एक नई सोच, एक नई धारा

महाष्टमी पर कदमा में दुर्गाष्टमी पर माँ की भव्य झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ

1001857740
1000911290

महा अष्टमी पर कदमा में माँ दुर्गा की चैतन्य झाँकी एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

महाअष्टमी के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कदमा शाखा द्वारा कदमा मार्केट एरिया में माँ शारदा दुर्गा के विविध स्वरूपों सहित भगवान गणेश एवं कार्तिकेय की दिव्य चैतन्य झाँकी का अलौकिक प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कदमा शाखा प्रभारी बी.के. संजू बहन के निर्देशन में दीप प्रज्वलन एवं माँ की आरती से हुआ। इस अवसर पर नगर के गणमान्य समाजसेवियों एवं अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।

महाअष्टमी के विशेष दिन पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य-नाटिका और माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर मर्दिनी का चैतन्य मंचन दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। वातावरण “जय माता दी” के उद्घोषों से गूंज उठा और जनमानस माँ की भक्ति एवं शक्ति स्वरूप से भावविभोर हो उठा।

1001857740

बी.के. संजू बहन ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा
“नवरात्रि हमें यह स्मृति दिलाती है कि शक्ति किसी बाहरी साधन से नहीं, बल्कि आत्मा की आंतरिक ईश्वरीय शक्तियों के जागरण से प्राप्त होती है। महा अष्टमी का संदेश है – साहस, आत्मविश्वास और आत्म-शक्ति से हर नकारात्मकता का अंत संभव है।”

यह चैतन्य झाँकी प्रदर्शन 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:00 से रात 10:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। साथ ही बीच-बीच में अन्य भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

error: Content is protected !!