जमशेदपुर के वरीय व्यवसायी, सीजीपीसी के संरक्षक सह समाजसेवी दिवंगत गुरदयाल सिंह भाटिया की स्मृति में शुक्रवार से बिष्टुपुर जी टाउन स्थित गुरुद्वारा में गुरुवाणी का अखंड पाठ आरंभ हुआ था जिसका समापन आज 9 जुलाई रविवार को हुआ। गुरबाणी कीर्तन एवं अंतिम अरदास के बाद गुरु लंगर का भी आयोजन था।

दिवंगत गुरुदयाल सिंह भाटिया के अंतिम अरदास और गुरुलंगर में पूर्व डीआईजी राजीव रंजन, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, परविंदर सिंह सोहेल, शिव शंकर सिंह, चंचल भाटिया, धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार एवं शहर के कई नामी हस्तियाँ श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित हुए।
















