एक नई सोच, एक नई धारा

शादी का झांसा देकर शोषण व ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मानगो पुलिस ने भेजा जेल

IMG 20260811 WA0000

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 11 अगस्त 2026

जमशेदपुर: शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण और पैसों की ठगी करने के मामले में मानगो थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने परसुडीह, विद्यासागर पल्ली निवासी दिवेन्दु दास रॉय (पिता- श्रुसन्तो दास रॉय) को धर दबोचा।IMG 20260811 WA0000b 1

​पुलिस के अनुसार, पीड़िता द्वारा दायर कोर्ट परिवाद के आधार पर मानगो थाना में कांड संख्या 37/2026 (दिनांक 17 फरवरी 2026) दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था। मामले की जांच के दौरान 9 अगस्त 2026 को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है; उसके खिलाफ पुरुलिया के कोर्टशिला थाना में वर्ष 2024 में धारा 498ए और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।a 2

​इस छापामारी दल में थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद के अलावा पु.अ.नि. मो. जफर अली, पु.अ.नि. रविशंकर कुमार, स.अ.नि. राजेश कुमार, हवलदार शैलेन्द्र कुमार सिंह और आरक्षी दिलीप कुमार उपाध्याय मुख्य रूप से शामिल थे।

  • तीसरी धारा न्यूज
error: Content is protected !!