सीनी:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीनी सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों और संस्थानों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और विभिन्न पंचायतों में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
आरपीएफ बैरैक में सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में हुआ पौधारोपण
सीनी आरपीएफ बैरैक में पर्यावरण दिवस के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ सब इंस्पेक्टर (एसआई) प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बैरैक परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
इस अभियान में मुख्य रूप से बरगद, पीपल, फलदार और औषधीय पौधे रोपे गए। इसके साथ ही स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में धार्मिक और सामाजिक महत्व के विशेष पौधे लगाए गए, जिसमें वटसावित्री व्रत के लिए पूजनीय बरगद का वृक्ष और जल अर्पण के लिए विशेष महत्व रखने वाला पीपल का वृक्ष शामिल है।
सराहनीय योगदान:
इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सब इंस्पेक्टर डी. के. प्रसाद, एएसआई एम. व्योमकेश और हेड कांस्टेबल व पर्यावरण प्रेमी बालचंद साहु का मुख्य योगदान रहा। इस दौरान पुलिस कर्मी बालेश्वर कुमार, आर. बी. सिंकू, देवानंद कुमार समेत कई अन्य जवान उपस्थित थे। की
विभिन्न पंचायतों में भी चली पर्यावरण चेतना की लहर
आरपीएफ बैरैक के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी पर्यावरण दिवस की धूम रही। लोगों को जागरूक करते हुए मोहितपुर, स्वर्णपुर, सीनी पंचायत, कमलपुर, बाकसाई, दुगनी, खरसावां एवं विभिन्न अन्य स्थानों में सघन पौधारोपण अभियान चलाया गया। ग्रामीणों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा और उचित देखभाल करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट, तीसरी धारा न्यूज











