एक नई सोच, एक नई धारा

न एकाउंट की जानकारी दी, न ओटीपी आया और खाते से उड़ गए 9 लाख रुपये, बिष्टुपुर साइबर थाना में मामला दर्ज

174dd890e2ec4a8e18442df8fcb26bef9b0675e0269c5e77697ceb9f9d7b7d7a.0

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बेनागड़िया थाना गुड़ाबांधा निवासी भोगेन बास्के की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) खाता संख्या 31156542093 से 9 सितंबर से 20 सितंबर तक कुल 9 लाख 56 हजार 801 रूपए की अवैध निकासी हो गई। इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई जब वह बैंक से रूपए निकालने के लिए गए थे। इस संबंध में भोगेन बास्के ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई हैं। (जारी…)

IMG 20230920 WA0008
IMG 20230708 WA00573

भोगेन बास्के का कहना है कि उनका बहरागोड़ा एसबीआई शाखा में बैंक खाता संख्या 31156542093 हैं खाते से मोबाइल नंबर 9931679814 लिंक हैं। 15 सितंबर को वह बैंक से रूपए की निकासी करने के लिए गए थे। तब उन्हें पता चला कि 8 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक उनकी खाते से पांच-पांच हजार रुपए कि निकासी की गई हैं। 12 सितंबर से लेकर 19 सितंबर तक एक – एक लाख रूपए और 20 सितंबर को 46,800 रूपए की निकासी कुल 9 लाख 56 हजार 801 रूपए की निकासी हो गई। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752

15 सितंबर को निकासी की जानकारी मिलने पर घर पहुंच कर परिवार के लोगों से बातचीत कर ही रहा था कि अचानक खाते से एक लाख की निकासी हो गई। इस प्रकार 19 सितंबर तक निकासी होती रही। उनका कहना हैं कि एकाउंट का डिटेल्स किसी के साथ शेयर नहीं किया था और न ही ओटीपी ही आया था। फिर भी खाते से रूपए की निकासी हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई हैं।

error: Content is protected !!