एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: बारीडीह भाजपा मंडल ने किया होलिका दहन; ‘सेवा ही लक्ष्य’ ने जारी किया महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर

IMG 20260303 WA0010 scaled

जमशेदपुर (बारीडीह): आज बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन का पर्व बारीडीह क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बारीडीह भाजपा मंडल के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री सतीश जी एवं डीएस फ्लैट बारीडीह के निवासियों के सहयोग से होलिका दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1002466517

​इस अवसर पर ‘सेवा ही लक्ष्य’ (युवाशक्ति) के संस्थापक पीयूष ठाकुर सहित भारी संख्या में स्थानीय युवा, महिलाएं और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

हुड़दंगियों पर लगाम कसने की मांग

​कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए पीयूष ठाकुर ने जमशेदपुर पुलिस प्रशासन और पुलिस कप्तान (SSP) से विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि होली के उल्लास के बीच अक्सर कुछ आवारा तत्व जानबूझकर या अनजाने में महिलाओं के साथ छेड़खानी और अभद्र व्यवहार जैसी गलत गतिविधियों को अंजाम देते हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे तत्वों पर पुलिस कड़ी नजर रखे और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करे।

महिला सुरक्षा के लिए ‘युवाशक्ति’ की पहल

​महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पीयूष ठाकुर ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। उन्होंने कहा:

​”अगर होली के दौरान किसी महिला के साथ कोई अनजान व्यक्ति बिना अनुमति के रंग खेलता है या दुर्व्यवहार करता है, तो वे तुरंत 9608088055 पर संपर्क कर सकती हैं या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सूचना दें। ‘युवाशक्ति’ की टीम मदद के लिए तत्पर रहेगी।”

अफवाहों से बचने की अपील

​संस्थापक पीयूष ठाकुर ने जमशेदपुर वासियों से अपील की कि वे होली के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने संदेश दिया कि त्योहार बिना किसी मानसिक तनाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए, तभी इसकी सार्थकता है।

तीसरी धारा न्यूज की अपील: सुरक्षित रहें, शालीनता से होली खेलें और हुड़दंगियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

error: Content is protected !!