एक नई सोच, एक नई धारा

गिरिडीह अपडेट : नदी में गिरी बस हादसे में 6 लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

IMG 20230806 000346 335

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार में चल रही एक बस पुल की रैलिंग तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में करीब 30 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नदी में डूब रहे लोगों को रेस्क्यू कर बचा लिया गया।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोग

IMG 20230708 WA0057

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सम्राट ट्रेवल्स की बस रांची से गिरिडीह के लिए निकली थी। जैसे ही बस गिरिडीह-डुमरी पथ पर पहुंची तो अनियंत्रित हुई बस पुल की रेलिंग की तोड़ते हुए 50 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, लोगों की चिल्लाने की आवास सुनकर राहगीर ने पुलिस को सूचित किया और स्थानीय लोग तत्काल ही लोगों को बस से निकालने में जुट गए।

केंद्रीय मंत्री और विधायक मौके पर पहुँचे

AddText 08 02 01.40.24

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही गिरिडीह के, डीसी नमन प्रियेस लकड़ा और स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। दूसरी तरफ सूचना मिलते ही केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी पहुंची और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। लोगों को चीखते सुन ग्रामीणों के साथ विधायक खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे कांवरियों ने भी नदी में से लोगों को निकालने में मदद की।