एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला: कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को रौंदा, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत; सड़क जाम

IMG 20260623 155343

सरायकेला: सरायकेला थाना क्षेत्र के कोलाबिरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ एक अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​दवा लेने जाने के दौरान हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, हाथीटांड निवासी शंभू महतो अपनी पत्नी फुलझरी महतो (निवासी: रपचा, गम्हरिया) के साथ बाइक पर सवार होकर कदमा से दुगनी दवा लेने जा रहे थे। इसी दौरान कोलाबिरा के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि फुलझरी महतो की मौके पर ही मौत हो गई।IMG 20260623 WA0032

​भाग रहे हाइवा चालक को लोगों ने दबोचा, लगाया लंबा जाम

​दुर्घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर तेजी से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।IMG 20260623 155343b 1

​स्थानीय लोगों की मांग: ‘लगे स्पीड ब्रेकर, थमे रफ्तार’

​प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने मृतका के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग पर बड़े वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में तुरंत स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।a 2

​पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम

​घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना कारित करने वाले हाइवा को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

– तीसरी धारा न्यूज डेस्क

error: Content is protected !!