एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद: टेल्को में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला कर लूटा, टीएमएच रेफर

1782977544047

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार बढ़ रही चापड़बाजी की घटनाओं के बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक ओर जहां जिले के नए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने हाल ही में पदभार संभाला है, वहीं दूसरी ओर अपराधियों ने एक बार फिर बेखौफ होकर चापड़ से हमला कर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।1782977544047

​बुधवार देर रात टेल्को थाना क्षेत्र के तार कंपनी रोड पर अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बदमाश उसका पर्स लेकर मौके से फरार हो गए।

देर रात घात लगाकर बैठे थे अपराधी

घायल की पहचान बिरसानगर जोन नंबर-3 बी निवासी अशीम बनर्जी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अशीम बुधवार देर रात मानगो से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे जैसे ही वे तार कंपनी रोड पर पहुंचे, पहले से घात लगाए तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद अपराधियों ने चापड़ से उन पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया।b 1

बचाव में दोनों हाथ हुए लहूलुहान, प्लास्टिक सर्जरी की नौबत

अचानक हुए इस जानलेवा हमले से घबराए अशीम ने खुद को बचाने के लिए अपने दोनों हाथों से वार रोकने का प्रयास किया। इस दौरान चापड़ के कई वार उनके हाथों पर लगे, जिससे उनके दोनों हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़ अपराधी उनका पर्स छीनकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।a 2

टीएमएच में चल रहा है इलाज

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अशीम को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, हाथों की गंभीर चोटों के कारण पीड़ित को प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच और अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है।

– तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!