA0003
एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज ने पीपुल्स अकादमी को डिजिटल क्लास रूम प्रदान किया

जमशेदपुर : एरीज ग्रुप ऑफ कंपनीज ने साकची बाराद्वारी स्थित पीपुल्स अकादमी में एक डिजिटल क्लासरूम प्रदान किया है। इस अवसर पर एरीज ग्रुप के मैनेजर दीनू भास्करा, सिद्धार्थ, एचएसई गौतम एवं साहिल, सुकुमार, शुभम के साथ साथ स्कूल के प्रधानाचार्य चरणदीप पाण्डेय, पूर्व डीएसपी आर.के सिंह डॉ सुबेंदु घोष, ओम प्रकाश चौबे और सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।

1002255864


इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

1002255363
1002253111
बागबेड़ा कॉलोनी में सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क कंबल वितरण

बढ़ती ठंड को मध्य नजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में काली मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंद लाभुकों के बीच निःशुल्क कंबल का वितरण किया गया।

1002253114

निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह, यूथ इंटर के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह एवं समाजसेवी राजा ओझा उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा बारी-बारी से जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे एक नेक और सराहनीय पहल बताया। वहीं पूर्व छात्र नेत्री अर्चना सिंह ने छूटे हुए जरूरतमंदों के बीच भी शीघ्र निःशुल्क कंबल वितरण करने की घोषणा की। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा का यह कार्य आगे भी लगातार जारी रहेगा।

1002253111


कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने अतिथियों एवं आयोजकों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड सदस्य सीमा पांडे, समाजसेवी संदीप सिंह, पूर्व मुखिया बाहामुनि हेंब्रम, समाजसेवी मुदिता सिंह, महेंद्र भारती, उमेश सिंह, समाजसेवी अंकित सिंह, रवि, अमन सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1002252762
पथ निर्माण को लेकर बागबेड़ा प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता से किया मुलाकात

आज बागबेड़ा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय से साकची स्थित उनके कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपकर टाटानगर स्टेशन से बडौदा घाट तक सड़क की मरम्मत एवं कालीकरण (ब्लैक टॉप) की मांग रखी। उल्लेखनीय है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग पाँच~छ: वर्ष पूर्व टाटानगर स्टेशन से बडौदा घाट तक सड़क का निर्माण कराया गया था।

1002252762

वर्तमान में उक्त सड़क पर वायरलेस मैदान के पास, शौचालय के समीप, गांधी नगर सिंहभूम लाइब्रेरी के पास, रेलवे स्कूल के पास सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा एवं दुर्घटना घट रही है। कार्यपालक अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल के माँग को गंभीरता पूर्वक सुना एवं उपरोक्त सड़क की मरम्मती, एक लेयर कालीकरण सड़क निर्माण का एक सप्ताह में टेंडर निकालने का आश्वासन दिये।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से किशोर यादव ,धर्मेंद्र चौहान, सपन कुमार साव, विष्णु ठाकुर, उपमुखिया संतोष ठाकुर एवं प्राण राय शामिल थे।

1002172740
बढ़ती ठंड को देखते हुए उपायुक्त ने स्कूलों में बढ़ाई छुट्टी

भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड एवं शीतलहर के कारण तापमान न्यूनतम होने से संबंधित चेतावनी उपलब्ध करायी गयी है। इस संबंध में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के आदेशानुसार भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत् पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी / अल्पसंख्यक / निजी विद्यालयों में वर्ग नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य दिनांक 09.01.2026 से 10.01.2026 तक स्थगित किया गया है। सभी विद्यालय प्रबंधन को निदेशित किया गया वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

1002252983

यदि उक्त अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित है तो अपने विवेकानुसार विद्यालय में परीक्षा का संचालन करेंगे। सरकारी विद्यालय शिक्षकों हेतु खुले रहेंगे, जिसमें शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पर दर्ज करेंगे एवं विद्यालय के गैर शैक्षणिक कार्यों को निष्पादन करेंगे।

1002252389
09 जनवरी को रोजगार मेला, 1200 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का अवसर

सरायकेला–खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। 09 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला पूर्वाह्न 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें सरायकेला–खरसावां तथा जमशेदपुर के योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

1002252389

प्रमुख कंपनियाँ लेंगी भाग

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी दी कि रोजगार मेले में जिले एवं राज्य की कई प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल होंगी। इनमें
रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड, के.सी. नाथ रिसोर्सेज, श्याम स्टील लिमिटेड, सुदिशा फाउंड्री, बीएन ट्रैक्टर्स, मित्तल मोटर्स, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन एवं प्रधान कंस्ट्रक्शन जैसी कंपनियाँ प्रमुख हैं।

1200 से अधिक पदों पर होगा चयन

इस रोजगार मेले के माध्यम से 1200 से अधिक पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सरायकेला–खरसावां एवं जमशेदपुर क्षेत्र में की जाएगी।

उपलब्ध पदों में शामिल हैं—
रोबोट इंजीनियर, टर्निंग ऑपरेटर, फिटर, HMC/VMC ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, वेल्डर, सेफ्टी सुपरवाइजर, लाइन इंस्पेक्टर, क्रेन ऑपरेटर, ट्रेनी, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड एवं ड्राइवर सहित कई अन्य पद।

₹15,000 से ₹50,000 तक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को ₹15,000 से ₹50,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कई अतिरिक्त सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी।

सुविधाएँ:

निःशुल्क बस सेवा

कैंटीन सुविधा

पीएफ एवं ईएसआईसी

इंसेंटिव एवं अन्य लाभ

पात्रता एवं योग्यता

आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता:
8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.टेक एवं एमबीए

नए एवं अनुभवी दोनों प्रकार के अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।

पूर्णतः निःशुल्क चयन प्रक्रिया

जिला नियोजन पदाधिकारी ने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएँ। यह चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला–खरसावां से संपर्क किया जा सकता है।

1002252324
देश की कई अदालतों को मिली बम की धमकी; बिहार, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ से लेकर हिमाचल-पंजाब के कोर्ट में अफरा-तफरी

देश के कई जिला अदालतों में गुरुवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई अदालतें शामिल हैं। बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया।

सुरक्षा को देखते हुए तत्काल सभी न्यायालय परिसरों को खाली कराया गया। न्यायालयों में मौजूद न्यायाधीश, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के तीन जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी

छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और राजनांदगांव जिला न्यायालय, जबकि मध्यप्रदेश में रीवा जिला न्यायालय को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। सूचना मिलते ही संबंधित जिलों की पुलिस और बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) मौके पर पहुंच गया और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू की गई।

1002252324

डॉग स्क्वॉड की मदद से भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी न्यायालय से संदिग्ध वस्तु मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। शुरुआती जांच में इसे अफवाह फैलाने या दहशत पैदा करने की कोशिश भी माना जा रहा है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं।

तीनों जिलों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। न्यायालयों में अगली सूचना तक सामान्य कार्य प्रभावित रह सकता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

धमकी भरे ई-मेल के तकनीकी पहलुओं की जांच के लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है, ई-मेल कहां से भेजा गया, किस IP एड्रेस का इस्तेमाल हुआ इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

बिहार के कई जिला अदालतों में बम की धमकी

बिहार के पटना, गयाजी, किशनगंज की जिला अदालतों में भी बम की धमकी दी गई है। पटना में अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए इस ई-मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में RDX विस्फोटक लगाया गया है, जिससे सुरक्षा में व्यापक पैमाने पर बढ़ोतरी कर दी गयी है।

सूचना मिलते ही जिला जज ने तुरंत आदेश जारी किया और पूरा सिविल कोर्ट परिसर खाली कराया गया। परिसर में मौजूद न्यायाधीश, अधिवक्ता, कर्मचारी और आम जनता को सुरक्षित बाहर निकाला गया और किसी भी तरह की भीड़ को अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

पीरबहोर थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गयी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों ने भी जांच प्रक्रिया में भाग लिया है और कोर्ट परिसर में जांच जारी है। पुलिस ने फिलहाल धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के हर पहलू को कवर किया है।

ओडिशा हाईकोर्ट में भी बम की धमकी

ओडिशा हाईकोर्ट में भी ईमेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिली है। एहतियात के तौर पर उच्च न्यायालय के परिसर को खाली कराया गया है। इसके साथ ही कोर्ट कैंपस में सर्च ऑपरेशन जारी है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच चुकी है। बम की खबर से कोर्ट में अफरा-तफरा का माहौल बन गया।

वहीं गया सिविल कोर्ट में भी बम होने की सूचना पर जिला प्रशासन ने सतर्कता के तौर पर कोर्ट कैंपस को खाली करवा दिया है। गया कोर्ट पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है। बम निरोधक दस्त को बुलाने की सूचना दी गई है। बम निरोधक दस्ताने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बम होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

1002252314

सूत्रों के अनुसार गया जिला सत्र एवं न्यायाधीश के सरकारी मेल आईडी पर कोर्ट में बम होने की सूचना दी गई है। कोर्ट परिसर के सभी गेट को बंद कर दिया गया है।

इसके अलावा किशनगंज जिला कोर्ट में भी बम की धमकी मिलने पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कोर्ट परिसर के सभी गेट को बंद कर दिया गया है। एसपी सागर कुमार कोर्ट पहुंचे हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाई कोर्ट की ऑफिशल ईमेल पर यह धमकी आई है। इसके बाद पुलिस व प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए। बम डिफ्यूज स्क्वाड टीम मौके पर पहुंच गई। हाई कोर्ट के हर एक हिस्से की गहनता से जांच की गई।

परिसर को खाली कर सारा स्टाफ व अधिवक्ता कोर्ट परिसर से बाहर आ गए। पुलिस व बम स्क्वाड टीम ने कोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा छाना है। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।

पंजाब में भी हडकंप

पंजाब की विभिन्न जिला कोर्ट में भी बम होने की सूचना मिलने की अफवाह से अफरा-तफरी फैल गई। रूपनगर, श्री आनंदपुर साहिब और फिरोजपुर के बाद अब मोगा की जिला कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल पर दी गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसरों को खाली करवा दिया है। वहीं लुधियाना में मॉक ड्रिल शुरू की गई है।

1002249141
रडगांव के पास दिव्या रथ बस और लोडेड ट्रक की जोरदार टक्कर, जानमाल की कोई हानि नहीं

चौका के पास एनएच-33 स्थित रडगांव के समीप बुधवार तड़के सुबह करीब पांच बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. पटना से टाटा की ओर आ रही दिव्या रथ नामक यात्री बस रडगांव को पार करने के ठीक बाद पीछे से एक लोडेड ट्रक से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए पास के खेत में जा घुसा.

1002249141

हादसे के समय बस में सवार अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे. यात्रियों के अनुसार, अचानक तेज धमाके की आवाज और जोरदार झटके से उनकी नींद खुली. कुछ पल के लिए बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है. कई यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, वहीं कुछ लोग घबराहट में इधर-उधर भागने लगे.

स्थिति को भांपते हुए यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और बस के पीछे बने इमरजेंसी दरवाजे को खोला. इसी रास्ते से सभी यात्री बाहर निकले और अपनी जान बचाई. यात्रियों ने बताया कि अगर समय रहते इमरजेंसी गेट नहीं खोला जाता, तो हादसे के बाद स्थिति और भी भयावह हो सकती थी.

गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई. हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका मौके पर ही प्राथमिक उपचार कराया गया. हादसे के बाद बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गए, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक व खलासी की तलाश में जुट गई है.

1002249143
डिमना चौक : चलती मारुति डिजायर में लगी आग, कार जलकर खाक, सवार सुरक्षित

उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक के पास बुधवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

1002249143

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कार से धुआं उठने लगा, जिसे देख आसपास के लोग भी सहम गए. कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी सवार तुरंत बाहर निकल आए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी कार जल गई.

बताया जा रहा है कि जिस वाहन में आग लगी, वह मारुति डिजायर कार थी. घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और 20 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

इस घटना के कारण डिमना चौक पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की.

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार के पूरी तरह ठंडा होने के बाद तकनीकी जांच कराई जाएगी.

error: Content is protected !!